Samay Raina देश छोड़कर भागे ? यूट्यूबर के घर पहुंची मुंबई पुलिस

Samay Raina देश छोड़कर भागे ? यूट्यूबर के घर पहुंची मुंबई पुलिस

India’s Got Latent Controversy: समय रैना (Samay Raina) के शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) पर आए दिन अब विवाद भड़ता ही जा रहा है। हाल ही में शो में रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) नजर आए थे, जिन्होंने कंटेस्टेंट्स से अश्लील सवाल पूछा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में पर रणवीर समेत शो के आयोजक भी बुरी तरह फंस गए हैं। ये मामला पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा है। रविवार को मुंबई पुलिस की टीम रणवीर के घर पहुंची थी।

हालांकि, समय रैना  (Samay Raina) ने इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, ये भी खबर सामने आ रही है कि समय इन दिनों देश में नहीं है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि समय रैना को भी पुलिस द्वारा समन भेजा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो समय को देश के बाहर होने वाले अपने कई शो रद्द करने पड़ सकते हैं।

विदेशों में समय रैना का शो

खबरों की मानें तो इन दिनों समय रैना (Samay Raina) भारत में नहीं है। वह विदेश में है। कहा जा रहा है कि वह अपने उत्तरी अमेरिका दौरे के चलते कनाडा में भी शो करने वाले हैं। समय ने हाल ही में कैलिफोर्निया के सैन जोस सिविक में प्रदर्शन किया। वह 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी और 14 फरवरी को न्यू जर्सी में प्रदर्शन करने वाले हैं। इनके बाद 15 फरवरी को मॉन्ट्रियल में होंगे।

पुलिस ने मांगी दर्शकों की लिस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई की खार पुलिस ने BookMyShow से भी संपर्क किया और उस शो में दर्शक के तौर पर शामिल हुए लोगों की लिस्ट मांगी है।

 

सिंगर मीका सिंह भी बोले

समय रैना के शो पर अब जाने माने सिंगर मीका सिंह ने भी अपनी बात करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिंगर बोल रहे है कि मैंने भी ये शो देखा है। इस शो में बहुत सारी गालियां दी जा रही हैं और वाहियात बातें बहुत ज्यादा की जा रही हैं।

 

https://www.instagram.com/p/DF7fsKXyRXJ/?hl=en

आगे सिंगर ने कहा कि मेरा गुस्सा इन बच्चों के लिए नहीं है। इस शो में कुछ जाने पहचाने लोग भी जाते हैं, जिनका बहुत नाम है। क्या इनको इतना पैसा दिया जाता है कि ये जाकर वहां मुंह उठाकर बैठ जाते हैं। इन पर रोक लगाने के लिए कोई चाहिए। कोई न कोई चाहिए, जो इन बच्चों को उनकी गलती के बारे में बताए। सिंगर ने अपनी इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ का भी नाम लेते हुए कहा कि इतना बड़ा लाइव कॉन्सर्ट हो रहा है उसे नोटिस भेज देते हो, केस कर देते हो, क्या आपको ये लोग नजर नहीं आते। आज कल के बच्चों को आसान लगता है कि कुछ भी बोलो, कभी भी गाली दो। आप इन लोगों को नोटिस भेजो, बोलो कि ऐसा मत करो। आप इन लोगों पर सवाल उठाएं, उन्हें कंट्रोल में रहने के लिए कहें। अपनी सक्सेस को बचाना थोड़ा मुश्किल होता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ranveer Allahbadia से पहले समय रैना के शो का हिस्सा बने ये सेलेब्स, इन्होंने भी जमकर की थी गाली गलौज

Ranveer Allahbadia से पहले समय रैना के शो का हिस्सा बने ये सेलेब्स, इन्होंने भी जमकर की थी गाली गलौज

Bollywood baithak:  पिछले दो दिनों से टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर जाने माने स्टैंड-अप कॉमेडी समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) पर काफी विवाद हो रहा है। हालांकि, इससे पहले इस शो को युवाओं ने काफी पसंद भी किया है। तो क्या हुआ ऐसा इन दो दिनों में जिससे समय रैना का ये शो अब लोगों के लिए विवादित हो गया है। दरअसल, इस शो के हर एपिसोड में जाने माने सेलेब्स भी हिस्सा बनते हैं।

इस बार ऱणवीर अल्लाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) पहुंचे और उन्होंने अपने कंटेस्टेंट से पेरेंट्स के बारे में भद्दा सवाल पूछकर मुसीबत अपने सिर पर ले ली। हालांकि, रणवीर पहले सेलेब्स नहीं है जो इस शो का हिस्सा बने हैं। इससे पहले भी कई सेलेब्स यहां पहुंचे और उन्होंने भी कई  भद्दा सवाल और गाली गलौज किया है, लेकिन वह जितने चर्चा में नहीं आए, जितना रणवीर इलाहाबादिया पर जनता भड़क रही है। आइये जानते हैं कौन कौन इस शो का हिस्सा बना और उन्होंने क्या-क्या बोला।

रणवीर अल्लाहाबादिया

अब तक ज्यादातर लोगों को मालूम हो चुका है कि जाने माने  एक यूट्यूबर, एंटरप्रेन्‍योर और इन्‍वेस्‍टर रणवीर अल्लाहाबादिया Ranveer Allahbadia) शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में क्या कहा था। उनका सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि यूट्यूब ने रणवीर का वो विवादित वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। यूट्यूब ने यह कार्रवाई सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से भेजे गए नोटिस के बाद की है। बता दें, मुंबई में अल्लाहबादिया के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस ने कहा है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, असम में भी अल्लाहबादिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

उर्फी जावेद

समय रैना (Samay Raina)  के शो में इंफ्लूएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) भी नजर आ चुकी है। इस दौरान उर्फी जावेद का एक कंटेस्टेंट के साथ विवाद हो गया  था। इतना ही नहीं उर्फी की तुलना एक्स एडल्ट फिल्म स्टार मिया खलीफा से भी हुई थी।

पूनम पांडे

पूनम पांडे (Poonam Pandey) एक मशहूर भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह अक्सर अपने अश्लील बयानों के चलते  सुर्खियों में रहती है। वह भी इस शो का हिस्सा बनी थी।

अविका गौर

अविका गोर (Avika Gor) भी इंडिया गोट लेटेंट में नजर आई थी, जिसमें देवेश दीक्षित और शाश्वत माहेश्वरी नजर आए थे।

इंडियाज गॉट लेटेंट की जानकारी

बता दें, समय रैना ने 2024 में अपना शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ लॉन्च किया था। इस शो में एक खास सेल्फ-रेटिंग फॉर्मेट है, जिसमें प्रतिभागी खुद ही अपनी परफॉर्मेंस को रेट करते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Priyanka Chopra के भाई की हल्दी सेरेमनी में फाड़ दिया कुर्ता,  देसी गर्ल ने जमकर किया डांस

Priyanka Chopra के भाई की हल्दी सेरेमनी में फाड़ दिया कुर्ता, देसी गर्ल ने जमकर किया डांस

Bollywood Baithak:  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों मुंबई में हैं। अभिनेत्री दो दिन पहले अमेरिका से मुंबई आई। बता दें, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में देसी गर्ल अपने भाई की शादी अटेंड करने के लिए भारत आई है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की शादी फंक्शन की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब पीसी ने अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की है।

सिद्धार्थ चोपड़ा की हल्दी सेरेमनी 

आज बुधवार सुबह हल्दी सेरेमनी (Haldi Ceremony) का आयोजन हुआ। प्रियंका चोपड़ा अपनी सास के साथ भाई की हल्दी सेरेमनी में  शामिल हुई। हालांकि, उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) अभी तक अपने साले के किसी भी फंक्शन में शामिल नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि निक जोनस शादी में शामिल हो सकते है।

प्रियंका चोपड़ा ने किया जमकर डांस

इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Dance) ने जमकर डांस किया।  इसके अलावा चोपड़ा परिवार के सदस्यों ने जमकर मस्ती की।

कुर्ता फाड़ हल्दी

इसके अलावा कुछ वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ की हल्दी की रस्म मानो होली में बदल गई। उनके दोस्तों ने हल्दी लगाते-लगाते उनका पूरा कुर्ता ही फाड़ दिया। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

 

पीसी का देसी लुक

इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra look) येलो कलर के एथनिक लिबास में बेहद खूबसूरत लगीं। इस आउटफिट में हैवी घेर वाली स्कर्ट और शॉर्ट कुर्ता है, जिसे मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया। इस लुक में उन्होंने बड़े झुमके, मंगल सूत्र और हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल को कैरी किया। इस मौके पर पीसी ने मीडिया का भी खूब ख्याल रखा। चोपड़ा फैमिली ने वहां मौजूद पपाराजी को शादी की मिठाइयां खिलाईं। प्रियंका चोपड़ा के ससुर, मन्नारा चोपड़ा, उनकी बहन और परिवार के अन्य लोगों ने यहां ढेर सारी मिठाइयां बांटी।

कौन हैं नीलम उपाध्याय

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की भाभी यानी नीलम उपाध्याय साउथ सिनेमा की अभिनेत्री हैं। नीलम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में तेलुगु फिल्म ‘Mr 7’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 2013 में तमिल फिल्म ‘उन्नोदु ओरु नाल’ और ‘ओम शांति ओम’ में भी अभिनय किया। खबरों की माने तो एक्ट्रेस जल्द नए प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।

 

 

 

Udit Narayan की किस वाली हरकत पर बोले अभिजीत भट्टाचार्य,  कहा-  ‘ऐसा हम सिगर्स के साथ होता है’

Udit Narayan की किस वाली हरकत पर बोले अभिजीत भट्टाचार्य, कहा- ‘ऐसा हम सिगर्स के साथ होता है’

Bollywood baithak:  90 के दशक के मशहूर सिंगर उदित नारायण इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने एक शो में एक के बाद एक कई महिलाओं को किस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर काफी बवाल मच रहा है। फैंस उदित नारायण की इस हरकत से काफी हैरान और सदमे में नजर आ रहे हैं। इस बीच सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। हाल ही में खुद उदित नारायण ने इस पर अपना बचाव किया था।

कैसे किया अभिजीत भट्टाचार्य ने बचाव

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने उदित नारायण का बचाव तो किया ही। साथ ही साथ अपने साथ घटी एक घटना को भी दुनिया के सामने बताया। अभिजीत भट्टाचार्य ने ‘न्यूज18’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘उदित एक सुपरस्टार सिंगर हैं और ऐसी घटनाएं हम सिंगर्स के साथ हमेशा घटती रहती हैं। अगर हमारी ढंग से सुरक्षा नहीं की जाती है या बाउंसरों से घिरे नहीं होते हैं,  तो लोग हमारे कपड़े फाड़ देते हैं। ऐसा मेरे साथ पहले भी हो चुका है। वह उदित नारायण हैं। लड़कियां उनके पीछे पड़ी थीं। उन्होंने किसी को अपनी ओर नहीं खींचा। कोई उनके साथ खेलने की कोशिश मत करो।’

 जब लड़कियों ने किया था अभिजीत को किस

अभिजीत भट्टाचार्य ने आगे बताया कि,  ‘जब मैं इंडस्ट्री में नया-नया था तो साउथ अफ्रीका में एक कॉन्सर्ट के दौरान तीन-चार लड़कियों ने मेरे गाल पे इतना खतरनाक किस किया कि मैं स्टेज पर जा ही नहीं पाया। ये सब लता मंगेशकर जी के सामने हुआ। मेरे गालों पर लिपस्टिक के निशान थे।’

इन भाषाओं में गाने गा चुके हैं उदित

बहुत कम लोग जानते है कि उदित नारायण ने नेपाल रेडियो से स्टाफ आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने नेपाली के साथ-साथ हिंदी बंगाली समेत 32 भाषाओं में गाने गाए हैं। इतना ही नहीं सिंगर एक्टिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने नेपाली फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में सिंगर के तौर पर फिल्म ‘उन्नीस बीस’ के जरिए की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने ‘मिल गया मिल गया’ गाना गाया था, जिसे ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन ने कंपोज किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बेटे आर्यन खान के करियर को लेकर टेंशन में Shahrukh Khan, फैंस से की ये खास गुजारिश

बेटे आर्यन खान के करियर को लेकर टेंशन में Shahrukh Khan, फैंस से की ये खास गुजारिश

Bollywood baithak:  बॉलीवुड के किंग यानी अभिनेता शाहरुख खान सालों से पर्दे पर राज कर रहे हैं।   अभिनेता की तरह अब उनके बच्चे भी इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। पहले सुहाना खान ने एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था और अब उनके बेटे आर्यन खान डायरेक्शन में अपना पहला कदम रख रहे हैं।

इंडस्ट्री में आर्यन खान पहला कदम

सोमवार को नेटफ्लिक्स ने मुंबई में एक खास इवेंट का आयोजन किया, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन का पहला प्रोजेक्ट अनाउंस हुआ। इस मेगा इवेंट में शाहरुख खान भी नजर आए। इस मौके पर किंग खान ने फैंस से बातचीत भी की। शाहरुख ने बताया कि डायरेक्शन में आर्यन खान पहला कदम रख रहे हैं। उन्होंने उनके पहले प्रोजेक्ट की घोषणा की जिसका टाइटल है- The Ba***ds of Bollywood। बता दें, नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। आर्यन ने पिछले साल मई में अपनी सीरीज की शूटिंग पूरी की और अब यह इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसका टीजर भी आ चुका है।

https://www.instagram.com/p/DFnX0A2TqHv/

शाहरुख खान की गुजारिश

इस दौरान शाहरुख ने अपने चाहने वालों से बेटे के लिए ढेर सारा प्यार भी मांगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे है कि, ‘बाकी सभी लोग इसका इतना ख्याल रखते हैं, मैं सिर्फ नाम का मेकर हूं। मेरी बात बहुत सरल है। ये सभी मेकर्स, निर्देशक, लेखक, प्रोडक्शन सब मुझसे बेहतर हैं। मेरे बेटे डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं। दुनिया ने जितना प्यार मुझे दिया है, उसका 50 परसेंट भी इन्हें दे दे तो बहुत ज्यादा है।’

https://www.instagram.com/p/DFnWve9zW5i/

 

क्या है आर्यन की The Ba***ds of Bollywood

आर्यन की ये सीरीज बॉलीवुड पर बेस्ड सीरीज है। इसमें एक बाहरी इंसान के बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने की जर्नी को दिखाया जाएगा है। कहा जा रहा है कि इसके छह-एपिसोड होंगे, जिसमें सलमान खान, शाहरुख, रणबीर कपूर, बादशाह और बॉबी देओल के कैमियो करने की भी खबर है।

 

 

 

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद दूल्हा बनने को तैयार अर्जुन कपूर, बोले- ‘मेरी शादी होगी…’

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद दूल्हा बनने को तैयार अर्जुन कपूर, बोले- ‘मेरी शादी होगी…’

Bollywood baithak: अभिनेताअर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते साल उनका मलाइका अरोड़ा से करीब 6 साल का रिश्ता टूटा था। मलाइका से ब्रेकअप के बाद अभिनेता धीरे-धीरे अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं और अब फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। इन दिनों उनकी आने वाली मूवी ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ चर्चा में हैं, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है।  इस मूवी में अर्जुन कपूर के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक्‍टर ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी।

 

क्या शादी करने जा रहे हैं अर्जुन कपूर

इस मौके पर जब एक पत्रकार ने अर्जुन कपूर से पूछा कि फिल्‍म में तो आपकी एक्‍स-वाइफ है, करंट वाइफ है, असल जिंदगी में शादी की क्‍या तैयारी है? इस पर उन्होंने कहा, ‘जब मेरी शादी होगी तब आप सबको बता दूंगा। आज तो फिल्म पर चर्चा करने और इसका जश्न मनाने का मौका है। तो चलिए फिल्म के बारे में बात करते हैं।’  इतना ही नहीं अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अब पर्याप्त बातचीत कर ली है। इसलिए अब फिल्‍म की बात करते हैं।’ बता दें, एक्टर के इस जवाब से साफ मालूम हो रहा है कि वह भी शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन किससे करेंगे इसके बारे में कहना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/DFhs48xsMHQ/?hl=en

 

क्यों टूटा था मलाइका संग रिश्ता

बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। काफी समय तक दोनों लिविन में भी रहे थे। सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर अपने प्यार का इजहार भी करते रहते थे, लेकिन साल 2024 के शुरुआत से दोनों के रिश्ते को लेकर खबर आने लगी की दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिश्ता क्यों टूटा इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है।