‘हेरा फेरी 3’ विवाद के बीच Sunil Shetty ने बाबू भैया को दी जन्मदिन की बधाई

‘हेरा फेरी 3’ विवाद के बीच Sunil Shetty ने बाबू भैया को दी जन्मदिन की बधाई

Paresh Rawal Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहा हैं। इस खास मौके पर उनके को-स्टार और लंबे समय से दोस्त सुनील शेट्टी ने उन्हें दिल छू लेने वाली बधाई दी। सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए परेश रावल की तारीफ की और उनके साथ अपनी दोस्ती और पेशेवर रिश्ते को याद किया।

 सुनील शेट्टी का पोस्ट

परेश रावल (Paresh Rawal Birthday) के जन्मदिन के खास मौके पर सुनील शेट्टी ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर परेश रावल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। एक्टर ने रावल के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनकी तारीफ कर लिखा-“अद्भुत इंसान उस इंसान के लिए… जो बुद्धि और ज्ञान दोनों का भंडार है और उससे भी अधिक अद्भुत इंसान है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं परेश जी। हमेशा ढेर सारा प्यार और सम्मान।”

‘हेरा फेरी 3’ से बाहर हुए परेश

बीते दिनों खबर आई थी कि परेश रावल के हेरा फेरी 3 से बाहर हो चुके हैं। लंबे समय से ऐसा कहा गया था कि एक्टर ने मतभेदों के कारण फिल्म छोड़ दी,लेकिन बाद में रावल ने अपने एक्स हैंडल पर सफाई दी और कहा-“मैं यह रिकॉर्ड पर रखना चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 से दूर रहने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। मैं दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई रचनात्मक असहमति नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और विश्वास रखता हूं।”

परेश के बिना अधूरी होगी हेरा फेरी 3 

इसके अलावा, सुनील ने हाल के इंटरव्यू में परेश के फिल्म छोड़ने के फैसले पर अपनी निराशा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि परेश के बिना ‘हेरा फेरी 3’ अधूरी है और उनकी तिकड़ी (अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, और परेश रावल) की केमिस्ट्री ही फिल्म की जान है। बता दें,अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स ने परेश रावल के अचानक फिल्म से बाहर निकलने के लिए 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजी थी। इस पर सुनील शेट्टी ने कहा था-“कोई भी अक्षय की तरह राजू का किरदार नहीं निभा सकता। मेरे अलावा कोई भी श्याम नहीं बन सकता और ईमानदारी से कहें तो बाबू भैया की जगह कोई नहीं ले सकता।”

 

 

 

 

 

 

 

 

महीनों पहले ही भगदड़ केस में हुए थे गिरफ्तार हुए थे allu arjun, अब तेलंगाना सरकार देगी ‘पुष्पा’ को अवॉर्ड

महीनों पहले ही भगदड़ केस में हुए थे गिरफ्तार हुए थे allu arjun, अब तेलंगाना सरकार देगी ‘पुष्पा’ को अवॉर्ड

Allu Arjun: साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेता को तेलंगाना फिल्म पुरस्कार 2024 में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने वाला है।

यह पुरस्कार तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू किया गया एक नया सम्मान है, जो प्रसिद्ध क्रांतिकारी कवि और गीतकार गद्दार के नाम पर स्थापित किया गया है। यह पुरस्कार समारोह सिनेमा में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है और इसका पहला संस्करण 14 जून 2025 को हैदराबाद के HITEX में होगा।

अल्लू अर्जुन ने बताई खुशी

अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर जीत की खुशी जाहिर की है। एक्टर ने खास नोट लिखकर तेलंगाना सरकार के प्रति आभार जताया है। अल्लू अर्जुन ने लिखा, “गद्दार तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024 में पुष्पा 2 के लिए पहला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार पाकर मैं सच में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए तेलंगाना सरकार को तहे दिल से धन्यवाद।”

14 जून 2025 को हैदराबाद में आयोजित होगा

यह पुरस्कार समारोह 14 जून 2025 को हैदराबाद में आयोजित होगा, जहां अल्लू अर्जुन को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में अन्य उल्लेखनीय विजेताओं में निवेथा थॉमस (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री), श्रेया घोषाल (गायिका), और कल्कि 2898 AD की टीम शामिल है। बता दें, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ 2024 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है।

एक्टर की आने वाली फिल्म

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 3‘ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है. निर्माताओं के अनुसार, ‘पुष्पा 3’ की शूटिंग 2027 में शुरू होगी और यह फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 

 

 

 

Saiyaara Teaser: अनन्या पांडे के भाई अहान की फिल्म सैयारा का टीजर रिलीज, लोगों को आई आशिकी 2 की याद

Saiyaara Teaser: अनन्या पांडे के भाई अहान की फिल्म सैयारा का टीजर रिलीज, लोगों को आई आशिकी 2 की याद

Saiyaara Teaser:  यशराज फिल्म्स (YRF) की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ फिल्म का टीजर 30 मई को रिलीज हो चुका है। यह फिल्म मशहूर निर्देशक मोहित सूरी की एक भावनात्मक प्रेम कहानी है, जो उनकी पिछली हिट फिल्मों जैसे आशिकी 2, एक विलेन और मलंग की तरह ही दर्शकों को भावनाओं की गहराई तक ले जाने का वादा करती है।

इस फिल्म से अहान पांडे (अनन्या पांडे के कजिन) और अनीत पड्डा बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण YRF के सीईओ अक्षय विधानी ने किया है और यह उनकी पहली प्रोडक्शन पेशकश है।

रोमांटिक और इमोशनल टोन

ये टीजर एक गहरी और तीव्र प्रेम कहानी की झलक पेश करता है, जो दर्शकों के दिलों को छूने की क्षमता रखता है। यह आशिकी 2 की भावनात्मक गहराई की याद दिलाता है, जिसमें प्यार, संघर्ष और भावनाओं का मिश्रण है। टीजर में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को दर्शाया गया है, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने पहले ही फैंस का ध्यान खींचा है। दोनों नए चेहरों के अभिनय को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

 

मोहित सूरी का निर्देशन

मोहित सूरी की रोमांटिक सिनेमा में विशेषज्ञता इस टीजर में साफ झलकती है। उनकी खास शैली, जिसमें संगीत, भावनाएं और दृश्यों का सुंदर मेल होता है, टीजर में नजर आता है। ‘सैयारा’ 18 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी के बीच पहला सहयोग है, जिसने दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। YRF के बैनर तले बन रही इस फिल्म को अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। मोहित सूरी, जो इस साल अपने फिल्मी करियर के 20 साल पूरे कर रहे हैं। इससे पहले आशिकी 2, मलंग, और एक विलेन जैसी हिट रोमांटिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

 

 

 

 

Diljit Dosanjh बॉर्डर 2’ में आएंगे नजर, जानें क्या होगा सिंगर का किरदार

Diljit Dosanjh बॉर्डर 2’ में आएंगे नजर, जानें क्या होगा सिंगर का किरदार

Diljit Dosanjh: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ हिट हुई ही थी, लेकिन अब इस मूवी के दूसरे पार्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में सनी देओल तो लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के भी होने की खबर है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग दिलजीत दोसांझ बाकी को-एक्टर्स के साथ शुरू करेंगे।

इस महीने से शुरू करेंगे दिलजीत शूटिंग

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर दिलजीत दोसांझ (diljit dosanjh) 10 जून से फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। सनी देओल अपने किरदार की काफी हद तक शूटिंग पूरी कर चुके हैं। दिलजीत अब जून में सनी के साथ शूटिंग करेंगे और जुलाई में वरुण धवन के साथ शूटिंग करेंगे।

दिलजीत निभाएंगे ये किरदार 

दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, वह इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी थे और 1971 के युद्ध में अपने शौर्य के लिए याद किए जाते हैं। उन्हें मरणोपरांत  परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, यह फिल्म गणतंत्र दिवस के अवसर से पहले 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

 

क्या है कहानी

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कहानी की जहां तक बात है तो यह इस बार 1971 के वॉर पर आधारित होगी। भारतीय सैनिकों और सैन्य अधिकारों ने इस युद्ध में जिस शौर्य का परिचय दिया था, वही सब इस फिल्म में दिखाया जाएगा। अनुराग सिंह ने ‘बॉर्डर 2’ के निर्देशन की कमान संभाली है। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। खास बात यह है कि बॉर्डर को 2026 में 29 साल पूरे हो रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब देखना होगा पार्ट 2 कितना हिट होता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Deepika Padukone पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा, सोशल मीडिया पर सुनाई खरी खोटी

Deepika Padukone पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा, सोशल मीडिया पर सुनाई खरी खोटी

Sandeep Reddy Vanga: दीपिका पादुकोण बीते साल सितंबर में मां बनी थी। उन्होंने बेटी दुआ को जन्म दिया। मां बनने के बाद एक्ट्रेस पर्दे से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों खबर थी कि वो जल्द ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्म बना चुके संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगे।

इस मूवी ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ प्रभास भी नाम फाइनल था, लेकिन पिछले दो दिन पहले खबर आईं कि दीपिका पादुकोण इस मूवी से बाहर हो चुकी हैं। अब संदीप (Sandeep Reddy Vanga) उनपर निशाना साधा है।

संदीप ने दीपिका पर साधा निशाना?

बीती रात संदीप ने X अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने दीपिका का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनपर ‘गंदे पीआर गेम’  खेलने और उनकी फिल्म की कहानी के कुछ हिस्सों का खुलासा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, ‘जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा एनडीए (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) है, लेकिन ऐसा करके आपने उस व्यक्ति का ‘डिस्क्लोजर’ कर दिया है जो आप हैं…।’

 

‘गंदे पीआर गेम’ लगाया इल्जाम

संदीप ने आगे लिखा, ‘एक यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना? क्या यही आपका नारीवाद (फेमिनिज्म) है? एक फिल्म निर्माता के रूप में मैंने अपने क्राफ्ट के पीछे कई सालों की कड़ी मेहनत की है और मेरे लिए फिल्म निर्माण ही सब कुछ है। आपको यह समझ में नहीं आया। आपको यह समझ में नहीं आएगा। आपको यह कभी नहीं समझ में आएगा।’

उन्होंने आखिरी में लिखा, ‘ऐसा करो… अगली बार पूरी कहानी बोलना… क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। #dirtyPRgames मुझे ये कहावत बहुत पसंद है- खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे!’

दीपिका के बाहर होने की वजह

रिपोर्ट्स बताती हैं कि दीपिका की मांगें, जिसमें आठ घंटे का वर्किंग टाइम, मोटी फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सा शामिल है। ये बात डायरेक्टर को पसंद नहीं आई। इस फैसले के कारण वह फिल्म से बाहर हो गईं।

 

 

 

 

Kangana Ranaut ने अपने होने वाले दूल्हे के लिए रखी डिमांड, आप भी जानें क्या है वो

Kangana Ranaut ने अपने होने वाले दूल्हे के लिए रखी डिमांड, आप भी जानें क्या है वो

Kangana Ranaut Wedding:  बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब दिल्ली के सरकारी आवास में रही है। एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं, अब वह दिल्ली के सरकारी आवास में शिफ्ट हो गई हैं। एक्ट्रेस को फिल्मों में अब कम ही देखा जा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने सपनों के राजकुमार के बारे में बता रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस बातचीत में कुछ ऐसा बता दिया कि वहां बैठे लोग हंस-हंसके पागल होने लगे।

कंगना रनौत का राजकुमार

कंगना रनौत की ये वीडियो पुरानी है, जब वो कपिल शर्मा शो में नजर आई थी। उस दौरान उनसे सवाल पूछा गया था कि उन्हें कैसे लड़के पसंद हैं, जिस पर कंगना ने बताया कि उन्हें कम बोलने वाले लड़के पसंद हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें ज्यादा बोलने वाले लोग पसंद नहीं हैं क्योंकि वो खुद ही बहुत बोलती हैं। वो चाहती हैं कि सामने वाला उनको ही सुने। कंगना (Kangana) को झूठे और बनावटी लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।4

वो चाहती हैं कि लड़का सीधा और ईमानदार हो। कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा कि लड़का ऐसा हो जो महिलाओं को बराबरी की नजर से देखे और उनकी रिस्पेक्ट करे। उनसे आगे पूछा गया कि लड़का कंजूस होना चाहिए या फिर खर्चीला, जिस पर वो कहती हैं कि लड़का कंजूस होना चाहिए क्योंकि खर्चा मुझे करना है। कंगना का फनी अंदाज में ये जवाब सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग हंस रहे थे, साथ में एक्ट्रेस खुद भी हंस रही थीं।

कंगना आखिरी बार किस फिल्म में आई नजर

वर्कफ्रंट की बात करें, तो इनकी हाल ही में फिल्म इमरजेंसी आई थी। यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज की गई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, जिसमें वो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आईं थीं।

इसके अलावा अभनेत्री की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह आर माधवन के साथ अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसके टाइटल की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।