by aditi | Apr 10, 2025 | ओटीटी
Chhaava OTT Release Date: विक्की कौशल जो पिछले एक दो सालों से पर्दे पर नहीं चल रहे थे उनके लिए साल 2025 अब तक बेहद खास रहा। अभिनेता की इस साल की पहली फिल्म छावा (Chhaava OTT) सुपरहिट साबित हुई, इसमें विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।
यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) के जीवन पर आधारित है और इसे लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया और अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। काफी समय से ओटीटी की तारीख को लेकर खबर सामने आ रही थी, लेकिन कंफर्म नहीं था। वहीं आज मेकर्स ने पक्की तारीख से पर्दा हटा दिया है।
जानें कब और कहा ओटीटी पर रिलीज छावा
छावा (Chhaava) सिनेमाघरों में 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिनों से अधिक समय तक शानदार प्रदर्शन किया। थिएट्रिकल रन पूरा होने के बाद फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। गुरुवार को, स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘छावा’ की ओटीटी रिलीज की डेट कंफर्म की, जिसके मुताबिक ये शानदार फिल्म 11 अप्रैल को डिजीटल डेब्यू करेगी। नेटफ्लिक्स ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है “आले राजे आले, समय में उकेरी गई साहस और गौरव की कहानी का गवाह बनें. 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर छावा देखें।
छावा की कुल कमाई
छावा (Film Chhaava) ने दुनिया भर में 790.14 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है और घरेलू बाजार में इसका कलेक्शन 600 करोड़ से ज्यादा है। इसे 2025 की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनाता है। बता दें, फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म का अधिकांश कलेक्शन हिंदी बेल्ट से आया, खासकर महाराष्ट्र और मुंबई से। 53 दिनों में हिंदी से लगभग 590-600 करोड़ रुपये नेट कमाए गए।
by aditi | Apr 3, 2025 | ओटीटी
Panchayat Season 4 Release Date: साल 2020 कोरोना जैसी महामारी में गुजरा था और पूरा देश अपने अपने घर की चारदीवारी में बंद होकर रह गया। ऐसे में मनोरंजन की दुनिया ने घर बैठे लोगों का वो समय सही तरह से गुजरा। उन दिनों भले ही सिनेमाघरों पर ताला लग गया था, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुई, जिसमें से एक पंचायत (Panchayat) भी थी।
इस साल पंचायत (Panchayat) को पूरे पांच साल हो चुके हैं। इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और फैंस चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों मेकर्स ने खुलासा किया था कि जल्द पंचायत सीजन 4 (Panchayat Season 4) रिलीज होगा लेकिन अभी तक नहीं हुआ। वहीं आज यानी 4 अप्रैल को प्राइम वीडियो ने इस सीरीज के फैंस को एक बड़ी खुशखबरी है।
नए सीजन की रिलीज डेट का खुलासा
ओटीटी (OTT) की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत 4′ को लेकर मेकर्स ने रिलीज डेट का एलान किया है। प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भूषण बिनोद से कहते हैं कि बिनोद कि सचिव जी ने पांच साल में कुछ नहीं किया, जिसके बाद सचिव जी सभी से पूछते हैं, ‘आपने पांच साल में क्या किया?’ कास्ट कहती है, ‘हमें लगा कि आप लोग खुश होंगे क्योंकि हम इस साल पंचायत का नया सीजन लेकर आ रहे हैं।’ बाद में अनाउंसमेंट वीडियो से पता चलता है कि पंचायत सीजन 4, 2 जुलाई 2025 को रिलीज होगा।
पुरानी स्टार कास्ट आएगी नजर
सीरीज के पिछले तीन सीजन में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। पंचायत सीजन 4 में भी यह पूरी स्टार कास्ट नजर आने वाली है। हालांकि, खबर यह भी है कि इन पुरानी कास्ट के अलावा कुछ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं, जिससे इस सीजन की कहानी में काफी मजा आएएगा।
by aditi | Mar 18, 2025 | ओटीटी, टीवी
Hina Khan Performs Umrah: एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) पिछले एक साल से ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से झूज रही है। हालांकि, पहले से हिना खान काफी बेहतर हो गई है। मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर आए दिन फोटोज और वीडियो साझा कर अपनी हेल्थ अपडेट फैंस को बताती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। हिना खान ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह रमजान के पाक महीने में उमराह करने मक्का पहुंची।
हिना के शरीर पर अनगिनत टांके
हिना खान ने खुलासा किया है कि वह अपनी ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के बाद अपनी बॉडी की लिमिट को देखते हुए मक्का जाना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। हिना ने बताया कि उनकी बॉडी पर अनगिनत टांके लगे हैं, लेकिन जब खुदा चाहता है कि कोई उनके घर आए, तो कोई उसे नहीं रोक सकता।

हिना ने लिखा पोस्ट
हिना खान (Hina Khan Performs Umrah) ने इस्टाघ्रम पर एक मक्का में उमराह करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने एक लंबा नोट लिखा,- ‘मैंने अपनी सर्जरी के साढ़े तीन महीने बाद यहां आने का सपना भी नहीं देखा था। मेरी बॉडी पर अनगिनत टांके लगे हैं, बॉडी पावर लिमिटेड है और रिकवरी के दौरान बहुत थकान है। मेरे यहां न आने की कई वजह हैं। ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं बेहद दुखी थी, लेकिन मैंने इस बात को कबूल कर लिया कि इस बार नहीं होगा और हिना तुम कोई स्टंट नहीं करोगी।

जब खुदा चाहता है कि तुम उनके घर आओ, तो यूनिवर्स उनकी बात सुनता है और ये बस हो गया, ये उनकी इच्छा थी कि मैं पाक काबा को भी छू सकूं। मुसलमान समझेंगे कि ऐसा कर पाना कितना मुश्किल है, खासकर रमजान के महीने में। ये मेरे लिए अब तक का सबसे भीड़भाड़ वाला उमराह रहा है। मुझे लोगों के भीड़ से होते हुए काबा शरीफ की तरफ अपना रास्ता तय करना था। मैंने ये कर दिखाया। उसने मुझे ऐसा करने के काबिल बनाया।
by aditi | Mar 15, 2025 | ओटीटी, टीवी
Priyanka Chahar Choudharyc Ankit Gupta Breakup: टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को एक साथ बिग बॉस 16 हाउस में देखा गया था। दोनों की दोस्ती ने लोगों दिल जीत लिया था, जिसके बाद ये खबर आने लगी की ये रिश्ता न सिर्फ दोस्ती का है बल्कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों के फैंस भी उन्हें बेहद पसंद करने लगे।
हालांकि, अब इस कपल को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। कजा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे का साथ छो़ड़ दिया है। कई साल तक साथ रहने के बाद इस कपल ने ब्रेकअप कर लिया है। मालूम हो कि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को प्यार का नाम नहीं दिया था, बल्कि हमेशा एक-दूसरे को ‘सबसे अच्छा दोस्त’ ही बताया था।
शादी करने वाला था ये कपल !
बीते दिनों अफवाहें भी उड़ी थीं कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इन अटकलों के बीच इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा मिल गई है। रिपोर्ट बता रही हैं कि प्रियंका ने वो घर छोड़ दिया है, जहां वे साथ रह रहे थे।

‘उडारिया’ पर हुई थी दोनों की मुलाकात
फिलहाल, प्रियंका (Priyanka Chahar Chaudhary) और अंकित की तरफ से इस ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शायद यह कोई गलतफहमी हो और दोनों फिर से साथ आ जाएं। हालांकि, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा की इस खबर में कितनी सच्चाई है। बता दें, इनकी पहली मुलाकात ‘उडारिया’ के सेट पर हुई थी। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने तुषार कपूर के अपोजिट एक प्रोजेक्ट साइन किया था। इससे पहले वह रणदीप हुड्डा के साथ म्यूजिक एल्बम भी कर चुकी हैं।

by aditi | Feb 13, 2025 | ओटीटी, टीवी
Bollywood Baithak: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ VS ‘सुपर डांसर’ (India’s Best Dancer vs Super Dancer) फेमस डांस रियलिटी शो को लेकर अब मेकर्स ने एक नया प्रोमो वीडियो साझा किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने का कारण है? मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) । सोनी टीवी ने ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के एक्टर अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ एक नया प्रोमो साझा किया किया है, जिसमें एक बार फिर मलाइका और अर्जुन एक साथ नजर आ रहे हैं।
मलाइका ने अर्जुन के सामने किया डांस
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं और इस बार वह इस शो का भी हिस्सा बनें। इस खास मौके पर शो की जज यानी मलाइका अरोड़ा ने अपने कंटेस्टेंट्स के साथ एक खास परफॉर्मेंस भी दी।
https://www.instagram.com/p/DF-jQfvPD6P/?hl=en
मलाइका को देखते रह गए अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा को डांस करता देख अर्जुन ने तारीफ की और कहा, ‘मेरी बोलती बंद हो चुकी है सालों से, मैं अभी भी चुप रहना चाहता हूं, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि मुझे अपने सभी पसंदीदा गाने सुनने का मौका मिला है जो उनके करियर के बेस्ट हैं। ‘अर्जुन यहीं नहीं रूके उन्होंने मलाइका को लेकर ये भी कहा कि, ‘जिस तरह का म्यूजिक, जिस तरह की परफॉर्मेंस है, हम किसी ऐसी औरत को डेडिकेशन दे रहे हैं जो अभी भी इतना कमाल का काम कर रही है इसलिए बधाई मलाइका। आप जानती हैं कि मुझे ये सभी गाने कितने पसंद हैं। आपको इस तरह डांस करते देख अच्छा लगा। मलाइका ने जवाब दिया, बहुत-बहुत थैंक्यू।’
बीते साल अलग हुआ ये कपल
बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का बीते साल ब्रेकअप हो गया। अर्जुन कपूर ने अपने ब्रेकअप खुद ही कन्फर्म किया था। जब वह सिंघम अगेन (Singham Again) की कास्ट के साथ पार्टी में पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि वह अभी सिंगल हैं। भले ही दोनों का प्यार वाला रिश्ता खत्म हो गया हो, लेकिन आज भी वह दोस्त है। दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी दोस्ती पूरी तरह से निभाते नजर आते हैं।
by aditi | Feb 12, 2025 | ओटीटी, टीवी
Bollywood Baithak: सोशल मीडिया पर पिछले तीन-चार दिनों से कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent Show) पर काफी विवाद होता नजर आ रहा है। हाल ही में इस शो पर रणवीर अल्लाहबादिया स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे, जो उनको और समय दोनों को काफी भारी पड़ा। दरअसल शो के दौरान यूट्यूबर ने कंटेस्टेंट से एक गंदा सवाल पूछा।
रणवीर का सवाल माता-पिता के संबंध से था। इस हरकत पर असम में रणवीर समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज हुआ। इस बात की जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर दी। वहीं अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।
निक्की शर्मा का क्रिप्टिक पोस्ट
इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच रणवीर की एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। निक्की ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि आपका शरीर सिर्फ भोजन को ही रिजेक्ट नहीं करता; यह एनर्जी को भी अस्वीकार करता है। अगर आपका शरीर कुछ जगहों, लोगों या चीजों को रिजेक्ट करना शुरू कर देता है, तो उस पर भरोसा करें और सुनें।”

कौन थी रणवीर की गर्लफ्रेंड
बता दें, निक्की शर्मा (Nikki Sharma) एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो शिवशक्ति, जन्म जन्म के साथ जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। निक्की शर्मा रणवीर को डेट कर रही थीं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। हालांकि कुछ समय पहले देखा गया कि इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूजे को अनफॉलो कर दिया। यह देख लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस कपल ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन दोनों एक साथ वेकेशन पर भी जाया करते थे।
एक पल में खराब हुई रणवीर की छवी