by aditi | May 17, 2025 | टीवी
Dipika Kakar Ibrahim Tumor: भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल, और बिजनेसवुमन दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar Ibrahim Tumor) इन दिनों एक खास वहज से सुर्खियों में है। दरअसल, दीपिका इस वक्त एक खतरनाक बीमारी से जूझ रही है, जिसका खुलासा एक्ट्रेस के पति शोएब ने बीते दिनों एक वीडियो के जरिए किया। उन्होंने बताया कि दीपिका के लिवर में एक ट्यूमर का पता चला है, जिसके लिए उनकी सर्जरी होनी है।
इस खबर ने उनके फैंस को चिंतित कर दिया और सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। शोएब ने बताया कि ट्यूमर का आकार टेनिस बॉल जितना बड़ा है और दीपिका की स्थिति गंभीर है। शोएब के बाद अब दीपिका की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम ने भी इस मुद्दे पर अपनी अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं।
क्या बोली सबा इब्राहिम
दीपिका (dipika kakar liver tumor) की ननद और शोएब (shoaib ibrahim) की बहन सबा खुद इस वक्त प्रेग्नेंट हैं उनकी कभी भी डिलिवरी हो सकती है। ऐसे में उनके एक तरफ मां बनने की खुशी उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी भाभी की बिगड़ती तबीयत ने उनके चेहरे की मुस्कान छीन ली है। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि, ‘भले ही मैं मां बनने जा रही हूं, लेकिन इस वक्त मेरी सारी चिंता अपनी भाभी को लेकर है। इस समय मैंने जो सबसे बड़ी चीज सीखी है, वो है अल्लाह पर भरोसा रखना। आप कितना भी रो लें, कुछ भी कर लें, मगर होता वही है जो ऊपर वाला चाहता है।
दीपिका की होगी सर्जरी
सबा (Saba) ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी भी दीपिका के सामने इस बीमारी को लेकर कोई बात नहीं की। उन्होंने हमेशा भाभी को हौसला देने की कोशिश की, लेकिन अंदर ही अंदर वो खुद को बहुत कमजोर महसूस कर रही थीं। अब जब दीपिका की सर्जरी का वक्त नजदीक आ रहा है, तो सबा और खालिद ने सभी से उनकी सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है।
by aditi | May 17, 2025 | टीवी
Abhishek Malhan And Rahul Vaidya: सिंगर राहुल वैद्य अपने काम से कई ज्यादा अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में अभिषेक मल्हान, जिन्हें ‘फुकरा इंसान’ के नाम से जाना जाता है ने सिंगर राहुल वैद्य की खिल्ली उड़ाई। अभिषेक मल्हान का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक पूरे विवाद के लिए राहुल की आलोचना करते नजर आ रहे हैं।
पूरा मामला क्या है?
इस वीडियो में अभिषेक सिंगर राहुल वैद्य का वीडियो देखते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने अवनीत कौर की तस्वीर लाइक करने पर विराट कोहली पर कटाक्ष किया है। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए अभिषेक कहते हैं, ‘सबसे पहले राहुल भाई, विराट कोहली को तो पता ही नहीं है कि आप इग्जिस्ट भी करते हैं।
अगर उन्हें पता भी है, तो उनके पास इतना समय नहीं है कि वो आपको इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर देंगे… मैं राहुल भाई का वीडियो देख रहा हूं, वो एक के बाद एक वीडियो पोस्ट कर रहे थे और कह रहे थे ‘सारी उम्र में मैं जोकर बन रहा हूं’ भाई आपको ध्यान की क्या ज़रूरत है, गाने गाओ यार, विराट कोहली से बात कर रहे हो भाई।’
अभिषेक ने उड़ाई राहुल की खिल्ली
भिषेक ने कहा, ‘मैंने एयरपोर्ट पर उनका वीडियो देखा, जिसमें वह पैप्स से कह रहे थे कि विराट से पूछें कि उन्होंने उन्हें क्यों ब्लॉक किया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अरे भाई कर दिया नहीं पसंद आई तुम्हारी शक्ल, अब बताओ मतलब कुछ भी यार। राहुल भाई आप बहुत अच्छा गाते हैं, आपको अपनी गायकी पर ध्यान देना चाहिए।’
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस X पोस्ट के बाद फैंस के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ फैंस ने अभिषेक के इस कमेंट को मजेदार बताया और उनके ह्यूमर की तारीफ की, जबकि राहुल वैद्य के फैंस ने इसे अनावश्यक तंज माना। यह पहली बार नहीं है जब अभिषेक किसी सेलेब्रिटी के साथ मजाकिया विवाद में फंसे हों। पहले भी वह मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव के साथ सोशल मीडिया पर नोंकझोंक के लिए चर्चा में रह चुके हैं।
by aditi | May 12, 2025 | टीवी
Anupama Spoiler: टीवी का मोस्ट फेवरेट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। आए दिन शो में कुछ न कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालांकि अब खबरें आ रही है कि रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो में जल्द ही लीप आने वाला है।
शो के बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि प्रार्थना देर रात बुरी हालत में अनुपमा के घर पहुंचती हैं, जहां जाकर वह पूरे शाह परिवार को बताएगी गौतम ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है और इसके बाद अनुपमा प्रार्थना को लेकर कोठारी हाउस पहुंचेगी।
शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा
प्रार्थना ने गौतम से तलाक की घोषणा की थी, जिससे कोठारी परिवार में हड़कंप मच गया। अनुपमा प्रार्थना को सपोर्ट करने के लिए और कदम उठाएगी, जिससे वसुंधरा और ख्याति (प्रेम की मां) उसका विरोध करेंगी। प्रार्थना की कहानी में नया खुलासा हो सकता है, जैसे कि गौतम का कोई पुराना राज। राही और प्रेम (शिवम खजुरिया) के बीच गलतफहमियां बढ़ रही हैं।
राही अनुपमा को गलत समझ रही है और प्रेम से दूरी बना रही है। आज के एपिसोड में प्रेम राही को समझाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन माही (काव्या की बेटी) इस स्थिति का फायदा उठाकर प्रेम के करीब आने की कोशिश करेगी, जिससे एक लव ट्रायंगल की स्थिति बन सकती है।
माही और आर्यन की लव स्टोरी:
by aditi | May 9, 2025 | टीवी
Aly Goni Family Face Terror Attack On Jammu: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से हालत अच्छे नहीं चल रहे हैं। बीते तीन दिनों से पाक हमारे देश पर हमला करता नजर आ रहा है, जिसका भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। देर रात पाक ने जम्मू, जैसलमेर, पठानकोट और भारत के कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया गया। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच कई लोगों को अपने घरों से सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ रहा है। इस बीच टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni Family) का परिवार भी इस हमले में फंसा हुआ है। इसका जिक्र अली ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
अली का परिवार हमले से सहमा
अली गोनी (Aly Goni) ने अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘मुझे बिल्कुल नींद नहीं आई, बहुत टूटा हुआ हूं। इस वक्त भारत से बाहर फंसा हुआ हूं और जम्मू में मेरा परिवार कल रात से हमले को झेल रहा है। मेरा पूरा परिवार, बच्चे और माता-पिता ड्रोन और अशांति के आतंक का सामना कर रहे हैं, फिर भी कुछ लोग अपने घरों में आराम से बैठकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस युद्ध का महिमामंडन कर रहे हैं। अली ने आगे लिखा, ‘जो लोग सीमा के पास रहते हैं उनके लिए ये इतना आसान नहीं है। हमारी IAF और भारतीय सेना को धन्यवाद.. सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
यूजर्स कर रहे हैं दुआ
अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भगवान सभी लोगों को और भारतीय सेना को सुरक्षित रखे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “कृप्या भारतीय सेना और बॉर्डर के पास मौजूद लोगों के लिए प्रार्थना करें।”
by aditi | May 7, 2025 | टीवी
Aly Goni:टीवी के मशहूर अभिनेता अली गोनी सालों से छोटे पर्दे पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई फेमस शोज में काम कर अपनी पहचान बनाई। सालों से वह सपनों की नगरी मुंबई में रह रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि अभिनेता के लिए मुंबई जैसे बड़े शहर में रहना आसान नहीं रहा। उन्हें यहां कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा, जिस पर अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
मुस्लिम होने पर नहीं मिल रहा था घर
अली गोनी, जो ‘बिग बॉस 14’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ जैसे रियलिटी शो के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में बताया मुंबई में उनके साथ वो सब हुआ, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। धर्म को लेकर उनके कई भेदभाव हुए। उन्होंने कहा कि, मुस्लिम होने के कारण मुंबई के कई मकान मालिकों ने उन्हें किराए पर घर देने से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 50 से अधिक इमारतों और मकान मालिकों से संपर्क किया था। हालांकि, बार-बार उन्हें उनके धर्म के आधार पर मना कर दिया गया। कई मकान मालिकों ने स्पष्ट रूप से कहा, “हम मुस्लिमों को घर नहीं देते। खासकर बुजुर्ग मकान मालिकों ने उनसे ऐसा कहा।

aly goni
गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे हैं अली
बता दें, अली गोनी और उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन अब मुंबई में एक साथ रह रहे हैं। ये कपल जल्द शादी करने वाले हैं, जिसके चलते इस कपल ने शादी से पहले एक साथ रहने का फैसला किया। खबरों की माने तो इस साल के आखिर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपनी शादी पर कोई खुलासा नहीं किया है।

एकता ने दिया अली का साथ
अली ने इस दौरान अपने करियर के संघर्ष के बारे में भी बात की। अली ने कहा कि इंडस्ट्री में ऑडिशन से लेकर कास्टिंग तक कई चुनौतियां आती हैं। हालांकि, एकता कपूर ने उनका बहुत साथ दिया और उन्हें अपने कई शोज में मौका दिया।
by aditi | May 6, 2025 | टीवी
Soniya Bansal Decides To Quit Acting: बिग बॉस 17 में अपने अभिनय के लिए मशहूर अभिनेत्री सोनिया बंसल ने अभिनय की दुनिया को अलविदा कहने का फैसला किया है। यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में शांति और आत्मिक संतुष्टि की तलाश में यह कदम उठाया।
क्यों लिया सोनिया ने ये फैसला
सोनिया बंसल (Soniya Bansal Acting) ने हाल ही में ईटाइम्स से बात करते हुए शोबिज छोड़ने और आत्म-खोज के रास्ते पर चलने के अपने फैसले के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘हम दूसरों के लिए सब कुछ करने में इतने व्यस्त हैं कि हम खुद को भूल जाते हैं। मुझे एहसास हुआ कि मैं अब यह भी नहीं जानती कि मेरा असली उद्देश्य क्या है। परफेक्ट बनने, प्रासंगिक बने रहने और ज्यादा कमाने की इस दौड़ में, मैंने खुद को खो दिया। पैसा, शोहरत, लोकप्रियता सब कुछ मेरे पास था। जो मेरे पास नहीं था वह थी शांति और अगर आप शांति में नहीं हैं तो आप पैसे का क्या करेंगे? आपके पास बाहरी रूप से सब कुछ हो सकता है, लेकिन अगर आप अंदर से खाली हैं, तो यह बहुत ही अंधकारमय जगह है।’

सोनिया बंसल का अभिनय करियर
सोनिया बंसल (Soniya Bansal Quit Acting) का जन्म 28 अक्टूबर 1996 को आगरा, उत्तर प्रदेश में एक आर्मी बैकग्राउंड वाले परिवार में हुआ था। उनके पिता बैजनाथ बंसल सेना में अधिकारी थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई आगरा, कानपुर और दिल्ली में पूरी की और मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। मॉडलिंग के बाद उन्होंने बॉलीवुड और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

-
तेलुगु फिल्में:
-
धीरा: एक तेलुगु फिल्म जिसमें उनकी भूमिका को सराहा गया।
-
यस बॉस: इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह संभवतः उनकी आखिरी फिल्म होगी।
-
वेब सीरीज:
-
शूरवीर: हॉटस्टार पर उपलब्ध इस एक्शन ड्रामा में उन्होंने अभिनय किया।
-
म्यूजिक वीडियो: सोनिया ने ज़ी, टी-सीरीज़ और वीनस जैसे बड़े बैनरों के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया।
-
रियलिटी शो: