by aditi | Feb 4, 2025 | ओटीटी, टीवी
Bollywood baithak: शाहिद कपूर की फिल्म देवा पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इसमें शाहिद के साथ पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है ये हम आपको बाद में बताएंगे, लेकिन इससे पहले फिल्म को लेकर टीवी अभिनेता अली गोनी के रिएक्ट पर बात करते हैं। हाल ही में अभिनेता ‘देवा’ देखने मुंबई के एक थिएटर पहुंचे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म देखने को लेकर सिनेमा हॉल IONX से जुड़ा खराब अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें ये फिल्म बीच में ही छोड़कर बाहर निकलना पड़ा।
क्यों बीच में छोड़ी फिल्म
एली गोनी शाहिद कपूर के बड़े फैन है। वो उनकी सारी फिल्में देखने जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। अब उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, देवा की स्क्रीनिंग बिना किसी प्री इन्फॉर्मेशन के लगभग 20 मिनट तक बार-बार रोकी गई। फिल्म की स्क्रीनिंग कई बार रोके जाने से सारा मजा किरकिरा हो गया। उन्होंने अपने खराब अनुभव देने के लिए आईनॉक्स थिएटर की आलोचना की और तस्वीरें शेयर कर फैन्स को इससे रूबरू कराया।

‘शाहिद कपूर उठ ही नहीं रहे’
अभिनेता ने रुकी हुई स्क्रीन का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें शाहिद एक्शन सीक्वेंस के बीच पिटाई के बाद फर्श पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में बताया कि वे फिल्म देखने के लिए इनॉर्बिट मॉल आए थे, लेकिन स्क्रीनिंग रोक दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘ये तब से फिल्म अटकी हुई है। शाहिद कपूर उठ ही नहीं रहे। ये INOX की हालत है भाई। देख लो।’
देवा की कमाई
साल 2025 में शाहिद अपनी पहली है। रिलीज से पहले उम्मीद लगाई गई कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल दिखाएगी, लेकिन चौथे ही दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ कमाए। फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 34.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर पाई है।
अली गोनी जैस्मीन को कर रहे हैं डेट
अली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में है। वह काफी समय से एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूजे संग क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार भी करते रहते हैं।
by aditi | Jan 14, 2025 | ओटीटी, टीवी
Bollywood Baithak: टीवी इंडस्ट्री का फेमस कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरूला कुछ समय पहले ही बेटी के पेरेंट्स बने हैं। पेरेंट्स बनने के बाद इस कपल की पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबर सामने आने लगी। कई मीडिया हाउस ने अपनी रिपोर्ट्स में ये भी लिखा था कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है, जिसके चलते दोनों जल्द अलग हो सकते हैं। इतना ही नहीं ये भी कहा गया था कि ये कपल अब अलग-अलग भी रह रहा है। हालांकि, अब प्रिंस नरूला ने ऐसी खबरों पर मुंह तोड़ जवाब दिया है।
येलो लहंगा में नजर आई बेटी
पिछले कुछ समय से युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के बीच अनबन की खबरें खूब चर्चा में रहीं। इस बीच युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने न्यू बॉर्न बेबी एकलीन के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट की है। इस मौके पर इस कपल ने अपनी बेटी को येलो लहंगा चोली पहनाया है, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। हालांकि, फोटो में उन्होंने चेहरा नहीं दिखाया है। बेबी के चेहरे को रेड हार्ट से उन्होंने कवर कर रखा है।

प्रिंस और युविका का लुक
by aditi | Jan 14, 2025 | ओटीटी, टीवी, ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देखकर फैंस थोड़ा परेशान हो रहे हैं।
हिमांशी खुराना की हुई तबियत खराब
हिमांशी खुराना इस वक्त हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्होंने अस्पताल से अपनी फोटो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बेड पर बैठी नजर आ रही हैं। हिमांशी फोटोज में मेकअप करती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में हिमांशी ने नाइटसूट पहना है और बालों को खुला रखा है और कैप्शन में लिखा- चाहे कुछ भी हो, शांत नहीं रह सकते क्योंकि ब्रांड लॉन्च होने वाला है।

फैंस कर रहे हैं ठीक होने की दुआ
हिमांशी को हॉस्पिटल में देख उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए हैं। तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या हुआ है। एक फैन ने लिखा- आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो। हाई फीवर में भी आप पूरा दिन शूट कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा- क्या हुआ मेरी जान को। इसके अलावा कई फैंस ने लिखा है- आप जल्द ठीक हो जाएंगी।

आसिम रियाज संग हुआ था ब्रेकअप
बिग बॉस हाउस में एक्ट्रेस की लव स्टोरी आसिम रियाज के साथ शुरू हुई थी। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों ने काफी साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों की माने तो आसिम ने हिमांशी को अपने धर्म की वजह से छोड़ा।
by aditi | Jan 12, 2025 | ओटीटी, टीवी, ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: अमेरिका के मशहूर शहर लॉस एंजिल्स इन दिनों आग में जलकर राख हो रहा है। ये आग हॉलीवुड तक जा पहुंची हैं। इसमें आम लोगों से लेकर अब तक कई फिल्मी सितारों के घर भी जलकर राख हो चुके हैं। बीते दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने परिवार के साथ इस शहर को छोड़कर यूटा शहर में जा चुकी हैं। इसके अलावा कई सेलेब्स अपने-अपने परिवार के साथ लॉस एंजिल्स को छोड़ रहे हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस रूपल त्यागी लॉस एंजेलिस की आग से बाल-बाल बची है।
दो महीने पहले लॉस एंजेलिस गई थी रूपल
रूपल त्यागी पिछले कुछ समय से लॉस एंजेलिस में रह रही थी। वहां वह पढ़ रही थीं। हालांकि, इन दिनों वह वापस अपने देश भारत लौट आईं हैं और उन्होंने अपनी आपबीती बताई है। अभिनेत्री ने ‘इंडिया टुडे’ संग बातचीत में बताया है कि ‘’जिन जगहों और शहरों में आग लगी है। वह कुछ दिन पहले उन जगहों पर थीं और अब उन जगहों को राख में बदलता देख दिल दहल गया। रूपल त्यागी ने बताया कि वह जिस हॉलीवुड साइन को देखने गई थीं। वहां आग से भारी नुकसान हुआ।

‘मैं वक्त पर वहां से निकल गई’
आगे एक्ट्रेस ने कहा है कि, मैं इस बात के लिए भगवान का शुक्रिया कहती हूं कि मैं वक्त पर वहां से निकल गई और मेरे सभी दोस्त सुरक्षित हैं। ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि एक खुशहाल शहर अचानक से आग में जलकर राख हो रहा है।
by aditi | Jan 6, 2025 | ओटीटी, टीवी
Bollywood Baithak: नए साल के साथ-साथ अब शादी का भी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में फिल्मी और टीवी स्टार्स भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच ‘इमली’ एक्ट्रेस मेघा चक्रवर्ती भी शादी करने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड साहिल फुल्ल से सगाई की है।
गोवा में मेघा की हुई सगाई
एक्ट्रेस मेघा चक्रवर्ती ने गोवा में सगाई की है। इस खास पल की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘नया साल, नई शुरुआत जैसा हम 2025 का स्वागत आशा और आभार के साथ कर रहे है। वैसे ही हम एक और एलान कर रहे हैं कि हम शादी करने जा रहे हैं।’

बता दें, एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर उन्हें रिंग पहनाई और केक काटा।
इस दिन करेंगी शादी
मेघा चक्रवर्ती और साहिल आने वाली 21 जनवरी को जम्मू में शादी करेंगे। इस मौके पर दोनों के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। ‘ई टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल की शादी से पहले हल्दी और दूसरी रस्में होंगी।

बता दें, मेघा और साहिल लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात कांटेलाल सन के सेट पर हुई थी। साहिल भी एक एक्टर ने है जो कई सीरियल और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।
by aditi | Dec 23, 2024 | ओटीटी, टीवी, ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: Patal Lok Release Date Out: साल 2020 की मोस्ट सुपरहिट वेब स्टोरी की बात कर रहे तो पाताल लोक का नाम सबसे पहले आता है, जिसमें जयदीप अहलावत ने हाथीराम चौधरी का शानदार किरदार निभाया था। अभिनेता अपने इस किरदार से रातों-रात स्टार बन गए थे। हालांकि, इस सीरीज के दूसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जो अब खत्म होने को है। मेकर्स ने आज यानी 23 दिसंबर को पाताल लोक सीजन 2 (Paatal Lok season 2) की तारीख का एलान कर दिया है।
जयदीप अहलावत का नया पोस्टर
अमेजन प्राइम ने इस वेब सीरीज से जयदीप अहलावत का खौफनाक लुक शेयर करते हुए तारीख की घोषणा की है। बता दें, नया सीजन ‘हाथी राम चौधरी’ के आइकॉनिक किरदार और उनकी टीम को एक अज्ञात क्षेत्र में ले जाता है। एक खतरनाक ‘नया नरक’ जो उन्हें पहले से कहीं ज्यादा आजमाएगा।
https://www.instagram.com/p/DD6TBF8tQyX/?hl=en
जानें कब रिलीज होगा पाताल लोक सीजन 2
साल 20202 के प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज पाताल लोक (Paatal Lok season) को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आखिरकार पाताल लोक के मेकर्स ने नया साल शुरू होने से पहले ही मोस्ट अवेटेड सीरीज की रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। बता दें कि यह क्राइम ड्रामा भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर 17 जनवरी 2025 को स्ट्रीम होगी।