by aditi | Nov 17, 2025 | बॉलीवुड
Varanasi Film Release Date: एसएस राजामौली की आगामी फिल्म वाराणसी है, जिसका एलान उन्होंने 15 नवंबर को हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में आधिकारिक ऐलान कर दिया। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मौजूद थे। वहीं जब इस फिल्म का नाम अनाउंस हुआ है, तब से ही फैंस इसके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको इसके बारे में रिलीज डेट से लेकर इसकी कहानी और इसका बजट सब कुछ बताते हैं।
महेश बाबू लीड रोल में
महेश बाबू पहली बार राजामौली के साथ काम कर रहे हैं और एक्टर फिल्म में नायक रुद्र की भूमिका निभाएंगे। वहीं प्रियंका चोपड़ा, 2021 में आई ‘द स्काई इज पिंक’ के बाद पहली बार भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, वो फिल्म में मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में खलनायक कुंभा की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे उन्होंने अपने करियर की सबसे भावनात्मक और शारीरिक रूप से कठिन भूमिका बताया।
राजामौली ने खुलासा किया कि फिल्म में महेश बाबू भगवान राम की भूमिका निभाते दिखेंगे। उन्होंने बताया, ‘रामायण और महाभारत हमेशा से मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी जल्दी रामायण के एक अहम प्रसंग को फिल्माने का मौका मिलेगा। जब महेश पहली बार भगवान राम के गेटअप में सामने आए, तो मेरी रूह कांप उठी. उस तस्वीर को मैंने वॉलपेपर भी बना लिया था… फिर हटा दिया।
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें, फिल्म जनवरी 2027 में संक्रांति के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावाणी ने हाल ही में कन्फर्म किया है। पहले फिल्म को SSMB29 कहा जा रहा था, लेकिन अब इसका आधिकारिक टाइटल ‘वाराणसी’ घोषित किया गया है। टीजर में महेश बाबू को एक बैल पर खून से लथपथ अवस्था में दिखाया गया है, जिसके बाद फिल्म का टाइटल सामने आता है। बता दें, यह एक एपिक साइंस-फिक्शन एक्शन-एडवेंचर है, जो इंडियन कल्चरल थीम्स पर बेस्ड है।
कितना है फिल्म का बजट?
फिल्म का बजट लगभग 135 मिलियन डॉलर (लगभग 1188 करोड़ रुपये) बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग अब तक केन्या, हैदराबाद और ओडिशा में पूरी की जा चुकी है। राजामौली के अनुसार, ‘हमने एक बड़े सीक्वेंस पर 60 दिनों तक काम किया. हर दिन चुनौतीपूर्ण था. हर एपिसोड अपने आप में एक फिल्म जैसा महसूस होता था।
by aditi | Nov 17, 2025 | बॉलीवुड
Actress Meera Vasudevan Divorce: मीरा वासुदेवन (Meera Vasudevan) भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम, तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में नजर आती हैं। वो पैन-इंडिया अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पति विपिन पुथियंकम (Vipin Puthiyankam) से तलाक की आधिकारिक घोषणा की है। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस का पोस्ट
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, उन्होंने लिखा, “मैं, एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन, आधिकारिक तौर पर घोषणा करती हूं कि मैं अगस्त 2025 से सिंगल हूं. मैं अपने जीवन के सबसे अद्भुत और शांतिपूर्ण चरण में हूं “, इस पोस्ट को शेयर करने के बाद लोगों का खूब रिएक्शन सामने आ रहा है।

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मीरा और विपिन की पहली मुलाकात सीरियल कुडुम्बविलक्कु के सेट पर हुई थी, जहां उनकी प्रॉफेशनल दोस्ती पर्सनल रिश्ते में बदल गई> हालांकि दोनों की शादी टूटने के एलान करने के बाद 43 साल की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सभी फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए हैं।
मीरा के पिछले विवाह:
|
विवाह क्रम
|
पति का नाम
|
शादी का वर्ष
|
तलाक का वर्ष
|
बच्चे
|
|
पहला
|
विशाल अग्रवाल (Vishal Agarwal)
|
2005
|
2010
|
कोई नहीं
|
|
दूसरा
|
जॉन कोक्केन (John Kokken, अभिनेता)
|
2012
|
2016
|
एक बेटा (अरिहा)
|
|
तीसरा
|
विपिन पुथियंकम
|
2024
|
2025 (अगस्त)
|
कोई नहीं
|
मीरा वासुदेवन का करियर
by aditi | Nov 16, 2025 | बॉलीवुड
Vijay Varma Promotes Gustaakh Ishq: विजय वर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म गुस्ताख इश्क को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, जिसका वह जमकर का प्रमोशन भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी के स्टाइल में नजर आ रहे हैं।
विजय वर्मा ने तुलसी स्टाइल में किया प्रमोशन
इस वीडियो में विजय वर्मा अपनी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। विजय वर्मा (Vijay Varma) ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी के स्टाइल में ‘गुस्ताख इश्क’ को प्रमोट किया है और कुछ पोस्टर की झलक दिखाई। विजय वर्मा का ये वीडियो तीन दिन पुराना है, लेकिन फिल्म की रिलीज नजदीक होने के कारण यह अचानक वायरल हो गया और इंस्टा ट्रेंड में आ गया। एक्टर विजय ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की @manishmalhotra05 गुस्ताख इश्क कैजुअली @manishmalhotraworld हेडक्वार्टर पर कब्जा कर रहा है।’ उनका ये अंदाज देखकर फैंस हैरान भी हुए और खुश भी, क्योंकि किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि विजय वर्मा ‘तुलसी स्टाइल’ में इस तरह प्रमोशन करेंगे। ‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में लिड रोल में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख हैं। वहीं नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अंगद और वृंदा की शादी से तुलसी को लगेगा झटका
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीवी पर 25 साल बाद लौटा है, जिसमें इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अब अंगद और वृंदा की शादी का ट्रैक चल रहा है, जिसके चलते मेकर्स शो में नया नया ट्विस्ट लाने को तैयार हैं। नए एपिसोड में देखने को मिलता है कि अंगद, वृंदा को लेकर मंदिर में शादी करने चला जाता है और वहीं तुलसी उसके पीछे जाती है, लेकिन वह उनकी शादी नहीं रोक पाती है।
by aditi | Nov 15, 2025 | बॉलीवुड
Globe Trotter Event: आज 15 नवंबर 2025 को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की आगामी फिल्म ग्लोबट्रॉटर (Globe Trotter) (जिसका आधिकारिक टाइटल अब वराणसी घोषित हो चुका है) का भव्य लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। यह इवेंट एक ऐतिहासिक डिजिटल-फर्स्ट प्रीमियर रहा, जो जियोहॉटस्टार पर शाम 7 बजे से लाइव स्ट्रीम हुआ।
लगभग 50,000 फैंस की मौजूदगी में यह समारोह एक सिनेमाई उत्सव की तरह रहा। जहां फिल्म का पहला लुक, टीजर और टाइटल रिवील किया गया। एसएस राजामौली की यह फिल्म आरआरआर के बाद उनकी पहली डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट है, जो एक एक्शन-एडवेंचर जंगल थ्रिलर है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में महेश बाबू (रुद्रा के रूप में), प्रियंका चोपड़ा (मंदाकिनी के रूप में) और पृथ्वीराज सुकुमारन (कुंभ के रूप में) नजर आए। सोशल मीडिया पर पीसी का देसी लुक काफी वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा का लुक
फिल्म ‘वाराणसी’ की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस मौके पर सफेद रंग की ड्रेस में नजर आईं। इवेंट में आते ही उन्होंने नमस्ते किया और फैंस की तरफ हाथ हिलाया। सफेद लहंगे में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का अभिवादन किया। इवेंट में महेश बाबू और विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हुए

प्रियंका ने इवेंट के दौरान कहा, ‘मुझे भारत में इस फिल्म में काम करने पर बहुत खुशी हो रही है। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मैं तेलुगु इंडस्ट्री को ज्वाइन कर पाई। ये तो बस शुरुआत है।’ उन्होंने राजामौली और महेश बाबू की तारीफ की। महेश बाबू की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा मुझे आपके परिवार ने इतना अपनापन फील कराया। मुझे लगा कि हैदराबाद मेरा दूसरा घर है।
भारतीय सिनेमा में वापसी
प्रियंका चोपड़ा जोनस की भारतीय सिनेमा में यह धमाकेदार वापसी हो रही है। उनका किरदार मंदाकिनी एक रहस्यमयी, सशक्त और एक्शन-ओरिएंटेड महिला का है। इवेंट से पहले ही उनका पहला लुक पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें वे चट्टान की कगार पर खड़ी हैं—एक चटख पीले साड़ी में, हाथ में बंदूक लिए बैलेंस बनाते हुए। यह तस्वीर पारंपरिक परिधान और हाई-ऑक्टेन एक्शन का शानदार मिश्रण है, जिसे प्रशंसकों ने “प्योर फायर” कहा। टीजर में भी उनका किरदार एक फियरलेस वॉरियर के रूप में उभरा, जो अफ्रीकी लोककथाओं और हॉलीवुड एडवेंचर हीरोज से प्रेरित लगता है।
by aditi | Nov 14, 2025 | लाइफस्टाइल
Kamini Kaushal: हिंदी सिनेमा की सबसे बुजुर्ग कलाकार कामिनी कौशल अब हमारे बीच नहीं रहीं। शुक्रवार को उनके निधन हो गया। फिल्म जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने इस बात की जानकारी दी है और अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि, कामिनी कौशल जी का परिवार काफी निजी है और इस मुश्किल वक्त में सबकुछ वो प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। हालांकि कामिनी कौशल (Kamini Kaushal) के निधन के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि, उम्र संबंधी समस्याओं के चले कामिनी कौशल का निधन हुआ है। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही।
दिलीप कुमार के साथ उनके प्यार के चर्चे खूब रहे
1940 के दशक के अंत में दिलीप साहब और कामिनी कौशल का अफेयर उस जमाने का सबसे बड़ा स्कैंडल माना जाता था। दिलीप कुमार की पहली प्रेमिका कामिनी कौशल थीं। दोनों ने साथ में कई हिट फ़िल्में कीं (शहीद, नदीया के पार, आरज़ू आदि)। कामिनी उस वक़्त शादीशुदा थीं (उनके पति बॉम्बे टॉकीज़ के मालिक के भाई थे और 1947 में गुज़र गए थे), इसलिए ये रिश्ता कभी आगे नहीं बढ़ सका। कहा जाता है कि दिलीप साहब ने कामिनी से शादी करने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन परिवार ने मना कर दिया। बॉलीवुड की सबसे दर्दभरी और अधूरी प्रेम कहानियों में से एक मानी जाती है। यह उस दौर की कहानी है जब दोनों अपने करियर के पीक पर थे और गहरे प्यार में थे, लेकिन पारिवारिक और सामाजिक बंधनों की वजह से वे कभी साथ नहीं आ सके।

शादी क्यों नहीं हो सकी?
1948 में ही कामिनी कौशल के पति बी.एस. सूद की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उस वक्त कामिनी गर्भवती थीं और बाद में उन्होंने बेटी को जन्म दिया। सूद की मौत के बाद कामिनी के परिवार (खासकर उनके बड़े भाई और देवर) ने साफ मना कर दिया कि कामिनी दोबारा शादी करेंगी। उस दौर में विधवा का दोबारा विवाह समाज में स्वीकार नहीं था, खासकर जब बच्चा भी हो। दिलीप कुमार ने कामिनी से शादी करने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामिनी ने परिवार और अपनी बेटी की जिम्मेदारी को चुना। उन्होंने दिलीप से कहा कि वे उनके बिना खुश रहें।

“अब युसुफ खुश रहेगा।”
उनकी आत्मकथा “The Substance and the Shadow” में उन्होंने लिखा है कि कामिनी कौशल के अलावा उन्होंने किसी और से इतना गहरा प्यार कभी नहीं किया। उन्होंने यह भी लिखा कि कामिनी ने उनसे शादी न करने का फैसला करके उन्हें “आजाद” कर दिया था। बाद में जब दिलीप कुमार ने 1966 में सायरा बानो से शादी की, तो कामिनी कौशल ने खुद सायरा को फोन करके बधाई दी और कहा था – “अब युसुफ खुश रहेगा।”
आखिरी मुलाकात
कहा जाता है कि दिलीप साहब की मौत (7 जुलाई 2021) से कुछ साल पहले कामिनी कौशल उनसे मिलने गई थीं। उस मुलाकात में दोनों पुराने दिनों को याद करके बहुत रोए थे।