Piyush Poorey Passes Away: ‘भाबीजी घर पर हैं’ की फेमस अभिनेत्री शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) के पूर्व पति पीयूष पूरे (Piyush Poorey) को लेकर खबर है कि उनका निधन हो गया है। पीयूष पूरे का निधन 19 अप्रैल 2025 को लीवर की समस्या के कारण हुआ। शुभांगी ने पीयूष से साल 2000 में शादी रचाई थी। शादी के बाद ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।
काफी समय से बीमार ने पीयूष
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पीयूष लंबे समय से लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे। अपने जीवन के अंतिम दिनों में भी कथित तौर पर उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। हालांकि, इस बारे में एक्ट्रेस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। शुभांगी भावनात्मक रूप से कठिन समय से गुजर रही हैं। पीयूष (Piyush Poorey Passes Away) के निधन ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। हालांकि, इससे पहले बॉम्बे टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, शुभांगी ने साझा किया कि पीयूष से उनका अलगाव बहुत दर्दनाक था। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए शुभांगी के पूर्व पति पीयूष एक डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल थे।
इसी साल हुआ था तलाक
इस कपल ने साल 2003 में शादी की थी और 22 साल तक साथ रहे। 5 फरवरी 2025 को शुभांगी और पीयूष का तलाक हो गया। पीयूष पूरे और शुभांगी (Piyush Pure and Shubhangi) ने साल 2023 में एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था और बताया था कि वो अलग रहना चाहते हैं और बेटी के खातिर तलाक के लिए फाइल नहीं कर रहे हैं। दोनों 2022 से ही अलग रहने लगे थे। शुभांगी अत्रे की बेटी 18 साल की है, जिसका नाम आशी है। वह अमेरिका में एस्ट्रोफिजिक्स की पढ़ाई कर रही है। शुभांगी ने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की और महसूस किया कि आपसी सम्मान, साथ, विश्वास और दोस्ती एक मजबूत शादी की नींव हैं।
एक्ट्रेस का करियर
शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने साल 2016 में शो भाभी जी घर पर है का हिस्सा बनी थी। इस शो में शुभांगी ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाया और मशहूर हो गई। अब शुभांगी ‘अंगूरी भाभी ‘बन कर फैंस के दिनों में राज करती हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने काफी स्ट्रगल किया था।
साल 2007 में उन्हें एकता कपूर के शो ‘कसौटी’ में पलछिन बासु का किरदार निभाने का मौका मिला। बस इसके बाद उन्होंने फिर दोबारा कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद करम अपना अपना,कुमकुम, जलवा,ये रिश्ता क्या कहलाता है,दो हंसों का जोड़ा,हवन, बिग बॉस 5,चिड़िया घर, सावधान इंडिया,अधूरी कहानी हमारी,गुलमोहर ग्रैंड शो किया।