Athiya And KL Rahul Baby Girl: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) बीते दिनों बेटी के पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी लाडली को जन्म दिया। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की है। ये दोनों फिलहाल नए माता-पिता बने हैं और इस फेज को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। अब खबर है कि नन्ही परी और मां दोनों घर जा पहुंची है। इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।
बेटी को लेकर घर आई आथिया
एक्ट्रेस ने 24 मार्च को अपनी बेटी का स्वागत किया। अब ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस अस्पताल से वापस आ गई है, क्योंकि उन्होंने अपने स्वागत की तस्वीर शेयर की है। अथिया ने एक फोटो शेयर की जिसमें फूलों और कुमकुम से भरी दो प्लेटें दिखाई दे रही हैं। उनकी फोटो पर ‘ओम’ लिखा हुआ है।

बेटी को लेकर किया था ये पोस्ट
एक्ट्रेस ने बीते दिनों दो हंसों की एक पेंटिंग के साथ एक मैसेज शेयर किया जिसमें लिखा था, ‘एक बच्ची का आशीर्वाद मिला। 24.03.2025। अथिया और राहुल। बता दें,फैंस इस कपल की बेटी का चेहरा देखने के लिए बेहद बेताब है। कहा जा रहा है कि जल्द ये कपल अपनी लाडली को फैंस से रूबरू करवाएंगे। दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल पहली बार 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। वो जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में हुई थी। इस कपल ने इस साल जनवरी में अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाई और अब ये नए माता-पिता बन गए हैं।




