Sitaare Zameen Par का दमदार ट्रेलर रिलीज, आमिर खान लेकर आ रहे हैं 10 तूफानों की कहानी

Sitaare Zameen Par का दमदार ट्रेलर रिलीज, आमिर खान लेकर आ रहे हैं 10 तूफानों की कहानी

Sitaare Zameen Par Trailer Out:  आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) की चर्चा पिछले एक साल से हो रही है। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का ये सीक्वल होने वाली है। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने मंगलवार की शाम आमिर के फैंस को शानदार तोहफा दिया। दरअसल, ‘सितारे ज़मीन पर’ (Sitaare Zameen Par Trailer Out) ट्रेलर रिलीज कर दिया।

शानदार है ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर

बता दें, पहले यह ट्रेलर 8 मई को लॉन्च होने वाला था, लेकिन भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को देखते हुए उस समय मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया था। 3 मिनट 29 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत नेशनल बास्केट बॉल फाइनल्स के मैच से होती है। आमिर ट्रेन करते हुए नजर आ रहे हैं। यह कहानी ‘चैम्पियन्स’ से प्रेरित है, जो स्पेन की अडेरस बास्केटबॉल टीम (1999-2014 तक 12 स्पैनिश चैंपियनशिप जीतने वाली) और अमेरिकी कोच रॉन जोन्स की वास्तविक कहानी पर आधारित थी। 

 

ट्रेलर में इमोशनल और कॉमेडी का संतुलित मिश्रण है। जहां ‘तारे ज़मीन पर’ ने डिस्लेक्सिया जैसे गंभीर विषय को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत कर दर्शकों को रुलाया था, वहीं ‘सितारे ज़मीन पर’ हंसी, प्यार, और मासूमियत के साथ एक सामाजिक संदेश देती है। 

कलाकार और किरदार

ट्रेलर में आमिर एक टिंगू नाम के कोच के रूप में नज़र आते हैं, जो शुरू में अपनी जिम्मेदारी से परेशान है, लेकिन धीरे-धीरे अपनी टीम के साथ एक गहरा भावनात्मक रिश्ता बनाता है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और इमोशनल सीन ट्रेलर का मुख्य आकर्षण हैं। तो वहीं एक्ट्रेस जेनेलिया एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, लेकिन ट्रेलर में उनके किरदार के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। उनकी मौजूदगी कहानी में एक नया आयाम जोड़ती है।

दर्शील सफारी भी आए नजर 

इसके अलावा ‘तारे ज़मीन पर’ के ईशान (दर्शील) इस फिल्म में भी हैं, लेकिन उनका किरदार नया है और पिछली फिल्म से अलग है। ट्रेलर में उनकी झलक सीमित है, लेकिन उनकी उपस्थिति पुरानी यादें ताज़ा करती है। इसके अलावा ट्रेलर में 10 डेब्यू अभिनेताओं भी शामिल है, जि्नके नाम हैं: अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा, और सिमरन मंगेशकर। ये कलाकार बौद्धिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों की भूमिका में हैं और उनकी मासूमियत और ऊर्जा ट्रेलर को जीवंत बनाती है।

 

रिटायरमेंट अनाउंसमेंट बाद पत्नी Anushka Sharma संग एयरपोर्ट पर नजर आए विराट कोहली

रिटायरमेंट अनाउंसमेंट बाद पत्नी Anushka Sharma संग एयरपोर्ट पर नजर आए विराट कोहली

Virat Kohli And Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से मुंबई मे थे। अब इस कपल को सोमवार सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कहा जा रहा है कि ये कपल लंदन के लिए रवाना हुआ है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट

12 मई 2025 को, विराट और अनुष्का (virat and anushka) को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। विराट ने टी-शर्ट और ट्राउजर पहने दिखाई दिए। जबकि अनुष्का एक स्टाइलिश जंपसूट में दिखीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लंदन शिफ्ट हुआ ये कपल ?

विराट और अनुष्का (virat and anushka Video) के लंदन रवाना होने की खबर ने एक बार फिर उन अटकलों को हवा दी, जो पिछले कुछ समय से चल रही हैं कि यह जोड़ा भारत छोड़कर लंदन में बस गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं में यह कहा गया कि वे अपने बच्चों, वामिका और अकाय को एक सामान्य और निजी जीवन देने के लिए लंदन में रह रहे हैं।

विराट कोहली का रिटायरमेंट 

विराट कोहली के फैंस उनके टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की खबर सुनकर काफी इमोशनल हो गए हैं। एक शख्स ने उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर लिखा है, ‘आपको बहुत याद करेंगे हम विराट.’ वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है, ‘लेजेंड लेजेंड होता है….आपकी जगह कोई नहीं ले सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना एक बहुत ही इमोशनल एक्सपीरियंस है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जब पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के बदले मांगी थी ये दो एक्ट्रेस, भारतीय वायुसेना ने दिया था ऐसा जवाब

जब पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के बदले मांगी थी ये दो एक्ट्रेस, भारतीय वायुसेना ने दिया था ऐसा जवाब

India-Pakistan Tension:  22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों पर आतंकी हमला किया गया था, जिन्होंने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया था। पाकिस्तान की इस हरकत के बाद भारत ने उन्हें ‘ऑपरेशन सिदूंर’ के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद से पाक भी भारत पर हमला करता रहा और भारतीय सेना पाक के हमले का जोरदार जवाब दिया। इस बीच पाकिस्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस से जुड़ा एक किस्सा वायरल हो रहा है, जब युद्ध के मैदान पर पाक सैनिकों ने भारत के जवानों के शव देने के बदले दो अभिनेत्रियों की डिमांड की थी। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में।

1999 का युद्ध

1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध (Kargil War 1999) हुआ था, जो मई से जुलाई 1999 तक चला। यह युद्ध जम्मू-कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठियों और सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा (LoC) पार करने के बाद शुरू हुआ।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी और युद्ध हुआ, जिसमें कई भारतीय और पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। युद्ध के दौरान कई भारतीय सैनिक शहीद हुए और उनके शव युद्ध क्षेत्र में रह गए, जिन्हें भारतीय सेना वापस लेना चाहती थी।

अभिनेत्रियों की मांग की घटना

खबरों के मुताबिक,  कारगिल युद्ध (Kargil War) के दौरान एक विशेष घटना सामने आई, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों ने कथित तौर पर भारतीय सैनिकों के शवों के बदले बॉलीवुड अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन की मांग की थी। इस घटना का उल्लेख विशेष रूप से शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने युद्ध के दौरान असाधारण वीरता दिखाई थी।

  माधुरी दीक्षित की मांग:

  • युद्ध के दौरान, जब भारतीय सैनिक अपने शहीद साथियों के शवों को वापस लाने की कोशिश कर रहे थे, तब भारी गोलीबारी के कारण यह कार्य मुश्किल हो रहा था। इस दौरान, एक पाकिस्तानी सैनिक की आवाज सामने से आई, जिसमें उसने कहा, “हमें माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) दो, हम शव छोड़ देंगे।”
  • उस समय माधुरी दीक्षित भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं और उनकी फिल्में जैसे दिल तो पागल है और हम आपके हैं कौन ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था।
  • कैप्टन विक्रम बत्रा ने इस मांग का जवाब अपनी AK-47 से गोलीबारी करके दिया और कहा, “माधुरी की ओर से प्यार के साथ।” यह जवाब न केवल साहसिक था, बल्कि इसने भारतीय सैनिकों का मनोबल भी बढ़ाया।
  • यह घटना युद्ध के दौरान चर्चा का विषय बन गई और बाद में कैप्टन बत्रा के साक्षात्कार में भी इसका जिक्र हुआ।

  रवीना टंडन की मांग:

  • एक अन्य घटना में, पाकिस्तानी सैनिकों ने कथित तौर पर भारतीय सैनिकों के शवों के बदले रवीना टंडन (Raveena Tandon) की मांग की। उस समय रवीना टंडन भी बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री थीं, जिन्हें मोहरा, दिलवाले, और अंदाज अपना अपना जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था।
  • भारतीय सैनिकों ने इस मांग का जवाब एक मिसाइल के साथ दिया, जिस पर लिखा था, “रवीना की ओर से (‘From Raveena Tandon to Nawaz Sharif’) ।” इस मिसाइल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बाद में वायरल हुईं।
  • यह भी कहा जाता है कि तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ रवीना टंडन के फैन थे, जिसके कारण उनकी मांग को और अधिक प्रचार मिला।

 

 

 

Falaq Naaz ने अपने मुस्लिम दोस्तों पर जाहिर किया गुस्सा, बोलीं- ‘तुम्हारा खून क्यों नहीं खौल रहा..’

Falaq Naaz ने अपने मुस्लिम दोस्तों पर जाहिर किया गुस्सा, बोलीं- ‘तुम्हारा खून क्यों नहीं खौल रहा..’

Falaq Naaz Video:  इस वक्त भारत में काफी तनाव वाला माहौल बना हुआ है, जिसका कारण है पाकिस्तान। जो पिछली तीन रातो से लगातार भारत के अलग-अलग शहरों पर हमला करता नजर आ रहा है, लेकिन भारतीय सेना पाक को उसका मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है, जिसके चलते हमारे देश में अब तक कोई बड़ी हानी नहीं पहुंची है। ऐसे में पूरा देश इस वक्त भारतीय सेना को सलमा कर रहा है और उनके अंदर जोश भरता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर पूरी जनता अपने-अपने अंदाज में सेना को सलाम कर रही है। वहीं अब टीवी एक्ट्रेस फलक नाज से अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसके चलते वह काफी चर्चा में आ गई है।

 फलक नाज का वीडियो

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान (India Pakistan) के बीच टेंशन भरा माहौल है। ऐसे में एक्ट्रेस फलक नाज  अपने वीडियो के जरिए मुस्लिम कलाकारों की चुप्पी की आलोचना की है। वीडियो में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के मुस्लिम एक्टर्स को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि,  ‘सभी को सलाम, नमस्ते, मुझे उम्मीद है कि इस वीडियो को देखने वाले सभी लोग ठीक होंगे, क्योंकि भारत में जिस तरह के हालात हैं, मैं प्रार्थना करती हूं कि सभी लोग ठीक हो। मैं ये वीडियो बनाना नहीं चाहती थी, लेकिन मैं खुद को रोक नहीं पाई। मुझे बहुत अफसोस है,गुस्सा है उन लोगों पर जो मेरे साथी मुस्लिम कलाकार है।

एक्ट्रेस ने लगाई फटकार

फलक यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा, ‘ इस टेंशन भरे माहौल में भी मेरे साथ मुस्लिम एक्टर्स कुछ नहीं बोल रहे हैं। शायद इसलिए क्योंकि उन्हें डर है कि उनके फॉलोअर्स और इंस्टाग्राम की रीच कम ना हो जाएं  और उन्हें बुरा ना लग जाए। जो उन्हें पड़ोसी देश य़ानि पाकिस्तान से फॉलो करते हैं। मैं ये सोच रही थी कि क्यों हमारे देश में हमारे हिंदू भाई-बहन मुस्लिम पर भरोसा  नहीं करते। अब मुझे समझ आया है. क्योंकि जब ऐसा माहौल होता है. तो हमारी इंडस्ट्री के जो मुस्लिम एक्टर्स हैं. वो कुछ बोलते ही नहीं है. तो फिर लोग हम पर क्यों विश्वास करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Falaq Naazz (@falaqnaazz)

वो प्यार कहां है? वो जुनून कहां है?

एकट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको उन्हें अपने ऊपर विश्वास दिलाना होगा. आपको उनका विश्वास जीतना होगा.  जब आप मुसलमान होते हैं तो आप बहुत सारे नारे लगाते हैं, दावा करते हैं कि हमसे बड़ा कोई मुसलमान नहीं है. लेकिन एक मुसलमान के तौर पर, ये कहा जाता है कि सबसे पहले आपको अपने देश से प्यार करना चाहिए, और उसके बाद ही आपको बाकी सब के बारे में सोचना चाहिए. तो, वो प्यार कहां है? वो जुनून कहां है? और अगर आप पाकिस्तान के लोगों के लिए सोच रहे हैं तो मैं आपको बता दूं कि आप उन्हीं से कुछ सीख लीजिए. वो सब अपने देश को खुलकर सपोर्ट करते हैं।

फलक ने आगे कहा कि, ‘आप लोग पाकिस्तानी एक्टर्स से ही सीख लीजिए। इस वक्त वो भी अपने देश को सपोर्ट कर रहे हैं। तो आपका खून क्यों नहीं खौल रहा, आप क्यों नहीं कुछ बोल रहे..? तुम्हारे देश तो पूरी तरह से तुम्हारे साथ है। मैं कई मुस्लिम लोगों को देख रही हैं. जो आम जिंदगी की पोस्ट कर रहे हैं। अपने देश के लिए वफादार बनो।

 

 

 

Operation Sindoor पर फिल्मी सितारों ने जताई खुशी, पीएम मोदी और भारतीय सेना को किया सलाम

Operation Sindoor पर फिल्मी सितारों ने जताई खुशी, पीएम मोदी और भारतीय सेना को किया सलाम

Operation Sindoor:  22 अप्रैल 2025 को दिन कोई भारतीय नहीं भूल सकता। इस दिन आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम पर पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। ऐसे में अब भारत ने भी अपना बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमले किया।

इस एयर स्ट्राइक में आतंकियों को काफी नुकसान पहुंचा है। ये हमला मंगलवार देर रात को हुआ। इस कार्रवाई को भारतीय सेना ने अंजाम दिया। अब सोशल मीडिया पर देश भर के अलग अलग कौने से खुशी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। हर कोई भारतीय सेना को सलाम कर रहा है। इस बीच फिल्मी सितारों ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है।

जूनियर एनटीआर

साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मैं हमारी भारतीय सेना की सुरक्षा और मजबूती के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके आगे उन्होंने हैशटैग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा है।

काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल ने लिखा- ‘भारत माता की जय.. हम भारतीय सेना के साथ अटूट एकजुटता के साथ खड़े हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में हम भारत के हर नागरिक से एकजुट रहने की अपील करते हैं। हमारे सशस्त्र बलों का समर्थन करें, राष्ट्र के निर्णयों पर भरोसा करें और एकजुट होकर खड़े रहें। ‘एक भारत, हम भारत’ हम भारत हैं और हम मिलकर अपनी मातृभूमि का निर्माण और सुरक्षा करते हैं। भारत माता की जय।

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि- ‘न्याय मिला, जय हिंद।

अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी एक्स अकाउंट पर लिखा- जय हिंद और भारतीय सेना को सलाम किया।

कंगना रनौत 

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट कर लिखा- – ”जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करता है। हमारी सेना की सुरक्षा और सक्सेस के लिए विश करती हूं। साथ ही एक पोस्ट और किया कि- उन्होंने कहा था मोदी को बता देना और मोदी ने इनको बता दिया।

 

रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत ने लिखा- ‘योद्धा की लड़ाई अब शुरू होती है, मिशन पूरा होने तक कोई रुकना नहीं! पूरा देश आपके साथ है।

 

 

 

 

MET Gala 2025: शाह रुख खान ने मेट गाला पर किया अपना सिगनेचर पोज, देखती रह गई विदेशी मीडिया

MET Gala 2025: शाह रुख खान ने मेट गाला पर किया अपना सिगनेचर पोज, देखती रह गई विदेशी मीडिया

Met Gala 2025: बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने आखिरकार मेट गाला 2025 में अपने डेब्यू कर ही लिया। इस खास पल का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। जो अब पूरा हो चुका है।  अभिनेता ने अपने डेब्यू के साथ फैशन की दुनिया में तहलका मचा दिया।

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में 5 मई 2025 को आयोजित इस फैशन इवेंट में शाह रुख (Shah Rukh Khan Met Gala Look) ने अपने शाही अंदाज और स्टाइलिश लुक से सभी का ध्यान खींचा। इस साल की थीम थी “सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल” थी। जो ब्लैक फैशन हेरिटेज और डैंडीइज्म से प्रेरित थी। शाह रुख के लुक इस थीम को बखूबी दर्शाया और इसे मशहूर भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया था।

शाहरुख खान का मेट गाला 2025 लुक:

  • आउटफिट:
    • शाहरुख ने ऑल-ब्लैक रीगल लुक अपनाया, जो सब्यसाची की सिग्नेचर स्टाइल को दर्शाता था।
    • उनका पहनावा एक क्लासिक ब्लैक सूट था, जिसमें हाई-वेस्ट ट्राउजर, क्रीम सिल्क शर्ट, और फ्लोर-लेंथ सिंगल-ब्रेस्टेड ट्रेंच कोट शामिल था।
    • कोट में जापानी हॉर्न बटन्स और चौड़े लैपल्स थे, जो इसे क्लासिक और शाही बनाते थे

 

 

    • कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कोट तस्मानियाई सुपरफाइन ऊन से बना था, जो इसकी प्रीमियम क्वालिटी को उजागर करता था।
    • उनके लुक में प्लीटेड साटन कमरबंद भी शामिल था, जो गैंगस्टर वाइब्स के साथ रॉयल टच देता था।

 

    • ज्वैलरी और एक्सेसरीज:
      • शाहरुख  (Shah Rukh Khan Met Gala Look)  ने अपने लुक को हैवी और चंकी गोल्ड ज्वैलरी के साथ और निखारा।
      • उनके गले में लेयर्ड नेकलेस थे, जिनमें “K” और “SRK” इनीशियल्स वाले डायमंड-स्टडेड पेंडेंट्स थे। “K” को कई लोगों ने उनके उपनाम “किंग खान” से जोड़ा।

 

        • उन्होंने चोकर चेन, शानदार अंगूठियां, और एक घड़ी भी पहनी थी, जो उनके लुक को और शानदार बनाती थी।
        • सबसे खास थी उनकी टाइगर-हेड वॉकिंग स्टिक, जिसे 18 कैरेट सोने और हीरों से सजाया गया था। यह छड़ी उनके “बंगाल टाइगर” अवतार को उजागर करती थी और थीम के साथ परफेक्टली मेल खाती थी।

 

 

      • अन्य डिटेल्स:
        • शाहरुख (Shah Rukh Khan Met Gala) ने ब्लैक सनग्लासेस पहने थे, जो उनके बैडी और गैंगस्टर लुक को और उभारा।
        • उनका हेयरस्टाइल संजीदा और स्टाइलिश था, जो उनके ओवरऑल लुक को कॉम्प्लिमेंट करता था।
        • ब्लू कार्पेट पर उन्होंने अपने सिग्नेचर पोज दिए, फैंस को फ्लाइंग किस और हाथ हिलाकर ग्रीट किया, जिससे उनकी करिश्माई पर्सनैलिटी और चमकी।