Alia Bhatt Birthday Cake: बॉलीवुड भी A लिस्टर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 15 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। हालांकि, एक्ट्रेस का बर्थडे ज्यादा ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने इस खास मौके पर स्पेशल केक कट किया। इस केक की झलक आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने इंस्टा स्टोरी पर साझा की है।
बेहद खास था आलिया का केक
जन्मदिन के मौके पर अक्सर लोग ब्रेड केक ही काटा करते हैं, लेकिन आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन पर ‘मूंग दाल’ से बने हलवे का केक काटा, जो देखने में बेहद स्वादिष्ट लग रहा है। शाहीन भट्ट ने उन्हें ‘मूंग दाल हलवा केक’ बनाकर सरप्राइज दिया। जो अभिनेत्री को अब तक का सबसे अच्छा केक लगा था।

बहन शाहीन का आइडिया था
शाहीन (Shaheen) ने इसे खास तौर पर पेस्ट्री शेफ पूजा ढींगरा से बनवाया था। शाहीन ने इंस्टाग्राम पर Le15 Patisserie की पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा है.., “मैंने पागलों की तरह केक बनाने की मांग की…।
आलिया की आने वाली फिल्म
आलिया (Alia Bhatt) जल्द ही वाईआरएफ की ‘स्पाई यूनिवर्स’ फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएगी। इसके अलावा, उनके पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ फिल्म भी है। इसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ है, जिसमें अब तक प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ का भी शामिल हैं। हालांकि, पिछले दिनों इन दोनों एक्ट्रेस को लेकर खबर थी कि इन्होंने इस मूवी से अलविदा कह दिया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आईं, जिसमें वेदांग रैना उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। लोगों को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई।




