Kamini Kaushal की सबसे खूबसूरत “अधूरी मोहब्बत”, जानें किस एक्टर पर अपना दिल हार बैठी थीं

Kamini Kaushal की सबसे खूबसूरत “अधूरी मोहब्बत”, जानें किस एक्टर पर अपना दिल हार बैठी थीं

Kamini Kaushal: हिंदी सिनेमा की सबसे बुजुर्ग कलाकार कामिनी कौशल अब हमारे बीच नहीं रहीं। शुक्रवार को उनके निधन हो गया। फिल्म जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने इस बात की जानकारी दी है और अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि, कामिनी कौशल जी का परिवार काफी निजी है और इस मुश्किल वक्त में सबकुछ वो प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। हालांकि कामिनी कौशल (Kamini Kaushal) के निधन के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि, उम्र संबंधी समस्याओं के चले कामिनी कौशल का निधन हुआ है। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही।

दिलीप कुमार के साथ उनके प्यार के चर्चे खूब रहे

1940 के दशक के अंत में दिलीप साहब और कामिनी कौशल का अफेयर उस जमाने का सबसे बड़ा स्कैंडल माना जाता था। दिलीप कुमार की पहली प्रेमिका कामिनी कौशल थीं। दोनों ने साथ में कई हिट फ़िल्में कीं (शहीद, नदीया के पार, आरज़ू आदि)। कामिनी उस वक़्त शादीशुदा थीं (उनके पति बॉम्बे टॉकीज़ के मालिक के भाई थे और 1947 में गुज़र गए थे), इसलिए ये रिश्ता कभी आगे नहीं बढ़ सका। कहा जाता है कि दिलीप साहब ने कामिनी से शादी करने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन परिवार ने मना कर दिया। बॉलीवुड की सबसे दर्दभरी और अधूरी प्रेम कहानियों में से एक मानी जाती है। यह उस दौर की कहानी है जब दोनों अपने करियर के पीक पर थे और गहरे प्यार में थे, लेकिन पारिवारिक और सामाजिक बंधनों की वजह से वे कभी साथ नहीं सके।

शादी क्यों नहीं हो सकी?

1948 में ही कामिनी कौशल के पति बी.एस. सूद की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उस वक्त कामिनी गर्भवती थीं और बाद में उन्होंने बेटी को जन्म दिया। सूद की मौत के बाद कामिनी के परिवार (खासकर उनके बड़े भाई और देवर) ने साफ मना कर दिया कि कामिनी दोबारा शादी करेंगी। उस दौर में विधवा का दोबारा विवाह समाज में स्वीकार नहीं था, खासकर जब बच्चा भी हो। दिलीप कुमार ने कामिनी से शादी करने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामिनी ने परिवार और अपनी बेटी की जिम्मेदारी को चुना। उन्होंने दिलीप से कहा कि वे उनके बिना खुश रहें।

 

 

“अब युसुफ खुश रहेगा।”

उनकी आत्मकथा “The Substance and the Shadow” में उन्होंने लिखा है कि कामिनी कौशल के अलावा उन्होंने किसी और से इतना गहरा प्यार कभी नहीं किया। उन्होंने यह भी लिखा कि कामिनी ने उनसे शादी न करने का फैसला करके उन्हें “आजाद” कर दिया था। बाद में जब दिलीप कुमार ने 1966 में सायरा बानो से शादी की, तो कामिनी कौशल ने खुद सायरा को फोन करके बधाई दी और कहा था – “अब युसुफ खुश रहेगा।”

आखिरी मुलाकात

कहा जाता है कि दिलीप साहब की मौत (7 जुलाई 2021) से कुछ साल पहले कामिनी कौशल उनसे मिलने गई थीं। उस मुलाकात में दोनों पुराने दिनों को याद करके बहुत रोए थे।  

 

Bikini Babe बनीं करीना कपूर खान, फोटो शेयर कर बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Bikini Babe बनीं करीना कपूर खान, फोटो शेयर कर बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक हैं और वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक बार फिर करीना का बिकिनी लुक देखने को मिला।

करीना का क्वालिटी टाइम 

बेबो काम से दूर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसकी झलक एक्ट्रेस ने अब अपने फैंस के साथ भी शेयर की हैं। 25 अक्टूबर को करीना कपूर ने अपने लेटेस्ट वेकेशन से कई फोटोज शेयर की।  इन तस्वीरों में करीना कपूर बीच पर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह अली खान के साथ मस्ती करती हुई भी नजर आई।

तैमूर ने खेला बैडमिंटन

इन तस्वीरों में से एक में तैमूर बैडमिंटन खेलता हुए नजर आए। फोटोज में उनका फेस दिखाई नहीं दे रहा।  इसके अलावा बेबो अपने लाडले बेटे जेह अली खान को बाइक राइड देती हुई भी दिखाई दी है।

इस वेकेशन पर करीना कपूर ने अपना बिकिनी लुक भी फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस ने अलग-अलग बिकिनी में सेल्फी शेयर की हैं।
Chhath Puja Kharna 2025: छठ पूजा का दूसरा दिन, जानें इसकी विधि और धार्मिक महत्व

Chhath Puja Kharna 2025: छठ पूजा का दूसरा दिन, जानें इसकी विधि और धार्मिक महत्व

Chhath Puja Kharna 2025: दिवाली जा चुकी है और देशभर में छठ पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। जोहिंदू धर्म में प्रतिदिन प्रत्यक्ष दर्शन देने वाले भगवान सूर्य और षष्ठी यानि छठी मैया की पूजा को समर्पित छठ महापर्व का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है। कल कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय से इस पावन पर्व का शुभारंभ हो चुका है और आज इसके दूसरे दिन यानि खरना पूजन है।

खरना का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि है जो कि कल 27 अक्टूबर 2025 को प्रात:काल 06:04 बजे तक रहेगी। देश की राजधानी दिल्ली के समयानुसार आज सूर्योदय प्रात:काल 06:29 बजे और सूर्यास्त सायंकाल 05:41 बजे होगा। ऐसे में छठ पूजा का व्रत रखने वाले व्रती लोग शाम को सूर्यास्त के बाद यानि 05:41 बजे के बाद खरना पूजा कर सकेंगे।

 

 

आज के दिन बनती हैं गुड़ की खीर

खरना वाले दिन स्नान-ध्यान करने के बाद छठ पूजा करने वाले व्रती लोग 36 घंटे का निर्जल व्रत प्रारंभ करते हैं। आज पंचमी के दिन व्रती पूरे दिन बगैर कुछ खाए पिये रहते हैं और शाम के समय स्नान-ध्यान दोबारा करके तन और मन से पवित्र होते हैं। इसके बाद अपने पूजा स्थल को साफ करके मिट्टी के नए चूल्हे पर भोग की सामग्री बनाई जाती है।
आज के दिन स्नान करने के बाद नये कपड़े पहनकर भोग बनाने की परंपरा है। छठी मैया को भोग लगाने के लिए दूध की खीर और घी चुपड़ी रोटी बनाई जाती है। अत्यंत ही पवित्रता के साथ बनाए जाने वाली भोग प्रसाद में चीनी या नमक का प्रयोग नहीं किया जाता है। इस पूजा में मुख्य रूप से गुड़ की खीर (रसियाव) और पूरी या रोटी प्रसाद के रूप में बनाई जाती है।

 

छठ लोकगीत

छठ पूजा का हर दृश्य भक्ति से सराबोर होता है। व्रती जब प्रसाद तैयार करती हैं, तो लोकगीतों की गूंज पूरे घर-आंगन में फैल जाती है। पूजा में सिंदूर, चावल, बांस की टोकरी, दीपक, नारियल, शकरकंद, पान, गंगाजल, और ठेकुआ जैसे पारंपरिक प्रसाद का खास महत्व होता है। छठ के मौके पर हर किसी के घर में ये गाने बज रहे हैं।  “अंगना में पोखरी खुदाईब”, “छठ घाट पे आईल बानी”, और “छठी मइया के महिमा अपार” जैसे गीतों पर लोग श्रद्धा के साथ वीडियो बना रहे हैं।

न्यूयॉर्क की दिवाली पार्टी में छाई देसी गर्ल Priyanka Chopra, हॉल्टर टॉप में दिखीं खूबसूरत

न्यूयॉर्क की दिवाली पार्टी में छाई देसी गर्ल Priyanka Chopra, हॉल्टर टॉप में दिखीं खूबसूरत

 Priyanka Chopra Diwali Party Look 2025:  भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 11 अक्टूबर 2025 को न्यूयॉर्क में आयोजित ‘ऑल दैट ग्लिटर्स दिवाली बॉल’ पार्टी में अपनी चमकदार मौजूदगी दर्ज की। यह प्री-दिवाली बश उनकी मैनेजर अंजुला आचारिया द्वारा होस्ट किया गया था, जहां उन्होंने एक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल दिखाया। जो सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रहा है। देसी गर्ल के इस दिवाली लुक की हर लड़की दीवानी हो चुकी है। चलिए आपको भी दिखाते हैं आखिर उन्होंने क्या पहना और किस डिजाइनर ने ये ड्रेस तैयार की थी। 

दिवाली पार्टी में सफेद चांद बनीं प्रियंका 

20 अक्टूबर को देश भर में दिवाली मनाई जाने वाली है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में प्री-दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है।  बीते दिनों न्यूयॉर्क में आयोजित ‘ऑल दैट ग्लिटर्स दिवाली बॉल’ पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का लुक सफेद-चांदी के शेड्स में नजर आया था, जो दिवाली की चमक को बखूबी कैद कर रहा था। प्रियंका का लुक उनके पति निक जोनास के आउटफिट से परफेक्टली मैच करता था। निक ने आइवरी शेरवानी पहनी – एक ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पजामा को फ्लोरल-प्रिंटेड शेरवानी के साथ पेयर किया। यह कपल लुक ‘ट्विनिंग इन आइवरी’ का बेस्ट एग्जांपल था, जो फेस्टिव सीजन के लिए इंस्पिरेशन देता है।

डिजाइनर और स्टाइल

प्रियंका ने लेबनानी डिजाइनर ज़ुहैर मुराद के रेडी-टू-वियर रिसॉर्ट 2026 कलेक्शन से एक इनडो-वेस्टर्न थ्री-पीस सेट पहना। यह आउटफिट आइवरी टोन में था, जो गोल्ड या रेड की बजाय व्हाइट को दिवाली का नया ‘गोल्ड’ साबित करता है।
एक सरॉन्ग-स्टाइल चोली (मेकशिफ्ट हल्टर टॉप), जो व्हाइट ट्यूल मटेरियल से बनी थी। यह हल्का और फ्लर्टी था, जो बॉडी को हाइलाइट करता था।
ऊपर लेयर की गई शीयर फुल-स्लीव्ड जैकेट, जिसमें सिल्वर मिरर वर्क और डेलिकेट एम्ब्रॉयडरी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था। यह जैकेट आउटफिट को फेस्टिव शिमर देती थी, जो लाइट्स में चमकती हुई दिवाली की रौनक बढ़ाती।

मैचिंग हाई-वेस्टेड फ्लेयर्ड ट्राउजर्स, जो सिल्वर मिरर बीडिंग से सजाए गए थे। ये पैंट्स मॉडर्न सिल्हूट देते थे, लेकिन इंडियन एथनिक वाइब को बनाए रखते थे।

बालों को स्लीक मिडिल-पार्टेड बन में स्टाइल किया गया, जिसमें व्हाइट गजरा (सफेद फूलों की माला) और सुंदर मांग टीका लगाया गया। 

प्रियंका चोपड़ा ने किया एंजॉय 

 

यह लुक ट्रेडिशनल लहंगा या साड़ी से हटकर था। बोल्ड, एलिगेंट और कंफर्टेबल। प्रियंका ने इसे ‘देसी ग्लैम’ कहा, जो न्यूयॉर्क की पार्टी में परफेक्टली फिट बैठा।

बता दें, पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने काफी एंजॉय किया. इस पार्टी में वो पुराने दोस्तों से भी मिली।

यह लुक न सिर्फ फेस्टिव है, बल्कि वर्सटाइल भी है। आप इसे अगली पार्टी में कॉपी कर सकती हैं।  
Anant-Radhika ने फिर जीता लोगों का दिल, वजह जानकर आपको भी आएगा इनपर प्यार

Anant-Radhika ने फिर जीता लोगों का दिल, वजह जानकर आपको भी आएगा इनपर प्यार

Anant Ambani And Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भारत के सबसे मशहूर युवा कपल्स में से एक हैं। अनंत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं, जबकि राधिका, एंकॉर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं।
इस कपल ने साल 2024 में शादी रचाई। शादी के बाद अक्सर इस कपल की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। इन दिनों ये कपल स्विट्जरलैंड में छुट्टियां  मना रहा है। जहां एक एक कंटेंट क्रिएटर ने इस कपल से मुलाकात की और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। 

स्विट्जरलैंड में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट

स्विट्जरलैंड में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट से मुलाकात के बारे में एक कंटेंट क्रिएटर की पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, डिजिटल क्रिएटर प्रियंका मेहता ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “रिच वाइब्स प्राप्त करना, आपको विश्वास नहीं होगा कि हम स्विट्जरलैंड में किससे मिले थे।” वीडियो में अनंत अंबानी सड़क के किनारे खड़े होकर राधिका मर्चेंट का हाथ पकड़े हुए हैं। वीडियो पर एक टेक्स्ट इंसर्ट में लिखा है, “ग्रह पर सबसे अमीर लोगों से आकस्मिक मुलाकात।”

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्रेम कहानी

मुकेश और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की प्रेम कहानी लोगों के दिलों को छू लेने में कभी असफल नहीं हुई। बचपन के दोस्त इस जोड़े ने पहली बार फैंस के बीच तब हलचल मचाई जब 2018 में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई। आखिरकार उन्होंने 12 जुलाई, 2024 को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंध गए।

 

अपनी शादी से पहले, उन्होंने दो विवाह-पूर्व उत्सवों की मेजबानी की। पहला आयोजन जामनगर, गुजरात में हुआ और इसमें सितारों से भरी मेहमानों की सूची थी। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले गणमान्य व्यक्तियों में बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग शामिल थे।

 

 


मुस्लिम एक्ट्रेस Hina Khan ने रखा करवा चौथ का व्रत, हाथों पर लगवाई पति के नाम की मेहंदी

मुस्लिम एक्ट्रेस Hina Khan ने रखा करवा चौथ का व्रत, हाथों पर लगवाई पति के नाम की मेहंदी

Karva Chauth 2025:  देशभर में आज 10 अक्टूबर को करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी इस व्रत की धूम देखने को मिल रही है। कई एक्ट्रेसेज ने अपने पति के लिए ये करवा चौथ (Karva Chauth)  का व्रत रखा है और अपने हाथों में उनके नाम की मेहंदी भी लगवाई है। इस बीच हिना खान (Hina Khan) भी करवा चौथ के मौके पर अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगवाई है। बता दें, हिना खान (Hina Khan) ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड, रॉकी जायसवाल से जून 2025 में शादी की है। यह एक निजी समारोह था, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की घोषणा करते हुए तस्वीरें साझा कीं और अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया था।

हिना खान की मेहंदी है बहुत खास

हिना खान ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की मेहंदी वाली फोटोज शेयर की है। इस मौके पर रॉकी ने भी हिना के लिए मेहंदी लगाई है।  दरअसल, हिना खान ये पहला करवा चौथ है। इस बार हिना से ज्यादा लोगों का ध्यान रॉकी के हाथों पर सजी मेहंदी ने खींचा है। हिना खान ने अपनी हाथ पिछले हिस्से पर मेहंदी लगवाई है। इसके लिए उन्होंने ट्रायंगल पैटर्न का इस्तेमाल किया है। ये बहुत ही मिनिमल डिजाइन है, जिसने उनके हाथ के पिछले हिस्से को अच्छे से कवर किया है। इसके अलावा, उन्होंने उंगलियों पर मेहंदी को पूरी तरह फैला कर भरा हुआ है। आप इस मिनिमल, ट्रेंडिंग और खूबसूरत डिजाइन को किसी भी पूजा या फंक्शन से पहले लगा सकती हैं।

रॉकी की मेहंदी में क्या है?

इस मेहंदी में उन्होंने अपना कपल नाम HIRO लिखवाया है, जिसमें हिना का ही और रॉकी का रो है। इसके अलावा, उन्होंने इंफिनिटी का साइन बनाया है, जो कि उनके जन्मों-जन्मांतर तक रहने वाले प्यार और साथ को दर्शाता है। इसके अलावा, उन्होंने सबसे खास तारीख भी लिखवाई है।