Kantara: A Legend Chapter 1 इस OTT पर आएगी नजर, इतने करोड़ में डील हुई पक्की ?

Kantara: A Legend Chapter 1 इस OTT पर आएगी नजर, इतने करोड़ में डील हुई पक्की ?

Kantara: A Legend Chapter 1 OTT Rights: कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर 1  (Kantara: A Legend Chapter 1) जो 2 अक्टूबर के दिन दनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। ये फिल्म साल 2022 में आई ‘कांतारा’ की प्रीक्वल है, जिसकी कहानी पुराने काल पर आधारित है। बड़े पर्दे पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में इस मूवी के ओटीटी रिलीज होने की चर्चा अभी से होने लगी है। यह मूवी बीते कुछ दिनों से ओटीटी राइट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई थी।
बताया जा रहा था कि नेटफ्लिक्स ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ के ओटीटी राइट्स 100 करोड़ रुपये में हासिल किए थे। अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक नेटफ्लिक्स द्वारा ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ के लिए पेश किए गए 100 करोड़ रुपये के ऑफर को अमेजन प्राइम वीडियो ने मात दे दी है। अमेजन प्राइम वीडियो ने ज्यादा बोली लगाकर इस मूवी के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो के पहुंची ‘कंतारा’

ऐसी भी खबरें हैं कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ (Kantara: A Legend Chapter 1) के डिजिटल राइट्स लगभग 300 करोड़ रुपये बिके हैं। यह ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के इतनी मोटी रकम पाने वाली दूसरी कन्नड़ मूवी बन गई है।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्में होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई थीं। ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ की बात करें तो फिल्म का निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया था। इस मूवी में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम, सप्तमी गौड़ा और किशोर जैसे कई कलाकर अहम रोल में दिखाई दिए।

फिल्म के सितारें 

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को होमब्ले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया, रुक्मणि वसंत और जयराम जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म के आखिर में इसके तीसरे पार्ट का एलान किया गया है। ‘कांतारा’ फ्रेंचाईजी की तीसरी फिल्म की पुष्टि हो चुकी है।

आखिर क्यों Sajid Khan सोशल मीडिया पर कर रहे हैं ट्रेंड, सालों पहले ‘बिग बॉस’ में आए थे नजर

आखिर क्यों Sajid Khan सोशल मीडिया पर कर रहे हैं ट्रेंड, सालों पहले ‘बिग बॉस’ में आए थे नजर

Sajid Khan Comeback: बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) की निर्देशन में सात साल बाद वापसी की चर्चा जोरों पर है। 2018 के #MeToo विवाद के बाद वे इंडस्ट्री से दूर थे, जहां कई महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के चलते ‘हाउसफुल 4’ से उन्हें हटा दिया गया था और FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज़) ने एक साल का बैन लगाया था। 2022 में ‘बिग बॉस 16’ में नजर आए थे। वहीं अब खबर है कि साजिद फिर से पर्दे पर लौट रहे हैं। अब वे एक नई फिल्म के साथ कमबैक करने की तैयारी में है।

ट्रेंड में हैं साजिद खान 

यह खबर 8-10 अक्टूबर 2025 के आसपास मीडिया में छाई रही, जिसमें बॉलीवुड हंगामा, बॉलीवुड लाइफ, मिड-डे और अमर उजाला जैसी साइट्स ने रिपोर्ट्स पब्लिश कीं।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी #SajidKhanComeback ट्रेंड कर रहा, जहाँ फैंस उनकी पुरानी हिट्स ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल’ सीरीज को याद कर रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स विवादों पर सवाल भी उठा रहे हैं।

साजिद खान का पिछला सफर 

फिल्म
साल
हाइलाइट्स
हे बेबी
2007
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख के साथ सुपरहिट कॉमेडी; बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़+ कमाई।
हाउसफुल
2010
फ्रैंचाइजी की शुरुआत; अक्षय कुमार स्टारर।
हाउसफुल 2
2012
सबसे ज्यादा कमाई वाली (186 करोड़+); ब्लॉकबस्टर।
हिम्मतवाला
2013
रीमेक, मिश्रित रिव्यूज।
हंशकल्स
2014
फ्लॉप; आखिरी रिलीज।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Panchayat Season 4: दर्शकों को पसंद आ रही है फुलेरा की पंचायत, प्रधान जी को गोली किसने मारी पता चल गया?

Panchayat Season 4: दर्शकों को पसंद आ रही है फुलेरा की पंचायत, प्रधान जी को गोली किसने मारी पता चल गया?

Panchayat Season 4: लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत का चौथा सीजन (Panchayat Season 4)  24 जून 2025 को रिलीज हो चुका है। यह सीरीज, जो 2020 में शुरू हुई थी, अपनी सादगी भरी कहानी, शानदार अभिनय और ग्रामीण भारत की प्यारी दुनिया के लिए जानी जाती है। सीजन 4 की रिलीज की घोषणा अप्रैल 2025 में की गई थी, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया। इस सीरीज का निर्देशन चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि इसका निर्माण किया है द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। फैंस को नया सीजन पसंद आ रहा है। 

रिंकी-सचिव का मिलन ?

एक यूजर ने पंचायत सीजन 4 का स्पॉयलर बता दिया है। यूजर के मुताबिक, पंचायत का सीजन 4 आ चुका है। प्रधान मंजू देवी चुनाव हार चुकी हैं। प्रधान जी पर गोली सांसद ने चलाई थी। पहलाद चा को विधायकी सीट मिल चुकी है। सबसे जरूरी रिंकी (सांविका) और सचिव जी (जीतेंद्र कुमार) का मिल हो चुका है।

 ‘शो नहीं है, यह सिनेमा का इंस्टीट्यूशन है’

एक यूजर ने कहा, “पंचायत सीजन 4 सिर्फ एक शो नहीं है, यह सिनेमा का इंस्टीट्यूशन है। स्टोरीटेलिंग, स्क्रीनप्ले और इमोशन में एक मास्टरक्लास। यह आपको हंसाता है, रुलाता है, हर फ्रेम पर बोलता है। कुछ जीत खुशी नहीं लाती, कुछ जीत हार से ज्यादा दुख देती हैं। यह सच है। यही पंचायत है।”

 

 

स्टोरीटेलिंग के फैन हुए लोग

दूसरे यूजर ने लिखा, “हाय द वायरल फीवर (सीरीज के मेकर्स), पंचायत सीजन 4 एक बार फिर साबित करता है कि पंचायत कहानी कहने का एक बेहतरीन तरीका है। हर एपिसोड के साथ, यह गांव की हल्की-फुल्की घटनाओं और गहरी छिपी हुई भावनाओं के बीच बेहतरीन संतुलन बनाता है। अब सीजन 5 का इंतजार है।

पंचायत की कास्ट 

इस सीजन में कुछ पुराने कलाकार और कुछ नए कलाकार शामिल है, जिसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक नजर आ रहे हैं। शो के नए सीजन को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे और अब जब ये आ गया है तो लोगों के उत्साह के साथ कई सवाल भी हैं, जिनके जवाब इसमें देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन में क्या कुछ नया है और क्या रोमांचक देखने को मिलेगा, पहले ही जानें।
The Great Indian Kapil Show Season 3: फिर कहा गायब हो गए नवजोत सिंह सिद्धू? कपिल के शो के नए प्रोमो ने बढ़ाई कंफ्यूजन

The Great Indian Kapil Show Season 3: फिर कहा गायब हो गए नवजोत सिंह सिद्धू? कपिल के शो के नए प्रोमो ने बढ़ाई कंफ्यूजन

The Great Indian Kapil Show Season 3:  ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 3 आ चुका है। इसकी शुरुआत सलमान खान ने की। इस सीजन के पहले गेस्ट सलमान खान थे, जिन्हें काफी समय के बाद कपिल शर्मा के शो में देखा गया। इस एपिसोड में सलमान के साथ साथ एक और नए शख्स नजर आए थे। सालों बाद शो के जज की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह के साथ इस बार नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आए थे।

इस वजह से पहला एपिसोड और ज्यादा एंटरटेनिंग बन गया था। वहीं अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’  (The Great Indian Kapil Show Season 3) के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमा वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं क्योंकि जज की कुर्सी से नवजोत सिंह सिद्धू गायब नजर आ रहे हैं।

कपिल के शो में आई मेट्रो इन दिनों की कास्ट 

बता दें, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) सीजन 3 के पहले एपिसोड में सलमान खान ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे भी किए। वहीं शो का अपकमिंग एपिसोड भी जबरदस्त होने वाला है।


इस शो में इस बार ‘मेट्रो इन दिनों’ की पूरी स्टारकास्ट धमाल मचाती नजर आएगी। आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, सारा अली खान, अली फजल, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और पंकज त्रिपाठी के साथ निर्देशक अनुराग बसु भी कपिल के शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगे।

कहा गए नवजोत सिंह सिद्धू

हालांकि इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) जज की कुर्सी पर नजर नहीं आए। कपिल अर्चना पूरन सिंह से सवाल करते हैं कि सिद्धू जी कहा हैं? इस पर अर्चना हैरानी जताते हुए कहती हैं मुझे क्या पता। ये सुनकर  कपिल कहते हैं गायब तो नहीं कर दिया उनको? अब इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या सिद्धू ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक ही एपिसोड के लिए जज बने थे।

 

 

 

कब आएगा ‘Stranger Things’ का फाइनल सीजन? मेकर्स ने वीडियो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

कब आएगा ‘Stranger Things’ का फाइनल सीजन? मेकर्स ने वीडियो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

Stranger Things 5: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट साइंस-फिक्शन और हॉरर ड्रामा सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’का पांचवां (Stranger Things 5) और अंतिम सीजन (सीजन 5) 2025 में रिलीज होने जा रहा है। इस सीजन का फैंस को लंबे समय से इंतजार है और मेकर्स ने इसे तीन हिस्सों में रिलीज करने की घोषणा की है। यह सीजन कहानी को एक भव्य और भावनात्मक समापन देने का वादा करता है। 

जानें कब होगा रिलीज 

अमेरिकी टीवी सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सीजन 5 को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। सी साल के एंड में नेटफ्लिक्स पर फैन्स को पांचवां यानी फाइनल सीजन देखने को मिलेगा। यानी वॉल्यूम 1: 26 नवंबर 2025 को रिलीज होगा। इसके बाद वॉल्यूम 2: 26 दिसंबर 2025 (क्रिसमस) को रिलीज होगा और वॉल्यूम 3 (फिनाले): 1 जनवरी 2026 (न्यू ईयर) के मौके पर रिलीज होगा। 

अनाउंसमेंट वीडियो किया शेयर 

नेटफ्लिक्स ने यूट्यूब पर 2 मिनट का एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसके शुरुआत में ही इलेवन यानी मिली बॉबी ब्राउन की झलक देखने को मिलती है। यहां वो उसी रात के बारे में बात करती दिख रही हैं, जिसे यह बच्चे भुलाना चाहते हैं, पर कहीं न कहीं से फिर वो मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं।


सीजन 5 हॉकिन्स, इंडियाना में सेट 1980 के दशक की कहानी को अंतिम रूप देगा। यह सीजन पिछले सीजन के क्लिफहैंगर को आगे बढ़ाएगा, जहां वेकना (Vecna) और अपसाइड डाउन की ताकतों ने हॉकिन्स को तबाह करने की धमकी दी थी। इलेवन (मिली बॉबी ब्राउन) और उसके दोस्तों की टोली इस अंतिम युद्ध में अपसाइड डाउन की ताकतों से लड़ेगी।

 

 

 

 

 

आने वाले हफ्ता Jio Hotstar के नाम,  साउथ की इन फिल्मों का लगेगा ओटीटी पर तड़का

आने वाले हफ्ता Jio Hotstar के नाम, साउथ की इन फिल्मों का लगेगा ओटीटी पर तड़का

Jio Hotstar: यूं तो  ओटीटी पर हर हफ्ते फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं, लेकिन वो दर्शकों की पसंद आए ये कहना थोड़ा मुश्किल होता है। एक हफ्ते में अलग 4 से 5 सीरीज या फिल्में रिलीज होती है तो दर्शकों क उसमें से एक ही पसंद वाली होती है, जो कई बार देखने को मिला है। हालांकि, इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका होने जा रहा है। ओटीटी ऑडियंस के लिए ये हफ्ता काफी शानदार बीतने वाला है क्योंकि जियो हॉटस्टार इस हफ्ते में एक नहीं बल्कि दो दो ब्लॉकबस्टर फिल्में एक साथ दिखाने जा रहा है।

जियो हॉट स्टार कर रहा है धमाका

अगर आप के पास जियो हॉट स्टार ऐप है तो आप तो इस हफ्ते खुशी से झूमने वाले हैं। यदि नहीं है तो डाउनलोड कर ले। आने वाले हफ्ते में जियो हॉटस्टार पर हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ के साथ साथ हॉलीवुड की भी शानदार फिल्में रिलीज हो रही है। 28 मई को आप जियो हॉटस्टार पर हॉलीवुड की हिट फिल्म कैप्टन अमेरिका – ब्रेव न्यू वर्ल्ड देख सकते हैं। 29 मई को वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का सीजन 4 शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज के पिछले सभी सीजन हिट रहे हैं।

थुडरम ओटीटी पर आ रही है

30 मई को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मोहनलाल की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म थुडरम स्ट्रीम होने जा रही है। ये फिल्म मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी डब होकर देखने को मिलेगी।  2 जून को डायरेक्टर शशि कुमार की फिल्म टूरिस्ट फैमिली स्ट्रीम की जाएगी। इस तमिल फिल्म की रजनीकांत , राजामौली और नानी जैसे बड़े स्टार भी तारीफ कर चुके हैं।

मार्को यह फिल्म एक प्रसिद्ध परिवार के दत्तक पुत्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाई के हत्यारों का पता लगाने के लिए यात्रा पर निकलता है। यह उसके संघर्षों और चुनौतियों के बारे में है, जिनका वह अपने रास्ते में सामना करता है। फिल्म में उन्नी मुकुंदन, युक्ति थरेजा, कबीर दुहान सिंह, जगदीश, एंसन पॉल, रियाज खान और ईशान शौकत महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।