by aditi | May 21, 2025 | ओटीटी
OTT Release This Week: हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्मों और वेब सीरीज रिलीज होती है। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कई फिल्म और सीरीज अब तक रिलीज हो चुकी है, लेकिन आने वाली दिनों में कुछ और मजेदार और शानदार कई मूवीज और सीरीज रिलीज होने वाली है। जो नेटफ्लिक्स,प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर दस्तक देंगी। आइए जानते हैं कि 19 से 25 मई के बीच ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में सीरीज आने वाली हैं, जो आपको एंटरटेन खूब करेंगी।
साइनर
वेब सीरीज ‘साइनर’ 22 मई को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है, जो एक लड़की की कहानी है। यह लड़की अपनी बहन और बॉस के रिश्ते से परेशान है।
हार्टबीट सीजन 2
तमिल ड्रामा हार्टबीट का सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर 22 मई को स्ट्रीम होगा। इस सीजन में डॉक्टर रीना अब इंटर्न से एक डॉक्टर के रूप में आरके मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में नजर आएंगी।
फियर स्ट्रीट: प्रॉम क्वीन
नेटफ्लिक्स पर 23 मई को ‘फियर स्ट्रीट: प्रॉम क्वीन’ स्ट्रीम होने वाली है, जिसकी कहानी शेडिसाइड हाई स्कूल में हुई प्रॉम नाइट के चारों तरफ घूमती है।
अभिलाषम
अभिलाषम एक रोमांटिक फिल्म है, जो मलयालम भाषा में रिलीज हुई है। अब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 23 मई को रिलीड होने जा रही है।
हंट
हॉरर मर्डर मिस्ट्री फिल्म हंट भी इस हफ्ते स्ट्रीम होने वाली है, जो फॉरेंसिक पोस्टग्रेजुएट डॉक्टर की स्टोरी है। ये मलायलम फिल्म 23 मई को रिलीज होगी, जिसे मनोरमा मैक्स पर आप देख सकते हैं।
ट्रूथ और ट्रबल
जियो हॉटस्टार पर 23 मई को शो ‘ट्रूथ और ट्रबल’ स्ट्रीम होगा, जिसे यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल होस्ट करेंगे। कपल्स और फैमिलीज इस शो में लाइ डिटेक्टर टेस्ट का सामना करेंगे।
क्रिमिनल जस्टिस 4
अभिनेता पंकज त्रिपाठी की हिट वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 रिलीज हो वाला है, जिसका ट्रेलर आ चुका है। क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 भी इसी वीक 24 मई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस सीरीज में एक मर्डर मिस्ट्री को वकील माधव मिश्रा यानी पंकज त्रिपाठी सुलझाते नजर आएंगे।
by aditi | May 17, 2025 | ओटीटी
The Diplomat OTT: अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) इन दिनों अपनी फिल्म “द डिप्लोमैट” (The Diplomat) को लेकर चर्ता में है। ये फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी पर आ चुकी है। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज थी, लेकिन ओटीटी पर यह फिल्म काफी ट्रेंडिंग कर रही है और टॉप पर पहुंच गई है। बता दें, यह एक राजनीतिक थ्रिलर मूवी है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
कई बार रिजेक्ट हुई फिल्म
यह फिल्म भारत-पाकिस्तान संबंधों और कूटनीति के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें, फिल्म को शुरू में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन इसकी थिएट्रिकल सफलता और दर्शकों की प्रशंसा के बाद नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल राइट्स हासिल किए। जी हां यह नेटफ्लिक्स पर उपल्बध है। यह हिंदी भाषा में है और नेटफ्लिक्स पर सबटाइटल या डबिंग विकल्प (जैसे अंग्रेजी) उपलब्ध है।

फिल्म का कथानक
“द डिप्लोमैट” एक सच्ची घटना पर आधारित राजनीतिक थ्रिलर है, जो 2017 में उजमा अहमद के पाकिस्तान में फंसने और भारत वापसी की कहानी को दर्शाती है। फिल्म भारतीय राजनयिक जे. पी. सिंह (जॉन अब्राहम) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में भारतीय दूतावास में डिप्टी हाई कमिश्नर हैं।

उजमा अहमद (सादिया खतीब), एक भारतीय महिला, दूतावास में शरण मांगती है। वह दावा करती है कि उसे ताहिर नाम के एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने धोखे से शादी में फंसाया और बुनर के एक दूरस्थ गांव में ले जाकर प्रताड़ित किया। उज़मा, जिसकी पिछली शादी से एक थैलेसीमिया से पीड़ित बेटी है, का कहना है कि वह ताहिर से प्यार समझ कर मिली थी, लेकिन उसे कैद कर लिया गया। इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जिन्होंने पहले “नाम शबाना” और वेब सीरीज “स्पेशल ऑप्स” का निर्देशन किया है।
by aditi | May 16, 2025 | ओटीटी
Maranamass OTT Release: “मरनमास” एक मलयालम डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसने अपने अनोखे कथानक और शानदार अभिनय के लिए सिनेमाघरों में काफी चर्चा बटोरी। यह फिल्म एक सीरियल किलर की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केरल के एक शहर में दहशत मचाता है।
फिल्म में बेसिल जोसेफ, सिजू सनी, अनिश्मा, टोविनो थॉमस, राजेश माधवन और पूजा मोहनराज जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। अब फिल्म की ओटीटी को लेकर चर्चा हो रही है।
कब ओटीटी पर रिलीज हो रही है मरनमास
मरनमास (Maranamass OTT Release) शिवप्रसाद की पहली निर्देशित फिल्म अब सोनीलिव और ओटीटीप्ले प्रीमियम पर मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सहित विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होने वाली है। मरनामास पर्दे पर 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और अब 15 मई को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
कहानी का सार
फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो केरल के एक शहर में आतंक फैलाता है। कहानी में एक नाटकीय घटना तब सामने आती है, जब हत्यारा, उसका लक्ष्य, एक जोड़ा और अन्य लोग एक रात की बस में एक साथ आ जाते हैं। यह डार्क कॉमेडी और सस्पेंस का मिश्रण दर्शकों को बांधे रखता है। फिल्म में हास्य, थ्रिलर और अप्रत्याशित ट्विस्ट का संतुलन इसे खास बनाता है।
फिल्म की कमाई
सैकनिल्क के अनुसार, मरनामास ने अपने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए। सिनेमाघरों में फिल्म ने अपने प्रदर्शन के अंत तक दुनिया भर में 18.96 करोड़ रुपये कमाए। इसने घरेलू सिनेमाघरों में 18.78 करोड़ रुपये कमाए। कोच्चि, चेन्नई, कोझिकोड, कोल्लम और अन्य शहरों में मरनामास ने उच्च अधिभोग दर देखी।
by aditi | Apr 23, 2025 | ओटीटी
Wednesday Season 2 Teaser Trailer: नेटफ्लिक्स की फेमस हॉलीवुड वेब सीरीज ‘वेडनेसडे’ (Wednesday) साल 2022 में पर रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसे इतना पसंद किया था कि मेकर्स ने दूसरे सीजन की घोषणा भी कर दी थी। इस कॉमेडी और हॉरर वेब सीरीज के पहले सीजन में आठ एपिसोड रिलीज हुए थे, जिसकी कहानी ‘एडम्स फैमिली’ के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई थी। अब इसके फैंस दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इस सीरीज को लेकर एक नया अपडेट आया है।
Wednesday सीज़न 2 ट्रेलर रिलीज
Netflix ने 23 अप्रैल 2025 को Wednesday सीज़न 2 का पहला टीजर ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें जेना ऑर्टेगा (Jenna Ortega) की वेडनेसडे एडम्स (Wednesday Addams) की नेनवमोर अकादमी (Nevermore Academy) में वापसी की झलक दिखाई गई है।
यह टीजर ट्रेलर सीजन 2 की डार्क, रहस्यमयी और हॉरर से भरी दुनिया का परिचय देता है। साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी पुष्टि करता है। टीजर लगभग 2 मिनट का है और इसमें The Sound of Music के गाने “My Favorite Things” का एक डरावना, इंस्ट्रूमेंटल वर्जन बैकग्राउंड में बजता है, जो वेडनेसडे के डार्क और विडंबनापूर्ण व्यक्तित्व को उजागर करता है।
इसकी शुरुआत न्यूर्क एयरपोर्ट (Newark Airport) पर एक सिक्योरिटी चेक सीन से होती है। जहां वेडनेस्डे, पूरी तरह काले कपड़ों में, मेटल डिटेक्टर से गुजरती है। डिटेक्टर बीप करता है और उसे अपनी जेबें खाली करने को कहा जाता है।
दो हिस्सों में रिलीज होगा सीजन 2
वेडनेसडे सीजन 2 (Wednesday Season 2) दो हिस्सों में रिलीज होगा। पहला हिस्सा (एपिसोड 201-204) 6 अगस्त 2025 को और दूसरा हिस्सा (एपिसोड 205-208) 3 सितंबर 2025 को प्रीमियर होगा। शो के निर्माता और शो-रनर अल्फ्रेड गॉफ और माइल्स मिलर इस बार भी कहानी को रोमांचक मोड़ दिया है। बता दें, सीजन 2 की शूटिंग मई 2024 में आयरलैंड में शुरू हुई और नवंबर 2024 में पूरी हुई। पहले सीजन की शूटिंग रोमानिया में हुई थी, लेकिन “लॉजिस्टिकल चुनौतियों” के कारण लोकेशन बदली गई।
by aditi | Apr 18, 2025 | ओटीटी
Veera Dheera Sooran 2 Ott Release: साउथ अभिनेता विक्रम की फिल्म वीरा धीरा सूरन पार्ट 2 (Veera Dheera Sooran 2) सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फैंस इसका इंतजार ओटीटी पर कर रहे थे। जो अब जाकर पूरा हुआ है। ये मूवी अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार हो चुकी है।
कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 (Veera Dheera Sooran: Part 2) एक 2025 में रिलीज हुई भारतीय तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे एस. यू. अरुण कुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म रिया शिबू द्वारा एचआर पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित है। ओटीटी प्ले की खबर के मुताबिक, फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन पार्ट 2’ मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब प्राइम वीडियो पर 24 अप्रैल से स्ट्रीम होगी। फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध होगी।

फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन पार्ट 2′
फिल्म में मुख्य भूमिका में विक्रम (चियान विक्रम) हैं, जिनके साथ एस. जे. सूर्या, दुशारा विजयन, सूरज वेंजरअमूडू (जो इस फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं), और पृथ्वी राज जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म अपने गहन एक्शन दृश्यों, जटिल कथानक, और शानदार प्रदर्शन के लिए चर्चा में रही है। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है और छायांकन थेनी ईश्वर ने किया है। इसे एचआर पिक्चर्स ने बनाया है।

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म का कथानक काली (विक्रम) नामक किरदार के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक साधारण किराने की दुकान का मालिक और एक प्यार करने वाला पति और पिता है। हालांकि, उसका अतीत एक खतरनाक अपराधी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। कहानी एक रात की घटनाओं पर केंद्रित है, जहां काली को अपने पूर्व बॉस पेरियावर रवि (पृथ्वी राज) के बेटे कन्नन (सूरज वेंजरमूडु) को बचाने के लिए एक आखिरी खतरनाक काम करना पड़ता है।
इस काम में उसे एक क्रूर पुलिस अधिकारी एसपी अरुणागिरी (एस. जे. सूर्या) का सामना करना पड़ता है, जो बदला लेने के मिशन पर है। काली को अपने परिवार को बचाने और इस जटिल स्थिति से निकलने के लिए अपनी बुद्धि और ताकत का उपयोग करना पड़ता है। फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न हैं, और यह दर्शकों को जानकारी धीरे-धीरे देकर रहस्य बनाए रखती है। यह एक नियो-नोयर शैली की थ्रिलर है, जिसमें पात्रों के बीच विश्वासघात, नैतिक दुविधाएं, और जटिल रिश्ते प्रमुख हैं।
by aditi | Apr 16, 2025 | ओटीटी
Mere Husband Ki Biwi OTT Release: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) फरवरी में पर्दे पर रिलीज हुई थी। हालांकि, लोगों ने इस मूवी को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया और एक बार फिर अर्जुन फ्लॉप साबित हुए। ऐसे में मेकर्स ने अब इस मूवी को ओटीटी रिलीज करने का विचार बनाया।हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि जल्द ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।
कब और कहां रिलीज होगी ‘मेरे हसबैंड की बीवी’
मुदस्सर अजीज (Mudassar Aziz) के डायरेक्शन में बनी ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi OTT Release) 60 करोड़ के बजट में बनाई गई थी। इस फिल्म ने देश में जहां 10.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड 12.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। फिल्म की ओटीटी रिलीज़ का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। सामान्य तौर पर, बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ के 8 से 12 सप्ताह बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आती हैं। ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के लिए कुछ स्रोतों के अनुसार, यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है, क्योंकि यह सिनेमाघर रिलीज (21 फरवरी 2025) के लगभग 8 सप्ताह बाद का समय है। हालांकि, अभी तक निर्माताओं या किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की है।
फिल्म के ओटीटी रिलीज़ के लिए अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि यह किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, या डिज़्नी+ हॉटस्टार जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकती है, क्योंकि ये प्लेटफॉर्म अक्सर बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों को खरीदते हैं। पूजा एंटरटेनमेंट और वाशु भगनानी जैसे निर्माताओं की पिछली फिल्मों को देखते हुए, नेटफ्लिक्स या अमेज़न प्राइम वीडियो संभावित विकल्प हो सकते हैं।
क्या है फिल्म की कहानी
कहानी एक लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अंकुर चड्ढा (अर्जुन कपूर), उनकी पूर्व पत्नी प्रभलीन (भूमि पेडनेकर), और उनकी गर्लफ्रेंड अंतरा (रकुल प्रीत सिंह) शामिल हैं। फिल्म में प्रभलीन की याददाश्त खोने की घटना कहानी में ट्विस्ट लाती है, जिसके बाद दोनों महिलाएं अंकुर को पाने की होड़ में लग जाती हैं।