महाकुंभ मेले में रहने के लिए नहीं मिला होटल तो यहां करें अपनी बुकिंग, टेंट विला में मिलेंगी ये खास सुविधाएं

महाकुंभ मेले में रहने के लिए नहीं मिला होटल तो यहां करें अपनी बुकिंग, टेंट विला में मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Bollywood Baithak:  प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ बस पांच दिन बाद शुरू होने जा रहा है। पूरे शहर में इस मेले की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोगों का आना हो रहा है। यूपी के छोटे से शहर प्रयागराज में जनवरी से लेकर फरवरी तक करोड़ों लोगों की भीड़ एक देखने को मिलेगी। ऐसे में हर कोई पहले से ही अपनी रहने की बुकिंग करवा रहा है। ये बुकिंग वहां के होटलों में हो रही है।

यहां है लग्जरी टेंट

इस बार सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए काफी कुछ बदलाव किए हैं। कई नई-नई सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिसमें से एक है लग्जरी टेंट। इसमें फाइव स्टार होटल वाली सारी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

 

जानें कैसे करवाएं टेंट की बुकिंग

यहां रुकने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com/mahakumbhgram पर कुंभ ग्राम टेंट सिटी की बुकिंग करावा सकते हैं। आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.co.in है।

 

जानें टेंट की सुविधाएं

इस टेंट सिटी में सुपर डीलक्स टेंट हाउस हैं और विला टेंट हाउस हैं। इसमें बाथरूम होगा जिसमें चौबीस घंटे गर्म पानी मिलेगा। टेंट में बेड लिनन, टॉबल और टॉयलेटरीज भी दी जाएंगी। टेंट के किराए में खाना भी शामिल है। इसके अलावा टेंट में रुकने वालों के लिए टेंट सिटी में सीसीटीवी की सुविधा, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, चौबीस घंटे आपातकालीन सहायता भी होगी।

 

कहां बनी है टेंट सिटी

इस टेंट सिटी को प्रयागराज के नैनी में सेक्टर 25 अरैल रोड पर बनाया गया है। टेंट सिटी  त्रिवेणी संगम से करीब 3.5 किलोमीटर दूर है। टेंट सिटी से घाट पर पहुंचने के लिए भी कई खास सुविधाएं दी गई हैं।

 

जानें टेंट का किराया

अगर आप सुपर डीलक्स टेंट में रुकते हैं तो इसके लिए आपको एक दिन रात का किराया ₹18000 है। अगर विला में रुकने का प्लान हैं तो इसके लिए 24 घंटे का किराया ₹20000 रखा गया है।

अगर आप है चाय के शौकीन तो पढ़ ले ये आर्टिकल, वरना अपने शरीर से हाथ धो बैठेंगे

अगर आप है चाय के शौकीन तो पढ़ ले ये आर्टिकल, वरना अपने शरीर से हाथ धो बैठेंगे

Bollywood Baithak:  पानी के बाद, चाय को दुनिया भर में सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय है। देखा जाए तो ये न सिर्फ भारत में मशहूर है, बल्कि विदेशों में भी खूब पी जाती बै। हालांकि, हर देश भी अपने चाय है और कई अलग-अलग प्रकार की है।  कुछ में ठंडा तो वहीं कुछ में थोड़ा कड़वा स्वाद होता है। तो वहीं किसी में मीठा, मेवेदार, फूल या घास वाला टेस्ट होता है। भारत में इसकी शुरुआत सुबह सुबह से होती है नींद को भगाने के लिए। तो वहीं कुछ इसे पूरा-पूरा दिन पीते हैं। अक्सर देखा जाता है कि 99 प्रतिशत लोग चाय को सुबह खाली पेट पीते हैं जोकि, काफी खतरनाक है। अगर आप भी ऐसा करते है तो ये आर्टिकल जरुर पढ़ें और इस अपने दोस्तों के साथ-साथ घरवालों के साथ भी साझा करें।

चाय कब पीनी चाहिए

चाय को हमेशा ब्रेकफास्ट करने के बाद पीना चाहिए। इससे नाश्ते के पोषक तत्व आराम से मिल जाते हैं।

चाय कुपोषण का शिकार बना सकती है

चाय कुपोषण का शिकार बना सकती है। गलत टाइम पर चाय पीने से कुपोषण के शिकार हो सकते हैं।

दूध डालने के नुकसान

भारत में 99 प्रतिशत दूध वाली चाय पी जाती है, जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। इससे एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है।

 

खाली पेट चाय पीने के नुकसान

बड़े-बुजुर्ग अक्सर सुबह-सुबह खाली पेट ही चाय पीते हैं। जो बहुत नुकसान करती है। खाली पेट पीने से एसिड ज्यादा बनने लगता है। दूध वाली चाय न पीकर तुलसी, ग्रीन टी और कैमोमाइल टी जैसी हर्बल चाय पी सकते हैं।

 

 

 

 

Mahakumbh 2025: अगर होना चाहते हैं महाकुंभ में शामिल तो पढ़ ले ये खास बातें, मिलेगा लाभ

Mahakumbh 2025: अगर होना चाहते हैं महाकुंभ में शामिल तो पढ़ ले ये खास बातें, मिलेगा लाभ

Bollywood Baithak: देशभर में इन दिनों एक ही चर्चा हो रही है और वो है महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025)। कुंभ मेला हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु कुंभ पर्व स्थल प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक जैसे शहर में होता हैं। इन दिनों ये मेला प्रयागराज में होने जा रहा है, जो बेहद खास है। ऐसे में हर कोई इस मेले में जाकर स्नान करना चाहता है। आप भी इसमें से एक होंगे। आपको बता दें, महाकुंभ में डुबकी लगाते समय कुछ खास बातों का पूरा-पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको इन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कब शुरू होगा महाकुंभ

ये मेला 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने जा रहा है। प्रयागराज में पूरी तैयारी हो चुकी है। प्रयागराज में 12 साल के लंबे इंतजार के बाद ये मेला लगने वाला है। बता दें, इस मौके पर पवित्र नदियों का जल अमृत बन जाता है। इसलिए महाकुंभ के दौरान गंगा, यमुना आदि नदियों में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है।

 

13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ

प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से होगी और 26 फरवरी तक रहेगी। ऐसे में आप नागा साधुओं से पहले डुबकी न लगाएं।

 

महाकुंभ की खास बातें

महाकुंभ के दौरान सबसे पहले नागा साधु स्नान करते हैं। नागा साधुओं के स्नान के बाद ही अन्य लोग स्नान कर सकते हैं।

गृहस्थ लोगों को 5 बार डुबकी लगानी चाहिए। धार्मिक मतानुसार गृहस्थ लोग जब महाकुंभ में 5 बार डुबकी लगाते हैं, तभी उनका कुंभ स्नान पूरा माना जाता है।

 

कुंभ में स्नान करने के बाद प्रयागराज में स्थिति लेटे हुए हनुमान जी और नाग वासुकी मंदिर के दर्शन करने चाहिए।

महाकुंभ में स्नान के बाद अपने दोनों हाथों से सूर्य देव को जल का अर्घ्य आपको अवश्य दें। महाकुंभ के स्नान के साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

 

 

पार्टनर को करना है खुश तो इस सर्दी अपनाए ये स्टाइल, फिर देखे होता है क्या

पार्टनर को करना है खुश तो इस सर्दी अपनाए ये स्टाइल, फिर देखे होता है क्या

Bollywood Baithak: साल 2025 की शुरुआत बेहद सर्दी से हो रही है।  पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर में काफी सर्दी देखने को मिल रही है। ये मौसम हर किसी को नहीं भाता है। खासकर फीमेल को, जो अक्सर इस मौसम में फैशन को लेकर काफी परेशान होती हैं। तो चलिए हम आपको इस मौसम मे खुद को कैसे खूबसूरत बनाए ये बताते हैं।

पार्टनर के फेस वाला स्वेटर

सर्दी से बचने के लिए हर कोई स्वेटर पहनता है, लेकिन ये स्वेटर सबकी भी पहली पसंद नहीं होती, लेकिन अगल इन स्वेटर को अच्छे और खूबसूरत डिजाइन के साथ कैरी करें तो ये बेहद फैशनेबल लगते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग पार्टी की थी।, जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस का वींटर स्वेटर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के फेमस का डिजाइन बना हुआ था।

 

वेलवेट स्टॉल को करें कैरी  

ठंड के मौसम में आप अपने सूट या फिर लहंगा शादी में कैरी कर रही है तो इस पर दुपट्टे के बजाय एक भारी वेलवेट स्टॉल या कश्मीरी स्टॉल कैरी कर सकते हैं। ये स्टॉल आपको रेट्रो फील भी देगा और सर्दी से भी पूरा बचाएगा।

 पहने फुल ब्लाउज

सर्दियों में अपने लुक को बनाए रखने और ठंड से बचने के लिए हाफ ब्लाउज न पहनकर। इन दिनों फुल स्लीव ब्लाउज पहने।

 

 

 

 

Christmas 2024: जानें क्या है लाल ड्रेस और सफेद दाढ़ी वाले सांता क्लॉस की कहानी? कहा है इनका घर

Christmas 2024: जानें क्या है लाल ड्रेस और सफेद दाढ़ी वाले सांता क्लॉस की कहानी? कहा है इनका घर

bollywood baithak: आज यानी 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन लोगों के घरों में बड़े-बड़े क्रिसमस ट्री, लाइट्स, फूल और तोहफों से सजाते हैं। बता दें, यह एक विदेशी त्यौहार है। इस दिन ईसा मसीह के जन्म का हुआ था और ऐसा माना जाता है कि वह ईश्वर के पुत्र व दूत थे। क्रिसमस के मौके पर सबसे खूबसूरत होता है लाल ड्रेस और सफेद दाढ़ी वाले सांता क्लॉज का आना। जो बच्चों की विश को पूरा करता है और उनके लिए तोहफे छोड़कर जाता है। ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल होता है कि आखिर कौन है ये संता। क्या है इसकी कहानी। तो हम आपको सेंटा क्लॉस के बारे में बताते हैं।

असल नाम संत निकोलस

क्रिसमस की रात सांता क्लॉस अपनी बग्गी में सवार होकर सभी को उनके मांगे गिफ्ट्स देकर जाता है। सांता क्लॉज का असली नाम संत निकोलस था। संत निकोलस का जन्म 280 ईस्वी में तुर्कमेनिस्तान के शहर मायरा में हुआ था। वह जीसस क्राइस्ट को बहुत मानते थे। रोजाना उनकी प्रेयर करते थे। इतिहासकारों के अनुसार प्रभु यीशु की मृत्यु के बाद उनका जन्म हुआ था।

 

कहां रहते थे सांता क्लॉस?

 

सांता क्लॉस का गांव बर्फ से ढके फिनलैंड में रोवानिएमी में स्थित है और यह पूरे साल बर्फ से ही ढका रहता है।  क्रिसमस के त्यौहार पर सांता क्लॉज बच्चों को तोहफे देते थे। बता दें, सांता अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद पादरी बन गए थे।

 

 

 

 

 

 

 

हो जाए सावधान! अगर आप भी इन सर्दियों में पी रहे हैं कम पानी, तो हो सकती है ये बीमारी

हो जाए सावधान! अगर आप भी इन सर्दियों में पी रहे हैं कम पानी, तो हो सकती है ये बीमारी

Bollywood Baithak: भारत जैसे देश में एक नहीं बल्कि  चार तरह के मौसम होते हैं और इन मौसम के चलते सबसे पहले खानपान में बदलाव आता है। कपड़ों से पहले लोगों की खान-पान की आदतें बदल जाती हैं। इन दिनों सर्दियां का मौसम चल रहा है। ऐसे में हर कोई सुबह-शाम बस गर्म खाना खाने में लगा हुआ हैं। ऐसे में लोग एक सबसे बड़ी गलती भी कर रहे हैं। सर्दी के इस मौसम में पानी से काफी दूर जा रहे हैं।  माना की ठंड के मौसम की वजह से प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की कमी मत होने दो।  अगर आप भी ये गलती कर रहे हो तो आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं।

पानी की कमी से शरीर में होते ये लक्षण

सर्दी के मौसम में कम पानी पीने की वजह से सिर दर्द होने लगता है। ज्यादातर सिर में भारीपन या दर्द रहता है। यदि आपके साथ ऐसा हो रहा है तो समझ लीजिए कि आप कम पानी पी रहे हैं। पानी की कमी से दिमाग की कोशिकाएं सिकुड़ने लगती हैं।

मुंह का सूखना

 

सर्दियों में देखा जाता है कि अक्सर लोगों के होंठ फट जाते हैं या फिर वह सूखे पड़ जाते हैं। इसके अलावा मुंह में सूखापन महसूस होता है। ये सब कम पानी पीने के लक्षण है।

त्वचा का सूख जाना

यदि अक्सर त्वचा में रूखापन हो रहा है तो इसे आप हल्के में न ले। यह पानी की कमी का कारण हो सकता है। पानी की मात्रा कम होने के चलते सर्दियों में यह समस्या काफी बढ़ जाती है।

पेशाब में जलन

कम पानी पीने की सबसे बड़ी समस्या पेशाब में जलन भी है। जो अक्सर महिलाओं में देखने को मिलती है। बता दें, कम पानी पीने से तुरंत पेशाब पर असर पड़ता है।