by aditi | May 27, 2025 | ट्रेंडिंग, लाइफस्टाइल
Jennifer Lopez Video: अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) का बच्चा बच्चा दीवाना है। भारत में उनकी लाखों फैन फॉलोइंग भी है। सोशल मीडिया पर उनका हर गाना वायरल हो जाता है। अब एक्ट्रेस अपने एक वीडियो को चलते सोशल मीडिया पर कहर ढा रही है। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे देख दर्शक भी हौरान हो रहे हैं।
जेनिफर ने किया लिपलॉक
दरअसल, उन्होंने 26 मई को अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स में एक बोल्ड ओपनिंग एक्ट के साथ स्टेज पर आग लगा दी और फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया। लास वेगास के फॉनटेनब्लियू में 6 मिनट की परफॉर्मेंस के दौरान 55 साल की पॉप आइकन ने एक फीमेल और मेल बैकअप डांसर संग लिपलॉक किया। ये मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जेनिफर का डांस
जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) ने केंड्रिक लैमर के ‘नॉट लाइक अस’, बैड बनी के ‘न्यूवेल’, बिली इलिश के ‘बर्ड्स ऑफ ए फेदर’, डोएची के ‘डेनियल इज ए रिवर’, शबूज़ी के ‘ए बार सॉन्ग’, ब्रूनो मार्स के ‘एपीटी’ और ब्लैकपिंक के ‘रोजे’ जैसे हिट गानों पर डांस किया।

बेन एफ्लेक से हुआ तलाक
जेनिफर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उन्होंने एक्टर बेन एफ्लेक (Ben Affleck) से तलाक लिया है। 55 साल की सिंगर ने 2004 से 2014 तक मार्क एंटोनी से शादी की थी।
by aditi | May 26, 2025 | लाइफस्टाइल
Nautapa 2025: देश भर में गर्मी काफी भयंकर पड़ रही है। ऐसे में 25 मई से नौतपा भी शुरू हो चुका है, जिसका मतलब होता है कि इस भीषण गर्मी में 9 दिन और भी ज्यादा भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है।
यह हर साल आता है और इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता हैं।
नौतपा 2025 कब शुरू होगा
जो हर साल 25 मई से 2 जून नौतपा रहता है। इस बार भी सूर्य 25 मई की सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है और 2 जून तक यहीं रहेगा। 2 जून के बाद यह मृगशिरा नक्षत्र में चला जाएगा। नौतपा का अर्थ है “नौ दिनों का तप,” यानी गर्मी से तपने का समय।
नौतपा 2025 की तिथि और समय
- शुरुआत: 25 मई 2025 को सुबह 3:27 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। यही नौतपा की शुरुआत होगी।
- समाप्ति: नौतपा 2 जून 2025 को समाप्त होगा, लेकिन सूर्य 8 जून 2025 तक रोहिणी नक्षत्र में रहेगा। इसके बाद सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिससे नौतपा की तीव्र गर्मी कम हो जाती है।
- कुल अवधि: सूर्य रोहिणी नक्षत्र में कुल 15 दिन रहता है, लेकिन पहले 9 दिन सबसे गर्म होते हैं, जिन्हें नौतपा कहा जाता है।
नौतपा में इन बातों का रखें ध्यान
- धार्मिक महत्व:
- नौतपा सूर्य देव की पूजा के लिए शुभ समय माना जाता है। इस दौरान सूर्य को जल अर्पित करना, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना और सूर्य मंत्रों (जैसे “ऊं घृणि सूर्याय नमः” या “ऊं सूर्यदेवाय नमः”) का जाप करना लाभकारी होता है।
-
- मान्यता है कि सूर्य की पूजा से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक शांति बढ़ती है।
-
- नौतपा में दान-पुण्य का विशेष महत्व है। पानी, शरबत, मौसमी फल, सत्तू, छाता, सूती वस्त्र और मटके का दान करना शुभ माना जाता है। यह कुंडली में सूर्य और चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करता है।
नौतपा में क्या करें?
-
- रोज सुबह सूर्य को तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और रोली डालकर अर्घ्य दें।
- आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्य मंत्रों का जाप करें।
- जरूरतमंदों को पानी, छाछ, शरबत, फल, सत्तू, छाता या सूती वस्त्र दान करें।
- राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाएं, यह पुण्यकारी माना जाता है।
-
- डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी, नारियल पानी, छाछ और ठंडी तासीर वाले फल (जैसे खीरा, तरबूज) लें।
- तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा से बचें।
- दोपहर में बिना जरूरत बाहर न निकलें, क्योंकि लू (हीट स्ट्रोक) का खतरा रहता है।
- हल्के और सूती कपड़े पहनें, और सिर को ढककर रखें।
-
- रात में खिड़कियां खोलकर हवा का प्रवाह बनाए रखें।
- पंखे के सामने बर्फ का कटोरा या गीला तौलिया रखकर ठंडक बढ़ाएं।
by aditi | May 24, 2025 | लाइफस्टाइल
Alia Bhatt Cannes Film Festival: अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। इस खास मौके पर अभिनेत्री फ्लोरल गाउन में नजर आई थी, जिसे लोगों के बेहद पसंद किया। एक्ट्रेस के लुक की काफी चर्चा हो रही हैं। इस बीच एक और खबर भी वायरल हो रही है, जिसपर लोगों का ध्यान जा रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस के एक करीबी के साथ कान्स में काफी बुरा हुआ। आइए जानें कौन है वो।
हेयर स्टाइलिस्ट का बैग हुआ चोरी
कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival Last Day) के आखिरी दिन यानी 24 मई को हर किसी की निगाहें आलिया भट्ट पर थी। हर किसी ने उनके स्टाइल की तारीफ की। हैरानी की बात ये है कि आलिया के रेड कार्पेट पर आने से पहले उनके हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर के सारे बैग गुम हो गए। जी हां, खुद अमित ने किया खुलासा।

किसी और के सामान का किया इस्तेमाल
अमित (Amit Thakur) ने किसी दूसरे हेयरस्टाइलिस्ट से सामान से आलिया को तैयार किया था। आलिया के हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने शनिवार 24 मई को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर अपने बैग गुम होने की जानकारी दी है और खुद के साथ हुई परेशानी की जानकारी भी दी है।
उन्होंने लिखा है, ‘आठ घंटे की देरी वाली फ्लाइट से लेकर मेरे सारे बैग और हेयर किट खोने तक, हम कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंच गए’। आगे बताया कि उनकी हेयर किट भी खो गई, लेकिन उन्होंने कान्स में मौजूद एक साथी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्टोफ पुजोल से सामान लेकर आलिया के बालों को स्टाइल किया। टूल्स खोने और जबरदस्त स्ट्रेस में होने के बावजूद आलिया की हेयर स्टाइल को अमित ने जिस तरह से फ्लॉलेसल एंड ब्यूटीफुल रूप दिया, वो तारीफ के काबिल है।
अंबानी परिवार के साथ काम कर चुके हैं अमित
बता दें, अमित (Amit Thakur And Alia Bhatt) ने आलिया के अलावा बॉलीवुड और दूसरी इंडस्ट्रीज से जुड़े कई बड़े नामों के साथ भी काम किया है। इस लिस्ट में नीता अंबानी से लेकर प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ जैसी हस्तियों शामिल हैं।
by aditi | May 21, 2025 | लाइफस्टाइल
Janhvi Kapoor Cannes Look: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी फिल्म होमबाउंड के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए रेड कार्पेट पर शानदार डेब्यू किया। उनके लुक ने न केवल फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा, बल्कि उनकी दिवंगत मां और अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए भी चर्चा में रही।
जान्हवी कपूर का रेड कार्पेट लुक
जान्हवी ने मशहूर भारतीय डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिज़ाइन किया गया कस्टम-मेड आउटफिट पहना। यह एक स्कर्ट और कॉर्सेट का कॉम्बिनेशन था, जिसे पारंपरिक भारतीय तत्वों के साथ स्टाइल किया गया था। आउटफिट में एक दुपट्टा भी शामिल था, जो इसे एथनिक टच दे रहा था और इसे “घूंघट” स्टाइल में ड्रेप किया गया, जिसे कई लोगों ने श्रीदेवी के आइकॉनिक लुक से प्रेरित माना। यह लुक भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन का बेहतरीन मिश्रण था।
रॉयल और एलिगेंट
जान्हवी ने अपने लुक को पर्ल ज्वैलरी के साथ निखारा, जो उनके आउटफिट की शोभा बढ़ा रहा था। पर्ल्स ने उनके लुक को रॉयल और एलिगेंट बनाया। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी ज्वैलरी को “कहर ढाने वाली” बताया गया।
जान्हवी का मेकअप
उनका मेकअप सटल और ग्लैमरस था। उन्होंने न्यूड टोन्स का इस्तेमाल किया, जिसमें हल्का फाउंडेशन, सॉफ्ट ब्लश, और न्यूड लिप्स शामिल थे। उनकी आंखों को स्मोकी आई मेकअप और विंग्ड आईलाइनर से हाइलाइट किया गया, जो उनके लुक को ड्रामेटिक बनाता था।
जान्हवी ने अपने बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया था, जो उनके एलिगेंट और क्लासिक लुक को और निखार रहा था। कुछ तस्वीरों में उनके बालों को हल्की वेव्स के साथ खुला भी देखा गया, जो उनके आउटफिट के साथ परफेक्टली मेल खाता था
फैन्स और सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया
जान्हवी के कान्स लुक को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिली। फैंस ने उनके रेड कार्पेट लुक को “क्वीन” और “शानदार” बताया। कई लोगों ने उनके आउटफिट को श्रीदेवी के लिए एक ट्रिब्यूट माना, खासकर दुपट्टे और घूंघट स्टाइल को। एक यूजर ने लिखा, “जान्हवी ने घूंघट ओढ़कर मां श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया।” उनके लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
by aditi | May 17, 2025 | लाइफस्टाइल
Nancy Tyagi At Cannes: हर साल की तरह इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। जो 13 मई से लेकर 24 मई तक होने जा रहा है। इस फैशन शो में दुनिया भर से कई सेलेब्स से लेकर कई फैशन इन्फ्लुएंसर रेड कार्पेट पर पहुंच रहे हैं। इस बीच भारत की नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi) भी कान्स में जा पहुंची। 23 साल कीफैशन इन्फ्लुएंसर और सेल्फ-टॉट डिजाइनर साल 2025 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार उपस्थिति से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं।
दूसरी बार कान्स पहुंची नैंसी
नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi Cannes) लगातार दूसरी बार कान्स में पहुंची है। जहां वो अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आई। रेड कार्पेट पर उतरते ही नैंसी का लुक वायरल हो गया। नैंसी के लुक की सबसे खास बात ये है कि नैंसी खुद से डिजाइन की हुई ड्रेस में रेड कार्पेट पर उतरीं।
नैंसी ने पहना खुदका डिजाइन किया गाउन
इस खास मौके पर नैंसी ने एक मिंट ग्रीन गाउन पहना, जिसे उन्होंने दिल्ली के सीलमपुर के कपड़ों से बनाया। इस गाउन में फ्लोरल ड्रामा और कॉउचर डिटेलिंग का मिश्रण था, जो भारतीय शिल्पकला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करता था। इस कस्टम क्रिएशन में प्लंजिंग नेकलाइन, चमकदार सेक्विन से सजी कोर्सेटेड चोली और मल्टी-लेयर्ड ट्यूल स्कर्ट शामिल थी।
गाउन के स्ट्रक्चर्ड डिजाइन के साथ नीचे की ओर बने गुलाब के फूल नैंसी के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। नैंसी के लुक को स्टेटमेंट-मेकिंग ज्वेल पीस, नेल आर्ट और स्लीक सेंटर-पार्टेड ट्विस्टेड बन के साथ पूरा किया गया। उनके मेकअप लुक में सिल्वर स्मोकी आईज, विंग्ड आईलाइनर और ब्राउन लिप शेड शामिल थे। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा गांव से ताल्लुक रखने वाली नैंसी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और जुनून के दम पर एक छोटे से गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया।
नैंसी त्यागी का कान्स 2024 में डेब्यू
नैंसी ने 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (14 मई से 25 मई, 2024) में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की, जहां उन्होंने ब्रुट इंडिया स्क्वॉड के हिस्से के रूप में रेड कार्पेट पर कदम रखा। उनकी यह उपलब्धि तब और खास हो गई, जब उन्होंने अपने द्वारा डिज़ाइन और सिले गए परिधानों को पहनकर सभी का ध्यान खींचा।
by aditi | May 14, 2025 | लाइफस्टाइल
Home Remedies To Make Their Skin Glowing: हर औरत या यूं कहे आज के समय में आदमी भी अपनी स्किन का बेहद ख्याल रखने लगे हैं। हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। सभी को अपनी स्किन ग्लोइंग चाहिए। ऐसे में कई लोग कई महंगी-महंगी क्रीम और तेल का भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे कई लोगों के चहरों पर कई फर्क नहीं पड़ता।
ऐसे में घर बात पहले के जमाने की करे तो जब हमारी मां, दादी और नानी अपने चेहरे पर कोई क्रीम का इस्तेमाल न करके बल्कि घर के नुस्खे अपनाकर अपने चेहरे पर लगाती थी।
ये नुस्खे प्राकृतिक सामग्री पर आधारित हैं, जो आसानी से उपलब्ध होते हैं और त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। तो चलिए एक बार इनके बारे में आपको बताते हैं। नीचे कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खों की विस्तृत जानकारी दी गई है, जो त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
-
हल्दी और बेसन का फेस मास्क
सामग्री:
- 1 चम्मच बेसन
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच दही या दूध
- 1 चम्मच शहद (वैकल्पिक)
बनाने और उपयोग करने का तरीका:
- सभी सामग्री को एक कटोरे में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
- 15-20 मिनट तक सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- सप्ताह में 2-3 बार उपयोग करें।
फायदे:
- हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं।
- बेसन त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाता है।
- दही त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और दाग-धब्बों को कम करता है।
-
शहद और नींबू का फेस मास्क
सामग्री:
- 1 चम्मच शहद
- 1/2 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच गुलाब जल (वैकल्पिक)
बनाने और उपयोग करने का तरीका:
- शहद और नींबू के रस को अच्छे से मिलाएं।
- चेहरे पर पतली परत लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें।
- गुनगुने पानी से धो लें।
- सप्ताह में 2 बार उपयोग करें।
फायदे:
- शहद त्वचा को हाइड्रेट करता है और नमी बनाए रखता है।
- नींबू में विटामिन सी होता है, जो त्वचा को ब्राइट करता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है।
- गुलाब जल त्वचा को ताजगी और चमक देता है।
सावधानी: नींबू का रस कुछ लोगों की त्वचा पर रूखापन पैदा कर सकता है, इसलिए पहले पैच टेस्ट करें।
-
दही और ओटमील स्क्रब
सामग्री:
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच ओटमील (जई का पाउडर)
- 1/2 चम्मच शहद
बनाने और उपयोग करने का तरीका:
- सभी सामग्री को मिलाकर एक स्क्रब तैयार करें।
- चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
- 5-7 मिनट मसाज करने के बाद 10 मिनट तक छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
- सप्ताह में 1-2 बार उपयोग करें।
फायदे:
- ओटमील डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ करता है।
- दही त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
- यह स्क्रब त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और ग्लो बढ़ाता है।
-
टमाटर का फेस मास्क
सामग्री:
- 1 टमाटर का गूदा
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच दही (वैकल्पिक)
बनाने और उपयोग करने का तरीका:
- टमाटर को मैश करके उसका गूदा निकालें और उसमें शहद मिलाएं।
- इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक छोड़ दें।
- ठंडे पानी से धो लें।
- सप्ताह में 2-3 बार उपयोग करें।
फायदे:
- टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।
- यह त्वचा के पोर्स को साफ करता है और चमक बढ़ाता है।
- दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
-
मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क
सामग्री:
- 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच दूध या दही
बनाने और उपयोग करने का तरीका:
- मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें।
- गुनगुने पानी से धो लें।
- सप्ताह में 1-2 बार उपयोग करें।
फायदे:
- मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखती है और पोर्स को साफ करती है।
- यह त्वचा को ठंडक देती है और चमक बढ़ाती है।
- तैलीय त्वचा वालों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद।
सावधानियां:
- पैच टेस्ट: कोई भी नया नुस्खा आजमाने से पहले त्वचा पर पैच टेस्ट करें, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है।
- एलर्जी: यदि आपको किसी सामग्री से एलर्जी है, तो उसका उपयोग न करें।
- सनस्क्रीन जरूरी: नींबू या अन्य साइट्रस सामग्री का उपयोग करने के बाद धूप में न निकलें, क्योंकि यह त्वचा को संवेदनशील बना सकता है।
- नियमितता: ग्लोइंग स्किन के लिए नियमित रूप से इन नुस्खों का उपयोग करें और धैर्य रखें।
इन घरेलू नुस्खों को अपनी त्वचा के प्रकार (तैलीय, रूखी, मिश्रित) के अनुसार चुनें और नियमित रूप से उपयोग करें। यदि त्वचा में कोई गंभीर समस्या हो, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।