by aditi | Feb 25, 2025 | ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: एक तरफ जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियां हो रही है। तो वहीं, दूसरी कई सितारे अपनी शादियां तलाक में बदल रहे हैं। मंगलवार को एक फेमस कपल के तलाक की खबर सामने आई है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ करोड़ों लोगों की भी हैरान कर दिया। हम बात कर रहे हैं एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की। शादी के 37 साल बाद इस कपल तलाक लेने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आखिर इसमें कितनी सच्चाई है। इस पर हम आपको बताते हैं।
सुनीता ने भेजा था नोटिस
अब तलाक की खबरों के बीच ‘ई-टाइम्स’ को परिवार के एक करीबी सोर्स ने बताया है कि, ‘सुनीता (Sunita Ahuja Separation) ने कुछ महीने पहले ही सेपरेशन यानी अलग होने के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन तब से अब तक कुछ बात आगे बढ़ी नहीं है।’

गोविंदा और सुनीता के तलाक पर उनका मैनेजर
इसके अलावा ‘ई-टाइम्स’ ने गोविंदा (Govinda Separation) के मैनेजर शशि सिन्हा से भी बात की उन्होंने कहा, ‘परिवार के कुछ सदस्यों ने ऐसी बातें कही हैं, जिससे कपल के बीच दिक्कत हुई है। इससे ज्यादा कोई और बात नहीं है। गोविंदा एक फिल्म बनाने वाले हैं, जिसके लिए कलाकार हमारे ऑफिस भी आ रहे हैं। हम बस इस मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं।’

क्या गोविंदा का है अफेयर ?
इतना ही नहीं, ‘टाइम्स नाऊ’ और ‘टेली मसाला’ ने तो दावा किया है कि एक्टर का 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर है। हालांकि हम किसी भी बात की पुष्टि नहीं करते। बता दें, 1987 में दोनों ने शादी की थी और दो बच्चों के पेरेंट्स बने थे।

तलाक पर क्या बोले गोविंदा और सुनीता
इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस बारे में जब अभिनेता से बात की तो उन्होंने कहा, बिजनेस की बातें चल रही हैं। वह अपनी फिल्में शुरू करने वाले हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

अगल-अलग रह रहे हैं सुनीता-गोविंदा?
बीते दिनों सुनीता (Sunita Ahuja Separation) ने ‘हिंदी रश’ के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह अपने बच्चों के साथ एक अपार्टमेंट में रहती हैं। जहां गोविंदा उनके साथ नहीं रहते। इसके बाद उन्होंने शिरडी में एक पैप्स से बात करते हुए कहा था कि, ‘किसी की मजाल है जो मुझे गोविंदा से अलग करके दिखाए। कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता। मुझे उनके साथ बहुत मजा आता है। ऐसे लोग हैं जो बाहरी लोगों से ज़्यादा घर तोड़ना चाहते हैं। मैं किसी को घर नहीं तोड़ने दूंगी। मैं जीतूंगी क्योंकि बाबा मेरे साथ हैं।’

by aditi | Feb 24, 2025 | ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की फैन फॉलोइंग काफी बड़े पैमाने पर है। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई उनका फैन है और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब भी रहते हैं। ऐसे में अब एल्विश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया पर कुछ लोग गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।
एल्विश यादव का वायरल वीडियो
एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। जब-जब उनको टाइम मिलता है वो अपने चाहने वालों से एक मुलाकात कर ही लेते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ था। एल्विश की एक फीमेल फैन उनसे मिलने पहुंचे और फिर वो उन्हें देखकर रोती-बिलखती नजर आई। इस फैन की उम्र बहुत ज्यादा नहीं है। वो एल्विश से मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगी और यहां तक कि उनके पैरों में गिर पड़ी।
https://x.com/lion_edit02/status/1893536794454401357?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1893536794454401357%7Ctwgr%5E760f9b4db448e2b88f54a94ec878737ea3cce284%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Ftv%2Ftv-masala%2Felvish-yadav-fan-fell-at-his-feet-and-screamed-in-viral-video-users-funny-reaction%2Farticleshow%2F118525164.cms
यूजर्स भड़क रहे हैं
इस वीडियो में एल्विश (Elvish Yadav) अपनी फैन को शांत करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा नेटिज़न्स से काफी आलोचना मिल रही है। एक यूजर ने लिखा- पूरी लड़की जात की तरफ से मैं माफ़ी मांगती हूं। जबकि दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा- 2 थप्पड़ मारके स्कूल भजो इसको। अगले ने कहा- पिघल जाने दो ग्लेशियर।
जब प्रिंस नरूला से भिड़े एल्विश
इससे पहले एल्विश यादव (Elvish Yadav) और प्रिंस नरूला (Prince Narula) का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों की खतरनाक लड़ाई देखने को मिली। इतना ही नहीं इस लड़ाई में सबसे ज्यादा खतरनाक मोड़ तब आता है जब दोनों एक-दूसरे को मारने की धमकी देते हैं। ये वीडियो एमटीवी रोडीज XX का था, जिसमें ये दोनों जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। इस शो में नेहा धूपिया और रिया चक्रवर्ती भी नजर आ रही है।
by aditi | Feb 23, 2025 | ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: आदर जैन के बाद अब एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli Wedding) शादी के बंधन में बंधने जा रही है। एक्ट्रेस अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल (Vrishank Khanal) से शादी करने वाली हैं। इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी फंक्शन की फोटोज साझा की है।
प्राजक्ता कोली ने हाथ-पैर में रचाई मेहंदी
यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर से बॉलीवुड एक्ट्रेस का सफर तय करने वाली प्राजक्ता ने वृषांक खनल (Vrishank Khanal) ने करीब दो साल पहले सगाई की थी। अब ये कपल शादी करने जा रहा है। प्राजक्ता 25 फरवरी को नेपाल की बहू बनने जा रही हैं। फोटोज में देख सकते है कि प्राजक्ता ने अपने दोनों हाथ और पांव में भर-भरकर मेहंदी लगवाई है। इसके अलावा कुछ फोटोज में वह वृषांक के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं।

सेलेब्स दे रहे हैं बधाई
इस कपल की तस्वीरों में कई सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। विक्रांत मैसी से लेकर हुमा कुरैशी, दिया मिर्जा, स्मृति खन्ना समेत अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।

क्या करते हैं प्राजक्ता के होने वाले पति?
प्राजक्ता कोली के होने वाले पति वृषांक नेपाल के रहने वाले हैं। वृषांक पेशे से वकील हैं और एक इन्वेस्टमेंट बैंक में काम करते हैं। प्राजक्ता ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह और वृषांक 13 साल से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब प्राजक्ता 18 साल की थीं और वृषांक 22 साल के थे।

by aditi | Feb 22, 2025 | ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: आदर जैन (Aadar Jain) और अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) ने 21 फरवरी को मुंबई के ताज महल पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। इस शादी में कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई। इस बीच सलमान खान की एक्स भाभी सीमा सजदेह (Seema Sajde) भी शामिल हुई, लेकिन इस बार सीमा अकेली नहीं बल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शामिल हुई।
सीमा का साड़ी लुक
फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह (Seema Sajde) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनका स्टाइल लोगों को काफी पसंद भी आता है। इस मौके पर उन्होंने रेड कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी है। जो क्लोडिंग ब्रांड Surily G की थी, जिसकी ऑफिशियल साइट पर कीमत एक लाख 25 हजार रुपये लिखी हुई है।

ग्रीन और गोल्डन जूलरी
सीमा (Seema Sajde) ने अपनी रेड कलर की साड़ी के लिए कंट्रास्ट जूलरी पहनी हुई थी। इसमें गोल्डन एंड ग्रीन नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स शामिल रही। जबकि बेज कलर का क्लच स्टाइल बैग यूनिक होने की वजह हाइलाइट हो रहा है।

कौन है सीमा सजदेह ब्वॉयफ्रेंड
सीमा सजदेह के बॉयफ्रेंड का नाम विक्रम है। उन्होंने अपने नेटफ्लिक्स शो पर बताया था कि सोहेल खान संग भागकर शादी करने से 10 दिन पहले उनकी विक्रम से सगाई हुई थी। सोहेल से रिश्ता टूटने के बाद अब विक्रम संग के बार फिर करीबियां बढ़ गई हैं।

सोहेल खान से 24 साल बाद लिया तलाक
बता दें, सोहेल खान और सीमा सजदेह ने 24 साल की शादी को 13 मई, 2022 को हमेशा के लिए खत्म किया। इस कपल ने 1998 में शादी की थी। तलाक के बाद सीमा ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल लिया और ‘खान’ हटा दिया। वह अपने पहले नाम सीमा किरण सजदेह पर वापस आ गईं। सीमा और सोहेल के दो बच्चे- निरवान और योहान हैं। इनकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं। बता दें, सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आ चुकी है।
by aditi | Feb 22, 2025 | ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाले एक्ट्रेस पूनम पांडे का अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। शुक्रवार को पूनम पांडे हमेशा की तरह पैप्स के सामने पोज देकर फोटो खिंचवा रही थीं, तभी अचानक से एक शख्स उनके पास आकर सेल्फी लेने के बहाने उनके साथ अजीब सी हरकत करता नजर आया।
शख्स को देख डर गई पूनम पांडे
इस वीडियो में पूनम रेड कलर के गाउन और डेनिम जैकेट में पैपराजी को पोज देती नजर आ रही है। एक्ट्रेस के साथ पैप्स काफी बाते भी करते नजर आ रहे हैं कि तभी एक शख्स उनके पास आता है और सेल्फी लेने लगता है। वो यहीं नहीं रुका बल्कि, पूनम पांडे की तरफ बढ़ा और किस करने की कोशिश करता है। हालांकि, उसकी इस हरकत से सहमी हुईं पूनम पांडे वहां से हट जाती हैं। इसके बाद वहां मौजूद लोग उस शख्स को डांटते हुए भी दिख रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DGVaBZvz_Ew/?hl=en
यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी कमेंट्स कर रहे हैं। कई नेटीजंस एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है और पब्लिक को बेवकूफ बनाने की कोशिश की गई है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, रिलैक्स गाइज, स्क्रिप्टेड है। हालांकि, अब सच क्या है ये तो पता नहीं, लेकिन इस पर अभी तक एक्ट्रेस का कोई रिप्लाई नहीं आया है।
https://www.instagram.com/p/DGXS3U-zaoN/?hl=en
by aditi | Feb 12, 2025 | ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: सोशल मीडिया पर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) को काफी विवाद हो रहा है। ऐसे में आज यानी बुधवार को शो के ऑर्गनाइजर समय रैना ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। कहा जा रहा है कि समय रैना जेल जाने से डर गए है, जिसके चलते उन्होंने अपना ये कदम उठाया।
समय रैना ने क्या कहा
समय रैना का शो शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ बीते साल शुरू हुआ था। अब तक कई एपिसोड आ चुके थे। हाल ही में समय से शो पर इस बार रणवीरअल्लाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने कंटेस्टेंट से माता-पिता के बारे में बेहद गंदा सवाल किया। ऐसे में अब समय रैना का रिप्लाई आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘जो कुछ भी हो रहा है, वो मेरे लिए बहुत ज्यादा है। मैंने अपने चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए हैं. मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो. थैंक्यू।

विदेश में है समय रैना
इन दिनों समय रैना (Samay Raina) भारत में नहीं है, बल्कि वो विदेश में है। वह कनाडा में भी शो करने वाले हैं। समय ने हाल ही में कैलिफोर्निया के सैन जोस सिविक में प्रदर्शन किया। वह 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी और 14 फरवरी को न्यू जर्सी में प्रदर्शन करने वाले हैं। इनके बाद 15 फरवरी को मॉन्ट्रियल में होंगे।
पुलिस ने दर्ज किए 6 लोगों के बयान
बता दें, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर खार पुलिस ने अब तक 6 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा का भी बयान लिया। पुलिस को दिए अपने बयान में दोनों ने कहा कि ये शो स्क्रिप्टेड नहीं है। बता दें, 11 फरवरी को भी चंचलानी अपने वकील के साथ खार पुलिस स्टेशन गए थे। वहीं, 12 फरवरी को इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा और यूट्यूबर आशीष चंचलानी पुलिस के सामने पेश हुए।