Bollywood baithak: पिछले दो दिनों से टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर जाने माने स्टैंड-अप कॉमेडी समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) पर काफी विवाद हो रहा है। हालांकि, इससे पहले इस शो को युवाओं ने काफी पसंद भी किया है। तो क्या हुआ ऐसा इन दो दिनों में जिससे समय रैना का ये शो अब लोगों के लिए विवादित हो गया है। दरअसल, इस शो के हर एपिसोड में जाने माने सेलेब्स भी हिस्सा बनते हैं।
इस बार ऱणवीर अल्लाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) पहुंचे और उन्होंने अपने कंटेस्टेंट से पेरेंट्स के बारे में भद्दा सवाल पूछकर मुसीबत अपने सिर पर ले ली। हालांकि, रणवीर पहले सेलेब्स नहीं है जो इस शो का हिस्सा बने हैं। इससे पहले भी कई सेलेब्स यहां पहुंचे और उन्होंने भी कई भद्दा सवाल और गाली गलौज किया है, लेकिन वह जितने चर्चा में नहीं आए, जितना रणवीर इलाहाबादिया पर जनता भड़क रही है। आइये जानते हैं कौन कौन इस शो का हिस्सा बना और उन्होंने क्या-क्या बोला।
रणवीर अल्लाहाबादिया
अब तक ज्यादातर लोगों को मालूम हो चुका है कि जाने माने एक यूट्यूबर, एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर रणवीर अल्लाहाबादिया Ranveer Allahbadia) शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में क्या कहा था। उनका सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि यूट्यूब ने रणवीर का वो विवादित वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। यूट्यूब ने यह कार्रवाई सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से भेजे गए नोटिस के बाद की है। बता दें, मुंबई में अल्लाहबादिया के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस ने कहा है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, असम में भी अल्लाहबादिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
उर्फी जावेद
समय रैना (Samay Raina) के शो में इंफ्लूएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) भी नजर आ चुकी है। इस दौरान उर्फी जावेद का एक कंटेस्टेंट के साथ विवाद हो गया था। इतना ही नहीं उर्फी की तुलना एक्स एडल्ट फिल्म स्टार मिया खलीफा से भी हुई थी।
पूनम पांडे
पूनम पांडे (Poonam Pandey) एक मशहूर भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह अक्सर अपने अश्लील बयानों के चलते सुर्खियों में रहती है। वह भी इस शो का हिस्सा बनी थी।
अविका गौर
अविका गोर (Avika Gor) भी इंडिया गोट लेटेंट में नजर आई थी, जिसमें देवेश दीक्षित और शाश्वत माहेश्वरी नजर आए थे।
इंडियाज गॉट लेटेंट की जानकारी
बता दें, समय रैना ने 2024 में अपना शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ लॉन्च किया था। इस शो में एक खास सेल्फ-रेटिंग फॉर्मेट है, जिसमें प्रतिभागी खुद ही अपनी परफॉर्मेंस को रेट करते हैं।
