Satish Shah के अंतिम संस्कार में रुपाली गांगुली का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

Satish Shah के अंतिम संस्कार में रुपाली गांगुली का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

Satish Shah Last Rites: मशहूर अभिनेता सतीश शाह (Satish Shah) का 25 अक्टूबर 2025 को 74 वर्ष की आयु में किडनी फेलियर के कारण निधन हो गया, जिससे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। 26 अक्टूबर को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां सितारों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी रुपाली गांगुली जिन्होंने ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में उनका किरदार निभाया था वो फूट-फूटकर रो पड़ीं।

रुपाली का इमोशनल ब्रेकडाउन

रुपाली गांगुली सतीश शाह के साथ मजबूत बॉन्ड शेयर करती थीं। अंतिम संस्कार के दौरान वे बुरी तरह टूट गईं। एक वायरल वीडियो में दिखा कि वे एक गाना गाते हुए इमोशनल हो गईं और फिर रोने लगीं, जिसे सह-कलाकारों ने किसी तरह संभाला। नम आंखों से वे चश्मा लगाकर भी भावुक नजर आईं। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी रुपाली के रोते हुए वीडियो शेयर हो रहे हैं। एक पोस्ट में लिखा गया: “सतीश शाह के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोई रुपाली गांगुली”। यह दुखद घटना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

 

 

ये सितारें भी हुए शामिल

नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अनंग देसाई, सुमीत राघवन, दिलीप जोशी, जैकी श्रॉफ, डेविड धवन, जॉनी लीवर, अली असगर और राजेश कुमार जैसे कई दिग्गज पहुंचे। राजेश कुमार ने अर्थी को कंधा दिया। सभी गमगीन नजर आए।

सतीश शाह का काम

सतीश शाह ने ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘खिचड़ी’, ‘जाने भी दो यारों’ जैसी कालजयी रचनाओं से दर्शकों का दिल जीता था। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।

OTT Releases: Diwali से पहले देख‍िए ये नई वेब सीरीज और फिल्‍में

OTT Releases :   इस सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है सोमवार का दिन जा चुका है और दूसरा दिन मंगलवार चल रहा है। ऐसे में अभी पूरा हफ्ता बाकी है। ऐसे में OTT प्लेटफॉर्म्स पर बॉलीवुड, हॉलीवुड, तेलुगु, तमिल और अन्य भाषाओं की कई रोमांचक फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही हैं। Netflix, Prime Video, ZEE5, JioHotstar, Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, एक्शन, ड्रामा और हॉरर से भरपूर कंटेंट उपलब्ध होगा। आइए देखते है क्या-क्या रिलीज होने वाला है।

फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स

16 अक्टूबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। जो इंग्लिश/हॉरर फिल्म है। फाइनल डेस्टिनेशन सीरीज की छठी कड़ी, मौत के जाल से बचने की डरावनी दौड़। मई 2025 में थिएटर में रिलीज हुई और अब OTT पर आ रही है।

भागवत अध्याय 1: राक्षस

ज़ी5 फिल्म में अरशद वारसी ने इंस्पेक्टर भागवत की भूमिका निभाई है, जो यूपी के रॉबर्ट्सगंज में एक लापता व्यक्ति के मामले की जांच कर रहा है। इससे पहले कि वह खुद को हत्या और हिंसा के अंधेरे जाल में फंसता हुआ पाता। फिल्म में जितेंद्र कुमार नायक की भूमिका में हैं और यह 17 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी।

संतोष

शहाना गोस्‍वामी स्‍टारर संतोष को कान फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में स्‍टैंडिंग ओवेशन मिला। यह ऑस्‍कर में भी शॉर्टलिस्‍ट हुई, लेकिन दिलचस्‍प है कि भारतीय सेंसर बोर्ड ने हिंदी में बनी इस फिल्‍म को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए सर्टिफिकेट नहीं दिया। संध्‍या सूरी के डायरेक्‍शन में बनी यह 17 अक्‍टूबर 2025 को ओटीटी पर आ रही है।

हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन

How to Train Your Dragon, साल 2010 की लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म का लाइव-एक्शन रीमेक है। हिक्कप (मेसन थेम्स), वाइकिंग सरदार स्टोइक (जेरार्ड बटलर) का बेटा है, जिसे सब कम आंकते हैं, लेकिन जब ड्रैगन बार-बार बर्क द्वीप पर हमला करते हैं। तो हिक्कप एक दुर्लभ नाइट फ्यूरी को मार गिराता है। ये 13 अक्‍टूबर 2025 को रिलीज हो चुकी है।

मैडम सेनगुप्ता

यह बंगाली फ़िल्म अनुरेखा नाम की एक कार्टूनिस्ट के बारे में है जो अपनी बेटी की मौत के राज़ जानने के लिए कोलकाता आती है। फ़िल्म की कहानी एक बेहतरीन मोड़ लेती है जब मैडम सेनगुप्ता को एक ही व्यक्ति से जुड़ी कई मासूम लेकिन रहस्यमयी हत्याओं का पता चलता है। इसे 17 अक्टूबर से जी5 पर देख सकते हैं।

 

Manish Malhotra की Diwali पार्टी में बन-ठन कर पहुंचा पूरा बॉलीवुड, करीना ने लूटा सबका दिल

Manish Malhotra की Diwali पार्टी में बन-ठन कर पहुंचा पूरा बॉलीवुड, करीना ने लूटा सबका दिल

Manish Malhotra Hosted Diwali Party: 20 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार  मनाया जाने वाला है। ऐसे में इस त्यौहार की तैयारियां पूरी हो चुकी है। घर-घर में इसकी रौनक देखने को मिल रही है। फिल्मी दुनिया में हर साल प्री-दिवाली सेलिब्रेशन देखने को मिलता है। इस बार भी यहीं हुआ, जिसकी शुरुआत फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने की।
हर साल की तरह इस साल भी 12 अक्टूबर को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra Diwali Party) ने अपने घर पर दिवाली का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा, जिसमें कई फिल्मी सितारें शामिल हुए। पार्टी का थीम था ट्रेडिशनल ग्लैमर, जहां गेस्ट्स ने लहंगे, साड़ियां, शेरवानी और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स में चमकी। इस खास मौके पर नई जोड़ियां जैसे तारा सुतारिया-वीर पहारिया ने हैंड-इन-हैंड एंट्री की, जबकि नई डैड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फादरहुड ग्लो के साथ सबको इम्प्रेस किया। आइए देखते है इस दिवाली पार्टी की गेस्ट लिस्ट, उनके लुक्स और हाइलाइट्स।

करीना कपूर खान

मनीष की दोस्त और एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस पार्टी का हिस्सा रहीं। उन्होंने रॉयल व्हाइट अनारकली सूट पहना था, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसी के साथ उन्होंने हीरों की ज्वेलरी कैरी की थी। बेबी  पार्टी की शोस्टॉपर बनीं, उनकी ‘फेस कार्ड’ ने सबको इम्प्रेस किया।

तारा सुतारिया और वीर पहारिया

इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री का नया कपल तारा और वीर भी नजर आए। तारा ने क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड बेज-गोल्ड लहंगा पहना हुआ था। तो वहीं वीर आइवरी अंगरखा कुर्ते में नजर आए। 

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी इस मौके पर टाइमलेस साड़ी में ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस 75 साल की उम्र में भी बला की खूबसूरत दिख रही हैं।

उर्मिला मातोंडक

51 की उम्र में भी उर्मिला मातोंडक सब पर भारी रही।  इस मौके पर उन्होंने ग्लिटरी साड़ी कैरी की हुई और बोल्ड मेकअप।

सारा अली खान

सारा अली खान बनारसी हल्के नारंगी रंग के लहंगे में पहुंची थीं।

मलाइका अरोड़ा 

मलाइका अरोड़ा ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी में फिश ट्रेल मेटेलिक लहंगा पहना, जिसमें बड़े-बड़े स्टोन का वर्क था। जूलरी कैरी न कर एक्ट्रेस ने अपना लुक सिंपल रखा।
Zubeen Garg को न्याय दिलाने के लिए सिंगर की पत्नी ने फैंस से की अपील, उठाएगी ये बड़ा कदम

Zubeen Garg को न्याय दिलाने के लिए सिंगर की पत्नी ने फैंस से की अपील, उठाएगी ये बड़ा कदम

Zubeen Garg Death Investigation जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) असम के सबसे प्रसिद्ध गायक, संगीतकार, अभिनेता और गीतकार थे। उनका जन्म 18 नवंबर 1972 को मेघालय के तुरा में एक असमिया ब्राह्मण परिवार में हुआ था। सिंगर की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान 19 सितंबर को मौत हुई थी। वे 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए थे। इवेंट से एक दिन पहले उन्होंने वाटर एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा लिया था।

इस मामले में आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें, जुबीन गर्ग की मौत मामले में गिरफ्तार उनके चचेरे भाई संदीपन गर्ग को DSP पद से सस्पेंड कर दिया गया है। वे असम पुलिस सर्विस के अधिकारी हैं और अब तक राज्य के कामरूप जिले में तैनात थे। उन्हें बुधवार को सिंगर की मौत मामले में गिरफ्तार किया गया था।

जुबीन की पत्नी ने की तेज जांच की अपील

शुक्रवार देर रात गुवाहाटी के बाहरी इलाके कमरकुची में जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर गरिमा ने अपने पति की मौत की तेज जांच की अपील की है। आधी रात को जुबीन के कई फैंस भी अंतिम संस्कार स्थल पर भारी संख्या में मौजूद थे।  पीटीआई की खबर के अनुसार जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर पत्नी गरिमा ने कहा, ‘मेरी एक प्रार्थना है। जुबीन को न्याय मिले, इसलिए हर समय हैशटैग का इस्तेमाल करते रहें। हमें जानना है कि क्या हुआ था। अब 22 दिन हो गए हैं और हमें अभी भी नहीं पता कि क्या हुआ था।’

वह कहती हैं, ‘जुबीन को न्याय दिलाने के लिए सभी को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए। हमें यह मांग, यह अनुरोध हर दिन करना होगा। हम धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमें न्याय मिलना ही चाहिए। हम कोई परेशानी नहीं चाहते, हम शांतिपूर्वक न्याय चाहते हैं।’

Kota Srinivasa Rao Dies: कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की आयु में निधन, चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

Kota Srinivasa Rao Dies: कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की आयु में निधन, चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

Kota Srinivasa Rao Dies At 83: एक युग का अंततेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव (Kota Srinivasa Rao) का 13 जुलाई 2025 को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित फिल्मनगर में उनके निवास पर निधन हो गया। 83 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री, प्रशंसकों और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे

बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और रविवार तड़के सुबह 4 बजे उनका निधन हुआ। इस खुद की घड़ी में उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में अभिनेता विष्णु मांचू भी शामिल हैं। अभिनेता विष्णु मांचू ने भी कोटा श्रीनिवास राव के साथ सेट पर बिताए वक्त को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है।
अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा ‘उनको खोने के बाद मेरा दिल गमगीन है। कोटा श्रीनिवास राव एक अद्भुत अभिनेता थे। वह एक ऐसे इंसान थे जिसकी उपस्थिति हर फ्रेम में छा जाती थी। चाहे वह गंभीर भूमिका हो, खलनायक हो या कॉमेडी हो।  इसके अलावा उन्हें चिरंजीवी, जूनियर NTR, रवि तेजा और ब्रह्मानंदम जैसे कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी है।

चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

टॉलीवुड मेगास्टार चिरंजीवी ने एक्स पर अपने लंबे पोस्ट में राव को कई प्रतिभाओं का धनी कहा है। उनके शानदार करियर को याद करते हुए, उन्होंने उनकी स्क्रीन उपस्थिति की तारीफ की है। चिरंजीवी ने कहा है वह अपने पीछे एक शून्य छोड़ गए हैं। इसके अलावा साउथ के मशहूर अभिनेता रवि तेजा ने कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘उन्हें देखते हुए, उनकी तारीफ करते हुए और उनके हर अभिनय से सीखते हुए बड़ा हुआ हूं। कोटा श्रीनिवास राव मेरे लिए परिवार की तरह थे। उनके साथ काम करने की अच्छी यादें मेरे मन में हैं। कोटा श्रीनिवास राव गारू, आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’

कोटा का राजनीतिक सफर

कोटा श्रीनिवास राव सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक राजनेता भी थे। 1990 के दशक में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए और 1999 से 2004 तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। उनकी वक्तृत्व शैली और जनसेवा ने उन्हें एक सम्मानित नेता बनाया।

Shefali Jariwala Death: 42 साल की ‘कांटा लगा’ गर्ल का हुआ निधन, पुलिस और वॉचमैन का सामने आया बयान

Shefali Jariwala Death: 42 साल की ‘कांटा लगा’ गर्ल का हुआ निधन, पुलिस और वॉचमैन का सामने आया बयान

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस का 27 जून 2025 की रात 42 निधन हो गया। इस खबर ने सभी को हौरान कर दिया है। फिल्म-टीवी इंटस्ट्री से लेकर आम जनता को यकीन नहीं हो रहा है कि मॉडल शेफाली जरीवाला (Model Shefali Jariwala) अब इस दुनिया में नहीं रही। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर सभी का एक ही सवाल है कि आखिर कैसे हुई एक्ट्रेस की मौत।

कैसे हुई शेफाली जरीवाला की मौत 

सोशल मीडिया पर कई तरह की खबर  सामने आ रही है, जिसमें से यह कहा जा रहा है कि उनकी मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा)  (Cardiac Arrest) बताया है। हालांकि, कूपर अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधिकारी (एएमओ) ने कहा कि शेफाली का शव किसी अन्य अस्पताल से लाया गया था, इसलिए मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया 28 जून 2025 की सुबह 11 बजे शुरू हो चुकी थी।

 

 

सीने में हुआ तेज दर्द

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली जरीवाला को 27 जून 2025 की रात करीब 11 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें तुरंत मुंबई के अंधेरी स्थित बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ सूत्रों के अनुसार, शेफाली की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में हो चुकी थी। इसके बाद उनका शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस और फॉरेंसिक जांच

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस ने जो स्टेटमेंट दिया है, उसमें वह बता रहे हैं, ‘शेफाली जरीवाला का शव अंधेरी इलाके में उनके घर पर मिला था। मुंबई पुलिस को इसकी सूचना रात 1 बजे मिली। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी साफ नहीं है।’ शुरुआती रिपोर्ट में आया है कि शेफाली की मौत कार्डियक अटैक के चलते हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के पीछे की वजह साफ होगी। अभी तक परिवार की तरफ से कार्डियक अटैक से ही मौत बताई गई है, लेकिन मुंबई पुलिस अपनी प्राथमिक जांच कर रही है।