by aditi | Jun 23, 2025 | टीवी
Anupamaa Set Fire: मुंबई के फिल्म सिटी में अक्सर टीवी और फिल्म सेट पर हादसे होते रहते हैं। कभी कोई तेज बारिश में बह जाता है तो वहीं कोई आंधी-तूफान से उड़ जाता है। या फिर कइयों में भयकर आग भी लग जाती है, जिससे लाखों करोड़ों का सेट जलकर खाक हो जाता है। अब कुछ ऐसा ही हुआ है टीवी के मोस्ट फेवरेट शो अनुपमा (Anupamaa) के सेट के साथ। ‘अनुपमा’ के सेट पर शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह करीब 5:00 बजे लगी आग ने शूटिंग शुरू होने से ठीक दो घंटे पहले सेट को पूरी तरह से खत्म कर दिया।
कैसे लगी सेट पर आग
आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि स्टूडियो अक्सर फायर ऑडिट को छोड़ देते हैं, जिससे हर दिन सैकड़ों कर्मचारी और कलाकार जोखिम में पड़ जाते हैं। अनुपमा के मामले में आस-पास के सेट आग की लपटों से बाल-बाल बच गए। अगर आग फैल जाती, तो स्थिति बहुत बड़ी त्रासदी में बदल सकती थी। इस सेट के पास में स्थित बिग बॉस और ‘डोरी’ जैसे अन्य शो के सेट आग से बाल-बाल बचे।
बाल बाल बची लोगों की जान
इस भीषण आग में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ है। अगर शूटिंग तय समय पर शुरू होती, तो नतीजा कहीं ज्यादा बुरा हो सकता था, संभावित रूप से चोट लगने या जान जाने की संभावना हो सकती थी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में सेट के टेंट स्ट्रक्चर, प्रोडक्शन और रेस्टिंग एरिया को अपनी चपेट में ले लिया। वायरल वीडियो में ऊंची-ऊंची लपटें और गहरा धुआं साफ दिखाई दे रहा है। सेट पर दिखाए जाने वाले कृष्णकुंज और कोठारी हाउस के कुछ हिस्से भी जल गए।
मौके पर पहंची फायर ब्रिगेड
मुंबई फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां, जंबो टैंकर, और कई अधिकारी मौके पर पहुंची थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इलाके में कूलिंग ऑपरेशन भी चलाया गया ताकि आग दोबारा न भड़के।
AICWA की प्रतिक्रिया और जांच की मांग
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस हादसे पर कड़ा रुख अपनाया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उच्च स्तरीय जांच की मांग की। AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने निम्नलिखित बिंदु उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म सिटी में बार-बार आग लगने की घटनाएं होती हैं, क्योंकि सेट ज्यादातर लकड़ी के बने होते हैं और फायर सेफ्टी ऑडिट नहीं किए जाते। AICWA ने यह भी संदेह जताया कि बीमा दावों के लिए जानबूझकर आग लगाई जा सकती है। एसोसिएशन ने प्रोडक्शन हाउस, टेलीविजन चैनल, फिल्म सिटी प्रबंधन, और श्रम विभाग के खिलाफ आपराधिक प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। AICWA ने घटना के दो वीडियो एक्स पर साझा किए, जिसमें सेट पर आग और धुआं फैलता दिख रहा है।
by aditi | Jun 17, 2025 | टीवी
TV actor Karan Khandelwal: सिद्धि विनायक, शुभ लाभ, अपोलीना जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके अभिनेता करण खंडेलवाल (Karan Khandelwal) इस वक्त सोशल मीडिया पर एक खास वजह से चर्चा में हैं। पिछले कुछ वक्त से अभिनेता छोटे पर्दे से गायब हो चुके हैं। बीते दिनों अभिनेता वृंदावन के आध्यात्मकि गुरु प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पारस छाबड़ा भी नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने उनसे बात की और अपने मन में चल रहे कुछ सवालों को उनके सामने भी रखा।
करण खंडेलवाल पर हुआ काला जादू
एक्टर करण खंडेलवाल (Karan Khandelwal) ने इस दौरान दावा किया कि उन पर काला जादू (black magic) किया गया है। यह खबर एक X पोस्ट के माध्यम से सामने आई, जिसमें बताया गया कि करण ने अपने ऊपर काले जादू की बात साझा की। इस दावे ने सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में काफी चर्चा पैदा की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई ठोस सबूत या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, और यह जानकारी मुख्य रूप से X पर मौजूद पोस्ट और संबंधित खबरों पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि, ‘मुझे किसी ने बताया है कि मुझ पर काला जादू हुआ है।’ इस पर प्रेमानंद महाराज बोले, ‘आपके ऊपर काला जादू नहीं हुआ, ऐसा होता ताे आप यहां नहीं हाेते। वैसे काला जादू जैसा कुछ नहीं है। कोई आपको मुर्ख बना रहा है। भूत जैसा भी कुछ नहीं होता है, मैं आपको बता रहा हूं। बस आप खाली मत बैठो, व्यस्त रहो।’
डिप्रेशन से जूझ रहे थे पारस छाबड़ा
करण के अलावा पारस छाबड़ा ने अपने डिप्रेशन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, ‘मैंने आपकी सलाह मानी और राधा रानी का नाम लिया। आपकी बातें सुनकर मेरी मां वृंदावन चली गईं। जब मैंने कमाना शुरू किया तो वृंदावन में एक घर भी खरीदा। आध्यात्मिक बनने से पहले मैं टेंशन, डिप्रेशन में रहता था। मैं तीन-चार साल तक घर से बाहर नहीं निकला। मुझे यकीन था कि मैं मर जाऊंगा। मुझे यकीन था कि मुझे कैंसर है। मैं बहुत ज्यादा सोचता था और नेगेटिव बातों से घिरा रहता था। अब मैं पूरी तरह ठीक हूं।’ इस बात पर गुरु जी ने खुशी जाहिर की।
by aditi | Jun 10, 2025 | टीवी
Rajeev Sen And Charu Asopa Controversy: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों पर्दे से दूर रहकर अपना समय अपने बिजनेस को दे रही हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी सुर्खियों में रही। उन्होंने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) के साथ शादी की थी, लेकिन दोनों की यह शादी महज ड्रामा बनकर रह गई थी। आए दिन उनकी शादी में होने वाली तू-तू, मैं-मैं ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिसके चलते दोनों ने तलाक लिया। अब एक बार फिर दोनों की लड़ाई देखने को मिल रही है।
क्या बेटी का ब्रेनवॉश कर रही है चारू
दोनों अपने यूट्यूब चैनल पर एक-दूसरे को भला-बुरा कहा है। राजीव सेन का कहना है कि उनकी एक्स वाइफ उनकी बेटी जियाना से मिलने नहीं दे रही हैं और वो उसका ब्रेनवॉश कर रही हैं। इस पर जब चारू (Charu Asopa) ने जवाब दिया और कहा कि पेरेंट्स को बच्चों के आसपास होना चाहिए। उन्हें कोई प्रिवलेज नहीं दिया जाता। अब राजीव ने इस पर रिएक्ट किया और कहा कि एक्ट्रेस उन्हें नीचा दिखा रही हैं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। कहा कि वह शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
राजीव सेन ने चारू असोपा को दी धमकी
राजीव सेन (Rajeev Sen) ने एक्ट्रेस को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी और कहा, ‘मैंने कोशिश की कि हमारे झगड़ों पर कोर्ट में चर्चा न हो लेकिन अब ऐसा लगता है कि कोई और रास्ता नहीं है। अगर मैंने शुरू किया तो मैं रुकूंगा नहीं क्योंकि मैं बहुत कुछ झेल चुका हूं, और मेरा परिवार भी बहुत कुछ झेल चुका है।’ इससे पहले चारु असोपा ने अपने व्लॉग में कहा था, ‘मैंने आपको अपनी बेटी से मिलने से कभी नहीं रोका। मैंने कहा होगा कि प्लीज टाइम बदल लो या प्लान एडजस्ट कर लो। लेकिन कभी मिलने से मना नहीं किया।’
क्या बोलीं एक्ट्रेस चारू असोपा
इन आरोपो के बाद असोपा ने राजीव सेन को कहा कि उनके तलाक के बाद भी वह उनके परिवार के साथ अच्छे से रही हैं और उनके परिवार के साथ सभी रिश्ते बनाए रखे हैं क्योंकि उनका मानना है कि उनकी बेटी के लिए एक अच्छा परिवार होना जरूरी है।
by aditi | Jun 9, 2025 | टीवी
Dipika Kakar New Video: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों कुछ परेशानी से गुजर रही हैं। बीते दिनों उन्हें पता चला था कि वह स्टेज-2 लिवर कैंसर से जूझ रही थीं, जिसके चलते 3 जून 2025 को 14 घंटे की जटिल सर्जरी करवाई। सर्जरी के बाद उनकी पहली तस्वीर 8 जून 2025 को सामने आई, जिसे उनके पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस तस्वीर में दीपिका (Dipika) अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आईं, उनके हाथ में एक लिफाफा था, जिसे शोएब ने ‘ईदी’ बताया, क्योंकि यह तस्वीर ईद-उल-अज़हा के मौके पर शेयर की गई थी। तस्वीर के साथ शोएब ने दीपिका की रिकवरी की जानकारी दी, जिसने उनके फैंस को राहत पहुंचाई।
सर्जरी और रिकवरी की डिटेल्स:
-
दीपिका (Dipika Kakar New Video) की सर्जरी 3 जून को हुई, जिसमें उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर और गॉल ब्लैडर को हटाया गया। गॉल ब्लैडर में पथरी की वजह से उसे भी निकालना पड़ा। शोएब ने बताया कि ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटा दिया गया और लिवर का एक छोटा हिस्सा भी निकाला गया। उन्होंने फैंस को आश्वस्त किया कि लिवर एक ऐसा अंग है जो खुद को रिजनरेट कर सकता है, इसलिए चिंता की बात नहीं है।
-
सर्जरी के बाद दीपिका को आईसीयू में रखा गया था। जहां उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन उन्हें दर्द का सामना करना पड़ रहा था। 5 जून को ईद-उल-अज़हा से ठीक एक दिन पहले उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया। शोएब ने 6 जून के अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि दीपिका की हालत में सुधार हो रहा है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। अगर रिकवरी इसी तरह जारी रही, तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
-
शोएब ने बताया कि डॉक्टरों ने दीपिका को कम से कम 3-5 दिन अस्पताल में रहने की सलाह दी है ताकि उनकी रिकवरी पर नजर रखी जा सके।
दीपिका की हेल्थ जर्नी
दीपिका (Dipika) को कुछ हफ्ते पहले पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद टेस्ट में उनके लिवर में ट्यूमर का पता चला। आगे की जांच में यह स्टेज-2 लिवर कैंसर निकला। दीपिका ने 28 मई को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपनी बीमारी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि ट्यूमर के कारण उन्हें काफी दर्द और परेशानी हो रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने आश्वासन दिया था कि सर्जरी के बाद वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।
by aditi | Jun 1, 2025 | टीवी
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को लेकर दर्शकों में एक अलग की उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह इस नए सीजन में शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह रियलिटी शो 19 जुलाई, 2025 से शुरू होने की संभावना है और यह अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा, जो 5.5 महीने तक यानी जनवरी 2026 तक चलेगा।
मेकर्स ने इस बार शो के फॉर्मेट में बदलाव करते हुए केवल टीवी और बॉलीवुड सितारों को शामिल करने का फैसला किया है, जिसका मतलब है कि इस बार कोई भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या यूट्यूबर शो का हिस्सा नहीं होगा। यह बदलाव पिछले सीजनों में सोशल मीडिया सितारों के कारण हुए विवादों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
कंटेस्टेंटे्स के नाम
ऐसे में सलमान खान के रिएलिटि शो बिग बॉस सीजन 19 के लिए कुछ कंटेस्टेंटे्स के नाम की लिस्ट सामने आई है, जिसमें राम कपूर से लेकर शरद मलहोत्रा जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है।
डेजी शाह
बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह, जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म “जय हो” से डेब्यू किया था, बिग बॉस 19 में नजर आ सकती हैं।

राम कपूर और गौतमी कपूर
इस बार शो में एक सेलिब्रिटी कपल की एंट्री की संभावना है, और राम कपूर व गौतमी कपूर को मेकर्स ने अप्रोच किया है। राम कपूर, जो टीवी शो “बड़े अच्छे लगते हैं” और कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले सकते हैं।

शरद मल्होत्रा
टीवी शो “बनूं मैं तेरी दुल्हन” से मशहूर हुए शरद मल्होत्रा को भी बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है।
खुशी दुबे
टीवी की चुलबुली अभिनेत्री खुशी दुबे का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल है।
हर्ष अरोड़ा
मॉडल और डिजिटल क्रिएटर हर्ष अरोड़ा को बिग बॉस 19 के पहले संभावित कंटेस्टेंट के रूप में देखा जा रहा है।
नील मोटवानी
ये हैं मोहब्बतें और वारिस में नजर आ चुके एक्ट्रेस नील मोटवानी का भी नाम सलमान खान के शो से जोड़ा जा रहा है।
शशांक व्यास
बालिका वधु से मशहूर हुए शशांक व्यास को शो का ऑफिर मिला है।

अरिश्फा खान
टीवी की मशहूर अदाकारा अरिश्फा खान भी बिग बॉस 19 के घर में कैद हो सकती हैं।
शो से जुड़े अन्य अपडेट्स:
बिग बॉस OTT 4 रद्द
बता दें, इस साल बिग बॉस OTT 4 नहीं आएगा और पूरा फोकस टीवी वर्जन पर होगा। टीवी वाले शो में ऐप-आधारित वोटिंग और पब्लिक पोल्स के जरिए नतीजे तय होंगे। सोशल मीडिया पर शो को लेकर उत्साह पहले से ही देखा जा रहा है। खासकर इन्फ्लुएंसर्स को बाहर रखने के फैसले को लेकर।
by aditi | May 30, 2025 | टीवी
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya: टीवी का पोस्ट फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री दोनों से लोगों का दिल जीता हैं। सालों से दोनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अब व्लॉग कर रहे हैं। अपनी रोज की लाइफ से व्लॉग शेयर करते हैं, जिसमें उनके ट्रिप से लेकर काफी कुछ होते हैं। ऐसे में इस कपल ने एक दिलचस्प बात शेयर की और खुलासा किया कि उन्होंने कानूनी रूप से अपनी शादी को रजिस्टर नहीं कराया है।
नहीं हुई विवेक और दिव्यांका की शादी!
बीते दिनों विवेक दहिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे अपने दिव्यांका के पिता का जन्मदिन सेलिब्रेट करते दिखे थे। इस खुशी के मौके पर एक्टर का पूरा परिवार भी शामिल हुआ। इस मौके पर विवेक ने मस्ती करते हुए कहा कि उन्होंने दिव्यांका से शादी नहीं की, लेकिन तुरंत क्लियर किया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने पिछले 9 सालों में अपनी शादी को कानूनी रूप से पंजीकृत नहीं कराया है। विवेक ने कहा, ‘शादी नहीं हुई मतलब, हमने मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई नहीं किया है। मैरिज रजिस्ट्रेशन अभी बाकी है।’

शादी को लेकर उड़ी गलत अफवाहें
दिव्यांका और विवेक के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार अफवाहें भी उड़ी हैं। कई बार खबर आ चुकी है कि इनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा। मगर हर बार इन अफवाहों को कपल नजर अंदाज करता रहता है। इस बार भी विवेक की सफाई के बाद भी लोगों को दाल में कुछ काला लग रहा है।
विवेक और दिव्यांका की शादी
बता दें, दिव्यांका और विवेक दहिया ने 8 जुलाई, 2016 को शादी की थी। शादी परिवार के बीच हई जिसमें दिव्यांका के घर भोपाल में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शादी के कई साल तक दोनों फैंस को कपल गोल्स देते रहे।