Alia Bhatt की फैन निकली मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता, बॉलीवुड में काम करने पर जाहिर की इच्छा

Miss World 2025 Opal Suchata Chuangsri: थाईलैंड की 22 साल ओपल सुचाता चुआंग्स्री (Opal Suchata Chuangsri) ने 31 मई 2025 को हैदराबाद, भारत के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब थाईलैंड की किसी प्रतियोगी ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया। 108 देशों की प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए ओपल ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास, और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण से सभी का दिल जीता।

ओपल ने कहा से की पढ़ाई

ओपल सुचाता का जन्म 20 मार्च 2003 को थाईलैंड के फुकेट शहर में हुआ। कुछ स्रोतों में उनके जन्म की तारीख 17 जनवरी 2002 और जन्म स्थान चियांग माई बताया गया है, लेकिन अधिकांश विश्वसनीय स्रोत फुकेट और 2003 को ही सही मानते हैं।

ओपल थाईलैंड की प्रतिष्ठित थामसैट यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय संबंध (International Relations) की छात्रा हैं। उन्होंने बैंकॉक के ट्रियाम उदोम सुक्सा स्कूल में पढ़ाई की, जहां उन्होंने चीनी अध्ययन पर ध्यान केंद्रित किया और अंतरराष्ट्रीय संस्कृतियों में रुचि विकसित की।

ओपल की मिस वर्ल्ड 2025 की यात्रा

ओपल ने 2025 की शुरुआत में मिस वर्ल्ड थाईलैंड का खिताब जीता, जिसने उन्हें मिस वर्ल्ड 2025 में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया। इस वर्ल्ड 2025 की मल्टीमीडिया चैलेंज में ओपल ने एशिया और ओशिनिया क्षेत्र की विजेता के रूप में टॉप-40 में जगह बनाई। हैदराबाद में आयोजित फिनाले में ओपल ने एक शानदार सफेद गाउन पहना, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह करुणा और आंतरिक शक्ति का प्रतीक है।

इस गाउन की डिज़ाइन ने उनकी कोमलता और साहस को दर्शाया। फिनाले में ओपल के साथ इथियोपिया की हासेट डेरेजे (फर्स्ट रनर-अप), पोलैंड की माजा क्लाज्दा (सेकंड रनर-अप), और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम (थर्ड रनर-अप) टॉप-4 में शामिल थीं।

क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने पहनाया ताज

मिस वर्ल्ड 2024, चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ओपल को ताज पहनाया। इस भावुक क्षण में ओपल ने कहा, “यह केवल मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि हर उस युवा लड़की का साझा सपना है जो देखी जाना, सुनी जाना और बदलाव लाना चाहती है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss World (@missworld)

बॉलीवुड में रुचि रखती हैं ओपल

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ओपल से जब बॉलीवुड में करियर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने उत्साह दिखाते हुए कहा, “हां, मुझे अच्छा लगेगा। अगर बॉलीवुड से ऑफर आएगा, तो मैं जरूर करूंगी।” उनकी इस प्रतिक्रिया ने भारत में उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया, क्योंकि कई मिस वर्ल्ड विजेताओं, जैसे ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में सफल करियर बनाया है। उन्हो
Jennifer Lopez ने खुलेआम स्टेज पर मर्दों को किया Kiss, इंटरनेट पर मची सनसनी

Jennifer Lopez ने खुलेआम स्टेज पर मर्दों को किया Kiss, इंटरनेट पर मची सनसनी

Jennifer Lopez Video:  अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) का बच्चा बच्चा दीवाना है। भारत में उनकी लाखों फैन फॉलोइंग भी है। सोशल मीडिया पर उनका हर गाना वायरल हो जाता है। अब एक्ट्रेस अपने एक वीडियो को चलते सोशल मीडिया पर कहर ढा रही है। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे देख दर्शक भी हौरान हो रहे हैं।

जेनिफर ने किया लिपलॉक

दरअसल, उन्होंने 26 मई को अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स में एक बोल्ड ओपनिंग एक्ट के साथ स्टेज पर आग लगा दी और फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया। लास वेगास के फॉनटेनब्लियू में 6 मिनट की परफॉर्मेंस के दौरान 55 साल की पॉप आइकन ने एक फीमेल और मेल बैकअप डांसर संग लिपलॉक किया। ये मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

जेनिफर का डांस

जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) ने केंड्रिक लैमर के ‘नॉट लाइक अस’, बैड बनी के ‘न्यूवेल’, बिली इलिश के ‘बर्ड्स ऑफ ए फेदर’, डोएची के ‘डेनियल इज ए रिवर’, शबूज़ी के ‘ए बार सॉन्ग’, ब्रूनो मार्स के ‘एपीटी’ और ब्लैकपिंक के ‘रोजे’ जैसे हिट गानों पर डांस किया।

 

बेन एफ्लेक से हुआ तलाक

जेनिफर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उन्होंने एक्टर बेन एफ्लेक (Ben Affleck) से तलाक लिया है। 55 साल की सिंगर ने 2004 से 2014 तक मार्क एंटोनी से शादी की थी।

 

 

 

 

Final Destination Bloodlines देख रही एक फैन के साथ हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती

Final Destination Bloodlines देख रही एक फैन के साथ हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती

Final Destination Bloodlines Incident:  सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ रिलीज होते ही दुनिया भर में छा गई है। पर्दे पर आते ही ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस बीच एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि थिएटर में फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स देख रहे एक फैन के साथ दर्दनाक हादसा हो गया है।

गिरी थिएटर की सीलिंग

अर्जेंटीना के ला प्लाटा के सिनेमा ओचो थिएटर का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक फैन फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स (Final Destination Bloodlines) देख रही थी और उन पर छत गिर गई, जिसमें वो दब गईं। इस हादसे में महिला के घुटने में चोट लगी। कहा जा रहा है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बर्थडे पर हुआ हादसा

फियामा विलावेर्डे नाम की एक महिला आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और ऐसे में वो अपनी 11 साल की बेटी और दोस्तों के साथ फिल्म देखने गई थीं। जहां उनके साथ ये हादसा हो गया। विलावेर्डे ने बताया- ‘आज मेरा बर्थडे था, हम बाहर घूमने गए थे और थिएटर में आ गए. क्योंकि टिकट वीक के बाकी दिनों के मुकाबले में सस्ते थे, इसलिए हमने सोचा, कि क्या हम चलें? हम अंदर गए, कुछ पॉपकॉर्न खरीदे और बैठ गए।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ (Final Destination Bloodlines) बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और ये वर्ल्डवाइड 1310 करोड़ रुपए कमा चुकी है। फाइनल डेस्टिनेशन का बजट 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 429 करोड़ रुपये है। ये 15 मई को इंडिया में रिलीज हुई। फाइनल डेस्टिनेशन फ्रैंचाइजी की फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई. इसके रील्स को काफी पसंद किया जा रहा है. लोगों ने फिल्म देखकर अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Arbaaz Khan फिर बनने वाले हैं पापा ? अभिनेता की दूसरी पत्नी Sshura Khan का दिखा बेबी बंप

Arbaaz Khan फिर बनने वाले हैं पापा ? अभिनेता की दूसरी पत्नी Sshura Khan का दिखा बेबी बंप

Sshura Khan Pregnant Video: बॉलीवुड के खान परिवार में जल्द खुशियां आने वाली है। कहा जा रहा है कि जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। खबरों की माने तो अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, अभी कपल ने इस बारे में अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन फैंस को ऐसा लग रहा है कि शूरा प्रेग्नेंट हैं।

शूरा खान का नया वीडियो

बीते दिनों शूरा (Sshura) और अरबाज (Arbaaz) का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ये कपल डॉक्टर के पास जाता नजर आ रहा है। वहीं अब शूरा का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस का कहना है कि वह प्रेग्नेंट है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

पत्नी का ख्याल रखते नजर आए अरबाज

रविवार को दोनों को लंच डेट के बाद एक रेस्तरां से बाहर निकलते देखा गया, जहां अरबाज अपनी पत्नी को सीढ़ियों से नीचे ले जा रहे थे। इस  दौरान अभिनेता पूरा ख्याल रखते दिखे। इस मौके पर शूरा ने एक ढीली ड्रेस पहनी थी, जो आमतौर पर सेलेब्स प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में पहनते हैं। दबंग एक्टर ने अपनी पत्नी से कहा आराम से..। फिर वह उनकी कार के अंदर चली गईं।

शूरा खान का करियर 

शुरा खान (Shura Khan) एक भारतीय मेकअप आर्टिस्ट हैं, जो मुख्य रूप से बॉलीवुड उद्योग में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 18 जनवरी 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम ज़ाहिद खान (पिता) और मेहजबीन ज़ाहिद खान (मां) है, जो एक अरोमाथेरेपिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं। शूरा और अरबाज की पहली मुलाकात ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी, जिसे अरबाज ने प्रोड्यूस किया था। शूरा रवीना टंडन के मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं।

 

 

 

 

कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची Janhvi Kapoor, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी तस्वीरें

कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची Janhvi Kapoor, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी तस्वीरें

Janhvi Kapoor Cannes: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रही है, जिसके चलते वह वहां पहुंच चुकी है। इस साल 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल हो रहा है। जो 13 से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के लिए यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि उनकी फिल्म होमबाउंड का वर्ल्ड प्रीमियर इस फेस्टिवल के प्रतिष्ठित ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ सेक्शन में 21 मई 2025 को होने वाला है।

जाह्नवी कपूर की तस्वीर

एक्ट्रेस को उनके रेड कार्पेट लुक को देखने के लिए उनके फैंस बेकरार है। इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ दिलकश फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई। जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस अंदाज

जाह्नवी कपूर इन फोटो में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस तस्वीरों में कभी कैमरे के सामने तो कभी सड़क पर खड़ी होकर अलग-अलग पोज कर रही हैं।

जाह्नवी का रेड कार्पेट से पहले वाला लुक

जाह्नवी ने इस फोटोशूट में व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग मिनी स्कर्ट पहनी हुई हैं। एक्टेस ने ब्राउन ब्लेजर से अपना लुक स्टाइलिश बनाया है।इस लुक को एक्ट्रेस ने काले चश्मा, लाइट मेकअप, व्हाइट लॉन्ग शूज और अपनी कातिल अदाओं के साथ पूरा किया।

जाह्नवी कपूर की फिल्म

यह फिल्म नीरज घायवान द्वारा निर्देशित है और इसमें जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को करण जौहर, अदर पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर मार्टिन स्कॉर्सेसी इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

 

जाह्नवी का करियर और अन्य प्रोजेक्ट्स

जाह्नवी कपूर ने 2018 में धड़क से अपने करियर की शुरुआत की थी और तब से वह गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020), मिली (2022), और देवारा: पार्ट 1 (2024) जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता साबित कर चुकी हैं। वह जल्द ही वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (18 अप्रैल 2025) और राम चरण के साथ आरसी 16 (26 दिसंबर 2025) में नजर आएंगी।
Thug Life Trailer:  कमल हासन ने 70 साल की उम्र में किया शानदान एक्शन, फैंस के उड़ गए होश

Thug Life Trailer: कमल हासन ने 70 साल की उम्र में किया शानदान एक्शन, फैंस के उड़ गए होश

Thug Life Trailer Released: कमल हासन और मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर 17 मई 2025 को रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया और सिनेमा प्रेमियों के बीच तहलका मचा दिया।

शानदार है ट्रेलर

2 मिनट के इस ट्रेलर में दिग्गज अभिनेता का दमदार एक्शन फैंस का ध्यान खींच रहा है। ट्रेलर में इमोशन्स, ड्रामा और धुंआधार एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर की शुरुआत कमल हासन के किरदार रंगाराय शक्तिवेल नायकर से होती है, जो एक शक्तिशाली गैंगस्टर है और मृत मान लिया गया था। ट्रेलर में उनका एक गहरा डायलॉग, “तुमने मुझे मौत से वापस लाया”, उनके किरदार की गहराई और रहस्य को दर्शाता है।

ट्रेलर में कमल हासन का एक्शन और इमोशनल अवतार छाया हुआ है। 70 साल की उम्र में उनका धुंआधार एक्शन दर्शकों को हैरान करता है। एक दृश्य में वे एक बच्चे से कहते हैं, “जान तूने ही बचाई है मेरी, यमराज के चंगुल से बाहर निकाल लाया है मुझे”, जो उनके किरदार की जटिलता को दर्शाता है।

सिलंबरासन ‘अमर’ नाम के किरदार में नजर आते हैं, जो ट्रेलर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिख रहे हैं। उनका लुक और अभिनय प्रशंसकों को प्रभावित कर रहा है।

 

कलाकार और क्रू

  • मुख्य कलाकार: कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, सान्या मल्होत्रा, अशोक सेलवन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, नासर, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ, और वैयापुरी।

  • निर्देशक और लेखक: मणिरत्नम (निर्देशक) और कमल हासन (सह-लेखक)।

  • निर्माता: राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज, और रेड जायंट मूवीज।

  • संगीत: ए.आर. रहमान। ट्रेलर का बैकग्राउंड स्कोर हर फ्रेम में रोमांच और गहराई जोड़ता है, जिससे दर्शकों में गानों और ऑडियो लॉन्च का इंतजार बढ़ गया है। फिल्म 5 जून 2025 को रिलीज होने वाली है।