by aditi | Apr 16, 2025 | टीवी
Nia Sharma And Elvish Yadav Fight: टीवी को मोस्ट पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2′ (Laughter Chefs 2) दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो में एक से बढ़कर एक टीवी सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इसी के साथ बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav)भी शो का हिस्सा बने हुए है। अब इस शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दो खास शख्स की लड़ाई होती नजर आ रही है। जी हां शो में निया (Nia Sharma) का फिर से कमबैक हो चुका है और आते ही उन्होंने घमासान कर दिया।
क्यों हुई एल्विश और निया की लड़ाई
निया शर्मी (Nia Sharma) ने कमबैक करते ही अपने रंग में पूरी तरह से आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने आते ही कुछ कंटेस्टेंट्स के लिए आफत बन चुकी हैं। इनमें से एक हैं एल्विश यादव (Elvish Yadav) भी है। जिसपर बिजली की तरह बरस पड़ी हैं निया।
इस शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें निया गुस्से में नजर आ रही हैं क्योंकि उनका सामान चोरी हो गया है। वीडियो में निया कहती है ‘हमारा ब्रेड कौन लेकर गया, मुंह तोड़ दूंगी मैं घूंसा मार के।’ इसके बाद निया एल्विश की तरफ बढ़ते हुए कह रही हैं, ‘ऐ ऐल्विश, तुम्हें क्या लगता है कि मैं तुमसे डर गई हूं ब्रो? मेरी ब्रेड वापस कर। मैंने चोरी करते हुए देखा है।’
एल्विश ने दिया जवाब
निया की बात सुनकर एल्विश कहते हैं, ‘मेरी तलाशी ले लो आप’, जिसपर वह चीखते हुए कहती हैं- एल्विश, मेरा ब्रेड और बटर वापस दो। एल्विश फिर पूछते हैं- बटर भी चाहिए आपको साथ में? बटर कहां से लाऊं? इसके बाद कृष्णा अभिषेक फॉर्म में कहते हैं- अरे कौन कहता है कि एल्विश के आगे कोई बोल सकता है क्या, लड़की आके बोलना शुरू कर दी है।
by aditi | Apr 16, 2025 | टीवी
Palak Purswani Got Engaged: ‘बिग बॉस OTT 2’ में नजर आ चुकी पलक पुरसवानी (Palak Purswani) तो आपको याद ही होगी, जिनका नाम टीवी अभिनेता अविनाश सचदेव से भी जुड़ा था। इस कपल की सगाई भी हो गई थी और शादी करने वाले थे, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ की दोनों ने अपना रिश्ता ही तोड़ दिया। वहीं अब पलक एक बार फिर से सुर्खियों में है। पलक को दोबारा प्यार हो गया है। उन्हें उनके बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना (Rohan Khanna) ने प्रपोज भी कर दिया है, सोशल मीडिया पर इस कपल का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पलक पुरसवानी ने की सगाई
अभिनेता अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) से ब्रेकअप के बाद पलक को नया प्यार मिला और वो है रोहन खन्ना। ये कपल सालों से डेट कर रहे थे और अब अपने रिश्ते को सात बंधन में बांधना चाहते हैं,. जिसकी शुरुआत हो चुकी है। रोहन ने अपनी लेडी लव को तुर्की के कप्पाडोसिया में प्रपोज भी किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। वीडियों में देख सकते है पहाड़ों पर रोहन ने पलक (Palak Purswani Engaged) को शादी के लिए बहुत प्रपोज किया।
अविनाश सचदेव को चार साल किया था डेट
पलक पुरसवानी और अभिनेता अविनाश सचदेव (Palak Purswani and Avinash Sachdev) ने लगभग चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस दौरान, दोनों ने सगाई (रोका सेरेमनी) भी की थी। यह रिश्ता तब सुर्खियों में आया जब दोनों ने डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में हिस्सा लिया। पलक और अविनाश की सगाई टूट गई थी और इस ब्रेकअप ने काफी ध्यान खींचा।
पलक ने बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान और बाद में दिए इंटरव्यूज़ में खुलासा किया कि अविनाश ने उन्हें दो बार धोखा दिया था। उन्होंने बताया कि एक बार गोवा में अविनाश ने पार्टी के दौरान कुछ लड़कियों के नंबर लिए और दो बहनों को एक साथ मैसेज किए, जिससे पलक को बहुत ठेस पहुंची थी।
पलक पुरसवानी के बारे में अन्य जानकारी
पलक पुरसवानी एक टीवी अभिनेत्री हैं, जिन्हें स्प्लिट्सविला 7, बड़े भैया की दुल्हनिया, मेरी हानिकारक बीवी, और बिग बॉस ओटीटी 2 जैसे शोज में देखा गया है।
by aditi | Apr 15, 2025 | टीवी
Divyanka Tripathi Divorce: टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की जोड़ी का हर कोई दीवाना है। सालों पहले इस कपल ने बड़ी ही धूम-धाम से शादी की थी, जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं अब दोनों के रिश्ते को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ये कपल अब अलग हो रहा है दोनों तलाक ले रहे हैं। वहीं अब इसपर दोनों ने रिएक्ट किया है और सच बताया है।
विवेक और दिव्यांका क्या हो रहे हैं अलग
विवेक और दिव्यांका (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya’s divorce) ने अपनी तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि वो इन खबरों को सीरियसली नहीं लेते। ‘एबीपी न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक दहिया ने तलाक की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘बहुत मजे आ रहे हैं। मैं और दिव्यांका, हम लोग हंस रहे थे। हम लोग आइसक्रीम खाते-खाते सोच रहे थे कि अगर और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।

आगे कहा, ‘मैं भी व्लॉगिंग करता हूं और मुझे पता है कि ये क्लिकबेट क्या होता है। मैं ये सबकुछ अच्छे से समझता हूं। कुछ सनसनीखेज डाल दोगे तो लोग आएंगे और उसे देखेंगे। लेकिन, उसमें कुछ होता नहीं है। ऐसी झूठी और फर्जी चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।’
विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की लव स्टोरी
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक (Vivek Dahiya and Divyanka Tripathi Love Story) की की लव स्टोरी की बात करें, तो उनकी पहली मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हुआ, और फिर 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली।

दिव्यांका ने 2006 में ड्रामा बनू मैं तेरी दुल्हन से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की, जबकि विवेक की पहली टेलीविजन भूमिका 2013 में ये है आशिकी में मुख्य भूमिका के रूप में आई। इस जोड़ी ने डांस रियलिटी शो नच बलिए 8 जीता।
by aditi | Apr 12, 2025 | टीवी
Gaurav Khanna Celebrity Masterchef Winner: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना को सोनी टीवी के सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन का विजेता घोषित किया गया है। निक्की तंबोली दूसरे और तेजस्वी प्रकाश तीसरे स्थान पर रहीं। बता दें, शो में गौरव की शुरुआत खास अच्छी नहीं थी। एक समय ऐसा भी था जब जजों ने उनकी पहली डिश को चखने से ही मना कर दिया था, लेकिन अभिनेता ने कभी हार नहीं मानी और रिजल्ट आप सबके सामने है। तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को हरा कर ये शो जीता।
गौरव खन्ना ने जाहिर की खुशी
गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने अपनी बड़ी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतना बिल्कुल अवास्तविक लगता है। इस शो ने मुझे पूरी तरह से मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाल दिया। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का हिस्सा बनना एक बहुत बड़ा सम्मान है, खासकर मिशेलिन-स्टार वाले जीनियस शेफ विकास खन्ना और अपने हुनर के सच्चे उस्ताद शेफ रणवीर बरार जैसे दिग्गजों के साथ खड़े होना।

दोनों ने हमें बहुत ही शालीनता से मार्गदर्शन और चुनौती दी और निश्चित रूप से हमेशा प्रेरणा देने वाली फराह खान, जिनकी ऊर्जा और प्रोत्साहन ने हमें आगे बढ़ाया। उनके सामने खाना बनाना बहुत मुश्किल था। हर एक दिन एक नई चुनौती लेकर आता था, जिसने मुझे और गहराई से सोचने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया।
20 लाख का चेक
के जज रणवीर बरार, विकास खन्ना, संजीव कपूर और फराह खान की तरफ से गौरव को चमचमाती ट्रॉफी दी। इसी के साथ गोल्डन एप्रन और 20 लाख का चेक भी दिया। बता दें, एक्टर गौरव खन्ना अनुपमा जैसे नंबर वन शो को अलविदा कहते हुए गौरव ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में शामिल हुए थे।
by aditi | Apr 11, 2025 | टीवी
Charu Asopa left Mumbai: एक्ट्रेस चारू असोपा जिन्होंने कोरोना से पहले सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) से शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। पति से अलग होने के बाद चारू (Charu Asopa) अपनी बेटी जियाना के साथ मुंबई में किराए के घर में रह रही थी।
जहां वो अपनी बेटी की देख-रेख कर रही थी। हालांकि, वक्त के साथ-साथ एक्ट्रेस के लिए अकेले सब कर पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया। जिसे जानकर उनके चाहने वालों को काफी हैरानी भी हुई है।
एक्ट्रेस ने छोड़ा मुंबई शहर
एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa Video) ने मुंबई की भागदौड़ को अब पीछे छोड़ दिया है और वह अपनी जीवन की एक नई शुरुआत करने निकली हैं। एक्ट्रेस अब अपनी बेटी जियाना के साथ अपने होमटाउन बीकानेर में शिफ्ट हो गई हैं।

क्यों और कब छोड़ा चारू ने मुंबई
एक्ट्रेस ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में बताया है कि, ‘मैं अपने घर बीकानेर, राजस्थान में शिफ्ट हो गई हूं। मैंने फिलहाल मुंबई छोड़ दिया है और मैं अपने माता-पिता के साथ रह रही हूं। जियाना और मुझे यहां आए एक महीने से अधिक समय हो गया है।’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने यह डिसीजन अच्छी तरह से सोच समझ कर लिया है। ऐसा कुछ नहीं जो उन्होंने जल्दबाजी में किया हो।

पैसें की तंगी के चलते उठाया ये कदम
अभिनेत्री ने यह भी कहा कि, ‘मुंबई में रहना आसान नहीं है। इसमें पैसा खर्च होता है। मेरे लिए महीने के रहने की लागत 1 लाख -1.5 लाख रुपये थी, जिसमें किराया और सब कुछ शामिल था जो आसान नहीं था। इसके अलावा जब मैं नायगांव (मुंबई के बाहरी इलाके) में शूटिंग कर रही होती हूं, तो मैं अपनी बेटी को नैनी के साथ अकेले नहीं छोड़ना चाहती। यह बेहद मुश्किल हो जाता था।

एक्ट्रेस ने शुरू किया खुद का काम
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि यहां आकर उन्होंने अपना खुद का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा ‘घर वापस आना और अपना खुद का काम शुरू करना पूरी तरह से प्लान था। यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं था।’
यूजर्स उठा रहे हैं सवाल
एक्ट्रेस के इस कदम पर कई लोगों ने उनपर सवाल भी उठाए तो वहीं कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की और सपोर्ट किया। एक यूजर ने कहा, ‘सुष्मिता सेन की एक्स भाभी ऑनलाइन सूट बेच कर रही हैं गुजारा।’
एक्स हसबैंड को किया था मैसेज
चारू की बेटी जियाना उनके पिता और अपने एक्स हसबैंड को इस बारे में जानकारी भी दी। चारू ने कहा, ‘वह हमेशा बीकानेर में अपनी बेटी से मिलने आ सकते हैं। मुंबई छोड़ने से पहले मैंने उन्हें अपनी प्लानिंग के बारे में बताते हुए एक मैसेज भेजा।’
by aditi | Apr 10, 2025 | टीवी
Gauahar Khan Second Pregnancy: एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) ने साल 2020 में शादी की थी। शादी के करीब तीन साल बाद ये कपल बेटे के पेरेंट्स बने। वहीं अब एक बार ये कपल मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। जी हां, गौहर खान (Gauahar Khan Pregnancy) ने गुरुवार 10 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है।
गौहर खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
गौहर (Gauahar) ने अपने पति जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ मिलकर इस खूबसूरत पल की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है। इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली वीडियो पोस्ट साझा किया, जिसमें दोनों एक गाने पर साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ गौहर ने कैप्शन में लिखा, “बिस्मिल्लाह…आपके प्यार और प्रेयर की जरूरत है। दूसरा बेबी आ रहा है।”
पांच से पहले की थी शादी
गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) की लव स्टोरी सुपर मार्केट में शॉपिंग करते शुरू हुई थी। जैद ने एक्ट्रेस को पहली बार वहीं देखा था, लेकिन गौहर ने जैद को नहीं देखा था। जैद पहली नजर में ही उन्हें दिल दे बैठे थे।

इसके बाद जैद ने गौहर को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और दोनों की बातें शुरू हो गईं। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और वह प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की। इस कपल की शादी को पांच साल हो गए है। बता दें, जैद दरबार एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। गौहर और उनके पति ज़ैद दरबार को 10 मई, 2023 को उनके पहले बच्चे का आशीर्वाद मिला।
गौहर खान का वर्क
गौहर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह फौजी 2 और लवली लोला में भी नजर आई थीं। वहीं फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट साल 2021 में फिल्म 14 फेरे में नजर आई थीं। अभी गौहर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।