by aditi | Mar 11, 2025 | ट्रेंडिंग
Bam Bam Bhole Song: देशभर में इस वक्त होली की धूम देखने को मिल रही है। 13 और 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाना है, लेकिन भारत में कई ऐसे राज्य हैं जहां इस त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। वहीं फिल्मी दुनिया में भी होली के कई गाने रिलीज हो रहे हैं। जो इस साल होली पर धूम मचा रहे है। इन्हीं में से एक है सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) का गाना ‘बम बम भोले’ (Bam Bam Bhole Song) जो आज यानी 11 मार्च को रिलीज हो गया है। एक दिन पहले सोमवार को इस होली सॉन्ग का टीजर रिलीज हुआ था और अब जब यह गाना रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं।
सलमान और रश्मिका का डांस
‘सिकंदर’ के ‘बम बम भोले’ (Bam Bam Bhole Song) गाने ने रंगों के त्योहार होली का मूड सेट कर दिया है। इसी के साथ सलमान और रश्मिका का एनर्जेटिक डांस भी काफी पसंद आ रहा है। ये गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। इस होली सॉन्ग की बात करे तो लाल रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस में सलमान खान पूरे स्वैग के साथ नाचते हुए गा रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं तारीफ
इस गाने को फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है। एक ने फैन ने लिखा है, ‘परफेक्ट फैमिली होली सेलिब्रेशन सॉन्ग।’ दूसरे फैन ने लिखा है, ‘प्रीतम+शान+समीर अनजान= बूम, धमाकेदार।’ एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘यह होली का मास्टरपीस है।

कब रिलीज होगी ‘सिंकदर’
‘सिकंदर’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म होने वाली है। जो इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म का टीजर और पहला गाने ‘जोहरा जबीं’ रिलीज हो चुका है, जिसे बंपर रेस्पॉन्स मिला है।
https://www.youtube.com/watch?v=INSOyREDJ7k
by aditi | Mar 6, 2025 | ट्रेंडिंग
Govinda Secretary Shashi Sinha: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। वहीं अभिनेता की ये परेशानी ओर बढ़ गई है, जिसकी वजह के उनके करीबी का निधन। इस करीबी के जाने से गोविंदा अपने आप को बेहद अकेला महसूस कर रहे हैं।
गोविंदा के सेक्रेटरी का निधन
गुरुवार शाम खबर आई कि गोविंदा (Govinda) के सेक्रेटरी और करीबी दोस्त शशि सिन्हा (Shashi Sinha) का निधन हो गया है। उनके निधन से एक्टर को बड़ा सदमा लगा है। शशि सिन्हा कई साल से गोविंदा के साथ सेक्रेटरी रहकर उनका पूरा ख्याल रख रहे थे। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी थी। शशि सिन्हा (Shashi Sinha) हर सुख-दुख और उतार-चढ़ाव में गोविंदा के साथ रहे। जब एक्टर के पैर में उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगी थी, तब भी उन्होंने उनका बचाव किया था।
गोविंदा के तलाक पर बोले थे शशि
बता दें, शशि सिन्हा (Shashi Sinha) ने कुछ दिन पहले ही गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक की खबरों पर एक्टर का बचाव किया था। उन्होंने तलाक की खबरों को बेबुनियाद बताया था और कहा था कि सुनीता ने इंटरव्यूज में कुछ ज्यादा ही बोल दिया और अब अचानक ही शशि सिन्हा के निधन की खबर ने तगड़ा झटका दिया है।
https://www.instagram.com/p/DG3ewulylOY/?hl=en
फूट-फूटकर रोए गोविंदा
‘न्यूज18’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शशि सिन्हा (Shashi Sinha) ने 6 मार्च को मुंबई के बोरीवली वेस्ट की निरंजन सोसाइटी में स्थित अपने घर में शाम 4 बजे आखिरी सांस ली। गोविंदा शशि सिन्हा के निधन के बाद अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे।
देर रात हुआ अंतिम संस्कार
गोविंदा शशि सिन्हा (Shashi Sinha) के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शशि सिन्हा का अंतिम संस्कार रात 10 बजे हुआ।
by aditi | Mar 6, 2025 | ट्रेंडिंग
Raveena Tandon Video: अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड स्टार की दोस्ती पैपराजी से काफी अच्छी होती है। एयरपोर्ट पर पैप्स रोजाना सेलेब्स से मुलाकात करते ही रहते हैं और हाल चाल भी पहुंचते है। 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) का पैप्स से काफी अच्छा रिश्ता है। वह हमेशा एयरपोर्ट के फोटोग्राफर (Photographer) पर अपनी दरियादिली दिखाती नजर आती है। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ, जिसे देख फैंस के साथ-साथ उनकी बेटी भी एक पल के लिए हैरान रह गई।
रवीना ने जीता लोगों का दिल
रवीना टंडन ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, एक्ट्रेस बेटी राशा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां उन्हें हमेशा की तरह पैपराजी नजर आए और इस बार उन्हें एक फोटोग्राफर (Photographer) को अपने सोने के झुमके गिफ्ट किए।

रवीना का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर (Photographer) विरल भियानी ने शेयर किया है। इसमें देख सकते है रवीना अपने झुमके उतारती हैं और मुस्कुराते हुए उन्हें एक फोटोग्राफर को दे देती हैं जबकि उनकी बेटी राशा थडानी उन्हें देखती रह जाती है।
https://www.instagram.com/p/DG1FzEoN2YU/?hl=hi
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब रवीना (Raveena Tandon) ने किसी को सोने का तोहफा दिया हो। इससे पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुईं थी। जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को अपनी पसंदीदा शादी की चूड़ियां गिफ्ट में देती दिख रही हैं। लोगों ने रवीना की दिल खोलकर तारीफ की थी।
रवीना टंडन की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करे तो रवीना को आखिरी बार संजय दत्त की फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में देखा गया था। इसके बाद, वह अनीस बज्मी की वेलकम फ्रैंचाइज़ी के तीसरे पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, दिशा पटानी, परेश रावल, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, फरीदा जलाल और जॉनी लीवर जैसे सितारे नजर आएंगे।
by aditi | Mar 4, 2025 | ट्रेंडिंग
Alekha Advani And Aadar Jain On Honeymoon: आदर जैन (Aadar Jain) और अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) शादी के बाद अब हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। इस कपल ने 21 फरवरी को मुंबई के ताज महल पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस शादी में कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थी। अब इस कपल ने अपनी हनीमून की कुछ झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है।
आदर और अलेखा का हनीमून
आदर जैन अपनी बीवी को लेकर मालदीव जा पहुंचे और वहां की खूबसूरत झलकियां उन्होंने फैन्स के साथ भी शेयर की। इस कपल ने कई खूबसूरत मोमेंट की झलक दिखाई है। फोटो में देख सकते है समंदर से लेकर लजीज खाने की भी झलक है, जिसका लुत्फ कपल ने खूब उठाया है।

अलेखा ने दिए पोज
इस फोटो में आदर जैन बीवी की फोटो क्लीक कर रहे हैं। तो वहीं अलेखा बेहद स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही है। लेमट कलर की इस ड्रेस में अलेखा खूबसूरत लग रही है। फोटो के बीच समंदर का भी खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है।

तारा सुतारिया पर कसा था तंज
अलेखा से शादी करने से पहले आदर की लव स्टोरी एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) संग काफी मशहूर हुई थी, लेकिन महज कुछ सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शादी के एक फंक्शन में आदर ने सबके सामने कहा था कि वह चार साल तक टाइमपास कर रहे थे। वहीं इसपर तारा की मां टीना सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया था और बीना आदर का नाम लिए खरी-खोटी सुनाई थी। बता दें, तारा सुतारिया, अलेखा और आदर जैन तीनों दोस्त थे। कहा जाता है कि तारा और आदर दोनों का रिश्ता शादी तक भी पहुंच गया था, लेकिन बीते साल खबर सामने आई की दोनों का ब्रेकअप हो गया और आदर की लाइफ में तारा की दोस्त अलेखा ने एंट्री मारी।
by aditi | Mar 4, 2025 | ट्रेंडिंग
Tamannaah Bhatia-Vijay Varma BreakUp: फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी है, जो तलाक ले रहे हैं और कुछ कपल्स का ब्रेकअप भी हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड गलियारों में गोविंदा और सुनीता आहूजा (Govinda And Sunita Ahuja) के तलाक की खबर ने सबको हैरान किया हुआ है। इस बीच अब एक कपल के भी ब्रेकअप होने की न्यूज सामने आ रही है। ये कपल है एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा।
अलग हुए तमन्ना से विजय
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Varma) इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक रहे है। दोनों लंबे समय से डेट कर रहे थे। इस कपल ने एक साथ वेब सीरीज में भी काम किया हुआ है। अब खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

शादी करने वाले थे दोनों
दोनों के प्यार की खबर सामने तब आई जब इन्होंने गोवा में साल 2023 का एक साथ स्वागत किया था। इस बीच ये कपल लीप किस करता नजर आया था। इसके बाद से दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया। इतना ही नहीं साल 2024 में दोनों की शादी की भी खबर सामने आई थी, कि ये प्लान कर रहे हैं। हालांकि, अब दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है। जो काफी हैरान करने वाली है।

हफ्ते भर पहले हुआ ब्रेकअप
‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप (Tamannaah Bhatia-Vijay Varma BreakUp) हो गया है। रिपोर्ट में बताया गया है, ‘तमन्ना और विजय कपल के रूप में कुछ हफ्ते पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन वो अच्छे दोस्त हमेशा रहेंगे।

‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर हुआ था प्यार
इन दोनों की प्रेम कहानी ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर शुरू हुई थी। विजय वर्मा ने बताया था कि वो एक रैपअप पार्टी करना चाहते थे। जहां सिर्फ 4 ही लोग आए थे। यह वो दिन था जब पहली बार विजय वर्मा ने तमन्ना को कहा था कि वो उनके साथ हैंगआउट करना चाहते हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद ही सब कुछ शुरू नहीं हुआ था।
by aditi | Feb 25, 2025 | ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: 80-90 के दशक की मशहूर अदाकारा अरुणा ईरानी (Aruna Irani) तो आपको याद ही होगी। जी हां वहीं अरूणा जिन्होंने पर्दे पर अक्सर विलेन सास का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस अपने जमाने में काफी हिट साबित हुई थी। हर कोई एक्टिंग का दीवाना था। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वह पर्दे पर बिल्कुल ही गायब हो चुकी हैं, लेकिन मंगलवार को सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सामने आई, जिसमें उन्हें पहचान माना थोड़ा मुक्शिल साबित हुआ।
बुरे हालत में अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी (Aruna Irani) की जो तस्वीर वायरल हो रही है। उसमें वह व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दो हफ्ते पहले बैंकॉक में गिर गईं थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई। फोटो में देख सकते है कि वह व्हीलचेयर पर है और चेहरे पर मास्क लगाए हुए है। साथ ही हाथ पर पट्टी बंधी हुई है। हालांकि अरुणा ईरानी ने अभी तक दुर्घटना के बारे में कुछ नहीं कहा है।
https://www.instagram.com/p/DGfeDW1oK5V/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9c0a8bfc-eaa7-4b1d-b4c2-6f316bf58994
फ्री प्रेस जनरल की खबर के मुताबिक, अरुणा ईरानी के साथ ये हादसा बैंकॉक में हुआ था और अब वो इंडिया वापस लौट चुकी हैं। इस उम्र में एक्ट्रेस का पांव फ्रैक्चर देखना काफी दुखद है। फैंस भी उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस व्हीलचेयर पर बैठे हुए गाना भी गुनगुना रही हैं।
कई भाषाओं में किया काम
बता दें, अरुणा ईरानी ने न सिर्फ हिंदी फिल्मों में काम किया है, बल्कि उन्होंने कन्नड़, मराठी और गुजराती सिनेमा में भी 500 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1961 में एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘गंगा जमुना’ में अजरा के बचपन का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘अनपढ़’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने माला सिन्हा के बचपन का किरदार निभाया। वहीं साल 1992 में आई फिल्म ‘बेटा’ में उनके नेगेटिव किरदार को खूब सराहा है। बता दें, उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है।