Gurucharan Singh Video: टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) जिन्हें कई लोग रोशन सिंह सोढ़ी के नाम और किरदार से भी जानते हैं।अभिनेता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खुश नहीं आ रहे हैं।
गुरुचरण सिंह का नया वीडियो
गुरुचरण सिंह अपने नए वीडियो में बता रहे हैं कि बाबा जी ने उनकी और उनके परिवार की अरदास सुन ली है और बहुत ही जल्द वह अपने चाहने वालों को एक खुशखबरी सुनाने वाले हैं, क्योंकि फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। इस वीडियो के सामने आते ही अब लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया है कि शायद गुरुचरण की टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टी चश्मा’ (TMKOC) में वापसी कर सकते हैं।
पांच साल पहले छोड़ा था शो
गुरुचरण सिंह ने 2020 में TMKOC छोड़ दिया था, लेकिन 2024 में लापता होने की घटना के बाद वे सुर्खियों में रहे। जनवरी 2025 में उन्होंने अस्पताल से एक भावुक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि “गुरु साहेब ने मुझे नया जीवन दिया है” और उनकी हालत खराब होने की बात कही। अब यह नया वीडियो उनके रिकवरी और पॉजिटिव अपडेट का संकेत दे रहा है। फरवरी 2025 में सिंगर मीका सिंह ने भी उनका सपोर्ट किया था, जो एक अलग वीडियो में वायरल हुआ था।
फैंस ने लगाई अटकलें
एक्टर के इंस्टाग्राम वीडियो पर ही फैंस ने रिएक्शन दिए। एक यूजर लिखता है, ‘तारक मेहता…में आओगे, इससे बड़ी गुड न्यूज क्या होगी।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘अच्छी खबर मतलब आप ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में आ रहे हो यहीं है ना पाजी, यहीं बोल दो पाजी दिल खुश हो जाएगा। एक बार बोल दो, दिल खुशी से डांस करेगा पाजी।’ एक और फैन ने कमेंट किया, ‘कमबैक होने वाला है दोस्तों।’ एक और फैन लिखता है, ‘वापस आओ सोढ़ी पाजी।’
