हंसाने वाले सबको रुला गया, आज मुंबई में होगा Satish Shah का अंतिम संस्कार

हंसाने वाले सबको रुला गया, आज मुंबई में होगा Satish Shah का अंतिम संस्कार

Satish Shah: पिछले 10 दिनों में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक महान हस्ती दुनियां को अलविदा कह रही है। मानों जैसी किसी की नजर लग गई हो। जिनकी कला और योगदान को फैंस और परिवार हमेशा याद रखेंगे। इन दिवंगत सितारों में गायक, अभिनेता, संगीतकार और फिल्म निर्माता शामिल हैं, जिन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री पर एक अमिट छाप छोड़ी है। एक तरह गोवर्धन असरानी (84 साल की उम्र में, निधन के बाद अंतिम संस्कार हुआ), मधुमती (87 साल की उम्र में निधन) लेखक और संगीतकार ऋषभ टंडन का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तो वहीं 25 अक्टूबर को जानें माने अभिनेता सतीश शाह (Satish Shah) का निधन हुआ। इन घटनाओं से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। आज रविवार को सतीश शाह आंतिम संस्कार होने जा रहा है।

पार्थिव शरीर पहुंचा घर 

सतीश शाह का अंतिम संस्कार उनके परिवार और करीबियों के बीच आज यानी 26 अक्टूबर को किया जाएगा। पहले उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया गया। इसके बाद मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबरों की माने तो दोपहर 12 बजे के करीब उनको आखिरी विदाई दी जाएगी।
View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस सीरियल से मिला फेम

किडनी फेलियर से उनका निधन हो गया लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ स्क्रीन पर नजर आने वाली हंसी-मजाक तक सीमित नहीं थी। यहां कुछ ऐसे अनसुने किस्से हैं, जो उनके संघर्ष, प्यार, गुस्से और करियर के उतार-चढ़ाव को बयां करते हैं। ये किस्से विभिन्न साक्षात्कारों, जीवनीयां और समाचार स्रोतों से लिए गए हैं। बता दें सतीश शाह को फेमस टीवी सीरियल ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से फेम मिला था। इस शो में सतीश ने इंद्रवर्धन का किरदार निभाया था, जो ऑडियंस के दिलों में आज भी छाया हुआ है।

 

शाहरुख खान पर किया था गुस्सा

बता दें, फिल्म ‘मैं हूं ना’ (2004) में सतीश का किरदार एक गुस्सैल प्रिंसिपल का था, जो बोलते हुए थूक फेंकता था। ये सीन शूट करने के लिए सतीश घंटों प्रैक्टिस करते—मुंह में पानी भरकर बोलते, ताकि पानी बाहर निकले, लेकिन शाहरुख खान हर टेक में हंस पड़ते थे। एक टेक में सतीश इतने भड़क गए कि उन्होंने SRK पर चिल्ला दिया, “तुम्हें हंसना है तो बाहर जाकर हंस लो, लेकिन मेरी मेहनत का मजाक मत बनाओ!” SRK ने माफी मांगी और अगले ही टेक में सीन परफेक्ट हो गया। सतीश ने बाद में इंटरव्यू में हंसते हुए कहा, “SRK भाई का हंसना ही उनकी सुपरपावर है, लेकिन उस दिन मेरी फ्रस्ट्रेशन ने सबको हंसा दिया।”

OTT Releases: Diwali से पहले देख‍िए ये नई वेब सीरीज और फिल्‍में

OTT Releases :   इस सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है सोमवार का दिन जा चुका है और दूसरा दिन मंगलवार चल रहा है। ऐसे में अभी पूरा हफ्ता बाकी है। ऐसे में OTT प्लेटफॉर्म्स पर बॉलीवुड, हॉलीवुड, तेलुगु, तमिल और अन्य भाषाओं की कई रोमांचक फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही हैं। Netflix, Prime Video, ZEE5, JioHotstar, Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, एक्शन, ड्रामा और हॉरर से भरपूर कंटेंट उपलब्ध होगा। आइए देखते है क्या-क्या रिलीज होने वाला है।

फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स

16 अक्टूबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। जो इंग्लिश/हॉरर फिल्म है। फाइनल डेस्टिनेशन सीरीज की छठी कड़ी, मौत के जाल से बचने की डरावनी दौड़। मई 2025 में थिएटर में रिलीज हुई और अब OTT पर आ रही है।

भागवत अध्याय 1: राक्षस

ज़ी5 फिल्म में अरशद वारसी ने इंस्पेक्टर भागवत की भूमिका निभाई है, जो यूपी के रॉबर्ट्सगंज में एक लापता व्यक्ति के मामले की जांच कर रहा है। इससे पहले कि वह खुद को हत्या और हिंसा के अंधेरे जाल में फंसता हुआ पाता। फिल्म में जितेंद्र कुमार नायक की भूमिका में हैं और यह 17 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी।

संतोष

शहाना गोस्‍वामी स्‍टारर संतोष को कान फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में स्‍टैंडिंग ओवेशन मिला। यह ऑस्‍कर में भी शॉर्टलिस्‍ट हुई, लेकिन दिलचस्‍प है कि भारतीय सेंसर बोर्ड ने हिंदी में बनी इस फिल्‍म को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए सर्टिफिकेट नहीं दिया। संध्‍या सूरी के डायरेक्‍शन में बनी यह 17 अक्‍टूबर 2025 को ओटीटी पर आ रही है।

हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन

How to Train Your Dragon, साल 2010 की लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म का लाइव-एक्शन रीमेक है। हिक्कप (मेसन थेम्स), वाइकिंग सरदार स्टोइक (जेरार्ड बटलर) का बेटा है, जिसे सब कम आंकते हैं, लेकिन जब ड्रैगन बार-बार बर्क द्वीप पर हमला करते हैं। तो हिक्कप एक दुर्लभ नाइट फ्यूरी को मार गिराता है। ये 13 अक्‍टूबर 2025 को रिलीज हो चुकी है।

मैडम सेनगुप्ता

यह बंगाली फ़िल्म अनुरेखा नाम की एक कार्टूनिस्ट के बारे में है जो अपनी बेटी की मौत के राज़ जानने के लिए कोलकाता आती है। फ़िल्म की कहानी एक बेहतरीन मोड़ लेती है जब मैडम सेनगुप्ता को एक ही व्यक्ति से जुड़ी कई मासूम लेकिन रहस्यमयी हत्याओं का पता चलता है। इसे 17 अक्टूबर से जी5 पर देख सकते हैं।

 

‘मुन्नी’ फिर हुई बदनाम, मलाइका अरोड़ा ने प्वॉइजन बेबी गाने में पार की सारी हदें, देखें वीडियो

‘मुन्नी’ फिर हुई बदनाम, मलाइका अरोड़ा ने प्वॉइजन बेबी गाने में पार की सारी हदें, देखें वीडियो

Malaika Arora Returns: बॉलीवुड की आइकॉनिक डांसर और परफॉर्मर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora New Song) का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है ‘पॉइजन बेबी’ जो फिल्म थम्मा (Thamma) का स्पेशल आइटम नंबर है। जो 13 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुआ और रिलीज होते ही वायरल हो गया। मलाइका की एनर्जेटिक डांस मूव्स और ग्लैमरस लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया है। 

मलाइका का ग्लैमरस अंदाज

यह गाना एक पेपी, हाई-बीट ट्रैक है जो क्लब वाइब्स और पार्टी मूड को कैप्चर करता है। लिरिक्स में ‘पॉइजन बेबी’ का कॉन्सेप्ट वैम्पायर थीम से इंस्पायर्ड लगता है, जहां लव और डेंजर का मिक्स है। मलाइका लीड डांसर के रूप में कमबैक कर रही हैं।

उनका लुक सुपर ग्लैमरस है – शॉर्ट ड्रेस, बोल्ड मेकअप और किलर मूव्स। मलाइका का यह स्पेशल नंबर एक क्लब सीन में सेट है, जो फिल्म के डार्क और रोमांटिक एलिमेंट्स को हाइलाइट करता है। गाने में वैम्पायर एलिमेंट्स जैसे रेड लाइट्स, विंड ग्लास और सिडक्टिव मूव्स दिखाए गए हैं, जो इसे थीम से मैच करते हैं। फैंस कह रहे हैं कि यह उनका ‘चैय्या चैय्या’ या ‘मुन्नी बदनाम हुई’ से भी बेहतर परफॉर्मेंस है।

रश्मिका भी आईं नजर 

मलाइका के साथ डांस पार्टनर। रश्मिका का एंट्री सीन जहां वह आयुष्मान को बैक पर उठाकर आती हैं, वो सुपर कूल है। दोनों की केमिस्ट्री फायर लग रही है।

कैमियो अपीयरेंस, जहां वह क्लब में एंटर करते हैं।

बैकग्राउंड और मलाइका का कमबैक

मलाइका लंबे समय बाद बड़े स्क्रीन पर स्पेशल सॉन्ग के लिए लौटी हैं। उनकी आखिरी बड़ी हिट ‘मुन्नी बदनाम हुई’ (2010) थी। 2025 में उन्होंने नोरा फतेही के साथ एक और सॉन्ग शूट किया था, लेकिन ‘पॉइजन बेबी’ सबसे हाइप्ड है। मलाइका की फिटनेस और डांस स्किल्स 51 साल की उम्र में भी इंस्पायरिंग हैं। फिल्म थम्मा अमर कौशिक (स्त्री 2 फेम) डायरेक्टेड है, जो इसे और एक्साइटिंग बनाती है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक वैम्पायर लव स्टोरी है, जहां आयुष्मान खुराना वैम्पायर का रोल प्ले करते हैं। रश्मिका मंदाना उनकी लव इंटरेस्ट हैं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी एंटागोनिस्ट।

Farah Khan ने 33 साल बाद किया खुलासा, बोलीं- ‘दीपक तिजोरी ने Kiss किया…’

Farah Khan ने 33 साल बाद किया खुलासा, बोलीं- ‘दीपक तिजोरी ने Kiss किया…’

Deepak Tijori Kissed Farah Khan:  हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने अपने एक व्लॉग में 1992 की सुपरहिट फिल्म जो जीता वही सिकंदर से जुड़ा एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का किस्सा शेयर किया, जिसमें एक्टर दीपक तिजोरी का नाम सामने आया है। यह खुलासा इतना मजेदार था कि सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे खूब शेयर किया। चलिए, इस बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
आप लोगों को फिल्म जो जीता वही सिकंदर (Jo Jeeta Wohi Sikandar) तो याद होगी? जो आमिर खान की एक आइकॉनिक साइकिलिंग ड्रामा फिल्म है, जिसे निर्देशक मंसूर खान ने बनाया था। फिल्म में आमिर खान के अलावा दीपक तिजोरी, पूजा बेदी और ममता कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 90 के दशक की क्लासिक मानी जाती है, खासकर इसके गाने जैसे “पहला नशा” और “जो जीता वही सिकंदर” आज भी युवाओं के बीच पॉपुलर हैं।

फराह खान का खुलासा

फराह खान (Farah Khan) ने अपने यूट्यूब व्लॉग में सिंगर शान (Shaan) के घर जाकर रिकॉर्ड किया गया एपिसोड में यह किस्सा सुनाया। बता दें, 90 के दशक में फराह खान फिल्म इंडस्ट्री में नई-नई एंट्री कर रही थीं। वे इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और जूनियर डांसर के रोल में काम कर रही थीं। शान के बेटे ने फिल्म के बारे में पूछा, तो फराह ने हंसते हुए बताया कि “मैं असल में असिस्टेंट डायरेक्टर थी, कोरियोग्राफर भी और जूनियर डांसर भी, लेकिन मुझे काम के लिए एक पैसा भी फीस नहीं मिली।

आगे उन्होंने फिल्म के एक सीन का जिक्र किया कि  “एक सीन था जहां दीपक तिजोरी को एक लड़की के गाल पर किस करना था, लेकिन वो लड़की ने मना कर दिया। तो दीपक ने तुरंत मेरा गाल पकड़ लिया और मुझे किस कर दिया बस, हो गया सीन। शान के बेटे ने हैरानी से पूछा, “तुम्हें पैसे मिले क्या?” फराह ने हंसकर जवाब दिया, “नहीं मिले, मैं तो जूनियर थी, क्या कर सकती थी।

फैंस कर रहे हैं कमेंट्स 

यह किस्सा सुनाते हुए फराह ने पुराने दिनों की मेहनत और मजाकिया तरीके से इंडस्ट्री के संघर्ष को बयां किया। व्लॉग वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट्स में लिखा, “फराह मैम की स्टोरीज हमेशा बेस्ट!” या “दीपक तिजोरी का किस… हाहाहा। X (पूर्व ट्विटर) पर यह न्यूज ट्रेंड करने लगी। यूजर्स ने पुरानी फिल्म के क्लिप्स शेयर किए, जहां दीपक का रोल एक कॉलेज स्टूडेंट का था। कुछ ने मजाक उड़ाया, “फराह को किस मिला, लेकिन फीस नहीं… इंडस्ट्री का असली ड्रामा!”
Manish Malhotra की Diwali पार्टी में बन-ठन कर पहुंचा पूरा बॉलीवुड, करीना ने लूटा सबका दिल

Manish Malhotra की Diwali पार्टी में बन-ठन कर पहुंचा पूरा बॉलीवुड, करीना ने लूटा सबका दिल

Manish Malhotra Hosted Diwali Party: 20 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार  मनाया जाने वाला है। ऐसे में इस त्यौहार की तैयारियां पूरी हो चुकी है। घर-घर में इसकी रौनक देखने को मिल रही है। फिल्मी दुनिया में हर साल प्री-दिवाली सेलिब्रेशन देखने को मिलता है। इस बार भी यहीं हुआ, जिसकी शुरुआत फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने की।
हर साल की तरह इस साल भी 12 अक्टूबर को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra Diwali Party) ने अपने घर पर दिवाली का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा, जिसमें कई फिल्मी सितारें शामिल हुए। पार्टी का थीम था ट्रेडिशनल ग्लैमर, जहां गेस्ट्स ने लहंगे, साड़ियां, शेरवानी और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स में चमकी। इस खास मौके पर नई जोड़ियां जैसे तारा सुतारिया-वीर पहारिया ने हैंड-इन-हैंड एंट्री की, जबकि नई डैड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फादरहुड ग्लो के साथ सबको इम्प्रेस किया। आइए देखते है इस दिवाली पार्टी की गेस्ट लिस्ट, उनके लुक्स और हाइलाइट्स।

करीना कपूर खान

मनीष की दोस्त और एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस पार्टी का हिस्सा रहीं। उन्होंने रॉयल व्हाइट अनारकली सूट पहना था, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसी के साथ उन्होंने हीरों की ज्वेलरी कैरी की थी। बेबी  पार्टी की शोस्टॉपर बनीं, उनकी ‘फेस कार्ड’ ने सबको इम्प्रेस किया।

तारा सुतारिया और वीर पहारिया

इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री का नया कपल तारा और वीर भी नजर आए। तारा ने क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड बेज-गोल्ड लहंगा पहना हुआ था। तो वहीं वीर आइवरी अंगरखा कुर्ते में नजर आए। 

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी इस मौके पर टाइमलेस साड़ी में ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस 75 साल की उम्र में भी बला की खूबसूरत दिख रही हैं।

उर्मिला मातोंडक

51 की उम्र में भी उर्मिला मातोंडक सब पर भारी रही।  इस मौके पर उन्होंने ग्लिटरी साड़ी कैरी की हुई और बोल्ड मेकअप।

सारा अली खान

सारा अली खान बनारसी हल्के नारंगी रंग के लहंगे में पहुंची थीं।

मलाइका अरोड़ा 

मलाइका अरोड़ा ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी में फिश ट्रेल मेटेलिक लहंगा पहना, जिसमें बड़े-बड़े स्टोन का वर्क था। जूलरी कैरी न कर एक्ट्रेस ने अपना लुक सिंपल रखा।