Bollywood Baithak: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में पिछले डेढ़ महीने से महाकुंभ (Kumbh Mela) मेले चल रहा है। जो 26 फरवरी महाशिवरात्रि स्नान पर खत्म होगा। ऐसे में अब तक इस स्नान के लिए देश के कई करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी महाकुंभ पहुंचे। सोमवार को खिलाड़ी कुमार ने संगम में डुबकी लगाई।
महाकुंभ पहुंचे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की महाकुंभ (Kumbh Mela) से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें देख सकते हैं कि वह भारी भीड़ के बीच श्रद्धा-भक्ति में लीन दिख रहे हैं। वहीं उनके चारों तरफ भारी सिक्यॉरिटी भी नजर आ रही है।
स्नान के बाद क्या बोले अक्षय
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने संगम में डुबकी लगाने के बाद सीएम योगी की तारीफ की और कहा कि, ‘बहुत ही मजा आया. बहुत बढ़िया इंतजाम हैं. यहां के सीएम साहब योगी साहब का धन्यवाद करते हैं इतने अच्छे इंतजाम किए हुए हैं। अक्षय ने आग कहा- ‘मुझे अभी भी याद है 2019 में जब पिछला कुंभ हुआ था तो लोग गठरी लेकर आते थे और अब इस बार तो सब बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं। अंबानी-अडानी आ रहे हैं, बड़े एक्टर आ रहे हैं। इसे कहते हैं किस हिसाब से महाकुंभ में इंतजाम किया हुआ है। मैं सभी पुलिसवाले हैं, वर्कर हैं जिन्होंने सबका इतना ध्यान रखा है। उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद करना चाहता हूं।
https://x.com/its_aksquad/status/1893934769290740142
सास के साथ पहुंची कैटरीना
कैटरीना कैफ भी अपनी सास के साथ महाकुंभ पहुंची। इस दौरान कटरीना ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। कटरीना के लुक की बात करें तो उन्होंने पीच कलर का सूट पहना हुआ था। कटरीना से पहले उनके पति विक्की कौशल भी महाकुंभ पहुंचे थे।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिल्म स्काई फोर्स में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाड़िया और सारा अली खान अहम किरदार निभाया था। पर्दे पर फिल्म ने अच्छा खासा बिजनेस किया था। अब जल्द अभिनेता केसरी चैप्टर 2, जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5, भूत बंगला और वेलकम टू जंगल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।





