क्या Devoleena Bhattacharjee का दिखा बेबी बंप? पति संग शेयर की रोमांटिक फोटो

क्या Devoleena Bhattacharjee का दिखा बेबी बंप? पति संग शेयर की रोमांटिक फोटो

Devoleena Bhattacharjee Second Pregnancy?:  टीवी के फेम शो साथ निभाना साथिया फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी काफी समय से छोटे पर्दे से दूर है और अपने बेटे जॉय की परवरिश कर रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेम मां बनी थी। अब देवोलीना ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर है, जिसमें वह पति संग रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। इसकी के साथ एक्ट्रेस के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की भी खबर काफी जोरो से है।

देवोलीना का पति पर प्यार 

देवोलीना ने हाल ही में पति को बर्थडे विश करते हुए फोटोज शेयर की। इन फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मेरी जिंदगी के प्यार हैप्पी बर्थडे। तूफान में मैं शक्ति, उथल-पुथल जिंदगी में मेरी शांति और मेरे हर दिन की मुस्कुराहट। तुम्हारे साथ आगे जिंदगी में बढ़ना मेरे सपने के सच होने जैसा है. लव यू शोनू।

 

देवोलीना का लुक

इन फोटोज में देवोलीना स्ट्रैपलेस ड्रेस पहने पति संग रोमांस करती दिखीं। उन्होंने पति की आंखों में आंखे डाले पोज दिए। फोटोज में यूजर्स ने देवोलीना का टमी नोटिस किया और दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कमेंट करने शुरू कर दिए.

दूसरी बार प्रेग्नेंट होने को लेकर खबरें चर्चा में एक्ट्रेस

एक यूजर ने लिखा- क्या ये दोबारा प्रेग्नेंट है? दूसरे यूजर ने लिखा- ये प्रेग्नेंट लग रही है। बता दें कि दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर देवोलीना ने अभी तक कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है। इन बातों में कितनी सच्चाई है या नहीं ये तो एक्ट्रेस खुद ही बता सकती हैं

टेलीविजन करियर

देवोलीना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की और धीरे-धीरे वे भारतीय टेलीविजन की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। उनके प्रमुख टीवी शो इस प्रकार हैं।
देवोलीना पहली बार ZeeTV के रियलिटी शोडांस इंडिया डांस के ऑडिशन में नजर आई थीं  हालांकि,वे प्रतियोगी के रूप में ज्यादाआगे नहीं बढ़पाईं, लेकिन इसने उन्हें शुरुआती पहचान दिलाई। देवोलीना ने बिग बॉस के तीन सीजन में हिस्सा लिया, जिसने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया।
इसके अलावा साल 2024 में, देवोलीना ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। वे फिल्म “बंगाल 1947: एन अनटोल्ड लव स्टोरी” में मुख्य भूमिका में नजर आईं। उन्होंने कहा कि वे टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म को नहीं छोड़ेंगी और सभी माध्यमों में काम करना जारी रखेंगी।

 

 

 

 

 

Dipika Kakar अस्पताल से डिस्टार्स होकर लौटीं घर, शोएब इब्राहिम ने बताया पत्नी का हाल

Dipika Kakar अस्पताल से डिस्टार्स होकर लौटीं घर, शोएब इब्राहिम ने बताया पत्नी का हाल

Dipika Kakar Health Update: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड (Dipika Kakar Health) को लेकर पिछले कुछ दिनों पहले ही पता चला है कि वह लीवर में ट्यूमर जैसी बीमारी से झूज रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस भी काफी परेशान हो रहे हैं, जिसके चलते दीपिका के पति शोएब (Shoaib) भी सोशल मीडिया पर लगातार उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट साझा कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने बताया था कि दीपिका की सर्जरी की तैयारी कर रहे थे कि तभी उन्हें तेज बुखार आया और उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में अब उनकी सर्जरी में देरी हो रही है।

शोएब ने फिर दिया हेल्थ अपडेट

शोएब ने फिर से एक अपडेट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि दीपिका का बुखार नियंत्रण में है और वह घर लौट आई हैं। शोएब इब्राहिम ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया और लिखा, ‘आप सभी को दीपिका की सेहत के बारे में अपडेट देने के लिए। उनका बुखार नियंत्रण में है और वह घर वापस आ गई हैं… अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो अगले हफ्ते उनकी सर्जरी होने की संभावना है। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें।’

सबा के बच्चे के लिए मांगी दुआ

इसके अलावा, उन्होंने अपने फैंस से अपने भांजे और अपनी बहन सबा (Saba) के लिए आशीर्वाद बरसाने को भी कहा। शोएब ने लिखा- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सबा और खालिद को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है… कृपया नवजात बच्चे और सबा को अपना आशीर्वाद दें।

दीपिका का करियर

बता दें, दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत ससुराल सिमर का से की थी। इसके अलावा वह कहां हम कहां तुम में सोनाक्षी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 12 में भाग लिया और 2018 में विजेता बनकर उभरीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dipika Kakar की ननद सबा इब्राहिम बनीं मां, घर में गूंजी बेटे की किलकारी

Dipika Kakar की ननद सबा इब्राहिम बनीं मां, घर में गूंजी बेटे की किलकारी

Saba Ibrahim Baby Boy:  टीवी इंडस्ट्री के इब्राहिम परिवार में एक साथ सुख और दुख देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ट्यूमर जैसी बीमारी से गुजर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम मां बन गई हैं। ये गुड न्यूज सबा के पति सनी ने सोशल मीडिया पर अपने ब्लॉग पर फैंस के साथ शेयर की है। घर में बड़ी मन्नतों से गूंजी किलकारियों से दादी से लेकर नानी तक सब बेहद खुश हैं।

पापा बन खुशी से झूमे सनी

सनी ने अपने ब्लॉग में सबा की मां बनने वाली पूरी जर्नी को दिखाया है। इसकी के साथ उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की है और फैंस को कहा है कि वह बेबी के लिए दुआ करें। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि मां और बच्चा दोनों बिल्कुल ठीक है।

 

 रो पड़ी दीपिका कक्कड़

बता दें, सबा इब्राहिम के मां बनने के वक्त पर एक्ट्रेस दीपिका और शोएब उनके साथ नहीं थे। ऐसे में सनी ने अपने बेटे का चेहरा और सबा से वीडियो कॉल पर बात करवाई, जिसके बाद एक्ट्रेस काफी रोने लगी। उन्होंने कहा की अगर भाभी आज हमारे साथ होती तो इस खुशी को वह अलग तरह से सेलिब्रेट करती।

मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं सबा

बीते साल सबा का मिसकैरेज हुआ था, जिसके बाद उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी नेगेटिव असर पड़ा था और वो काफी परेशान रहने लगी थीं। उन्होंने पहली एक इंटरव्यू में इसे लेकर बात की थी। सबा ने बताया कि था मिसकैरेज के दर्द से गुजरने के बाद उन्होंने कभी भी अपने व्लॉग्स में इसके बारे में बात नहीं की। उन्होंने कहा था कि अगर वह अपनी दिक्कतों के बारे में बात करती तो लोग उन्हें जज करना शुरू कर देते।

 

 

 

 

Dipika Kakar की और बिगड़ी तबीयत, पति शोएब ने बताया अब कैसा है एक्ट्रेस का हाल

Dipika Kakar की और बिगड़ी तबीयत, पति शोएब ने बताया अब कैसा है एक्ट्रेस का हाल

Dipika Kakar Health Update:  टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों एक बड़ी बीमारी से गुजर रही है, जिसका खुलासा उनके पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बीते दिनों किया था। उन्होंने बताया था कि दीपिका के लीवर में ट्यूमर का पता चला है। अभिनेता ने अपनी बीवी के लिए सभी से दुआ मांगने के लिए भी कहा था। अब बुधवार को शोएब ने दीपिका का हेल्थ अपडेट दिया है।

दीपिका को आया तेज बुखार

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया कि दीपिका को बीते दिनों काफी तेज बुखार हुआ, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। बुखार के कारण एक्ट्रेस की सर्जरी में देरी हुई है और ये भी बताया कि फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।

शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में कहा, ‘मैं बिजी होने के कारण पहले अपडेट नहीं दे पाया था। दीपिका की सर्जरी अभी भी नहीं हुई है और हम इसका इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार जब हम अस्पताल गए थे, तब दीपिका ने कुछ टेस्ट कराए थे और तब से दीपिका ने बेटे रुहान से दूरी बनानी शुरू कर दी है।’

अगले हफ्ते होगी सर्जरी

एक्टर ने बताया कि आने वाली 26 मई, सोमवार को ट्यूमर हटाने के लिए उनकी सर्जरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘आखिरकार, डॉक्टर ने जो टेस्ट करने को कहा था, वे हो गए हैं। टेस्ट के बाद, हमें पता चल जाएगा कि वास्तव में क्या करने की जरूरत है। जैसा कि मैंने पहले बताया, उनके शरीर में एक ट्यूमर है और उसे भी हटाने की जरूरत है। बाकी टेस्ट हो जाने के बाद सर्जरी अगले हफ्ते की जाएगी।’ शोएब ने सभी से दीपिका के लिए दुआ करने की गुजारिश की है।

 

 

 

 

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो का सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगा बिग बॉस 19

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो का सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगा बिग बॉस 19

Bigg Boss 19:  टीवी का मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के नए सीजन का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। अब तक इस शो के 18 सीजन आ चुके हैं। इस साल 19वां सीजन आएगा। हर कोई ‘बिग बॉस 19’ से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए बेताब है। सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है।

 

कब आ रहा है बिग बॉस 19 

सोशल मीडिया एक्स अकाउंट के मुताबिक, बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का प्रीमियर अक्टूबर 2025 में होने की संभावना है। कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान ने हाल ही में शो के प्रोमो की शूटिंग पूरी की है और शो का प्रीमियर अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में हो सकता है। तारीख की बात करें तो 4 या 5 अक्टूबर 2025 हो सकती है। यह तारीख पिछले सीजनों के पैटर्न को देखते हुए संभावित है, क्योंकि बिग बॉस के पिछले सीजन (जैसे बिग बॉस 18) भी अक्टूबर में शुरू हुए थे।

कहां और कैसे देख सकते हैं

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए यह जियो सिनेमा या डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा। पिछले सीजनों की तरह यह शो टीवी पर रात 9:00 बजे से 10:00 या 11:30 बजे तक प्रसारित हो सकता है। जियो सिनेमा पर 24×7 लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा भी हो सकती है।

एक X पोस्ट के अनुसार, बिग बॉस OTT 4 को कथित तौर पर रद्द कर दिया गया है और मेकर्स अब बिग बॉस 19 पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि शो जियो सिनेमा या डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

होस्ट और थीम

सलमान खान के बिग बॉस 19 को होस्ट करने की पुष्टि हो चुकी है। X पर पोस्ट्स में बताया गया है कि सलमान खान ने हाल ही में प्रोमो शूट किया है, जो शो के शुरू होने की तैयारियों का संकेत देता है। सलमान पिछले कई सीजनों से इस शो के होस्ट रहे हैं और उनकी मौजूदगी शो की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण है।

अभी तक बिग बॉस 19 की थीम के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पिछले सीजनों की थीम्स को देखें तो बिग बॉस 18 में “समय का तांडव” थीम थी, जिसमें अतीत, वर्तमान और भविष्य का कॉन्सेप्ट शामिल था। बिग बॉस 17 में “दिल, दिमाग और दम” की थीम थी। इस आधार पर, बिग बॉस 19 में भी एक अनोखी और आकर्षक थीम की उम्मीद की जा सकती है।

प्राइज मनी और शो की अवधि

बिग बॉस 18 में विजेता को लगभग 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और ट्रॉफी दी गई थी। बिग बॉस 19 में भी प्राइज मनी इसी रेंज में होने की संभावना है, हालांकि यह मेकर्स के गेम टास्क या नियमों के आधार पर घट-बढ़ सकती है। बिग बॉस के सीजन आमतौर पर 3 से 4 महीने तक चलते हैं। बिग बॉस 18, 6 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ और 19 जनवरी 2025 को समाप्त हुआ। इस आधार पर बिग बॉस 19 भी अक्टूबर 2025 से शुरू होकर जनवरी या फरवरी 2026 तक चल सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Armaan Malik पांचवीं बार बनने वाले हैं पापा, दूसरी बीवी कृतिका मलिक फिर से है प्रेग्नेंट

Armaan Malik पांचवीं बार बनने वाले हैं पापा, दूसरी बीवी कृतिका मलिक फिर से है प्रेग्नेंट

Youtuber Armaan Malik:  जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) जिन्हें दो बीवीयों के पति के नाम से भी जाना जाता है। अरमान मलिक, जो अपनी दो पत्नियों, पायल मलिक और कृतिका मलिक, के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन ये कपल सोशल मीडिया पर व्लॉग्स साझा करते है। अब खबर है कि वह पांचवीं बार पापा बनने जा रहे हैं। जी हां, आपने सही सुना अरमान फिर से पापा बनने वाले हैं।

अरमान मलिक का परिवार

अरमान मलिक (Armaan Malik Family) ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक हैं, जिनसे उनकी शादी 2011 में हुई थी और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक हैं, जिनसे उन्होंने 2018 में विवाह किया था। दोनों पत्नियां भी यूट्यूबर हैं और अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अरमान के चार बच्चे हैं पायल से तीन बच्चे (चिरायु, और जुड़वां बच्चे अयान और तुबा) और कृतिका से एक बेटा (जायान)।

कृतिका मलिक फिर से है प्रेग्नेंट

इस बार अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक मां बनने वाली हैं। इसका खुलासा उन्होंने अपने ब्लॉग में किया है। अपने लेटेस्ट ब्लॉग में कृतिका ने सभी घरवालों को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया, जिसमें कृतिका की प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थी। इस किट में कृतिका की प्रेग्नेंसी पॉजिटिव दिख रही थी, जिसे देखकर पायल और घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं। इस ब्लॉग में कृतिका कहती हैं, ‘फ्रेंड्स मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मुझे काफी समय से फैंस पूछ रहे थे कि जैद का भाई या फिर बहन कब आएगा और अब आखिरकार मैं प्रेग्नेंट हूं।’

कृतिका ने किया प्रैंक

कृतिका ने पहले व्लॉग में बताया था कि वो मां बनने वाली हैं और वो लक्ष्य के साथ प्रैंक करती हैं कि तू सबको बताना कि वो प्रेग्नेंट हैं. जिसके बाद घर के हर शख्स का रिएक्शन देखने वाला होगा। मगर लक्ष्य को भी नहीं पता है कि कृतिका उनके साथ प्रेग्नेंसी को लेकर प्रैंक कर रही हैं। कृतिका ने लेटेस्ट प्रैंक में दिखाया है कि वो और अरमान मिलकर प्रेग्नेंसी का प्रैंक करते हैं वो जैद के टाइम की किट सभी को दिखाती हैं।