बॉलीवुड को लगा एक और सदमा, एक्ट्रेस Kamini Kaushal का हुआ निधन

बॉलीवुड को लगा एक और सदमा, एक्ट्रेस Kamini Kaushal का हुआ निधन

Kamini Kaushal Passes Away: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड गलियारों में एक के बाद एक नाखुश की खबर सामने आ रही हैं। देखा जाए तो अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक कई सितारों का निधन हो चुका है। इसी के साथ दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र इस वक्त जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को अभिनेत्री कमिनी कौशल (Kamini Kaushal) का निधन हो गया है।

परिवार के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि वे लंबे समय से उम्रजनित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, और उनका निधन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। परिवार ने इस दुखद समय में गोपनीयता की अपील की है, और अंतिम संस्कार के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
वे 98 वर्ष की आयु में 14 नवंबर 2025 को स्वर्ग सिधार गईं। उनका जन्म 24 फरवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। उनका असली नाम उमा कश्यप था। वे दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। वे केवल सात वर्ष की थी जब उनके पिता का निधन हो गया। उमा कश्यप बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं।  एक्ट्रेस ने अपने जीवन एक लंबा वक्त उन्होंने सिनेमा को दिया था। कामिनी कौशल 90 पार की उम्र के बाद भी सिनेमा की दुनिया में सक्रिय रहीं।

एक्ट्रेस के करियर की झलक

कामिनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत देश को आजादी मिलने से पहले चेतन आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नीचा नगर’ से की थी। यह की पहली भारतीय फिल्म रही है, जिसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। वहां इस फिल्म को ‘गोल्डन पाम’ पुरस्कार मिला। यह चेतन आदर्श के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। 20 साल की उम्र में वे स्टारडम के शिखर पर पहुंच गई थीं। करियर की दूसरी पारी में वे अभिनेता मनोज कुमार की ऑन स्क्रीन मां के रूप में चर्चित रहीं। साल 2022 में उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया। इससे पहले वह 2019 की फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर की दादी का किरदार निभाती नजर आई थीं।

 

 

De De Pyaar De 2 Review: “प्यार vs परिवार” की कहानी है दे दे प्यार दे 2, अजय पर भारी पड़े माधवन

De De Pyaar De 2 Review: “प्यार vs परिवार” की कहानी है दे दे प्यार दे 2, अजय पर भारी पड़े माधवन

De De Pyaar De 2 Review: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ (De De Pyaar De 2) रिलीज हो चुकी है।  ये फिल्म 2019 की हिट रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है, जो 14 नवंबर 2025 को रिलीज हुई है। निर्देशक अंशुल शर्मा ने लव रंजन और तरुण जैन की स्क्रिप्ट पर काम किया है। इसमें ढेर सारी सेल्फ-अवेयर कॉमेडी, मजेदार ड्रामा और ट्विस्ट भरी लव स्टोरीज होती हैं। 

इस लव स्टोरी में है ज्यादा उम्र का तड़का

पहली फिल्म की तरह इस मूवी में भी उम्र के अंतर पर फोकस है, लेकिन इस बार ट्विस्ट आयशा के पिता (आर. माधवन) के किरदार से आता है, जो आशीष से उम्र में छोटा है। स्क्रिप्ट मजबूत है – शुरुआत और अंत शानदार हैं, बीच में थोड़ा धीमा पड़ जाता है। ह्यूमर रिलेटेबल है, जैसे फैमिली डिनर की अजीबोगरीब बातें या ‘प्रोग्रेसिव’ पेरेंट्स का ड्रामा। इमोशंस भी बैलेंस्ड हैं, जो हंसाती भी है और रुलाती भी। कुछ जगहें प्रेडिक्टेबल लगती हैं, लेकिन ओवरऑल एक रोलरकोस्टर राइड।

परफॉर्मेंस

  • अजय देवगन (आशीष मेहरा): इफॉर्टलेस! उनकी टाइमिंग और मैच्योरिटी कमाल की है। नॉस्टैल्जिया भी जोड़ते हैं, जैसे अपनी रियल लाइफ से रेफरेंस।
  • रकुल प्रीत सिंह (आयशा): स्टनिंग और एनर्जेटिक। इमोशनल सीन में चमकती हैं, लेकिन कभी-कभी अंडरयूज्ड लगती हैं।
  • आर. माधवन (राजजी): शोस्टॉपर! उनकी फेक-मॉडर्न अटिट्यूड और अजय के साथ केमिस्ट्री हंसाने पर मजबूर कर देती है। ‘शैतान’ के बाद फिर धमाल।
  • मीजान जाफरी: सरप्राइज पैकेज, कॉमिक टाइमिंग इम्प्रूव्ड। रकुल के साथ फ्रेश केमिस्ट्री।
  • जावेद जाफरी: वन-लाइनर्स से हाउस डाउन।
  • गौतमी कपूर: ग्राउंडेड रोल में परफेक्ट।

दे दे प्यार दे 2′ एक क्लीन फैमिली एंटरटेनर है, जो पहली फिल्म से बेहतर लगती है। हंसी, इमोशंस और मैसेज (उम्र से ऊपर प्यार) का परफेक्ट ब्लेंड। अगर आप लाइट-हार्टेड कॉमेडी चाहते हैं, तो थिएटर में जरूर जाएं। वीकेंड के लिए आइडियल। अनुमान है कि यह फिल्म जनवरी 2026 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी।

मेरा रेटिंग: ★★★★☆ (3/5)

Shreya Ghoshal के लाइव कॉन्सर्ट में मची भगदड़,  बेहोश होकर गिरे लोग

Shreya Ghoshal के लाइव कॉन्सर्ट में मची भगदड़, बेहोश होकर गिरे लोग

Shreya Ghoshal concert at Bali Jatra: बॉलीवुड की सबसे मधुर और बहुमुखी आवाजों वाली गायिका श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal Concert) अपने लाइव परफॉर्मेंस के लिए हमेशा से फैंस का पसंदीदा चेहरा रही हैं। 2025 में उनके “ऑल हार्ट्स टूर” (All Hearts Tour) ने दुनियाभर में धूम मचाई है, लेकिन कुछ राष्ट्रीय संकटों के कारण कुछ शोज पोस्टपोन या कैंसल भी हुए। आज गुरुवार को बॉलीवुड की लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल का लाइव कॉन्सर्ट रखा गया था, जिसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

मंच के पास हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी

जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, मंच के पास हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी और हालात अचानक बिगड़ने लगे। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि मुख्य स्टेज के सामने लगी बैरिकेड्स पर जबरदस्त दबाव पड़ने लगा। हर कोई मंच के करीब जाना चाहता था जिसकी वजह से धक्का-मुक्की बढ़ गई।

 

बेहोश होकर गिरे लोग

भीड़ का दबाव बढ़ते-बढ़ते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई लोग घबराहट में इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी के बीच दो लोग बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वे घुटन, गर्मी और धक्का-मुक्की की वजह से गिर गए। जैसे ही हालात बिगड़ने लगे, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। बेहोश हुए दोनों लोगों को तुरंत नज़दीकी मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया। फिलहाल, किसी बड़ी अनहोनी की सूचना नहीं है।

पुलिस अधिकारी और कमिश्नर पहुंचे घटनास्थल पर

स्थिति बिगड़ते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कमिश्नर और अतिरिक्त कमिश्नर भी तुरंत स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रम को सुरक्षित तरीके से जारी रखने के लिए मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि भीड़ धीरे-धीरे सुरक्षित तरीके से तितर-बितर हो सके और कोई और अप्रिय घटना न हो।

बता दें, सिंगर श्रेया घोषाल का कॉन्सर्ट बाली यात्रा के दौरान आयोजित किया गया था। ये यात्रा इस साल 5 नवंबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलनी थी। आज आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेलिब्रिटीज के प्रोग्राम होने थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dharmendra Health News Live: धर्मेंद्र का प्राइवेट वीडियो लीक करने वाला हॉस्पिटल स्टाफ गिरफ्तार

Dharmendra Health News Live: धर्मेंद्र का प्राइवेट वीडियो लीक करने वाला हॉस्पिटल स्टाफ गिरफ्तार

Dharmendra Health News Live: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को बुधवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिनेता की सेहत के कारण पूरा देओल परिवार इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद ही मैन के फैंस के बीच थोड़ी परेशानियां भी बढ़ गई है। इस वीडियो के बाद हर कोई धरम पाजी की सेहत के लिए दुआ कर रहा है।

 

अस्पताल से वीडियो हुआ लीक

धर्मेंद्र का ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वो आईसीयू में बेड पर लेटे दिख रहे हैं और उनके साथ उनकी पूरी नजर आ रही है। इस वीडियो को चोरी-छुपे रिकॉर्ड करने वाले और ऑनलाइन वायरल करने वाले हॉस्पिटल स्टाफ की पहचान हो गई है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक धर्मेंद्र और उनकी फैमिली का प्राइवेट मूमेंट वायरल करने वाले हॉस्पिटल स्टाफ को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ का बयान

पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉ. प्रतित समदानी की निगरानी में इलाज चल रहा था। ऐसे में धर्मेंद्र को उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बेटे सनी और बॉबी देओल के कहने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। प्रकाश कौर चाहती थीं कि धर्मेंद्र वापस आएं और घर पर समय बिताएं।  डॉ. प्रतित समदानी ने कहा, “क्लियरली किसी कारण से, दोनों भाई और उनकी मां प्रकाश चाहते थे कि धर्मेंद्र अपने घर लौट जाएं और उनके साथ रहें जहां उन्होंने अपनी लाइफ का एक बड़ा हिस्सा बिताया है। संकट की इस घड़ी में हम देओल परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि धर्मेंद्र जी जल्द ठीक हो जाएं।

सनी का पैप्स पर गुस्सा 

धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया और पैपराजी की भारी भीड़ जमा है। ऐसे में सनी देओल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पैप्स पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी पैप्स को फटकार और गाली देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा-  “आपके घर में मां-बाप हैं, आपके घर में बच्चे हैं… शर्म नहीं आती?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 पैप्स पर भड़के करण जौहर

सनी देओल के बाद डायरेक्टर करण जौहर भी पैप्स पर भड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- एक लिविंग लीजेंड धर्मेंद्र, जो इस समय हेल्थ क्राइसिससे जूझ रहे हैं, उनके इर्द-गिर्द “मीडिया सर्कस” देखना दिल दहला देने वाला है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dharmendra Family Tree: इतना बड़ा है धर्मेंद्र का परिवार, जानें इस देओल परिवार में कौन-कौन रहता है

Dharmendra Family Tree: इतना बड़ा है धर्मेंद्र का परिवार, जानें इस देओल परिवार में कौन-कौन रहता है

Dharmendra Family Tree: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) इस वक्त मौत और जिंदगी की जंग अस्पताल में लड़ रहे हैं। हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है। 89 साल की उम्र में उन्‍हें सांस लेने की तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। पिछले 24 घंटे में अभिनेता को लेकर उनके निधन की भी खबर सामने आई, लेकिन देओल परिवार ने इन खबरों को झूठा बताया। अभिनेता की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) और बेटी एशा देओल (Esha Deol) ने अपने इंस्टग्राम पर मीडिया चैनल को लताड़ा था। इस बीच सोशल मीडिया पर लगातार देओल परिवार की तस्वीरें सामने आ रही है। जो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में उनसे मिलने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र का परिवार कितना बड़ा है और उनके परिवार के सदस्य क्या करते हैं? आइए जानते हैं धर्मेंद्र के इस भरे-पूरे परिवार के बारे में विस्तार से।

धर्मेंद्र (Dharmendra) का पूरा परिवार

बता दें, बॉलीवुड के ही-मैन ने भी दो शादियां की है। पहली प्रकाश कौर से और दूसरी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से। हेमा मालिनी से उनकी शादी उस समय काफी विवादों में रही थी। बात करें अभिनेता के परिवार की तो उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली गांव में एक पंजाबी जाट परिवार में हुआ था। उनका परिवार बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध फिल्मी खानदानों में से एक है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी सिनेमा से जुड़ा रहा है। धर्मेंद्र के परिवार का आकार काफी बड़ा है, जिनसे कुल 6 बच्चे (4 बेटे/बेटियां पहली शादी से और 2 बेटियां दूसरी से) और 13 पोते-पोतियां हैं। इसके अलावा उनके भाई अजीत सिंह देओल का परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है, जिससे परिवार की कुल संख्या और बढ़ जाती है।

धर्मेंद्र और प्रकाश कौर का परिवार

धर्मेंद्र ने साल 1954 में उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी। उस समय धर्मेंद्र मात्र 19 साल के थे। इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए — अजय सिंह देओल (सनी देओल), विजय सिंह देओल (बॉबी देओल), विजेता देओल और अजीता देओल। सनी और बॉबी ने अपने पिता के कदमों पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वहीं, विजेता और अजीता ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी है और मीडिया की चकाचौंध से दूर एक निजी जीवन जीती हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की बहुत कम तस्वीरें देखने को मिलती हैं।

 

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का परिवार

धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बाद हेमा मालिनी से साल 1980 में शादी की। उस समय यह शादी खूब सुर्खियों में रही, क्योंकि धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना ही हेमा मालिनी से विवाह किया था, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया था। इस शादी से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां हुईं — ईशा देओल और अहाना देओल।

 

 

सनी देओल के बच्चे (2 बेटे):

  • करण देओल (जन्म: 1993) – अभिनेता (पल पल दिल के पास, वध में डेब्यू किया लेकिन फिल्मी नहीं चली। उन्होंने साल 2023 में धृष्टि आचार्य से शादी की।
  • राजवीर देओल (जन्म: 1997) – अभिनेता डोंनो में डेब्यू किया था।

 

बॉबी देओल के बच्चे (2 बेटे)

  • आर्यन देओल हाल ही में सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया है
  • आर्यमन 24 साल के हैं और उन्होंने अभी तक डेब्यू नहीं किया है मगर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

 

विजेता देओल के बच्चे (2)

विजेता ने विवेक गिल से विवाह किया है, जिनसे उन्हें एक बेटी प्रेरणा गिल और एक बेटा साहिल गिल है। दो साल पहले प्रेरणा गिल की शादी हुई थी, जिसमें पूरा परिवार एक साथ नजर आया था।

अजीता देओल के 2 बच्चे

अजीता ने किरण चौधरी से शादी की है, और उनकी दो बेटियां हैं – निकिता और प्रियंका चौधरी।

ईशा और अहाना के बच्चे

वहीं, हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं- ईशा और अहाना देओल। ईशा ने कारोबारी भरत तख्तानी से शादी की थी, लेकिन 2024 में दोनों अलग हो गए। ईशा की दो बेटियां हैं- राध्या और मिराया। अहाना ने 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की थी, और उनके तीन बच्चे, एक बेटा और दो बेटियां हैं।