अगर कूलर से चाहिए AC जैसी ठंडी हवा तो इन बातों का रखना होगा बेहद ध्यान, फिर मिलेगा आपको आराम

अगर कूलर से चाहिए AC जैसी ठंडी हवा तो इन बातों का रखना होगा बेहद ध्यान, फिर मिलेगा आपको आराम

Air Cooler:  भारत में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और इन दिनों कई राज्यों में भारी तापमान देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों ने इस गर्मी से बचने के लिए एसी का इस्तेमाल करना शुरू भी कर दिया है। देखा जाए तो आज भी कई घर ऐसे हैं जहां एसी नहीं है लोग कूलर में ही गुजारा कर रहे हैं, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में कूलर की हवा बेहद गर्म हवा में बदल जाती है, जिससे कमरा अधिक नमी और गर्मी से भर जाता है। अगर आप इस गर्मी कूलर की गर्म हवा से बचना चाह रहे हैं तो इन बातों को पूरा-पूरा ध्यान रखे।

​कमरे में वेंटिलेशन होना

यदी आपके घर में एयर-कूलर है तो कमरे को ढंग से ठंडा करने के लिए उसमें लगातार हवा का फ्लो जरूरी है। इसके अलावा  कमरे से नमी को दूर करने के लिए अच्छे वेंटिलेशन की भी आवश्यकता होनी चाहिए। कूलर को पूरी तरह से किसी बंद कमरे में न रखे। ऐसे में कूलर को खुली खिड़की के पास रखें या खिड़की के बाहर रूम में अंदर की ओर इसका मुंह करके रखें।

 

पानी में बर्फ मिलाएं

कूलर में अगर ऐसी जैसी ठंडी हवा चाहिए तो इसके पानी में बर्फ मिलाए। ऐसा करने से पैड आसानी से ठंडे हो जाते हैं, जिसके चलते आपका कूलर ठंडी हवा देगा और गर्मी में राहत मिलेगी।

 

समय-समय पर करें सफाई

एयर-कूलर का जितना इस्तेमाल करते हैं उतनी ही उनकी देखभाल करनी होती है। ऐसे में सबसे कूलिंग पैड को साफ करना चाहिए या फिर बदल लेना चाहिए। इसके साथ ही पानी की टंकी को साफ करें चेक करें कहीं से यह फूटी हुई न हो। इस  गर्मी आपको महज इन बातों का ध्यान रखना होगा और फिर आप भी पा सकते हैं एसी जैसी ठंडी हवा।

 

 

 

 

इस EID पर दिखना है बेहद खूबसूरत, तो पहनें ये डिजाइन वाले सूट

इस EID पर दिखना है बेहद खूबसूरत, तो पहनें ये डिजाइन वाले सूट

Eid Ul Fitr Royal Outfit: 30 या 31 मार्च को देशभर में ईद उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का त्योहार मनाया जाने वाला है। ऐसे में इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, देखा जाए तो अब गर्मी भी काफी होने लगी है। ऐसे में घर की औरतों के मन में एक बड़ा सवाल है कि इस ईद पर वो क्या पहने, जिससे वह ईद पर घर का सारा काम कर सकें और खूबसूरत भी दिखें। हम लेकर आए हैं अनारकली गाउन से लेकर कुर्ता सेट तक के ऐसे आउटफिट आइडिया जो आपको देगें रॉयल लुक।

फारसी सलवार सूट

ईद को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ऐसे में सबसे अलग और स्टाइलिश लगने के लिए कपड़े खरीदने की तैयारी हर घर में शुरू हो चुकी है। इस बार शरारा, सादा सूट या अनारकली नहीं, बल्कि फारसी सलवार की डिमांड ज्यादा है। इसी के साथ-साथ अपने बजट का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। फारसी सलवार बहुत हद तक पटियाला सलवार जैसी लगती है।  फारसी सलवार मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के लुक को पूरा करता है।

साड़ी लुक 

इस ईद अगर चांद की तरह चमकना हैं तो साड़‍ी लुक भी अपना सकती हैं। जो आपको बिल्कुल परफेक्‍ट लुक देगी। अगर आप ग्लैमरस और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो नेट की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। हल्के कढ़ाई या एम्बेलिश्ड वर्क वाली नेट साड़ी आपको बेहद खूबसूरत दिखाएगी।

जॉर्जेट फैब्रिक का सूट

इस ईद पर आप जॉर्जेट फैब्रिक का सूट भी कैरी कर सकती हैं, जिसपर कलरफुल रेशम वर्क किया गया हो। सूट में अफगानी स्टाइल स्लीव्स हैं जो सूट के स्टाइल को इनहेंस कर सकती हैं।

फुल स्लीव अनारकली सूट

ईद पर फुल स्लीव अनारकली सूट लुक भी बेहतरीन है, जिसपर लेस वर्क के साथ ही एम्ब्रॉयडरी भी की गई है।

 

 

 

Eid 2025:  भारत में कब मनाएगी जाएगी ईद-उल-फितर, जानें कब दिखेगा चांद

Eid 2025: भारत में कब मनाएगी जाएगी ईद-उल-फितर, जानें कब दिखेगा चांद

Eid 2025:  इन दिनों दुनिया भर में रमजान का महीना चल रहाहै और सभी को ईद  (Eid) का बेसब्री से इंतजार भी होरहा है। रमजान का ये महीने महज कुछ दिनों में खत्म होने जा रहा है। ऐसे में अब हरकोई ईद की तैयारियों में लग चुका है। रमजान के महीने की ईद को मीठी ईद या ईद-उल-फितर  (Eid Al-Fitr) भी कहा जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईदगाह में नमाज अदा की जाती है और मीठी सेवाईंयों के साथ ही तरह-तरह के पकवानबनाए जाते हैं। हालांकि, इस बार ईद को लेकर थोड़ी सी कन्फ्यूजन है कि आखिरकार इस बार ईद भारत में किस दिन मनाई जाएगी।

कैसे मनाई जाती है ईद 

आपको बता दें, मुस्लिम धर्म से जुड़े अधिकतर त्योहार चंद्रमा पर आधारित होते हैं। चांद नजर आने के बाद ही पक्की तारीख तय की जाती है। इसी तरह रमजान महीने के आखिरी दिन भी ईद का चांद नजर आने के बाद ही शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाने की परंपरा है। चांद दिखने के बाद इस्लामी विद्वान और धार्मिक संस्थाओं द्वारा आधिकारिक तौर पर ईद की तारीख की घोषणा की जाती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार भारत में ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को होने वाली है।

 

31 मार्च या 1 अप्रैल

मुस्लिम विद्वानों की माने तो, चांद 10 डिग्री में नजर आ जाता है। हालांकि यह चांद बहुत बारीक और छोटा होता है। रविवार 30 मार्च 2025 को भारत में चांद की ऊंचाई 14 डिग्री बताई जा रही है। ऐसे में अधिक संभावना है कि 31 मार्च 2025 को भारत में ईद का त्योहार मनाया जा सकता है। अगर किसी कारणवश इस दिन ईद नहीं मनाई गई तो 30 रोजा पूरा होने के बाद 1 अप्रैल को मुसलमान ईद मनाएंगे।

 

 

 

 

 

 

आखिर क्यों बंद हुआ था सुपरहिट सिरियल Shaka Laka Boom Boom, इस तारीख को आया था आखिरी एपिसोड

आखिर क्यों बंद हुआ था सुपरहिट सिरियल Shaka Laka Boom Boom, इस तारीख को आया था आखिरी एपिसोड

Shaka Laka Boom Boom: टीवी के 90 के दौर की अगर बात करें तो इस पर न सिर्फ सास बहू सीरियल्स को ही एहमित दी जाती थी बल्कि किड्स का भी पूरा-पूरा ख्याल रखा जाता था। मेकर्स बच्चों के सीरियल्स को भी लेकर आते थे, जिसमें से एक शो शाका लाका बूम बूम’ (Shaka Laka Boom Boom) भी था। इस शो ने लंबे समय तक छोटे पर्दे पर अपना राज किया। अगर आप भी 90 के दशक वाले है तो आपको याद होगा की उन दिनों इस सीरियल्स का क्रेज अलग लेवल पर था। बच्चे स्कूल का होमवर्क खत्म कर इस शोज को देखने के लिए टीवी का बटन झट से ऑन करते थे।

हालांकि, वक्त के साथ-साथ अब छोटे पर्दे पर काफी कुछ बदलाव हुआ है। पहले की तरह अब सीरियल्स नहीं आते और जो पुराने थे वो अब बंद हो चुके हैं, लेकिन फिर भी इन शोज का चाव ऐसा है कि अब भी लोग उन्हें दोबारा देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। तो चलिए हम आपको इस शो के बारे में बताते हैं कि आखिर क्यों इसे महज 4 साल में ही बंद कर दिया था।

बचपन का हिट शो

‘शाका लाका बूम बूम’ (Shaka Laka Boom Boom) को लंबे समय तक टीवी के मशहूर चैनल स्टार प्लस पर देखा गया था, लेकिन असल में ये इसी चैनल पर ये शो शुरू नहीं हुआ था। इस शो की शुरुआत हुई थी दूरदर्शन पर साल 2000 में और संजू नाम का लीड रोल प्ले कर रहे थे विशाल सोलंकी (Vishal Solanki)।  इस शो के उस वक्त महज 30 ही एपिसोड बने थे। इन दिनों लोगों ने इसे इतना ज्यादा पसंद नहीं किया था। समय बीता और फिर ये शो डीडी से यह शो स्टार प्लस चैनल पर जा पहुंचा। शो के शिफ्ट होने के साथ-साथ चाइल्ड आर्टिस्ट में भी बदलाव हुआ और फिर आए किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya)

विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया था

इस शो को जाने माने डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य (Vijay Krishna Acharya) ने बनाया था। बता दें, उन्होंने बड़े पर्दे पर कई फिल्में भी बनाई। विजय ने इस शो में दिखाया कि संजू के पास एक पेंसिल होती है, जिससे वह जो चाहता है वो पेपर बनाता है और चीज असलियत में सामने आ जाती थी। इस सीरियल से बच्चे इतने प्रभावित थे कि बाजार में ‘शाका लाका बूम बूम’  (Shaka Laka Boom Boom) दिखाई जाने वाली पेंसिल बाजार में भी बिकने लगी थी।

 

शो के बंद होने का कारण

इस शो के करीब चार एपिसोड आए थे, लेकिन सबसे ज्यादा फेमस पहला सीजन हुआ था। इसमें संजू का बचपन उसके दोस्त और पेरेंट्स को दिखाया गया था। 2004 में इस शो की कहानी फ्यूचर पर दिखाई गई थी, जो साल 2022 की थी। इस में छोटे संजू का बड़ा फ्यूचर देखने को मिला था।

आखिर में स्टोरी राइटर के पास ऐसी कोई कहानी नहीं बची थी, जिससे वह इस शो को और आगे खींच पाते। ऐसे  में 10 अक्टूबर 2004 को ऑफ एयर किया गया। करीब 4 सीजन के बाद इस शो ने छोटे पर्दे को अलविदा कहा था। हालांकि, इस शो का री-टेलिकास्ट भी हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

International Women’s Day 2025 :  मार्च नहीं फरवरी में मनाया जाता था इंटरनेशनल विमेंस डे, जानें इतिहास

International Women’s Day 2025 : मार्च नहीं फरवरी में मनाया जाता था इंटरनेशनल विमेंस डे, जानें इतिहास

International Women’s Day 2025 :  हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में इंटरनेशनल विमेंस डे (International Women’s Day) मनाया जाता है। इस साल भी ये दिन बेहद खास तरीके से मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने का कारण है कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कराए और उन्हें बराबरी का हक देना होता है। एक वक्त था जब फिल्मों में महिलाएं केवल शो पीस हुआ करती थीं, लेकिन अब पर्दे पर भी महिला सशक्तिकरण पर कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बनी है। जो देश के लोगों के लिए एक संदेश का काम करती हैं।

क्यों मनाया जाता है ये दिन

8 मार्च हर महिलाओं (International Women’s Day) के लिए काफी खास होता है। यह विमेन एम्पॉवरमेंट को बढ़ाता है। इस दिन महिलाओं से जुड़े हर मुद्दे पर खुलकर बात की जाती है। आप भी अपने घर परिवार की महिलाओं के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं।

कब हुई थी इंटरनेशनल विमेंस डे की शुरुआत

इसे सन् 1975 को यूनाइटेड नेशंस (UN) ने इंटरनेशनल विमेंस ईयर के तौर पर इंटरनेशनल विमेंस डे (International Women’s Day) भी मनाया था। 2 साल बाद 1977 में यूएन जनरल असेंबली ने सभी सदस्य देशों को बुलाकर 8 मार्च को महिला अधिकार दिवस घोषित किया। सबसे पहले महिला दिवस अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने इसे 28 फरवरी, 1909 को मनाया था। इस दिन के लिए महिलाओं ने मर्द और औरतों के अधिकारों के बीच के अंतर के खिलाफ आवाज उठाई थी।

विमेंस डे 2025 की थीम क्या है

साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) की थीम ‘इंस्पायर इंक्लूजन’ रखी गई थी। इस बार यानी 2025 में इंटरनेशनल विमेंट डे की थीम ‘Accelerate Action’ हैय़ यह थीम महिलाओं को समानता देने में तेजी लाने पर फोकस करना है। चाहे वह कार्यस्थल पर हो, घर में हो, या समाज में हो। महिलाओं को सम्मान, समानता, और अवसर प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए।

 

 

 

 

Holi 2025: अगर आपको होली पर दिखना स्टाइलिश, इस बार फॉलो करे ये होली ट्रेंड ड्रेसेस

Holi 2025: अगर आपको होली पर दिखना स्टाइलिश, इस बार फॉलो करे ये होली ट्रेंड ड्रेसेस

Holi 2025:  रंगों का त्योहार होली आने वाला है। मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अब सबको होली (Holi 2025) का ही इंतजार है। ये त्यौहार हर किसी का पसंदीदा होता है। इस खास मौके पर लोग ढेर सारे रंग और पानी से खेलते हैं। इस फेस्टिवल पर फैशन का भी पूरा-पूरा ख्याल रखा जाता है। अगर आप इस होली पर कुछ खास ड्रेस पहनने का प्लान कर रही हैं, तो हम आपकी ये उलझन थोड़ी कम कर सकते हैं। इस होली पर बेहद खास ड्रेस आप्शन है जिसे आप इस होली के त्योहार पर पहन सकती है। इससे कई ज्यादा की यह आपके बजट में भी आएंगी।

कॉटन ड्रेस

हम बात कर रहे है इस होली पर वेस्टन लुक की। यहां हम आपको कई सारी ड्रेसेस के ऑप्शन दिखाने वाले हैं। सबसे पहले कॉटन ड्रेस (Cotton Dresses) की बात कर रहे है। इसे आप या तो सफेद रंग में ले सकते है या फिर पिंक कलर में। होली के दौरान कॉटन ड्रेस काफी कंफर्टेबल होती है। इसमें गर्मी भी नहीं लगती है और इसे आप होली के बाद भी साफ करके पहन सकते हैं।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

होली पर अगर फैशन को सबसे आगे रखना है तो आप ऑफ शोल्डर ड्रेस (Off Shoulder Dresses) भी पहन सकते है। जो इस मौके पर बेहद स्टाइलिश लुक आपको देगी। इसे आप अपनी ऑफिस पार्टी में भी पहन सकते हैं। ऐसी ड्रेस 500 से 1000 रुपये से ऑनलाइन मिल सकती है।

वाइट फ्लोरल प्रिंट ड्रेस

अक्सर देखने को मिलता है कि ज्यादातर लड़कियां होली पर व्हाइट ही आउटफिट पहनी है। ऐसे में आप वाइट फ्लोरल प्रिंट ड्रेस (White Floral Dress) पहन सकती है।  होली पर इस तरीके के ड्रेस को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है।

व्हाइट शर्ट में दिखेंगी खूबसूरत

होली पर फुल स्लीव्स लॉग व्हाइट शर्ट भी कैरी कर सकते है, जिससे स्किन पर फैब्रिक सॉफ्टनेस बनी रहती है।

 जींस में मिलेगा ट्रेंडी लुक 

इस होली डेनिम जींस का फैशन कभी भी काफी ट्रेंड में है।  इसके साथ आप क्रॉप टॉप, प्रिंटिड टॉप और शर्ट कैरी करे। इसे पहनकर आपको बोल्ड लुक मिलता है और आप आरामदायक भी महसूस करेंगी।