by aditi | Oct 10, 2025 | लाइफस्टाइल
Karva Chauth 2025: देशभर में आज 10 अक्टूबर को करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी इस व्रत की धूम देखने को मिल रही है। कई एक्ट्रेसेज ने अपने पति के लिए ये करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत रखा है और अपने हाथों में उनके नाम की मेहंदी भी लगवाई है। इस बीच हिना खान (Hina Khan) भी करवा चौथ के मौके पर अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगवाई है। बता दें, हिना खान (Hina Khan) ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड, रॉकी जायसवाल से जून 2025 में शादी की है। यह एक निजी समारोह था, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की घोषणा करते हुए तस्वीरें साझा कीं और अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया था।
हिना खान की मेहंदी है बहुत खास
हिना खान ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की मेहंदी वाली फोटोज शेयर की है। इस मौके पर रॉकी ने भी हिना के लिए मेहंदी लगाई है। दरअसल, हिना खान ये पहला करवा चौथ है। इस बार हिना से ज्यादा लोगों का ध्यान रॉकी के हाथों पर सजी मेहंदी ने खींचा है। हिना खान ने अपनी हाथ पिछले हिस्से पर मेहंदी लगवाई है। इसके लिए उन्होंने ट्रायंगल पैटर्न का इस्तेमाल किया है। ये बहुत ही मिनिमल डिजाइन है, जिसने उनके हाथ के पिछले हिस्से को अच्छे से कवर किया है। इसके अलावा, उन्होंने उंगलियों पर मेहंदी को पूरी तरह फैला कर भरा हुआ है। आप इस मिनिमल, ट्रेंडिंग और खूबसूरत डिजाइन को किसी भी पूजा या फंक्शन से पहले लगा सकती हैं।
रॉकी की मेहंदी में क्या है?
इस मेहंदी में उन्होंने अपना कपल नाम HIRO लिखवाया है, जिसमें हिना का ही और रॉकी का रो है। इसके अलावा, उन्होंने इंफिनिटी का साइन बनाया है, जो कि उनके जन्मों-जन्मांतर तक रहने वाले प्यार और साथ को दर्शाता है। इसके अलावा, उन्होंने सबसे खास तारीख भी लिखवाई है।
by aditi | Oct 10, 2025 | वायरल Video
Gurucharan Singh Video: टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) जिन्हें कई लोग रोशन सिंह सोढ़ी के नाम और किरदार से भी जानते हैं।अभिनेता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खुश नहीं आ रहे हैं।
गुरुचरण सिंह का नया वीडियो
गुरुचरण सिंह अपने नए वीडियो में बता रहे हैं कि बाबा जी ने उनकी और उनके परिवार की अरदास सुन ली है और बहुत ही जल्द वह अपने चाहने वालों को एक खुशखबरी सुनाने वाले हैं, क्योंकि फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। इस वीडियो के सामने आते ही अब लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया है कि शायद गुरुचरण की टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टी चश्मा’ (TMKOC) में वापसी कर सकते हैं।
पांच साल पहले छोड़ा था शो
गुरुचरण सिंह ने 2020 में TMKOC छोड़ दिया था, लेकिन 2024 में लापता होने की घटना के बाद वे सुर्खियों में रहे। जनवरी 2025 में उन्होंने अस्पताल से एक भावुक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि “गुरु साहेब ने मुझे नया जीवन दिया है” और उनकी हालत खराब होने की बात कही। अब यह नया वीडियो उनके रिकवरी और पॉजिटिव अपडेट का संकेत दे रहा है। फरवरी 2025 में सिंगर मीका सिंह ने भी उनका सपोर्ट किया था, जो एक अलग वीडियो में वायरल हुआ था।
फैंस ने लगाई अटकलें
एक्टर के इंस्टाग्राम वीडियो पर ही फैंस ने रिएक्शन दिए। एक यूजर लिखता है, ‘तारक मेहता…में आओगे, इससे बड़ी गुड न्यूज क्या होगी।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘अच्छी खबर मतलब आप ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में आ रहे हो यहीं है ना पाजी, यहीं बोल दो पाजी दिल खुश हो जाएगा। एक बार बोल दो, दिल खुशी से डांस करेगा पाजी।’ एक और फैन ने कमेंट किया, ‘कमबैक होने वाला है दोस्तों।’ एक और फैन लिखता है, ‘वापस आओ सोढ़ी पाजी।’
by aditi | Oct 10, 2025 | बॉलीवुड
Mahika Sharma: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी फील्ड पर अपनी शानदार परफॉरमेंस के लिए, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, क्रिकेटर इन दिनों अपने नए प्यार को लेकर चर्चा में हैं। हार्दिक इन दिनों माहिका शर्मा (Mahika Sharma) के साथ चर्चा में है। इससे पहले उनका नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ा था। हार्दिक पांड्या के साथ जिन माहिका शर्मा का नाम जुड़ रहा है आखिर वो हैं कौन, आपको बताते हैं।
कौन है माहिका शर्मा
माहिका शर्मा (Hardik Pandya) एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और समाजसेवी हैं। वे पूर्वोत्तर भारत की एक प्रमुख मॉडल हैं और मिस टीन नॉर्थईस्ट का खिताब जीत चुकी हैं। दिल्ली में जन्मी माहिका ने अपनी शिक्षा दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पूरी की और बाद में इकोनॉमिक्स तथा फाइनेंस में डिग्री हासिल की। मॉडलिंग और अभिनय में कदम रखने से पहले उन्होंने इंटर्नशिप की और फ्रीलांसर के रूप में करियर शुरू किया। इसके अलावा उन्होंने ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की ‘इनटू द डस्क’ और ओमंग कुमार की ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (2019) भी शामिल है। इसमें वो विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वो कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।
इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अमित अग्रवाल जैसे प्रमुख डिजाइनरों के नाम शामिल हैं। उनके काम के लिए उन्हें 2024 के इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का पुरस्कार भी मिला। वो एले मैग्जीन द्वारा मॉडल ऑफ द सीजन भी रह चुकी हैं।
नई गर्लफ्रेंड के साथ कहां नजर आए
दोनों आज यानी 10 अक्टूबर की सुबह एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां माहिका आगे चल रही थी और हार्दिक उनके पीछे चलते नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं हार्दिक और माहिका दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आए। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपनी तक इन डेटिंग के अफवाहों पर कोई ऑफिशियल नहीं किया है।
by aditi | Oct 10, 2025 | बॉलीवुड
Varinder Singh Ghuman: भारतीय पेशेवर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन (Varinder Singh Ghuman) का निधन हो गया है। बताया जाता है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। खेल के साथ-साथ वरिंदर फिल्मी दुनिया से भी ताल्लुक रखते थे। उन्हें लोग आयरन मैन के नाम से भी जानते थे। वरिंदर ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’, ‘मरजावां’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 2012 में ‘कबड्डी वन्स अगेन’ से पंजाबी फिल्म में शुरुआत की और बाद में ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ (2014)।
वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर थे वरिंदर
वे दुनिया के पहले शुद्ध शाकाहारी (वेजिटेरियन) प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर माने जाते थे, जिन्होंने साबित किया कि शाकाहारी आहार से भी उच्च स्तर की बॉडीबिल्डिंग संभव है। पंजाब के जालंधर जिले के निवासी घुम्मन ने भारतीय बॉडीबिल्डिंग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और कई राष्ट्रीय व वैश्विक प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

Varinder Singh Ghuman
वरिंदर का बॉडीबिल्डिंग करियर:
2005 में मिस्टर जालंधर और मिस्टर पंजाब का खिताब जीता।
2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब हासिल किया।
कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भाग लिया, जहां उन्होंने अपनी फौलादी मांसपेशियों और अनुशासन से सराहना बटोरी।

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन थे
हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने उन्हें एशिया में अपने हेल्थ प्रोडक्ट्स का ब्रांड एंबेसडर चुना।
वे टैटू और लग्जरी गाड़ियों के शौकीन थे; उनके हाथों पर सांप और ओंकार के टैटू बने थे।
बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना था, लेकिन लंबी कद-काठी के कारण बॉडीबिल्डिंग की ओर मुड़े।
हार्ट अटैक से हुआ निधन
बता दें, 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर के एक अस्पताल में कंधे की मामूली सर्जरी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे 41-43 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके निधन से बॉडीबिल्डिंग, फिल्म जगत और पंजाब शोकाकुल है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें “पंजाब का गौरव” कहा, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उनके योगदान की सराहना की। घुम्मन न केवल अपनी शारीरिक ताकत, बल्कि मजबूत इरादों के लिए याद किए जाएंगे।
by aditi | Oct 10, 2025 | बॉलीवुड
Deepika Padukone: बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की खबर सामने आई थी। कहा गया था कि उन्हें संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म स्पिरिट और नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर कर दिया गया। इतना ही नहीं संदीप रेड्डी ने तो सोशल मीडिया पर दीपिका (Deepika Padukone) को लेकर तंज भी कसा थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
चुपचाप लड़ाईयां लड़ना ही मेरा तरीका है
मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने पर्दे पर वापसी करने को लेकर अपनी और अपने बच्चे की सेहत को प्राथमिकता देते हुए शूटिंग के दौरान 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिसके चलते उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट और नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर कर दिया गया। इस विवाद ने इंडस्ट्री में डबल स्टैंडर्ड्स को लेकर बहस छेड़ दी है। आखिरकार, 9-10 अक्टूबर 2025 को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर मध्य प्रदेश में एक इवेंट के दौरान दीपिका ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे हमेशा से अपनी जंगें अकेले और चुपचाप लड़ती आई हैं। “मुझे ये भी नहीं पता कि इसे क्या कहा जाए, लेकिन मैं उन लोगों में से हूं जिन्होंने हमेशा अपनी लड़ाइयां चुपचाप लड़ी है।”
”यह दबाव डालने जैसा होता है”
दीपिका ने जोर देकर कहा कि मेल सुपरस्टार्स सालों से 8 घंटे की शिफ्ट करते आए हैं, लेकिन ये कभी हेडलाइंस नहीं बनता। “पब्लिकली ये बात पता है कि बहुत सारे मेल एक्टर सालों से हर रोज आठ घंटे काम कर रहे हैं। उनमें से ज्यादातर मंडे से फ्राइडे तक सिर्फ आठ घंटे काम करते हैं। वे वीकेंड में काम नहीं करते।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है, जबकि ये प्रैक्टिस आम है। “एक महिला होने के नाते, अगर यह दबाव डालने जैसा होता है, तो ऐसा ही सही। लेकिन यह कंट्रोवर्सी का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।” दीपिका ने अपने फैसलों पर कायम रहने की बात दोहराई।
आखिर क्यों कल्कि 2 से किया बाहर
बता दें, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में दीपिका को लीड रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उनकी 8 घंटे शिफ्ट और प्रॉफिट शेयरिंग की मांग के बाद तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर ‘गंदा पीआर गेम’ का आरोप लगाया, जिसे दीपिका से जोड़ा गया। वहीं कल्कि 2 की बात करें तो मेकर्स ने कहा कि फिल्म को ज्यादा कमिटमेंट चाहिए, इसलिए दीपिका को हटा दिया गया। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फीस और काम के घंटों को वजह बताया गया। एक्ट्रेस के वर्कफ्रँट की बात करें तो इन दिनों शाहरुख खान के साथ किंग की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी अनाउंसमेंट सितंबर 2025 में की गई।