by aditi | Feb 25, 2025 | लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: कहते है घने और लंबे बाल औरतों का गहना होता है। भारतीय महिलाओं को अक्सर दुनिया में सबसे खूबसूरत बालों वाली महिला माना जाता है। भारतीयों के बाल दुनिया में सबसे अच्छे हैं, जोकि कई हद तक सच भी है। इसके अवाला कहा ये भी जाता है कि बाल ही औरती की खूबसूरती में चार चांद लगाते है और इनसे महिलाओं को समाज में अधिक सम्मान और मान्यता मिलती है।
हालांकि, अब दुनिया में हजारों तरीके के फैशन आ चुके हैं, जिसमें औरत अपने बाल छोटे रखती है, कुछ ज्यादा छोटे तो वहीं कइयों ने तो सिर से पूरी तरह से अपने बालों को हटवाया हुआ हे, लेकिन क्या आप जानते है कि आज भी मर्द को अपनी औरत के लंबे बाल पसंद आते हैं। ऐसे में मन में एक ही सवाल है कि आखिर क्यों मर्दों को लंबे वाली की लड़कियां इतनी पसंद हैं। तो चले आपको इसके पीछे की विज्ञान और इतिहासिक बातें बताते हैं।
क्या कहती है रिसर्च
लंबे बालों वाली महिलाओं से पुरुष ज्यादा अट्रैक्टिव होते हैं। इसका कारण है कि वह अपने लंबे बाल से बेहद खूबसूरत लगती है। स्कैंडिनेवियाई जर्नल ऑफ साइकोलॉजी में कहा गया है कि जिन महिलाओं के लंबे बाल होते हैं या फिर जिनके गर्दन और बांहों के नीचे तक बाल होते हैं। उनको उन स्वस्थ और सेक्सी माना जाता है।

बालों से मानी जाती है अच्छी हेल्थ
इसके अलावा पुराने जमाने की बात करे तो महिलाओं के स्वस्थ और सुंदर बालों को प्रजनन क्षमता, अच्छे पोषण और अच्छी लाइफस्टाइल से जोड़ा गया है। इसके अलावा महिलाओं के शरीर में उच्च स्तर का एस्ट्रोजन हार्मोन लंबे और घने बालों को बढ़ावा देता है।

मनोवैज्ञानिक को भी जानिए
अब अगर साइकोलॉजी की बात करें तो लंबे बालों को अक्सर सेक्सुअल अट्रैक्शन के संकेत के रूप में देखा जाता है। लंबे बाल पुरुषों के लिए एक मनोवैज्ञानिक रूप से आकर्षक गुण बनता है, क्योंकि उनका ध्यान लंबे और सुंदर बालों पर आसानी से जा सकता है।

by aditi | Feb 22, 2025 | लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: आदर जैन (Adar Jain) और अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) ने 21 फरवरी को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी के कई वीडियोज वायरल हुए।
ताज महल पैलेस में हुई शादी
इस कपल ने 21 फरवरी को मुंबई के ताज महल पैलेस में शादी रचाई। इस शादी में कपूर परिवार से लेकर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी नजर आई।

अलेखा आडवाणी का वेडिंग लुक
आदर (Adar Jain) संग सात फेरे लेने के बाद इस कपल ने मीडिया में पोज दिए। इस मौके पर अलेखा ने सुर्ख लाल जोड़ा पहना था। अपना ब्राइडल लुक उन्होंने हैवी ज्वेलरी, हाथों में मेंहदी, लाल चूड़ा और माथे पर टीका लगाकर पूरा किया था।

आदर जैन का लुक
आदर जैन (Adar Jain) के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उनके सिर पर मैचिंग साफा और गले में पन्ना का हार नज़र आ रहा है।

क्रिश्चियन वेडिंग कर चुका है ये कपल
सितंबर 2023 में आदर ने समुद्र के किनारे अलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया था। नवंबर 2023 में इन दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था। इसके बाद दोनों ने गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की है।

शादी में लगा सेलेब्स का तांता
आदर और अलेखा की शादी में करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, भरत साहनी, समारा कपूर, रणधीर कपूर, बबिता, करण कपूर, कुणाल कपूर, ज़हान कपूर, सायरा कपूर, निखिल नंदा, अगस्त्य नंदा आदि शामिल हुए। इसके अलावा अनिल कपूर, बोनी कपूर, आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनिल अंबानी, टीना अंबानी जैसे कई अन्य सेलेब्स ने भी शादी में पहुंचकर कपल को बधाई दी।

शादी से पहले टाइमपास कर रहे थे आदर
मेहंदी के दौरान आदर जैन ने अलेखा के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा था कि, “मैंने हमेशा उससे प्यार किया है और मैं हमेशा उसके साथ रहना चाहता हूं। तो उसने मुझे टाइम-पास के जरिए 20 साल के इस लंबे सफर पर भेज दिया। यह इंतजार के लायक था क्योंकि मुझे इस सुंदर, खूबसूरत महिला से शादी करनी है, जो एक सपने की तरह दिखती है। मैं तुमसे प्यार करता हूं और यह इंतजार के लायक था। यह एक रहस्य है, मैंने हमेशा उससे प्यार किया है। मैंने अपनी जिंदगी के चार साल टाइम पास किए हैं, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं, बेबी।
by aditi | Feb 3, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड, लाइफस्टाइल
Bollywood baithak: बॉलीवुड के किंग यानी अभिनेता शाहरुख खान सालों से पर्दे पर राज कर रहे हैं। अभिनेता की तरह अब उनके बच्चे भी इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। पहले सुहाना खान ने एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था और अब उनके बेटे आर्यन खान डायरेक्शन में अपना पहला कदम रख रहे हैं।
इंडस्ट्री में आर्यन खान पहला कदम
सोमवार को नेटफ्लिक्स ने मुंबई में एक खास इवेंट का आयोजन किया, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन का पहला प्रोजेक्ट अनाउंस हुआ। इस मेगा इवेंट में शाहरुख खान भी नजर आए। इस मौके पर किंग खान ने फैंस से बातचीत भी की। शाहरुख ने बताया कि डायरेक्शन में आर्यन खान पहला कदम रख रहे हैं। उन्होंने उनके पहले प्रोजेक्ट की घोषणा की जिसका टाइटल है- The Ba***ds of Bollywood। बता दें, नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। आर्यन ने पिछले साल मई में अपनी सीरीज की शूटिंग पूरी की और अब यह इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसका टीजर भी आ चुका है।
https://www.instagram.com/p/DFnX0A2TqHv/
शाहरुख खान की गुजारिश
इस दौरान शाहरुख ने अपने चाहने वालों से बेटे के लिए ढेर सारा प्यार भी मांगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे है कि, ‘बाकी सभी लोग इसका इतना ख्याल रखते हैं, मैं सिर्फ नाम का मेकर हूं। मेरी बात बहुत सरल है। ये सभी मेकर्स, निर्देशक, लेखक, प्रोडक्शन सब मुझसे बेहतर हैं। मेरे बेटे डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं। दुनिया ने जितना प्यार मुझे दिया है, उसका 50 परसेंट भी इन्हें दे दे तो बहुत ज्यादा है।’
https://www.instagram.com/p/DFnWve9zW5i/
क्या है आर्यन की The Ba***ds of Bollywood
आर्यन की ये सीरीज बॉलीवुड पर बेस्ड सीरीज है। इसमें एक बाहरी इंसान के बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने की जर्नी को दिखाया जाएगा है। कहा जा रहा है कि इसके छह-एपिसोड होंगे, जिसमें सलमान खान, शाहरुख, रणबीर कपूर, बादशाह और बॉबी देओल के कैमियो करने की भी खबर है।
by aditi | Jan 19, 2025 | ट्रेंडिंग, लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए साल 2024 बेहद खास रहा। इस साल ये कपल बेटी दुआ के पेरेंट्स बनें। सोशल मीडिया पर इस कपल ने बेटी की तस्वीर भी साझा की, लेकिन अभी तक चेहरा नहीं दिखाया गया। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण का लुक कई बार सामने आ चुका है। अब हाल ही में वह पति की कजिन की शादी में नजर आईं थी। इस दौरान उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आए।
दुल्हन की तरह तैयार हुई दीपिका
रणवीर और दीपिका की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें रणवीर ऑफ वाइट शेरवानी में और दीपिका किसी दुल्हन की तरह दिखीं। इस मौके पर शादी के लिए दीपिका ने ऑफ व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना था, जिस पर काफी हैवी वर्क हो रखा था। इस पर उन्होंने मल्टी कलर का दुपट्टा कैरी किया था। इसी के साथ उन्होंने थोड़ा हैवी मेकअप किया हुआ था। गालों पर ब्लश, होठों पर चटक पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी और हमेशा की तरह बालों का बन बनाया हुआ था। इस सूट पर उन्होंने ग्रीन कलर की ज्वेलरी पहनी हुई थी।

रणवीर सिंह का लुक
बता दें, रणवीर सिंह के कजिन की शादी थी, जिसे अटेंड करने के लिए दोनों साथ पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान बेटी दुआ उनके साथ नजर नहीं आई। इस मौके पर रणवीर भी ट्विनिंग करते नजर आए। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी।
अभिनेता के इस आउटफिट में शेरवानी जैकेट में एक बंदगला नेकलाइन, ओपन फ्रंट, फुल लॉन्ग स्लीव, जरदोजी का काम और सेक्विन कढ़ाई थी। उन्होंने स्प्लिट नेकलाइन और जरदोजी कढ़ाई वाले मैचिंग कुर्ते के साथ जैकेट पहनी थी। साथ ही उन्होंने सिल्क की चूड़ीदार पैंट, कढ़ाई वाली काली मोजड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया था ।
by aditi | Jan 16, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड, लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर देर रात करीब 2.30 बजे हमला हुआ। एक चोर उनके घर घुसा और बीच बचाव में चोर ने सैफ अली खान पर जानलेवा हमला भी किया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच हम आपको अभिनेता के इस आलीशान घर की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं। जहां वह अपनी बीवी करीना कपूर खान और दोनों बेटे तैमूर खान और जेह अली खान के साथ रहते हैं।
सैफ और करीना का करोड़ों का घर
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपनी फैमिली के साथ मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक बेहद आलीशान घर में रहते हैं। इसकी कीमत करोड़ों रुपए है। यहां वह साल 2021 में शिफ्ट हुए थे। सैफ-करीना का ये घर सतगुरु शरण नाम की बिल्डिंग में है। जो चार मंजिला ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट है, खबरों के अनुसार घर की कीमत 55 करोड़ रुपए है।

ब्लैक एंड व्हाइट टाइल्स से सजा है घर
करीना और सैफ ने अपने घर को ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों वाइब्स से सजाया हुआ है। घर में ब्लैक और व्हाइट ब्लॉक्स टाइल्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। इस घर में अलग से योगा एरिया बना हुआ है। जहां करीना सुबह-सुबह योग करती है।

दीवारों को सजाया है तस्वीरों से
सैफ-करीना अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने घर की दीवारों पर परिवार संग तस्वीरें लगाई हुई हैं। जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं। इस कपल ने बेडरूम में भी फैमिली फोटोज लगी हुई हैं।

इस घर में सभी पुरानी व्यवस्थाओं के साथ ही नई जरूरतों को जोड़ा गया है। खासतौर पर इस कपल ने अपने बच्चे के जन्म के लिहाज से घर को तैयार करवाया था। इसके अलावा नए घर में करीना के बेटा तैमूर अली के लिए भी एक रूम अलग है। जेह के लिए उनका प्ले रूम है। इसके अलावा इसमें शानदार सीढ़ियों, स्विमिंग पूल, आउटडोर एरिया और ओपन स्पेस भी है।
by aditi | Jan 12, 2025 | ट्रेंडिंग, लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: औरत से लेकर आदमी समेत अब हर किसी के अंदर बाल झड़ने की समस्या देखने को मिल रही है। आज की लाइफस्टाइल और खान-पान दोनों ही हेयर फॉल को प्रमोट करने लगे हैं। इसके अलावा लोगों में तनाव बहुत अधिक के चलते भी बाल गिरते हैं। ज्यादातर लोग इससे बचने के लिए ‘विग’ का इस्तेमाल करते हैं। 50% लोग दुनिया के सामने विग लगाकर घर से निकलते हैं, लेकिन क्या आपने समझा की ऐसा क्यों होता है। बाल जिस तेजी से झड़ रहे हैं जिससे शरीर में किसी चीज की कमी है। नहीं तो चलिए हम आपको बतातें है।
ऑक्सीजन की कमी
अक्सर देखा जाता है कि शरीर में पोषक तत्व की कमी के कारण होते हैं। इसी के साथ ब्लड सर्कुलेशन की खराबी के चलते भी बाल झड़ते हैं। अगर ऑक्सीजन सिर तक नहीं पहुंचता तो अक्सर ऐसा होता है।
आपको इस समस्या से बचना है तो आप सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें। हेल्दी बालों के लिए आपके दैनिक जीवन में कुछ खास पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है।
किसी भी व्यक्ति में हेयर फॉल होने के चार कारण होते है। पहला हार्मोनल बदलाव, दूसरा-किसी गंभीर बीमारी या मेडिकल कंडीशन के कारण, तीसरा अनुवांशिकता और चौथा बढ़ती उम्र।
कैसे रखें ध्यान
आपको बता दें, बालों को सप्ताह में दो बार धोना चाहिए। अगर बाल लंबे हैं तो उन्हें ज्यादा खोलकर ना रखें और ऐसा करने से आपके बाल कम गंदे होंगे और न ही झडेंगे।
बालों को धोने के लिए आंवला-रीठा-शिकाकाई का इस्तेमाल करें।
बालों को चौड़े दांत वाली कंघी से बाहें।
दो महीने में दो मुंहे बालों को काटने चाहिए।