by aditi | Oct 10, 2025 | बॉलीवुड
Mahika Sharma: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी फील्ड पर अपनी शानदार परफॉरमेंस के लिए, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, क्रिकेटर इन दिनों अपने नए प्यार को लेकर चर्चा में हैं। हार्दिक इन दिनों माहिका शर्मा (Mahika Sharma) के साथ चर्चा में है। इससे पहले उनका नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ा था। हार्दिक पांड्या के साथ जिन माहिका शर्मा का नाम जुड़ रहा है आखिर वो हैं कौन, आपको बताते हैं।
कौन है माहिका शर्मा
माहिका शर्मा (Hardik Pandya) एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और समाजसेवी हैं। वे पूर्वोत्तर भारत की एक प्रमुख मॉडल हैं और मिस टीन नॉर्थईस्ट का खिताब जीत चुकी हैं। दिल्ली में जन्मी माहिका ने अपनी शिक्षा दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पूरी की और बाद में इकोनॉमिक्स तथा फाइनेंस में डिग्री हासिल की। मॉडलिंग और अभिनय में कदम रखने से पहले उन्होंने इंटर्नशिप की और फ्रीलांसर के रूप में करियर शुरू किया। इसके अलावा उन्होंने ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की ‘इनटू द डस्क’ और ओमंग कुमार की ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (2019) भी शामिल है। इसमें वो विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वो कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।
इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अमित अग्रवाल जैसे प्रमुख डिजाइनरों के नाम शामिल हैं। उनके काम के लिए उन्हें 2024 के इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का पुरस्कार भी मिला। वो एले मैग्जीन द्वारा मॉडल ऑफ द सीजन भी रह चुकी हैं।
नई गर्लफ्रेंड के साथ कहां नजर आए
दोनों आज यानी 10 अक्टूबर की सुबह एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां माहिका आगे चल रही थी और हार्दिक उनके पीछे चलते नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं हार्दिक और माहिका दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आए। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपनी तक इन डेटिंग के अफवाहों पर कोई ऑफिशियल नहीं किया है।
by aditi | Oct 10, 2025 | बॉलीवुड
Varinder Singh Ghuman: भारतीय पेशेवर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन (Varinder Singh Ghuman) का निधन हो गया है। बताया जाता है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। खेल के साथ-साथ वरिंदर फिल्मी दुनिया से भी ताल्लुक रखते थे। उन्हें लोग आयरन मैन के नाम से भी जानते थे। वरिंदर ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’, ‘मरजावां’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 2012 में ‘कबड्डी वन्स अगेन’ से पंजाबी फिल्म में शुरुआत की और बाद में ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ (2014)।
वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर थे वरिंदर
वे दुनिया के पहले शुद्ध शाकाहारी (वेजिटेरियन) प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर माने जाते थे, जिन्होंने साबित किया कि शाकाहारी आहार से भी उच्च स्तर की बॉडीबिल्डिंग संभव है। पंजाब के जालंधर जिले के निवासी घुम्मन ने भारतीय बॉडीबिल्डिंग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और कई राष्ट्रीय व वैश्विक प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

Varinder Singh Ghuman
वरिंदर का बॉडीबिल्डिंग करियर:
2005 में मिस्टर जालंधर और मिस्टर पंजाब का खिताब जीता।
2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब हासिल किया।
कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भाग लिया, जहां उन्होंने अपनी फौलादी मांसपेशियों और अनुशासन से सराहना बटोरी।

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन थे
हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने उन्हें एशिया में अपने हेल्थ प्रोडक्ट्स का ब्रांड एंबेसडर चुना।
वे टैटू और लग्जरी गाड़ियों के शौकीन थे; उनके हाथों पर सांप और ओंकार के टैटू बने थे।
बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना था, लेकिन लंबी कद-काठी के कारण बॉडीबिल्डिंग की ओर मुड़े।
हार्ट अटैक से हुआ निधन
बता दें, 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर के एक अस्पताल में कंधे की मामूली सर्जरी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे 41-43 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके निधन से बॉडीबिल्डिंग, फिल्म जगत और पंजाब शोकाकुल है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें “पंजाब का गौरव” कहा, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उनके योगदान की सराहना की। घुम्मन न केवल अपनी शारीरिक ताकत, बल्कि मजबूत इरादों के लिए याद किए जाएंगे।
by aditi | Oct 10, 2025 | बॉलीवुड
Deepika Padukone: बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की खबर सामने आई थी। कहा गया था कि उन्हें संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म स्पिरिट और नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर कर दिया गया। इतना ही नहीं संदीप रेड्डी ने तो सोशल मीडिया पर दीपिका (Deepika Padukone) को लेकर तंज भी कसा थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
चुपचाप लड़ाईयां लड़ना ही मेरा तरीका है
मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने पर्दे पर वापसी करने को लेकर अपनी और अपने बच्चे की सेहत को प्राथमिकता देते हुए शूटिंग के दौरान 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिसके चलते उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट और नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर कर दिया गया। इस विवाद ने इंडस्ट्री में डबल स्टैंडर्ड्स को लेकर बहस छेड़ दी है। आखिरकार, 9-10 अक्टूबर 2025 को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर मध्य प्रदेश में एक इवेंट के दौरान दीपिका ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे हमेशा से अपनी जंगें अकेले और चुपचाप लड़ती आई हैं। “मुझे ये भी नहीं पता कि इसे क्या कहा जाए, लेकिन मैं उन लोगों में से हूं जिन्होंने हमेशा अपनी लड़ाइयां चुपचाप लड़ी है।”
”यह दबाव डालने जैसा होता है”
दीपिका ने जोर देकर कहा कि मेल सुपरस्टार्स सालों से 8 घंटे की शिफ्ट करते आए हैं, लेकिन ये कभी हेडलाइंस नहीं बनता। “पब्लिकली ये बात पता है कि बहुत सारे मेल एक्टर सालों से हर रोज आठ घंटे काम कर रहे हैं। उनमें से ज्यादातर मंडे से फ्राइडे तक सिर्फ आठ घंटे काम करते हैं। वे वीकेंड में काम नहीं करते।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है, जबकि ये प्रैक्टिस आम है। “एक महिला होने के नाते, अगर यह दबाव डालने जैसा होता है, तो ऐसा ही सही। लेकिन यह कंट्रोवर्सी का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।” दीपिका ने अपने फैसलों पर कायम रहने की बात दोहराई।
आखिर क्यों कल्कि 2 से किया बाहर
बता दें, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में दीपिका को लीड रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उनकी 8 घंटे शिफ्ट और प्रॉफिट शेयरिंग की मांग के बाद तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर ‘गंदा पीआर गेम’ का आरोप लगाया, जिसे दीपिका से जोड़ा गया। वहीं कल्कि 2 की बात करें तो मेकर्स ने कहा कि फिल्म को ज्यादा कमिटमेंट चाहिए, इसलिए दीपिका को हटा दिया गया। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फीस और काम के घंटों को वजह बताया गया। एक्ट्रेस के वर्कफ्रँट की बात करें तो इन दिनों शाहरुख खान के साथ किंग की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी अनाउंसमेंट सितंबर 2025 में की गई।
by aditi | Aug 6, 2025 | बॉलीवुड
Mrunal Thakur And Dhanush Dating Rumours: साउथ अभिनेता धनुष (Dhanush) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। इन दिनों अभिनेता के अफेयर की खबर सामने आ रही है। धनुष ने 18 नवंबर 2004 को अभिनेता रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी हालांकि, इस कपल ने साल 2022 में तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। अब दोनों अलग हो चुके है और अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। वहीं अब धनुष (Dhanush) को लेकर डेटिंग की अफवाहें आ रही है। इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ा जब दोनों को कई सार्वजनिक आयोजनों में एक साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं।
किसे डेट कर रहे हैं धनुष
‘सन ऑफ सरदार 2’ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और धनुष को लेकर डेटिंग की खबर सामने आ रही है। दोनों के डेटिंग रूमर्स तब फैलने शुरू हुए जब धनुष ‘सन ऑफ सरदार’ के इवेंट में गेस्ट लिस्ट में शामिल हुए थे और बाद में उन्हें मृणाल की बर्थडे पार्टी में भी स्पॉट किया गया। तब से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है। दिलचस्प बात ये है कि मृणाल ठाकुर धनुष की बहनों को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करती हैं।
तेरे इश्क में रैप-अप पार्टी
इसके अलावा जुलाई 2025 में धनुष की फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग पूरी होने पर आयोजित रैप-अप पार्टी में मृणाल शामिल हुई थीं। इस इवेंट की तस्वीरें, जिन्हें लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लन ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, में दोनों एक साथ मुस्कुराते नजर आए।
धनुष का अपनी बहनों के साथ गहरा रिश्ता
धनुष की दोनों बड़ी बहनें, कार्तिका और विमला, डॉक्टर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी फैमिली लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं और अपने फ़ॉलोअर्स को अपडेट रखती हैं। धनुष अपनी बहनों के बेहद करीब माने जाते हैं, कथित तौर पर वे महीने में कम से कम दो बार उनसे मिलते हैं।
by aditi | Aug 4, 2025 | बॉलीवुड
Arpita Khan Arbaaz Khan Birthday Party: बॉलीवुड के खान परिवार में देर रात शानदार पार्टी का आयोजन हुआ। दरअसल, देर रात सलमान खान की प्यारी बहन अर्पिता खान और अरबाज खान की बर्थडे पार्टी थी। अर्पिता का जन्मदिन जहां 1 अगस्त को होता है तो वहीं अरबाज का जन्मदिन 4 अगस्त को होता है। ऐसे में दोनों बहन-भाई ने शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सेलेब्स भी शामिल हुए। ये शानदार पार्टी अर्पिता के फेमस होटल MERCII में शानदार पार्टी हुई, जिसमें उनके भाई सलमान खान, अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान, सोहेल खान, अरहान खान, सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर खान, सोनाली बेंद्रे, बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।
पापा बनने वाले हैं अरबाज खान
इस खास मौके पर बर्थडे बॉय अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ नजर आए। इस खास मौके पर शूरा अपने बेबी बंप को फ्लॉट किया। उन्होंने मीडिया पर बेबी बंप के साथ खूब पोज भी दिए। इस मौके पर शूरा ऑल ब्लैक लुक अपनाया, जिसमें वह ब्लैक ब्यूटी बनकर छाईं, तो ऑल डेनिम लुक में अरबाज का स्टाइल भी डैशिंग लगा। अरबाज ने पार्टी के लिए कैजुअल लुक अपनाया। वह डेनिम ड्यूल शेड वाली ब्लू शर्ट पहनकर आए।
अरबाज से 22 साल छोटी शूरा ने जैसे ही पति का हाथ थामकर यहां एंट्री ली, तो सूट- बूट में बॉस लेडी बन बेबी बंप फ्लॉन्ट करने वाला उनका अंदाज छा गया। जिसे उन्होंने बड़े ही ग्रेस के साथ कैरी किया। बता दें, अरबाज 57 की उम्र में दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।
शूरा के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
शूरा के चेहरे पर साफ-साफ प्रेग्नेंसी ग्लो देखने को मिला। एक यूजर ने लिखा- ‘प्रेग्नेंसी में शूराग्लो कर रही हैं, छोटा डोरेमोन आने वाला है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इतने टाइट कपड़े पहनने की कोई जरूरत नहीं है।
by aditi | Jul 16, 2025 | बॉलीवुड
Student Of The Year Cast Are Parents: फिल्म “Student of the Year” साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में तीन नए चेहरों ने बॉलीवुड में कदम रखा और आज इंडस्ट्री में फेमस है। हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की। ये तीनों आज बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं और अब ये सभी माता-पिता बन चुके हैं। खास बात यह है कि इन तीनों के घर बेटियों ने जन्म लिया है, जो SOTY फैंस के लिए एक दिलचस्प और भावनात्मक संयोग है।
सबसे पहले आलिया ने दिया था बेटी को जन्म
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 2012 में SOTY के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली ही फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने हाइवे, उड़ता पंजाब, राज़ी, गली बॉय, और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया। आलिया ने 2022 में अपने सह-कलाकार और लंबे समय से प्रेमी रणबीर कपूर से शादी की। आलिया और रणबीर ने 6 नवंबर 2022 को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया।

वरुण धवन भी बने पिता
वरुण धवन ने SOTY से दर्शकों का दिल जीता था। इसके बाद हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वां 2, और कलंक जैसी फिल्मों में उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से जनवरी 2021 में शादी की। वरुण और नताशा ने 3 जून 2024 को अपनी बेटी लारा का स्वागत किया। वरुण ने सोशल मीडिया पर इस खुशी को साझा करते हुए लिखा कि वे अपनी “लिटिल प्रिंसेस” के आगमन से बेहद खुश हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा बने पिता
15 जुलाई 2025 को सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी का स्वागत किया। इस खबर ने SOTY फैंस को उत्साहित कर दिया, क्योंकि इसके साथ ही SOTY के तीनों मुख्य सितारे बेटियों के माता-पिता बन गए। हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी बेटी का नाम नहीं बताया है।
