by aditi | Apr 8, 2025 | ट्रेंडिंग
Raid 2 Trailer: अजय देवगन और रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म रेड 2 (Raid 2) एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है।
यह फिल्म आयकर विभाग के एक ईमानदार अधिकारी की कहानी को आगे बढ़ाती है, जो भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखता है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है, जिन्होंने पहली फिल्म का भी निर्देशन किया था। लंबे समय के इंतजार के बाद मंगलवार को रेड 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया।
रेड 2 का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत दमदार सीन से होती है, जहां अजय एक हवेली में दस्तक देकर गेट खोलने के लिए कहते हैं, जो रितेश देशमुख का घर है। रितेश की मां पूछती हैं कि ये कौन हैं तो रितेश उन्हें याद दिलाते हैं कि सात साल पहले ताऊ जी (सौरभ शुक्ला) के घर पर जिसने रेड की थी, ये वो ऑफिसर है। ट्रेलर में अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जहां रितेश एक खलनायक की भूमिका में हैं। बता दें, अभिनेत्री वाणी कपूर अभिनेता अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं, जिनकी एक बेटी भी हैं। ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
कलाकार और किरदार
- अजय देवगन: फिल्म के मुख्य नायक अमय पटनायक के रूप में, जो एक दमदार और निष्ठावान IRS अधिकारी है।
- वाणी कपूर: इस बार फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर वाणी कपूर नजर आएंगी, जो पहली फिल्म में इलियाना डिक्रूज की जगह लेंगी।
- रितेश देशमुख: फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं, जो एक भ्रष्ट और शक्तिशाली राजनेता का किरदार निभा रहे हैं। यह उनकी पहली बार अजय देवगन के साथ टक्कर होगी।
- सौरभ शुक्ला: रेड में ताऊजी के किरदार में नजर आए सौरभ शुक्ला इस बार भी अहम भूमिका में हो सकते हैं, हालांकि उनकी भूमिका की पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है।
- अन्य सहायक कलाकारों में रजत कपूर और रवि तेजा जैसे नाम भी शामिल हो सकते हैं। फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
by aditi | Apr 8, 2025 | ट्रेंडिंग
Anjali Arora Dance Video: रियलिटी शो लॉक अप में नजर आ चुकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora Dance) आए दिन ट्रेंड होती है। अंजलि को बहुत अच्छे से मालूम है कि उनके फैंस उन्हें कब और कैसे देखना चाहते हैं। इसलिए वो ट्रेंड होने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपने सेंसेशनल डांस मूव्स से इंटरनेट पर आग लगा दी है।
अंजली का सेंसेशन डांस
सोशल मीडिया पर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘जाट’ (Jaat Movie) के गाने काफी वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है ‘टच किया’। फिल्म में ये गाना उर्वशी रौतेला पर बनाया गया है, लेकिन अब अंजलि ने इस पर अपनी रील बनाई है। इस विडियो में उन्होंने ब्राउन कलर के आफटफिट पहने हुआ है, जिसमें वह बेहद स्टाइल लग रही है और अपनी लट्टू जैसी कमर और मटकती नजर आ रही हैं।
यूजर्स हो रहे हैं दीवाने
अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora Video) का डांस देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली में अंजली की वजह से गर्मी ज्यादा पड़ गई।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली में गर्मी बढ़ा दी।’ तीसरे यूजर ने लिखा- हर ख्वाब में बस तुम्हारा ही चेहरा होता है।
शादी करने वाली हैं अंजलि
अंजली अरोड़ा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बता दें कि अंजलि काफी समय से बिजनेसमैन आकाश सनसनवाल को डेट कर रही हैं। वो एक डिजिटल क्रिएटर हैं। आकाश इंस्टाग्राम पर बीजेपी का हैंडल भी चलाते हैं. वो आए दिन फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। आकाश की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। बीते दिनों अंजलि का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें पपाराजी को अपनी शादी के बारे में बता रही थी। हालांकि, शादी कब है इस बारे में उन्होंने फिलहाल कुछ नहीं कहा है।
by aditi | Apr 7, 2025 | ट्रेंडिंग
Mary Kom Divorce: भारत की महान मुक्केबाज और देश का गौरव मैरी कॉम (Mary Kom) इस वक्त चर्चा में हैं, लेकिन चर्चा का विषय उनका खेल नहीं बल्कि उनकी शादी है। कहा जा रहा है कि मैरी अपनी 20 साल पुरानी शादी को हमेशा के लिए खत्म कर रही हैं। जो उन्होंने ओनलेर कारोंग से की थी।
क्यों पति से अलग हो रही है मैरी
मैरी कॉम (Mary Kom Divorce) कथित तौर पर अपनी 20 साल लंबी शादी को खत्म करने की तैयारी कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, मैरी कॉम और उनके पति ओनलेर कारोंग तलाक की ओर बढ़ रहे हैं और कानूनी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। दोनों लंबे समय से अपनी शादी को लेकर दिक्कतें झेल रहे थे। इसी वजह से दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। वहीं सूत्रों की मानें तो मैरी कॉम अपने पति से लंबे समय से अलग रह रही हैं।

पति से अलग रह रही है मैरी
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक दोनों साल 2022 से अलग रहे हैं। मैरी कॉम अपने बच्चों के साथ फरीदाबाद चली गई हैं, वहीं मैरी कॉम के पति अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि चुनाव के बाद से ही दोनों के बीच में मतभेद शुरू हुए हैं, जिसका असर उनकी शादी पर पड़ा है अलग रहने की वजह से रिश्ते में दरारें और बढ़ गईं और अब तलाक की खबरें तेजी से फैल रही हैं। हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक मैरी कॉम का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। दोनों के अलग होने की खबर ने लोगों को चौंका दिया है।

मैरी पर बन चुकी है फिल्म
मैरी कॉम पर साल 2014 में फिल्म भी बनाई गई, जिसमें उनका किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था।
by aditi | Apr 7, 2025 | ट्रेंडिंग
Jaya Bachchan Video: जया बच्चन का गुस्सा समय-समय पर सार्वजनिक रूप से चर्चा का विषय बनता रहा है। लोगों पर झिड़कते हुए अक्सर उनके वीडियोज सामने आते हैं। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। दरअसल, रविवार को जया (Jaya Video) अभिनेता मनोज कुमार (Manoj Kumar) की प्रेयर मीट में शामिल हुई थी। इस दौरान भी अभिनेत्री काफी आग बबूला होती दिखाई थी।
जया बच्चन का वीडियो
वीडियो में देख सकते है कि जया बच्चन (Jaya Bachchan Video) दिवंगत एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar Prayer Meet) की प्रेयर मीट में शामिल होती हुई नजर आईं। इस वीडियो में बुजुर्ग महिला उन्हें पीछे से छूने की कोशिश की, शायद कुछ कहने या तस्वीर लेने के इरादे से। बस फिर क्या था जया बच्चन ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और महिला का हाथ पकड़कर झटक दिया। वहीं दूसरी तरफ उस बुजुर्ग महिला का पति हाथ में कैमरा लिए तैयार खड़ा होता है, लेकिन जया का गुस्सा देख ये बुजुर्ग कपल उनके आगे हाथ जोड़ लेता है।
लोगों ने सुनाई जमकर खरी खोटी
सोशल मीडिया पर लोग जया बच्चन (Jaya Bachchan) को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘इनकी बहू ऐश्वर्या के बारे में सोचो… वो कैसे मैनेज करती हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा- ‘इसको क्यों इतना भाव दिया जाता है, समझ में नहीं आता’। तीसरे यूजर ने लिखा- ‘इसे अपनी सोल सिस्टर रेखा जी से मानवता सीखनी चाहिए’। एक और यूजर ने लिखा- ‘अमिताभ बच्चन का सलाम, जो ऐसी औरत को झेलते हैं।’
इससे पहले भी वायरल हो चुके गुस्से वाले वीडियो
ये पहली बार नहीं हुआ है जब जया बच्चन ने पब्लिक प्लेस में गुस्सा किया। हालांकि यहां पर ये भी बात ध्यान देने वाली है कि जया दिवंगत एक्टर मनोज कुमार के प्रेयर मीट में आई थीं. ऐसे में अगर कोई इस तरफ उनके साथ फोटो खिंचवाने या फिर साथ में वीडियो क्लिक करवाने की बात कहेगा तो वो सिचुएशन के मुताबिक बिल्कुल थोड़ ऑड जरूर है।
by aditi | Apr 6, 2025 | ट्रेंडिंग
Diljit Dosanjh- Will Smith: पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन अपनी नई-नई वीडियो साझा करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने अपना होम टूर करवाया था। तो वहीं अब उन्होंने अमेरिकी एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) संग नया वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस भी चौंक गए।
दिलजीत ने साझा किया वीडियो
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Dance Video) शानदार सिंगर होने के साथ-साथ शानदार डांसर भी हैं और अब उन्होंने अपना ये डांस विल स्मिथ (Will Smith) को भी सिखा दिया। वीडियो की शुरुआत विल स्मिथ द्वारा अपना फोन पकड़े हुए और दिलजीत की तस्वीर दिखाने से हुई। इसके बाद दिलजीत को विल के बगल में खड़े होकर मुस्कुराते हुए देखा गया।
इसके बाद दोनों ने भांगड़ा की धुन पर डांस किया। वीडियो खत्म होते ही वे गले भी मिले और हंसे भी। इस मौके पर दिलजीत सफेद कुर्ता पायजामा और लाल पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। तो वहीं विल नीले रंग के को-ऑर्ड सेट में देखे जा रहे हैं। इस वीडियो के साथ दिलजीत ने लिखा, “पंजाबी आ गए ओये। लिविंग लीजेंड विल स्मिथ के साथ।
फैंस को पसंद आया दोनों का अंदाज
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने इस वीडियो पर फायर इमोजी बनाया है। एक फैन ने कहा, “आज इंटरनेट पर सबसे अच्छी बात हुई। दिलजीत पाजी हर जगह वाइब्स से मेल खाते हैं। दूसरे फैन ने लिखा, “हे भगवान…यह अप्रत्याशित था। मेरे दो पसंदीदा! अल्टीमेट कोलाब! विल स्मिथ x दिलजीत दोसांझ, वाह।”
दिलजीत के बारे में
दिलजीत ने दिसंबर 2024 में अपना दिल-ल्यूमिनाटी इंडिया टूर पूरा किया। उन्होंने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता, गुवाहाटी और बेंगलुरु सहित कई शहरों में प्रदर्शन किया। इसके बाद दिलजीत ने अपना नया गाना टेंशन मित्रा नू है नी रिलीज किया। दिलजीत की फिल्मों की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ थी। यह 2024 की पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसमें उनके साथ नीरू बाजवा नजर आईं।
by aditi | Apr 5, 2025 | ट्रेंडिंग
Manoj Kumar Last Rites : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार (Manoj Kumar Last Rites) पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनको मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मनोज कुमार (Manoj Kumar) के बेटे कुणाल गोस्वामी ने पवन हंस शमशान घाट पर मुखाग्नि दी। पंचतत्व में विलीन होने से पहले उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई. यही नहीं पुलिस अधिकारियों ने एक्टर के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर श्मशान घाट तक कंधा दिया।
शशि गोस्वामीफूट-फूटकर रोई
मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को देखकर उनकी पत्नी शशि गोस्वामी (Shashi Goswami) फूट-फूटकर रोने लगी। इस दौरान तमाम सेलेब्स की आंखें भी नम नजर आईं। सलमान खान के पिता सलीम खान अपने बेटे और अभिनेता अरबाज खान के साथ मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू के श्मशान घाट पर पहुंचे।
अमिताभ बच्चन भी आए नजर
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ दिवंगत एक्टर मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा एक्टर प्रेम चोपड़ा भी नजर आए। उन्होंने कहा, “हम शुरू से साथ रहे हैं, और यह एक शानदार यात्रा रही है। उनके साथ काम करके सभी को लाभ हुआ है, मुझे भी उनसे लाभ हुआ है। वह मेरे बहुत-बहुत अच्छे दोस्त थे।