Bollywood Baithak:  एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) वो अभिनेता है जो एक साल में पर्दे पर 4 से 5 फिल्में लेकर आते हैं। इस फिल्मों की संख्या बढ़ी ही है, लेकिन अभी तक कम नहीं हुई है। हां, लेकिन साल 2024 अभिनेता के लिए इस मामले में खास नहीं रहा। बीते साल उनकी सारी मूवीज फ्लॉप साबित हुई।

तो वहीं, इस साल उनकी पहली रिलीज फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) पर्दे पर छा गई थी। पहली फिल्म के बाद अब अभिनेता अपनी दूसरी मूवी को लेकर चर्चा में है, जिसका नाम है ‘कन्नप्पा’ (Kannappa)। हालांकि, इस मूवी से पहले अभिनेता अपने गाने जो हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसका नाम है ‘महाकाल चलो’ (Mahakal Chalo)  को लेकर विवादों में है।

अक्षय कुमार के गाने पर क्यों हुआ विवाद 

अक्षय कुमार भगवाग शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। ऐसे में अभिनेता ने अपनी भक्ति को भगवान का गीत गाकर दिखाया। उन्होंने हाल ही में ‘महाकाल चलो’ गाना अपनी आवाज में खाया। जो काफी वायरल भी हो रहा है, लेकिन ये विवाद में भी आ गया। एक पुजारी संघ ने इस गाने में कुछ सीन्स पर विवाद उठाया। उन्होंने कहा है कि इसे गलत तरीके से दिखाए गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश शर्मा ने न्यूज़18 से बात करते हुए कहा कि, ‘गाना तो अच्छा है, लेकिन कुछ सीन्स अनुचित हैं। वीडियो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) शिवलिंग को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। इसके अलावा, भस्म को उस तरीके से चढ़ाया जा रहा है जो परंपरा के अनुरूप नहीं है।’

इस विवाद पर क्या बोले खिलाड़ी

अब इस विवाद पर अक्षय (Akshay Kumar) ने अपनी आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने कहा, ‘बचपन से, मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया कि भगवान हमारे माता-पिता हैं। तो, यदि आप अपने माता-पिता को गले लगाते हैं, तो इसमें गलत क्या है? क्या इसमें कुछ गलत है?’ अक्षय ने आगे कहा, ‘बिल्कुल गलत नहीं है। मेरी अगर शक्ति वहां से आती है, तो मेरी भक्ति को अगर कोई गलत समझे, उसमें मेरा कोई कसूर नहीं। बस इतना ही है।’

 

एक्टर की आने वाली फिल्म

इस साल और अगले साल अक्षय की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो उनके लिए एक नए सिरे से बड़ा मौका साबित हो सकती हैं। जॉली एलएलबी 3 फिर से कोर्ट रूम ड्रामा के जरिए दर्शकों को मनोरंजन करेगी। इसके अलावा वेलकम टू द जंगल और हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This