Varanasi Film: एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी जानें कब होगी रिलीज, RRR से भी ज्यादा है इसका बजट

Varanasi Film: एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी जानें कब होगी रिलीज, RRR से भी ज्यादा है इसका बजट

Varanasi Film Release Date: एसएस राजामौली की आगामी फिल्म वाराणसी है, जिसका एलान उन्होंने 15 नवंबर को हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में आधिकारिक ऐलान कर दिया। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मौजूद थे। वहीं जब इस फिल्म का नाम अनाउंस हुआ है, तब से ही फैंस इसके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको इसके बारे में रिलीज डेट से लेकर इसकी कहानी और इसका बजट सब कुछ बताते हैं। 

महेश बाबू लीड रोल में

महेश बाबू पहली बार राजामौली के साथ काम कर रहे हैं और एक्टर फिल्म में नायक रुद्र की भूमिका निभाएंगे। वहीं प्रियंका चोपड़ा, 2021 में आई ‘द स्काई इज पिंक’ के बाद पहली बार भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, वो फिल्म में मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में खलनायक कुंभा की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे उन्होंने अपने करियर की सबसे भावनात्मक और शारीरिक रूप से कठिन भूमिका बताया।

 

 

राजामौली ने खुलासा किया कि फिल्म में महेश बाबू भगवान राम की भूमिका निभाते दिखेंगे। उन्होंने बताया, ‘रामायण और महाभारत हमेशा से मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी जल्दी रामायण के एक अहम प्रसंग को फिल्माने का मौका मिलेगा। जब महेश पहली बार भगवान राम के गेटअप में सामने आए, तो मेरी रूह कांप उठी. उस तस्वीर को मैंने वॉलपेपर भी बना लिया था… फिर हटा दिया।

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें, फिल्म जनवरी 2027 में संक्रांति के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावाणी ने हाल ही में कन्फर्म किया है। पहले फिल्म को SSMB29 कहा जा रहा था, लेकिन अब इसका आधिकारिक टाइटल ‘वाराणसी’ घोषित किया गया है। टीजर में महेश बाबू को एक बैल पर खून से लथपथ अवस्था में दिखाया गया है, जिसके बाद फिल्म का टाइटल सामने आता है। बता दें, यह एक एपिक साइंस-फिक्शन एक्शन-एडवेंचर है, जो इंडियन कल्चरल थीम्स पर बेस्ड है।

कितना है फिल्म का बजट?

फिल्म का बजट लगभग 135 मिलियन डॉलर (लगभग 1188 करोड़ रुपये) बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग अब तक केन्या, हैदराबाद और ओडिशा में पूरी की जा चुकी है। राजामौली के अनुसार, ‘हमने एक बड़े सीक्वेंस पर 60 दिनों तक काम किया. हर दिन चुनौतीपूर्ण था. हर एपिसोड अपने आप में एक फिल्म जैसा महसूस होता था।

 

Meera Vasudevan की टूटी तीसरी शादी, सालभर पहले विपिन पुथियंकम संग लिए थे फेरे

Meera Vasudevan की टूटी तीसरी शादी, सालभर पहले विपिन पुथियंकम संग लिए थे फेरे

Actress Meera Vasudevan Divorce: मीरा वासुदेवन (Meera Vasudevan) भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम, तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में नजर आती हैं। वो पैन-इंडिया अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पति विपिन पुथियंकम (Vipin Puthiyankam)  से तलाक की आधिकारिक घोषणा की है। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस का पोस्ट

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, उन्होंने लिखा, “मैं, एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन, आधिकारिक तौर पर घोषणा करती हूं कि मैं अगस्त 2025 से सिंगल हूं. मैं अपने जीवन के सबसे अद्भुत और शांतिपूर्ण चरण में हूं “, इस पोस्ट को शेयर करने के बाद लोगों का खूब रिएक्शन सामने आ रहा है।

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मीरा और विपिन की पहली मुलाकात सीरियल कुडुम्बविलक्कु के सेट पर हुई थी, जहां उनकी प्रॉफेशनल दोस्ती पर्सनल रिश्ते में बदल गई> हालांकि दोनों की शादी टूटने के एलान करने के बाद 43 साल की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सभी फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

 

मीरा के पिछले विवाह:

विवाह क्रम
पति का नाम
शादी का वर्ष
तलाक का वर्ष
बच्चे
पहला
विशाल अग्रवाल (Vishal Agarwal)
2005
2010
कोई नहीं
दूसरा
जॉन कोक्केन (John Kokken, अभिनेता)
2012
2016
एक बेटा (अरिहा)
तीसरा
विपिन पुथियंकम
2024
2025 (अगस्त)
कोई नहीं

 

मीरा वासुदेवन का करियर 

एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की, जिसमें कई विज्ञापनों (जैसे फेयर एंड लवली, कोका-कोला, रिलायंस आदि) में काम किया और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा। 2005 में तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार (स्पेशल प्राइज) और 2007 में केरल राज्य टीवी पुरस्कार (बेस्ट एक्ट्रेस) से सम्मानित हो चुकी हैं। मीरा ने टीवी से ही अभिनय की शुरुआत की और दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं। मीरा ने 2003 में फिल्मों में डेब्यू किया। उनका करियर शुरुआत में हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में फैला, लेकिन मलयालम में ‘थनमथ्रा’ ने उन्हें स्टार बना दिया। 2010 के दशक में हायतस के बाद 2017 में कमबैक किया।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के अंदाज में विजय वर्मा ने किया अपनी फिल्म का प्रमोशन, देखें  वीडियो

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के अंदाज में विजय वर्मा ने किया अपनी फिल्म का प्रमोशन, देखें वीडियो

Vijay Varma Promotes Gustaakh Ishq: विजय वर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म गुस्ताख इश्क को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, जिसका वह जमकर का प्रमोशन भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी के स्टाइल में नजर आ रहे हैं। 

विजय वर्मा ने तुलसी स्टाइल में किया प्रमोशन

इस वीडियो में विजय वर्मा अपनी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। विजय वर्मा (Vijay Varma) ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी के स्टाइल में ‘गुस्ताख इश्क’ को प्रमोट किया है और कुछ पोस्टर की झलक दिखाई। विजय वर्मा का ये वीडियो तीन दिन पुराना है, लेकिन फिल्म की रिलीज नजदीक होने के कारण यह अचानक वायरल हो गया और इंस्टा ट्रेंड में आ गया। एक्टर विजय ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की @manishmalhotra05 गुस्ताख इश्क कैजुअली @manishmalhotraworld हेडक्वार्टर पर कब्जा कर रहा है।’ उनका ये अंदाज देखकर फैंस हैरान भी हुए और खुश भी, क्योंकि किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि विजय वर्मा ‘तुलसी स्टाइल’ में इस तरह प्रमोशन करेंगे। ‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में लिड रोल में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख हैं। वहीं नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

 

अंगद और वृंदा की शादी से तुलसी को लगेगा झटका

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीवी पर 25 साल बाद लौटा है, जिसमें इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अब अंगद और वृंदा की शादी का ट्रैक चल रहा है, जिसके चलते मेकर्स शो में नया नया ट्विस्ट लाने को तैयार हैं। नए एपिसोड में देखने को मिलता है कि अंगद, वृंदा को लेकर मंदिर में शादी करने चला जाता है और वहीं तुलसी उसके पीछे जाती है, लेकिन वह उनकी शादी नहीं रोक पाती है।

 

 

 

 

 

‘ग्लोबट्रॉटर’ से Priyanka Chopra की तस्वीरें सामने आई हैं, देसी गर्ल बनकर दिखाए जलवे

‘ग्लोबट्रॉटर’ से Priyanka Chopra की तस्वीरें सामने आई हैं, देसी गर्ल बनकर दिखाए जलवे

Globe Trotter Event: आज 15 नवंबर 2025 को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की आगामी फिल्म र (Globe Trotter) (जिसका आधिकारिक टाइटल अब घोषित हो चुका है) का भव्य लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। यह इवेंट एक ऐतिहासिक डिजिटल-फर्स्ट प्रीमियर रहा, जो जियोहॉटस्टार पर शाम 7 बजे से लाइव स्ट्रीम हुआ।
लगभग 50,000 फैंस की मौजूदगी में यह समारोह एक सिनेमाई उत्सव की तरह रहा। जहां फिल्म का पहला लुक, टीजर और टाइटल रिवील किया गया। एसएस राजामौली की यह फिल्म के बाद उनकी पहली डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट है, जो एक एक्शन-एडवेंचर जंगल थ्रिलर है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में महेश बाबू (रुद्रा के रूप में), प्रियंका चोपड़ा (मंदाकिनी के रूप में) और पृथ्वीराज सुकुमारन (कुंभ के रूप में) नजर आए। सोशल मीडिया पर पीसी का देसी लुक काफी वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा का लुक

फिल्म ‘वाराणसी’ की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस मौके पर सफेद रंग की ड्रेस में नजर आईं। इवेंट में आते ही उन्होंने नमस्ते किया और फैंस की तरफ हाथ हिलाया। सफेद लहंगे में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का अभिवादन किया। इवेंट में महेश बाबू और विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हुए

प्रियंका ने इवेंट के दौरान कहा, ‘मुझे भारत में इस फिल्म में काम करने पर बहुत खुशी हो रही है। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मैं तेलुगु इंडस्ट्री को ज्वाइन कर पाई। ये तो बस शुरुआत है।’ उन्होंने राजामौली और महेश बाबू की तारीफ की। महेश बाबू की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा मुझे आपके परिवार ने इतना अपनापन फील कराया। मुझे लगा कि हैदराबाद मेरा दूसरा घर है।

भारतीय सिनेमा में वापसी

प्रियंका चोपड़ा जोनस की भारतीय सिनेमा में यह धमाकेदार वापसी हो रही है। उनका किरदार मंदाकिनी एक रहस्यमयी, सशक्त और एक्शन-ओरिएंटेड महिला का है। इवेंट से पहले ही उनका पहला लुक पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें वे चट्टान की कगार पर खड़ी हैं—एक चटख पीले साड़ी में, हाथ में बंदूक लिए बैलेंस बनाते हुए। यह तस्वीर पारंपरिक परिधान और हाई-ऑक्टेन एक्शन का शानदार मिश्रण है, जिसे प्रशंसकों ने “प्योर फायर” कहा। टीजर में भी उनका किरदार एक फियरलेस वॉरियर के रूप में उभरा, जो अफ्रीकी लोककथाओं और हॉलीवुड एडवेंचर हीरोज से प्रेरित लगता है।

बॉलीवुड को लगा एक और सदमा, एक्ट्रेस Kamini Kaushal का हुआ निधन

बॉलीवुड को लगा एक और सदमा, एक्ट्रेस Kamini Kaushal का हुआ निधन

Kamini Kaushal Passes Away: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड गलियारों में एक के बाद एक नाखुश की खबर सामने आ रही हैं। देखा जाए तो अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक कई सितारों का निधन हो चुका है। इसी के साथ दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र इस वक्त जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को अभिनेत्री कमिनी कौशल (Kamini Kaushal) का निधन हो गया है।

परिवार के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि वे लंबे समय से उम्रजनित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, और उनका निधन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। परिवार ने इस दुखद समय में गोपनीयता की अपील की है, और अंतिम संस्कार के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
वे 98 वर्ष की आयु में 14 नवंबर 2025 को स्वर्ग सिधार गईं। उनका जन्म 24 फरवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। उनका असली नाम उमा कश्यप था। वे दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। वे केवल सात वर्ष की थी जब उनके पिता का निधन हो गया। उमा कश्यप बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं।  एक्ट्रेस ने अपने जीवन एक लंबा वक्त उन्होंने सिनेमा को दिया था। कामिनी कौशल 90 पार की उम्र के बाद भी सिनेमा की दुनिया में सक्रिय रहीं।

एक्ट्रेस के करियर की झलक

कामिनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत देश को आजादी मिलने से पहले चेतन आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नीचा नगर’ से की थी। यह की पहली भारतीय फिल्म रही है, जिसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। वहां इस फिल्म को ‘गोल्डन पाम’ पुरस्कार मिला। यह चेतन आदर्श के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। 20 साल की उम्र में वे स्टारडम के शिखर पर पहुंच गई थीं। करियर की दूसरी पारी में वे अभिनेता मनोज कुमार की ऑन स्क्रीन मां के रूप में चर्चित रहीं। साल 2022 में उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया। इससे पहले वह 2019 की फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर की दादी का किरदार निभाती नजर आई थीं।

 

 

De De Pyaar De 2 Review: “प्यार vs परिवार” की कहानी है दे दे प्यार दे 2, अजय पर भारी पड़े माधवन

De De Pyaar De 2 Review: “प्यार vs परिवार” की कहानी है दे दे प्यार दे 2, अजय पर भारी पड़े माधवन

De De Pyaar De 2 Review: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ (De De Pyaar De 2) रिलीज हो चुकी है।  ये फिल्म 2019 की हिट रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है, जो 14 नवंबर 2025 को रिलीज हुई है। निर्देशक अंशुल शर्मा ने लव रंजन और तरुण जैन की स्क्रिप्ट पर काम किया है। इसमें ढेर सारी सेल्फ-अवेयर कॉमेडी, मजेदार ड्रामा और ट्विस्ट भरी लव स्टोरीज होती हैं। 

इस लव स्टोरी में है ज्यादा उम्र का तड़का

पहली फिल्म की तरह इस मूवी में भी उम्र के अंतर पर फोकस है, लेकिन इस बार ट्विस्ट आयशा के पिता (आर. माधवन) के किरदार से आता है, जो आशीष से उम्र में छोटा है। स्क्रिप्ट मजबूत है – शुरुआत और अंत शानदार हैं, बीच में थोड़ा धीमा पड़ जाता है। ह्यूमर रिलेटेबल है, जैसे फैमिली डिनर की अजीबोगरीब बातें या ‘प्रोग्रेसिव’ पेरेंट्स का ड्रामा। इमोशंस भी बैलेंस्ड हैं, जो हंसाती भी है और रुलाती भी। कुछ जगहें प्रेडिक्टेबल लगती हैं, लेकिन ओवरऑल एक रोलरकोस्टर राइड।

परफॉर्मेंस

  • अजय देवगन (आशीष मेहरा): इफॉर्टलेस! उनकी टाइमिंग और मैच्योरिटी कमाल की है। नॉस्टैल्जिया भी जोड़ते हैं, जैसे अपनी रियल लाइफ से रेफरेंस।
  • रकुल प्रीत सिंह (आयशा): स्टनिंग और एनर्जेटिक। इमोशनल सीन में चमकती हैं, लेकिन कभी-कभी अंडरयूज्ड लगती हैं।
  • आर. माधवन (राजजी): शोस्टॉपर! उनकी फेक-मॉडर्न अटिट्यूड और अजय के साथ केमिस्ट्री हंसाने पर मजबूर कर देती है। ‘शैतान’ के बाद फिर धमाल।
  • मीजान जाफरी: सरप्राइज पैकेज, कॉमिक टाइमिंग इम्प्रूव्ड। रकुल के साथ फ्रेश केमिस्ट्री।
  • जावेद जाफरी: वन-लाइनर्स से हाउस डाउन।
  • गौतमी कपूर: ग्राउंडेड रोल में परफेक्ट।

दे दे प्यार दे 2′ एक क्लीन फैमिली एंटरटेनर है, जो पहली फिल्म से बेहतर लगती है। हंसी, इमोशंस और मैसेज (उम्र से ऊपर प्यार) का परफेक्ट ब्लेंड। अगर आप लाइट-हार्टेड कॉमेडी चाहते हैं, तो थिएटर में जरूर जाएं। वीकेंड के लिए आइडियल। अनुमान है कि यह फिल्म जनवरी 2026 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी।

मेरा रेटिंग: ★★★★☆ (3/5)