by aditi | May 5, 2025 | ट्रेंडिंग
Shah Rukh Khan Mother: बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की शोहरत और कामयाबी उनके माता पिता नहीं देख पाए। शाह रुख जब 14 साल के थे तब उनके पिता गुजर गए थे और जब वो 24 के हुए तो उनकी मां का निधन हो गया था। इससे एक दशक पहले ही शाह रुख के पिता मीर ताज मोहम्मद का निधन हो गया था। किंग खान ने कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था।
शाह रुख खान (Shah Rukh Khan Mother) की मां फातिमा खान जब आखिरी सांसें ले रही थीं, तब किंग खान जानबूझकर उन्हें तकलीफ दे रहे थे। शाहरुख ऐसा क्यों कर रहे थे इसपर उन्होंने खुलकर बात की है।
मां को लेकर किंग खान का खुलासा
शाह रुख खान कुछ साल पहले अनुपम खेर के टॉक शो में शामिल हुए थे। इस दौरान किंग खान ने अपनी मां के बारे में भी बताया। अनुपम खेर ने जब उनसे पूछा कि आप अपनी मां से मिलने उनके रूम में नहीं जा रहे थे, क्योंकि आपको लग रहा था कि अगर आप दुआ करते रहेंगे तो आपकी मां का निधन नहीं होगा। इस पर शाहरुख कहते हैं, “दिल्ली में बत्रा हॉस्पिटल है। मुझे किसी ने कहा कि दुआ करते रहो, जब तक दुआ जारी रहती है, तब तक अल्लाह सुनता रहता है कोई एक्शन नहीं लेता है.” आगे शाहरुख ने कहा कि मुझे याद है कि डॉक्टर आए और उन्होंने कहा कि आप आईसीयू में जा सकते हैं. इसका मतलब यही था, तभी मंजूरी देते हैं आईसीयू में जब आखिरी घड़ी आ जाती है.

शाहरुख कहते हैं, “मेरा एक यकीन है कि इंसान तब दुनिया छोड़ता है जब वो संतुष्ट होता है क्योंकि अगर ऐसा न हो तो मां बाप अपने बच्चों को छोड़ कर नहीं जाएंगे। तो जब मेरी मां आईसीयू में थीं तब मैं उनके पास बैठ गया और मैंने बड़ी गलत बात कही. मैंने कहा कि अगर मैं इनको संतुष्ट नहीं होने दूंगा तो शायद ये जाएंगी नहीं।
मैं अपनी बहन का खयाल नहीं रखूंगा
शाहरुख ने बताया कि वो अपनी मां के पास बैठकर कहने लगे कि आप चली जाएंगी तो मैं अपनी बहन का खयाल नहीं रखूंगा। मैं पढ़ूंगा नहीं. मैं काम नहीं करूंगा. ये सब शाहरुख इसलिए कह रहे थे ताकि उनकी मां को तकलीफ पहुंचे और वो दुनिया छोड़ कर ना जाए. हालांकि शाहरुख आगे कहते हैं, “उनको जाना ही था. शायद वो संतुष्ट थीं कि मैं अपनी बहन का भी खयाल रखूंगा और जिंदगी में ठीक ठाक कर लूंगा।
by aditi | Apr 23, 2025 | ट्रेंडिंग
Sapna Choudhary Dance Video: ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ से लेकर ‘पानी छलके’ जैसे कई सुपरहिट गानों में धमाल मचा चुकी हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अब पहले की तरह स्टेज पर कम ही नजर आती हैं, जिसका कारण है कि अब वो अपनी सारा वक्त अपनी फैमिली को देती हैं। सपना अब दो बेटों की मां बन चुकी हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर सपना के पुराने वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वक्त सपना का करीब 6 से 7 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी बदली बदली नजर आ रही हैं।
सपना चौधरी का डांस वीडियो वायरल
सभी जानते है कि सपना ने ग्रामीण परिवेश में छोटे मंच से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह जिस मुकाम पर है ये उनकी मेहनत है। हाल ही में उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने “हवा कसूती स” गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
खास बात यह है कि इस वीडियो में दर्शक सपना के डांस को देखकर खुद भी डांस करने लगते हैं और नोट भी उड़ा रहे हैं।इस वीडियो में सपना सूट सलवार में नजर आ रही है। बता दें, सपना शुरू से ही देसी आउटफिट पहनकर डांस करती है।
बीते साल दूसरी बार मां बनीं सपना
सपना चौधरी बीते साल मां बनी थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे बेटे के नामकरण के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। उन्होंने उनके बेटे को शाहवीर रखा है। हालांकि, आज तक सपना ने अपने बेटों का चेहरा नहीं दिखाया है।
सपना का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सपना ने हाल ही में अपनी बायोपिक ‘मैडम सपना’ की घोषणा की, जिसे महेश भट्ट, विनय भारद्वाज के साथ मिलकर प्रेजेंट करेंगे. फिल्म में एक ऑर्केस्ट्रा डांसर बनने से लेकर हरियाणा की कठोर और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को पार करने से लेकर कान्स में ग्लैमरस रेड कार्पेट तक पहुंचने तक की उनकी यात्रा को दर्शाया जाएगा।
by aditi | Apr 23, 2025 | ट्रेंडिंग
Elvish Yadav Apology Video: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए दिन किसी ने किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। कभी पार्टी में सांप के जहर को लेकर, कभी सरेआम गुंडागर्दी और पिटाई के मामले में, तो कभी बेहूदा बयानबाजी के चलते विवादों में रह रहे है। यूं मानों की अब तो एल्विश को भी विवादों में मजा आने लगा है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
एल्विश ने मांगी माफी
एल्विश यादव मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए। उन्हें चुम दरांग के खिलाफ कथित ‘नस्लवादी’ टिप्पणी मामले में समन किया गया था। एल्विश ने ना सिर्फ NCW के समक्ष माफी मांगी है, बल्कि आयोग के दफ्तर से बाहर निकलते हुए भी उन्होंने मीडिया के सामने देश की जनता से माफी की गुजारिश की।
मीडिया से की एल्विश ने बातचीत
न्यूज एजेंसी ANI ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते है, ‘जैसे जैसे हम जीवन में आगे बढ़ते हैं, अनुभव लेते हैं, उम्र भी बढ़ती है तो मैच्योरिटी आती है। जो चुम वाला था, उसमें बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनका मेरे इंटेंशन समझ में नहीं आया। जिनको ऐसे लगा कि गलत ही बोला। जो मैं भी मानता हूं कि लोगों को बुरा लगा है। जाहिर तौर पर मैंने कुछ गलत ही बोला होगा, जिसके लिए मैं अंदर गया था और मैंने मैम से बोला, मुझे इसके लिए खेद है। मैं माफी मांगता हूं।’
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर एल्विश (Elvish Yadav Video) का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें चुम का मजाक उड़ाया और उनके नाम और फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनकी एक्टिंग पर भी तंज कसा। एल्विश ने कहा, ‘करणवीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई, इतना टेस्ट कैसा खराब होता है और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है… नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में किया है।’ बता दें, वीडियो पॉडकास्ट का था, जिससे वह अपने दोस्त रजत दलाल के साथ बातचीत कर रहे थे बाद में इसे एडिट किया गया और वह हिस्सा हटा दिया।
by aditi | Apr 16, 2025 | ट्रेंडिंग
Neha Kakkar Video: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने गाए है, जिन्हें आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं। सिंगर ने गाने की शुरुआत बचपन में अपनी बड़ी सोनू कक्कड़ के साथ की थी। सालों तक दोनों बहनों ने अपने पापा के साथ भगवान के गाने गाए और फिर सिंगर की किस्मत बदली और आज एक सुपरहिट सिंगर बनी, लेकिन बीते दिनों नेहा की बड़ी बहन सोनू ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्होंने हमेशा के लिए अपने भाई बहन यानी नेहा और टोनी (Neha And Tony Kakkar)से अपना रिश्ता खत्म कर दिया। उन्होंने सिब्लिंग्स डिवोर्स (Siblings Divorce) ले लिया है। इस बीच नेहा ने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने भाई के लिए शानदार तोहफे को चुना।
नेहा का शानदार तोहफा
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने छोटे भाई टोनी कक्कड़ से बेहद प्यार करती है। ऐसे में उन्होंने उसके बर्थडे पर भाई टोनी के लिए पर्मानेंट टैटू बनवाया है और ये वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ‘जो भी हूं, उसका बहुत बड़ा क्रेडिट टोनी भाई को जाता है। इसलिए टोनी भाई ये आपके लिए है।’ इसके बाद नेहा टैटू बनवाने वाला वीडियो शेयर करती हैं और कहती हैं- मैं कांप रही हूं, क्योंकि मैं डर गई हूं। यह टैटू उस समय बनवाया गया जब सोनू कक्कड़ ने नेहा और टोनी के साथ रिश्ता तोड़ने की बात सार्वजनिक रूप से कही थी।
नेहा ने अपने हाथ पर ‘NK’ और ‘TK’ का टैटू बनवाया है। ये दोनों भाई-बहन के नाम के पहले अक्षर है। इस टैटू ने नेहा और टोनी के बीच मजबूत रिश्ते को उजागर किया, लेकिन सोनू के साथ उनके रिश्ते पर सवाल उठाए।
by aditi | Apr 14, 2025 | ट्रेंडिंग
Govinda Wife Sunita Ahuja: एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के रिश्ते को लेकर पिछले काफी महीनों से सोशल मीडिया पर हलचल मच रही है। खबर थी कि दोनों अपनी शादी को खत्म कर रहे हैं। वहीं, कई बार सुनीता ने इस पर रिएक्शन भी दिया और इन खबरों को अफवाह बताया। इन सबके बीच अब सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पति गोविंदा का नाम सुनकर ऐसा रिएक्ट किया कि सोशल मीडिया पर फिर से दोनों के अलग होने की खबर को हवा मिल रही है।
फैशन वीक में नजर आईं सुनीता
रविवार को सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) एक बेटे के साथ मुंबई में एक फैशन शो का हिस्सा बनीं। इस मौके पर सुनीता ने बेटे यशवर्धन के साथ रैंप वॉक किया, जो काफी सुर्खियों में है। इसी के साथ इस शो का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वो पति गोविंदा (Govinda) का नाम सुनते ही एक्सप्रेशन बदल लेती हैं। इस वीडियो में देख सकते है कि उनसे मीडिया ने पूछा, कैसी हैं आप।
इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, बढ़िया, कैसे लग रहे हैं। इस पर पैपराजी ने कहा, बहुत अच्छे लग रहे हैं। इसके बाद एक फोटोग्राफर ने सुनीता से पूछा, मैम सर कैसे हैं। ये सुनते ही सुनीता बेटे यशवर्धन को छोड़कर वहां से तुरंत निकल जाती है।
सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग
सुनीता (Sunita Ahuja) के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कई सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘एक और जया बच्चन इंडस्ट्री में तैयार हो रही हैं।’ दरअसल, जया बच्चन भी अकसर पैपराजी पर गुस्सा हो जाती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इनका ज्यादा नहीं हो रहा है, ड्रामा, पब्लिसिटी।’ तीसरे यूजर ने लिखा, लगता है कि सुनीता और गोविंदा का तलाक हो ही गया।
तलाक पर क्या बोली थीं सुनीता आहूजा?
बीते दिनों एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने उनके और गोविंदा के तलाक की खबर फैलाने वालों पर गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने कहा था, “मेरी शादी को लेकर नेगेटिविटी फैलाई जा रही है। ये पॉजिटिव है या नेगेटिव सिर्फ मुझे पता है। यह लोग कुत्ते हैं तो भौकेंगे ही। जब तक आप मेरे या गोविंदा के मुंह से इस तरह की बातें न सुन लें तब तक आपको किसी भी तरह की बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
by aditi | Apr 11, 2025 | ट्रेंडिंग
Salman Khan Video: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म सिकंदर का जादू फैंस पर नहीं चलाव और फिल्म फ्लॉप साबित हुई। अब सलमान खान के फैंस को उनकी नई मूवी का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन मूवी आने से पहले भाईजान ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पेड़ पर चढ़ते नजर आ रहे हैं।
पेड़ पर चढ़े भाईजान
देश भर में गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में अभिनेता मुंबई की गर्मी से दूर अपना वक्त इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस पर बीता रहे हैं जहां वो थोड़ा देसी लाइफ स्टाइल भी एन्जॉय कर रहे हैं और पेड़ से तोड़कर फल भी खा रहे हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं 59 सलमान (Salman Farmhouse Video) तेजी से पेड़ पर चढ़ते नजर आ रहे हैं और फिर पेड़ की टहनियों को झाड़ते हुए शहतूत तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।
फैंस को पसंद आया वीडियो
सलमान खान (Salman Khan Video) को इस तरह से पेड़ पर चढ़कर शहतूत तोड़ते देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूज़र ने कहा, ‘इस ऐज में भाई पेड़ पर चढ़ रहे हैं और इनके फिटनेस पर ट्रोल करने वाले चार फ्लोर नहीं चढ़ सकते।’ एक और ने कहा- आज भी बहुत फिट हैं सलमान सर।
फार्म हाउस का माहौल
बता दें, सलमान (Salman Farmhouse) का पनवेल फार्महाउस मुंबई से करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर है। भाईजान का ये फार्म हाउस उनकी छोटी बहन के नाम है, जिसे खुद सलमान ने ही तोहफे में दिया था। वह परिवार के साथ अक्सर वहां समय बिताते जाते रहते हैं। यरहां पर सलमान खान ने अपनी फिल्म की भी शूटिंग की हुई है। यह फार्म हाउस हरे-भरे पेड़ों और प्रकृति से घिरा हुआ है।
सलमान की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ हाल ही में रिलीज हुई थी। जो ज्यादा खास पर्दे पर नहीं चली। इसके अलावा एक्टर जल्द दबंग 4, किक 2 और टाइगर वर्सेज पठान में नजर आएंगे।