Site icon Bollywood Baithak

Kantara: A Legend Chapter 1 इस OTT पर आएगी नजर, इतने करोड़ में डील हुई पक्की ?

Kantara Chapter

Kantara Chapter

Kantara: A Legend Chapter 1 OTT Rights: कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर 1  (Kantara: A Legend Chapter 1) जो 2 अक्टूबर के दिन दनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। ये फिल्म साल 2022 में आई ‘कांतारा’ की प्रीक्वल है, जिसकी कहानी पुराने काल पर आधारित है। बड़े पर्दे पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में इस मूवी के ओटीटी रिलीज होने की चर्चा अभी से होने लगी है। यह मूवी बीते कुछ दिनों से ओटीटी राइट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई थी।
बताया जा रहा था कि नेटफ्लिक्स ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ के ओटीटी राइट्स 100 करोड़ रुपये में हासिल किए थे। अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक नेटफ्लिक्स द्वारा ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ के लिए पेश किए गए 100 करोड़ रुपये के ऑफर को अमेजन प्राइम वीडियो ने मात दे दी है। अमेजन प्राइम वीडियो ने ज्यादा बोली लगाकर इस मूवी के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो के पहुंची ‘कंतारा’

ऐसी भी खबरें हैं कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ (Kantara: A Legend Chapter 1) के डिजिटल राइट्स लगभग 300 करोड़ रुपये बिके हैं। यह ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के इतनी मोटी रकम पाने वाली दूसरी कन्नड़ मूवी बन गई है।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्में होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई थीं। ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ की बात करें तो फिल्म का निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया था। इस मूवी में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम, सप्तमी गौड़ा और किशोर जैसे कई कलाकर अहम रोल में दिखाई दिए।

फिल्म के सितारें 

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को होमब्ले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया, रुक्मणि वसंत और जयराम जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म के आखिर में इसके तीसरे पार्ट का एलान किया गया है। ‘कांतारा’ फ्रेंचाईजी की तीसरी फिल्म की पुष्टि हो चुकी है।

Exit mobile version