by aditi | Nov 11, 2025 | बॉलीवुड
Dharmendra Health Live Updates: हिंदी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता, निर्माता और पूर्व राजनीतिज्ञ धर्मेंद्र (Dharmendra Health) पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। जहां इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 89 साल की उम्र में उन्हें सांस लेने की तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंलगवार की सुबह कई मीडिया चैनल ने धर्मेंद्र के निधन की खबरें चलाई, इस बीच परिवार ने हेल्थ अपडेट जारी करते हुए अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
पाजी के 72 घंटे हैं क्रिटिकल
धर्मेंद्र (Dharmendra Deol) के लिए अगले 72 घंटे बहुत ही क्रिटिकल बताए जा रहे हैं। एक्टर की हालत गंभीर होने की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई सितारे उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गए थे। धर्मेंद्र की दोनों बेटियों को भी विदेश से पहले ही बुलवा लिया गया था। बॉबी देओल को जब पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली, तो वह फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग कर रहे थे और उसे छोड़कर वह तुरंत अस्पताल पहुंचे थे।
अस्पताल पहुंचा पूरा बॉलीवुड
पिछले दो दिनों से पूरे देओल परिवार (Deol Family) के साथ-साथ बॉलीवुड भी धर्मेंद्र को देखने अस्पताल पहुंच रहा है। सलमान खान ने लेकर शाह रुख खान, गोविंदा, अमीषा पटेल, ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी भी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में देखा गया।
आमिर खान भी पहुंचे अस्पताल
मंगलवार को अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अभिनेता के आंखों में मायूसी नजर आई।
धर्मेंद्र के घर के बाहर जुटे फैंस
धर्मेंद्र के घर के बाहर फैंस की भीड़ जुटी हुई है। फैंस के साथ-साथ फिल्म निर्माता और अभिनेता अकबर खान सोमवार को अभिनेता धर्मेंद्र के जुहू स्थित घर पहुंचे। 89 साल के दिग्गज अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका अभी भी इलाज चल रहा है। करोड़ों फैंस उनकी सलामती के लिए प्रार्थन कर रहे हैं। इसके अलावा जुहू पुलिस स्टेशन की ओर से अभिनेता के घर के बाहर बैरिकेड्स लगाकर सड़क का कुछ हिस्सा बंद किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।
हेमा मालिनी दिखीं परेशान
हेमा मालिनी अपने पति व एक्टर धर्मेंद्र का हाल लेने अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल से बाहर आते हुए उनके चेहरे पर मायूसी नजर आई। कार में उनके साथ बेटी ईशा देओल और भतीजे अभय भी नजर आए।
by aditi | Oct 30, 2025 | ओटीटी
Kantara: A Legend Chapter 1 OTT Rights: कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर 1 (Kantara: A Legend Chapter 1) जो 2 अक्टूबर के दिन दनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। ये फिल्म साल 2022 में आई ‘कांतारा’ की प्रीक्वल है, जिसकी कहानी पुराने काल पर आधारित है। बड़े पर्दे पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में इस मूवी के ओटीटी रिलीज होने की चर्चा अभी से होने लगी है। यह मूवी बीते कुछ दिनों से ओटीटी राइट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई थी।
बताया जा रहा था कि नेटफ्लिक्स ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ के ओटीटी राइट्स 100 करोड़ रुपये में हासिल किए थे। अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक नेटफ्लिक्स द्वारा ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ के लिए पेश किए गए 100 करोड़ रुपये के ऑफर को अमेजन प्राइम वीडियो ने मात दे दी है। अमेजन प्राइम वीडियो ने ज्यादा बोली लगाकर इस मूवी के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं।
अमेजन प्राइम वीडियो के पहुंची ‘कंतारा’
ऐसी भी खबरें हैं कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ (Kantara: A Legend Chapter 1) के डिजिटल राइट्स लगभग 300 करोड़ रुपये बिके हैं। यह ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के इतनी मोटी रकम पाने वाली दूसरी कन्नड़ मूवी बन गई है।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्में होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई थीं। ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ की बात करें तो फिल्म का निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया था। इस मूवी में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम, सप्तमी गौड़ा और किशोर जैसे कई कलाकर अहम रोल में दिखाई दिए।
फिल्म के सितारें
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को होमब्ले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया, रुक्मणि वसंत और जयराम जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म के आखिर में इसके तीसरे पार्ट का एलान किया गया है। ‘कांतारा’ फ्रेंचाईजी की तीसरी फिल्म की पुष्टि हो चुकी है।
by aditi | Oct 26, 2025 | ट्रेंडिंग
Satish Shah Last Rites: मशहूर अभिनेता सतीश शाह (Satish Shah) का 25 अक्टूबर 2025 को 74 वर्ष की आयु में किडनी फेलियर के कारण निधन हो गया, जिससे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। 26 अक्टूबर को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां सितारों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी रुपाली गांगुली जिन्होंने ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में उनका किरदार निभाया था वो फूट-फूटकर रो पड़ीं।
रुपाली का इमोशनल ब्रेकडाउन
रुपाली गांगुली सतीश शाह के साथ मजबूत बॉन्ड शेयर करती थीं। अंतिम संस्कार के दौरान वे बुरी तरह टूट गईं। एक वायरल वीडियो में दिखा कि वे एक गाना गाते हुए इमोशनल हो गईं और फिर रोने लगीं, जिसे सह-कलाकारों ने किसी तरह संभाला। नम आंखों से वे चश्मा लगाकर भी भावुक नजर आईं। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी रुपाली के रोते हुए वीडियो शेयर हो रहे हैं। एक पोस्ट में लिखा गया: “सतीश शाह के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोई रुपाली गांगुली”। यह दुखद घटना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
ये सितारें भी हुए शामिल
नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अनंग देसाई, सुमीत राघवन, दिलीप जोशी, जैकी श्रॉफ, डेविड धवन, जॉनी लीवर, अली असगर और राजेश कुमार जैसे कई दिग्गज पहुंचे। राजेश कुमार ने अर्थी को कंधा दिया। सभी गमगीन नजर आए।
सतीश शाह का काम
सतीश शाह ने ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘खिचड़ी’, ‘जाने भी दो यारों’ जैसी कालजयी रचनाओं से दर्शकों का दिल जीता था। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।
by aditi | Oct 26, 2025 | लाइफस्टाइल
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक हैं और वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक बार फिर करीना का बिकिनी लुक देखने को मिला।
करीना का क्वालिटी टाइम
बेबो काम से दूर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसकी झलक एक्ट्रेस ने अब अपने फैंस के साथ भी शेयर की हैं। 25 अक्टूबर को करीना कपूर ने अपने लेटेस्ट वेकेशन से कई फोटोज शेयर की। इन तस्वीरों में करीना कपूर बीच पर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह अली खान के साथ मस्ती करती हुई भी नजर आई।
तैमूर ने खेला बैडमिंटन
इन तस्वीरों में से एक में तैमूर बैडमिंटन खेलता हुए नजर आए। फोटोज में उनका फेस दिखाई नहीं दे रहा। इसके अलावा बेबो अपने लाडले बेटे जेह अली खान को बाइक राइड देती हुई भी दिखाई दी है।
by aditi | Oct 26, 2025 | लाइफस्टाइल
Chhath Puja Kharna 2025: दिवाली जा चुकी है और देशभर में छठ पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। जोहिंदू धर्म में प्रतिदिन प्रत्यक्ष दर्शन देने वाले भगवान सूर्य और षष्ठी यानि छठी मैया की पूजा को समर्पित छठ महापर्व का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है। कल कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय से इस पावन पर्व का शुभारंभ हो चुका है और आज इसके दूसरे दिन यानि खरना पूजन है।
खरना का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि है जो कि कल 27 अक्टूबर 2025 को प्रात:काल 06:04 बजे तक रहेगी। देश की राजधानी दिल्ली के समयानुसार आज सूर्योदय प्रात:काल 06:29 बजे और सूर्यास्त सायंकाल 05:41 बजे होगा। ऐसे में छठ पूजा का व्रत रखने वाले व्रती लोग शाम को सूर्यास्त के बाद यानि 05:41 बजे के बाद खरना पूजा कर सकेंगे।

आज के दिन बनती हैं गुड़ की खीर
खरना वाले दिन स्नान-ध्यान करने के बाद छठ पूजा करने वाले व्रती लोग 36 घंटे का निर्जल व्रत प्रारंभ करते हैं। आज पंचमी के दिन व्रती पूरे दिन बगैर कुछ खाए पिये रहते हैं और शाम के समय स्नान-ध्यान दोबारा करके तन और मन से पवित्र होते हैं। इसके बाद अपने पूजा स्थल को साफ करके मिट्टी के नए चूल्हे पर भोग की सामग्री बनाई जाती है।
आज के दिन स्नान करने के बाद नये कपड़े पहनकर भोग बनाने की परंपरा है। छठी मैया को भोग लगाने के लिए दूध की खीर और घी चुपड़ी रोटी बनाई जाती है। अत्यंत ही पवित्रता के साथ बनाए जाने वाली भोग प्रसाद में चीनी या नमक का प्रयोग नहीं किया जाता है। इस पूजा में मुख्य रूप से गुड़ की खीर (रसियाव) और पूरी या रोटी प्रसाद के रूप में बनाई जाती है।
छठ लोकगीत
छठ पूजा का हर दृश्य भक्ति से सराबोर होता है। व्रती जब प्रसाद तैयार करती हैं, तो लोकगीतों की गूंज पूरे घर-आंगन में फैल जाती है। पूजा में सिंदूर, चावल, बांस की टोकरी, दीपक, नारियल, शकरकंद, पान, गंगाजल, और ठेकुआ जैसे पारंपरिक प्रसाद का खास महत्व होता है। छठ के मौके पर हर किसी के घर में ये गाने बज रहे हैं। “अंगना में पोखरी खुदाईब”, “छठ घाट पे आईल बानी”, और “छठी मइया के महिमा अपार” जैसे गीतों पर लोग श्रद्धा के साथ वीडियो बना रहे हैं।