Bollywood baithak: अभिनेताअर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते साल उनका मलाइका अरोड़ा से करीब 6 साल का रिश्ता टूटा था। मलाइका से ब्रेकअप के बाद अभिनेता धीरे-धीरे अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं और अब फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। इन दिनों उनकी आने वाली मूवी ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ चर्चा में हैं, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस मूवी में अर्जुन कपूर के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक्टर ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी।
क्या शादी करने जा रहे हैं अर्जुन कपूर
इस मौके पर जब एक पत्रकार ने अर्जुन कपूर से पूछा कि फिल्म में तो आपकी एक्स-वाइफ है, करंट वाइफ है, असल जिंदगी में शादी की क्या तैयारी है? इस पर उन्होंने कहा, ‘जब मेरी शादी होगी तब आप सबको बता दूंगा। आज तो फिल्म पर चर्चा करने और इसका जश्न मनाने का मौका है। तो चलिए फिल्म के बारे में बात करते हैं।’ इतना ही नहीं अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अब पर्याप्त बातचीत कर ली है। इसलिए अब फिल्म की बात करते हैं।’ बता दें, एक्टर के इस जवाब से साफ मालूम हो रहा है कि वह भी शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन किससे करेंगे इसके बारे में कहना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।
https://www.instagram.com/p/DFhs48xsMHQ/?hl=en
क्यों टूटा था मलाइका संग रिश्ता
बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। काफी समय तक दोनों लिविन में भी रहे थे। सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर अपने प्यार का इजहार भी करते रहते थे, लेकिन साल 2024 के शुरुआत से दोनों के रिश्ते को लेकर खबर आने लगी की दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिश्ता क्यों टूटा इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है।




