रिंकू सिंह की सगाई में पहुंची Jaya Bachchan, एक्ट्रेस ने स्टेज पर लगाए जोर-जोर से ठहाके, लोग भी हुए हैरान

रिंकू सिंह की सगाई में पहुंची Jaya Bachchan, एक्ट्रेस ने स्टेज पर लगाए जोर-जोर से ठहाके, लोग भी हुए हैरान

Jaya Bachchan Rinku Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) को अकसर गुस्से में देखा गया है। कई बार उनके गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए है। सोशल मीडिया पर उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया है, लेकिन एक्ट्रेस को इस तरह की ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसा ही एक वाकया हाल ही में फिर देखने को मिला था जब वह मशहूर डायरेक्टर रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंची थी। हालांकि, अब एक्ट्रे की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें वह जोर-जोर से ठहाके मारती नजर आ रही हैं, जिसे देख दर्शक ही काफी हैरान हो रहे हैं।

क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई में पहुंची जया

जया बच्चन बहुत प्राइवेट लाइफ जीती हैं, लेकिन वो अपनी रिश्तेदारी भी बखूबी निभाती हैं। हाल ही में वह क्रिकेटर रिंकू सिंह और अपनी पार्टी यानी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई में पहुंची। इस दौरान उनका अलग ही रूप देखने को मिला। क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ उन्होंने 8 जून को इंगेजमेंट की।

 

जया का वीडियो

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में जब वह स्टेज पर पहुंची कों उनकी हंसी नहीं रुकी। वह तीनों किसी बात पर जोर-जोर से ठहाके लगा रहे थे। इसका ही वीडियो वायरल हो गया। इस मौके पर उनके साथ अखिलेश यादव और कुछ नेताओ भी नजर आ रहे हैं। अब इसे देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

‘जया जी अपने ही मोड में हैं’

अब इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जया बच्चन के हाल को देखकर भी कई लोगों ने हैरानी जताई। एक यूजर ने लिखा, ‘जया जी अपने ही मोड में हैं।’ एक ने लिखा, ‘अमिताभ बच्चन साहब की पत्नी को साइड में क्यों कर दिया यार।’ एक ने लिखा, ‘जया बच्चन जी सिर्फ कांग्रेस वालों से हंसकर बात करती हैं।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Akhanda 2 Teaser: नंदमुरी बालकृष्ण ने फैंस को जन्मदिन पर दिया तोहफा, ‘अखंड 2’ का शानदार टीजर रिलीज

Akhanda 2 Teaser: नंदमुरी बालकृष्ण ने फैंस को जन्मदिन पर दिया तोहफा, ‘अखंड 2’ का शानदार टीजर रिलीज

Akhanda 2 Teaser:  साउथ अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अखंड 2’ (Akhanda 2) पिछले काफी समय से चर्चा में है। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म को रिलीज होने में अभी तोड़ा समय है, लेकिन नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म उनकी साल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अखंड’ का ही सीक्वल है। उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर आज सोमवार को जारी किया है।

महाकुंभ में शुरू हुई थी शूटिंग

मंगलवार को बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna Birthday) के जन्मदिन से पहले मेकर्स ने फिल्म का पावर पैक्ड टीजर जारी किया है। इसमें बालकृष्ण सिग्नेचर अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका रुआब देखने लायक है। बता दें, फिल्म ‘अखंड 2’ की शूटिंग इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित पवित्र महाकुंभ मेले में शुरू हुई थी।

फिल्म का टीजर काफी रोमांचक है और दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। नंदमुरि इसमें एक्शन करते नजर आए हैं। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें खलनायक के रूप में आदि पिनिसेट्टी नजर आएंगे, जो इससे पहले यह ‘सराईनोडु’ फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं। वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री के रूप में संयुक्ता मेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अखंड 2 का टीजर देखने के बाद सिनेमा लवर्स की एक्साइटमेंट इसे लेकर बढ़ गई है।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘अखंड 2’ का निर्माण 14 रील्स प्लस बैनर के तहत राम अचंता और गोपीचंद अचंता द्वारा किया जा रहा है। नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत फिल्म ‘अखंड 2’ सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज की जाएगी। नंदमुरी के फैंस ने तो इसके टीजर पर भी बेशुमार प्यार लुटाना शुरू कर दिया है।

 

 

 

 

Housefull 5 Collection: अक्षय कुमार की हो गई बल्ले बल्ले, ‘हाउसफुल 5′ तीन दिन में कमाए इतने करोड़

Housefull 5 Collection: अक्षय कुमार की हो गई बल्ले बल्ले, ‘हाउसफुल 5′ तीन दिन में कमाए इतने करोड़

Housefull 5 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज के महज तीन दिनों में कॉमेडी थ्रिलर धीरे-धीरे 90 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क द्वारा उपलब्ध कराए गए “मोटे आंकड़ों” के अनुसार, तरुण मनसुखानी निर्देशित इस फिल्म ने तीसरे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 87 करोड़ रुपये हो गया है।

कमाई का आकड़ा

रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार (8 जून) को हाउसफुल 5 की हिंदी ऑक्यूपेंसी 39.52% रही। ऑक्यूपेंसी डेटा को तोड़ते हुए सुबह के शो में 17.72% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, दोपहर के शो में 48.80% ऑक्यूपेंसी देखी गई, शाम के शो में 54.77% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई और रात के शो में ऑक्यूपेंसी 36.78% रही। रविवार को बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर एक नोट पोस्ट कर हाउसफुल 5 के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा किए।

उन्होंने लिखा, “शानदार शनिवार… #हाउसफुल 5 अपने शीर्षक पर खरा उतरा, शनिवार को अधिकांश स्क्रीन पर #हाउसफुल शो दर्ज किए गए… शनिवार को उछाल बहुत अधिक था और #ईदअलअज़हा की छुट्टी ने इसके व्यवसाय को और बढ़ा दिया।” तरण आदर्श ने कहा कि हाउसफुल 5 से रविवार को एक और मजबूत दिन की उम्मीद है, “अपने शुरुआती सप्ताहांत में कुल 90 करोड़ रुपये [+/-] तक पहुंचाएगी – सभी मानकों से एक उत्कृष्ट परिणाम। #हाउसफुल 5 [सप्ताह 1] शुक्रवार 24.35 करोड़, शनिवार 32.38 करोड़। कुल: 56.73 करोड़ रुपये।”

 

फिल्म के कलाकार 

6 जून को रिलीज हुई हाउसफुल 5 एक स्टार-स्टडेड प्रोजेक्ट है। यह एक थ्रिलर कॉमेडी है और इसमें अक्षय कुमार जूलियस, अभिषेक बच्चन जलभूषण और रितेश देशमुख जलाबुद्दीन की भूमिका में हैं। जैकलीन फर्नांडीज शशिकला, सोनम बाजवा ज़ारा और नरगिस फाखरी कांची की भूमिका में हैं।  संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और श्रेयस तलपड़े भी नई फिल्म के कलाकारों में शामिल हैं। फिल्म ने पहले ही 17 से ज्यादा 2025 की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।

 

 

 

 

Diljit Dosanjh की बाहों में नजर आईं हानिया आमिर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

Diljit Dosanjh की बाहों में नजर आईं हानिया आमिर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

Diljit Dosanjh Shares BTS Photos From Sardaarji 3:  पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी आनी वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Sardaarji 3) को लेकर चर्चा में है। इस बीच शानिवार को सिंगर ने ‘सरदार जी 3’ के सेट से BTS (बिहाइंड द सेट) की फोटोज शेयर कीं। इसमें दिलजीत अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस बीच एक फोटो में सिंगर एक एक्ट्रेस को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दिलजीत के साथ पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आने वाली हैं। हालांकि, इससे पहले 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हानिया को फिल्म से हटाया जा सकता है। इस हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे और भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव पैदा हो गया था, लेकिन फैंस ने इन तस्वीरों के बैकग्राउंड में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को देखा।

दिलजीत ने छिपाया हानिया का चेहरा!

हालांकि, एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिख रहा है। कुछ लोगों ने तो ये भी अनुमान लगाया है कि जो सिंगर ने जो टी-शर्ट पहनी हुई है, उसमें हानिया का चेहरा छपा हुआ है। पहली फोटो में फैंस ने देखा कि हानिया आमिर नीरू बाजवा के पीछे खड़ी हैं। उनके सिर्फ छोटे बाल और आंखें ही दिखाई दे रही हैं। कई लोगों ने ये भी दावा किया कि दिलजीत एक दूसरी तस्वीर में हानिया के साथ पोज दे रहे थे। इसमें उन्होंने कथित तौर पर हानिया को अपनी बांहों में थामा हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

सरदार जी 3′ में हानिया को लेकर नहीं हुई पुष्टि

हालांकि, हानिया में हानिया आमिर की को हटा दिया गया है या फिर वो अभी भी इसका हिस्सा हैं, इसको लेकर अभी तक मेकर्स या सिंगर की तरफ से पुष्टि नहीं हुई है। हानिया आमिर की को हटा दिया गया है या फिर वो अभी भी इसका हिस्सा हैं, इसको लेकर अभी तक मेकर्स या सिंगर की तरफ से पुष्टि नहीं हुई है।

जानें कब रिलीज होगी फिल्म 

यह फिल्म दुनियाभर में 27 जून 2025 को रिलीज होगी। पहले ‘सरदार जी’ (2015) और फिर उसका सीक्वल ‘सरदार जी 2’ (2016) में आया था। अब ‘सरदार जी 3’ तीसरी फिल्म के रूप में इस सीरीज को आगे बढ़ाएगी। दिलजीत दोसांझ सिर्फ पंजाबी सिनेमा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. ‘गुड न्यूज़’, ‘जट एंड जूलियट’, उड़ता पंजाब और ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्मों में उनकी शानदार परफॉर्मेंस को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हीरामंडी की आलमजेब बनीं मां, संजय लीला भंसाली की भांजी Sharmin Segal ने बेटे को दिया जन्म

हीरामंडी की आलमजेब बनीं मां, संजय लीला भंसाली की भांजी Sharmin Segal ने बेटे को दिया जन्म

Sharmin Segal Delivers Baby Boy:  नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में आलमजेब के किरदार में नजर आ चुकी एक्ट्रेस शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) मां बनी हैं। उन्होंने अपने पति अमन मेहता के साथ मिलकर एक बेटे का स्वागत किया है।

2023 में हुई थी शादी

एक्ट्रेस ने नवंबर 2023 में टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन मेहता (Aman Mehta) से शादी की थी। दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद वो पति के साथ अहमदाबाद ही शिफ्ट हो गई थीं, हालांकि पिछले कुछ दिनों से वो मुंबई में ही थीं।

जर्नलिस्ट विक्की लालवाणी के मुताबिक संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल ने एक बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल शर्मिन सहगल या उनकी फैमिली में से किसी ने इस गुड न्यूज को कंफर्म नहीं किया है। पिंकविला और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शर्मिन ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को लेकर उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

शर्मिन सहगल का करियर

शर्मिन ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के साथ सहायक निर्देशक के रूप में की थी। उन्होंने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘मैरी कॉम’ (2014), ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (2022) जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।

एक्टिंग में उनकी शुरुआत 2019 में फिल्म ‘मलाल’ से हुई, जिसमें उन्होंने मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला था। वहीं ‘हीरामंडी’ में उनकी भूमिका ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई, हालांकि आलमजेब के किरदार के लिए उन्हें मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ दर्शकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना की, जबकि कुछ ने उनकी एक्टिंग को लेकर आलोचना भी की। फिर भी शर्मिन ने इस शो के वैश्विक स्तर पर मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया था।

 

 

 

 

 

 

 

Lady Gaga ‘वेडनसडे’ सीजन 2 में शामिल हुईं, नेटफ्लिक्स ने छह मिनट की दिखाई डरावनी झलक

Lady Gaga ‘वेडनसडे’ सीजन 2 में शामिल हुईं, नेटफ्लिक्स ने छह मिनट की दिखाई डरावनी झलक

Wednesday Season 2:  नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज ‘Wednesday’ तो आपने देखी ही होगी। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आ  रहा है, जिसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है। ‘Wednesday’ सीजन 2 इस साल धमाकेदार अंदाज में लौट रहा है। ऐसे में नेटफ्लिक्स ने शनिवार को अपने टुडम 2025 (Tudum 2025) लाइव इवेंट के दौरान इस बड़ी घोषणा की। फैंस की खुशी के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने वेडनेसडे सीजन 2 (Wednesday Season 2) के पहले छह मिनट भी जारी किए।

सीजन 2 की पहली झलक

मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए सीजन 2 की पहली झलक रिलीज की, जिसमें सीरियल किलिंग, रहस्य और सनसनी से भरे ट्विस्ट देखने को मिले। इसके साथ ही यह भी पुष्टि हुई कि पॉप सिंगर लेडी गागा इस बार शो में नई टीचर के किरदार में नजर आएंगी।

सिंगर लेडी गागा बनी हिस्सा

वह Nevermore Academy में एक नई टीचर का किरदार निभा रही हैं। उनके आने से शो में एक नया ग्लैमर और रहस्य जुड़ने वाला है। इस बार शो के एपिसोड दो भागों में रिलीज होंगे। पहला भाग 6 अगस्त को और दूसरा भाग 3 सितंबर को आएगा। फैन्स का उत्साह चरम पर है क्योंकि (Wednesday Addams) अब और भी ज्यादा डार्क, रहस्यमय और खतरनाक अंदाज में नजर आने वाली हैं। जेना ओर्टेगा की Wednesday इस बार पूरी तरह से तैयार है अपराधियों को सबक सिखाने के लिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Haley Joel Osment की एंट्री

फैंस के लिए एक और सरप्राइज़ Haley Joel Osment की वापसी रही, जो इस बार एक डॉल कलेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

खास रहा टीजर 

पहले जारी किए गए टीजर में Wednesday को एयरपोर्ट सिक्योरिटी से गुजरते हुए दिखाया गया था, जहां वह अपने छुपे हुए हथियारों के साथ ड्राई ह्यूमर का तड़का लगाती है। इसके बाद कहानी फिर से Nevermore Academy में शिफ्ट होती है, जहां वह अपनी रूममेट Enid (Emma Myers) और पुराने क्लासमेट Tyler Galpin (Hunter Doohan) से मिलती है।