by aditi | Jul 2, 2025 | बॉलीवुड
Ramayana First Glimpse Review: नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म “रामायण” के पहले लुक और संबंधित अपडेट्स को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होने वाली है, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। ‘रामायण’ की रिलीज में अभी काफी समय है लेकिन फिल्म पहली झलक सामने आ गई है। जो काफी वायरल हो रही है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ‘रामायण’ की पहली झलक देख ली है। उन्होंने बताया है कि 7 मिनट का ये लॉन्च टीजर शानदार है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने ‘रामायण’ के बारे में लिखा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है।
तरण आदर्श का पोस्ट
तरण आदर्श ने लिखा है- जय श्री राम, अभी-अभी मोस्ट अवेटेड महाकाव्य ‘रामायण’ की पहली झलक और 7 मिनट का विजन शोरील देखा। टाइमलेस सागा की ये झलक आपको हैरान कर देती है। स्ट्रॉन्ग फीलिंग है कि ‘रामायण’ सिर्फ आज की फिल्म नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए है। बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ रहा है। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का सपोर्ट करने के लिए दूरदर्शी निर्माता नमित मल्होत्रा को बधाई।
“रामायण” का टीजर कल होगा रिलीज
- फिल्म की पहली झलक 3 जुलाई 2025 को रिलीज होने की उम्मीद है, जैसा कि विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट्स और समाचारों में बताया गया है।
- टीजर की अवधि 3 मिनट की होगी, जिसमें फिल्म की भव्यता और कहानी की शुरुआत को दर्शाया जाएगा।
- कुछ स्रोतों के अनुसार, बेंगलुरु में 4 जुलाई 2025 को फिल्म की पहली झलक और शीर्षक डिजाइन का अनावरण होने की संभावना है।
फिल्म का पहला लुक पोस्टर 6 नवंबर 2024 को रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में भगवान राम, माता सीता, और रावण के किरदारों की भव्यता को दर्शाया गया है। पोस्टर में रणबीर कपूर (श्रीराम) और साई पल्लवी (सीता) के किरदारों की झलक दिखाई गई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। सेट से लीक हुई तस्वीरों में भी दोनों के लुक को सराहा गया। यश, जो रावण की भूमिका निभा रहे हैं, उनके किरदार का लुक भी विशेष रूप से तैयार किया गया है। उनके कपड़े असली सोने की जरी से डिजाइन किए गए हैं, जो लंका के “सोने के नगर” की थीम को दर्शाते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
3 जुलाई को 9 शहरों में मूवी का टीजर रिलीज होगा, जिसमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि शामिल हैं. दूसरी ओर, विजन शोरील दिवाली 2026 के करीब रिलीज होगी। वहीं दूसरा भाग दिवाली 2027 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है।
by aditi | Jul 2, 2025 | बॉलीवुड
Metro In Dino Review: बॉलीवुड की एक और नए फिल्म इन दिनों चर्चा में है, जिसका नाम है मेट्रो इन दिनों (Metro In Dino)। यह 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बासु ने किया है और इसे टी-सीरीज फिल्म्स और अनुराग बासु प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई लाइफ इन अ मेट्रो (Life In a Metro) की सीक्वल है। फिल्म में कई समकालीन जोड़ों की दिल को छू लेने वाली कहानियों को दर्शाया गया है। सोशल मीडिया पर मूवी रिव्यू वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म आपको कुछ देकर जाएगी, रिलेशनशिप में दिक्कत है तो उसको सुलझा देगी और रिलेशनशिप सिर्फ एक उम्र तक सीमित नहीं होता। हमारे मां बाप , दादा दादी के रिश्तों में भी दिक्कत होती है, ये फिल्म 15 साल के टीनएजर से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग के रिश्तों को खास बनाने में काम करने वाली हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म चार अलग-अलग पीढ़ियों की प्रेम कहानियों को दर्शाती है, जो आधुनिक शहरी जीवन की जटिलताओं, अकेलेपन, प्रेम, और रिश्तों की विविधता को उजागर करती हैं। ये कहानियां आपस में किसी न किसी बिंदु पर जुड़ती हैं, जो अनुराग बासु की कहानी कहने की विशिष्ट शैली को दर्शाती हैं।
- युवा जोड़े (आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान): यह कहानी आधुनिक युवा पीढ़ी के रिश्तों को दर्शाती है, जो सोशल मीडिया, कमिटमेंट की चुनौतियों, और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
- युवा जोड़े (अली फजल और फातिमा सना शेख): यह जोड़ा शहरी जीवन की भागदौड़ और प्रेम की तलाश को दर्शाता है, जिसमें रिश्तों की अनिश्चितताएं और भावनात्मक गहराई को उजागर किया गया है।
- मध्यम आयु का शादीशुदा जोड़ा (पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा): इस कहानी में वैवाहिक जीवन की जटिलताओं और रिश्तों को फिर से जीवंत करने की कोशिश को दिखाया गया है।
- उम्रदराज जोड़ा (अनुपम खेर और नीना गुप्ता): यह कहानी दर्शाती है कि प्रेम की कोई उम्र नहीं होती, और बुजुर्ग अवस्था में भी रिश्तों में नई शुरुआत संभव है।
पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शादीशुदा हैं लेकिन शादी में बोर हो गए हैं। उनकी टीनएजर बेटी ये जानना चाहती है कि वो लेस्बियन है या स्ट्रेट है। अली फजल और फातिमा सना शेख लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में हैं, करियर और प्यार के बीच फंसे हैं। आदित्य रॉय कपूर मस्तमौला हैं, पहले से किसी के प्यार में पड़ी सारा अली खान से उनका रिश्ता कैसे बनता है। नीना गुप्ता कोंकणा और सारा की मां है। शादी में दिक्कत है, फिर अपने स्कूल के दोस्त अनुपम खेर से मिलती हैं। इन सबकी कहानी में आपको अपनी कहानी दिखेगी, आपके अपने रिश्ते दिखेंगे।
कैसी है फिल्म
फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत कमाल का है। सारी कहानियां गुलज़ार और जावेद अख्तर की शायरी की तरह आपस में कमाल तरीके से बनी गई हैं। ये फिल्म आपको काफी कुछ समझा और सिखा जाती है। बीच बीच में प्रीतम का म्यूजिक हवा के ताजे झोंके जैसा आता है। प्रीतम का म्यूजिक बढ़िया है, मजा आता है, गाने कहानी का हिस्सा हैं।
by aditi | Jul 2, 2025 | बॉलीवुड
Anshula Kapoor On Boney Kapoor Second Marriage: बॉलीवुड का कपूर परिवार हमेशा सुर्खियों में रहा है। इस परिवार से कई शानदार एक्ट्रेस और डायरेक्टर हिंदी सिनेमा को मिला है। फिर चाहे वो अनिल कपूर हो, बोनी कपूर हो या फिर सोनम कपूर ही क्यों न हो। इस परिवार की हर जनरेशन में एक शानदार सितारा फिल्मी दुनिया को मिला है। इतना ही नहीं इस परिवार की बहू भी बेहद फेमस रही, जिनका नाम था श्रीदेवी।
बोनी कपूर और श्रीदेवी की पॉपुलर जोड़ी काफी फेमस हुई। सभी जानते है कि बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। वह पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। मोना शौरी और अर्जुन-अंशुला को छोड़कर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ घर बसाया था। ऐसे में अब अंशुल पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी की दूसरी शादी के बारे में बात की है।
बचपन में गुजरीं मुश्किल
अंशुला ने नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- ‘स्कूल में वापस जाने पर, निश्चित रूप से चीजें बदल गईं। आपको ये ध्यान में रखना होगा कि हमारे माता-पिता 1990 के दशक में अलग हो गए थे। हमारे ट्रेडिशन में एक शादी, एकफैमिली, जीवन भर चलने की बात करते हैं। तलाक अनसुना था और बहुत ही असामान्य था। मुंबई जैसे शहर में भी सेपरेशन और भी असामान्य था। जब हमारे माता-पिता अलग हुए, तो लोगों को यह समझने में थोड़ा समय लगा कि किसी के कैरेक्टर में कुछ भी गलत नहीं है। लोगों के दिमाग में यह बात घुसना बहुत मुश्किल हो गया।

अंशुला ने आगे कहा- ‘मैं फर्स्ट क्लास में थी और हुआ ये कि कुछ फैमिली थीं जो नहीं चाहती थीं कि वो हमारी लाइफ से जुड़ें। वो नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे हमारे घर पर आए। 90 के दशक में आप स्कूल के बाद किसी बच्चे के घर जाते थे, है न? मुझे याद है कि मेरे क्लासमेट के व्यवहार में और उनके परिवारों के व्यवहार में मेरे लिए बहुत बड़ा बदलाव आया था। स्कूल में रहना बहुत ही इमोशनल और उलझन भरा समय था।
यह बहुत पब्लिक हो गया
आगे अर्जुन कपूर की बहन ने कहा कि, ‘पापा ने जिस साथी को चुना दुर्भाग्य से या सौभाग्य से यह बहुत पब्लिक हो गया, क्योंकि वो दोनों ही पब्लिक फिगर थे। अगर वे इतने पब्लिक नहीं होते, तो हमारे लिए इससे निपटना आसान होता।
by aditi | Jun 28, 2025 | बॉलीवुड
Shefali Jariwala Marriage: शेफाली जरीवाला, जिन्हें “कांटा लगा गर्ल” के नाम से जाना जाता था, एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल थीं, जिन्होंने 2002 में म्यूजिक वीडियो “कांटा लगा” से रातों-रात प्रसिद्धि हासिल की थी। बीती रात शेफाली (Shefali Jariwala) की मौत हो गई। वह 42 साल की थीं और दिल का दौरा पड़ने से उनका 28 जून की रात में निधन हो गया। हर कोई उन्हें भावभीनि श्रदांजलि दे रहा है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही है। बता दें, एक्ट्रेस ने दो शादियां की थी। आइए जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में।
पारस के शो में बीमारी को लेकर किया था खुलासा
शेफाली (Shefali Jariwala) ने पारस के पॉडकास्ट में अपनी बीमारी को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, 15 साल की उम्र से उन्हें मिर्गी (एपिलेप्सी) की समस्या थी, जिसने उनके स्कूल और सामाजिक जीवन को प्रभावित किया। उन्होंने इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए सख्त जीवनशैली अपनाई, जिसमें ठंडी चीजों और ड्रिंक्स से परहेज करना शामिल था। नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार के जरिए उन्होंने इस बीमारी पर काफी हद तक काबू पा लिया था।
शेफाली ने पहली शादी किसे हुई थी
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की पहली शादी संगीतकार हरमीत सिंह से हुई थी। इस कपल ने साल 2004 में फेरे लिए थे। धूमधाम से इनका विवाह हुआ लेकिन 2009 में ये अलग हो गए। एक्ट्रेस ने अपने पूर्व पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। कहा था कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। एक्ट्रेस ने हरमीत के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी। तलाक के एक साल बाद, 2010 में हरमीत ने सुनैना सिंह से शादी कर ली।

दूसरी शादी और पराग त्यागी के साथ जीवन
तलाक के बाद शेफाली की मुलाकात अभिनेता पराग त्यागी (Parag Tyagi) से हुई। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और 2014 में शादी कर ली। शेफाली और पराग की जोड़ी को एक मजबूत और खुशहाल रिश्ते के लिए जाना जाता था। दोनों ने “नच बलिए” जैसे रियलिटी शोज में साथ हिस्सा लिया। जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शेफाली ने कई इंटरव्यू में पराग के सपोर्टिव नेचर की तारीफ की थी। शेफाली और पराग अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और पल साझा करते थे।

by aditi | Jun 27, 2025 | बॉलीवुड
Neeru Bajwa Unfollows Hania Aamir: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री नीरू बाजवा ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Sardar Ji 3) को लेकर चर्चा में है। इस मूवी की चर्चा जब से हो रही है तब से ट्रेलर रिलीज हुआ है। एक तरह जहां लोगों को ट्रेलर अच्छा लगा तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के अंदर काफी गुस्सा भी है, जिसका कारण है पाकिस्तान की हीरोइन हानिया आमिर का होना। ऐसे में दिलजीत से लेकर नीरू बाजवा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई पंजाबी सेलेब्स इन सितारों के खिलाफ भी होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में नीरू बाजवा ने फिल्म से जुड़े सभी इंस्टाग्राम पोस्ट हटाकर सुर्खियां बटोरी हैं।
क्यों उठाया नीरू ने ये कदम
हर कोई हानिया आमिर का विरोध कर रहा है। नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) ने पहले ‘सरदार जी 3’ के पोस्टर और टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे, लेकिन अब उनके हैंडल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इससे यह साबित होता है कि अभिनेता ने फिल्म की ओवरसीज रिलीज से ठीक एक दिन पहले फिल्म से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे।
नीरू ने हानिया को किया अनफॉलो
‘रेडिट’ पोस्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ने हानिया आमिर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। यह कदम उन्होंने फिल्म के विदेशों में रिलीज होने से ठीक पहले उठाया, जिसके चलते सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि नीरू पहले हानिया को फॉलो करती थीं या नहीं, और कुछ समाचार स्रोतों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की।

हॉरर-कॉमेडी है ‘सरदार जी 3’
अमर हुंदल की डायरेक्टेड ‘सरदार जी 3’ एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें दिलजीत दोसांझ और हनिया आमिर के किरदार भूत-प्रेत के शिकार हुए हैं। फिल्म में नीरू बाजवा भी अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज किया जाएगा, लेकिन भारत में इसे रिलीज नहीं किया जाएगा।
by aditi | Jun 26, 2025 | बॉलीवुड
War 2 Poster: यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई यूनिवर्स की फेमस फिल्म ‘वॉर 2’ के नए पोस्टर 26 जून 2025 को रिलीज किए गए हैं, जिसने फैंस के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसे वैश्विक स्तर पर IMAX फॉर्मेट में प्रदर्शित किया जाएगा। पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है और दर्शकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।
ऋतिक रोशन का पोस्टर
यशराज फिल्म्स ने ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, और कियारा आडवाणी के नए IMAX पोस्टर रिलीज किए हैं। ये पोस्टर फिल्म की भव्यता और एक्शन से भरपूर माहौल को दर्शाते हैं। ऋतिक रोशन के पोस्टर में उनके चेहरे का क्लोज-अप दिखाया गया है, जिसमें वे हाथ में चाकू लिए कैमरे की ओर ध्यान से देखते हुए नजर आ रहे हैं।
जूनियर एनटीआर का पोस्टर
वॉर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जूनियर एनटीआर अपने हाथ में दो बंदूकों से गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर अपना पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘शर्त लगा लो कि तुमने ऐसा वॉर कभी नहीं देखा होगा। जूनियर एनटीआर का किरदार एक नकारात्मक भूमिका में नजर आएगा और उनके पोस्टर में उनकी तीव्रता और रहस्यमयी अंदाज को हाइलाइट किया गया है।
कियारा आडवाणी का पोस्टर
कियारा आडवाणी के पोस्टर ने भी ध्यान खींचा है, जिसमें वह एक मजबूत और आकर्षक किरदार में दिख रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा का बिकिनी लुक भी चर्चा में है, जिस पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के एक विवादास्पद कमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाई थी।
जानें कब रिलीज होगी वॉर 2
ये फिल्म 50 दिन बाद रिलीज होगी यानी 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज हो रही है। ‘वॉर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जूनियर एनटीआर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।