Shivani Gosain: टीवी के कई मशूह शोज में काम कर चुकी शिवानी गोसाईं (Shivani Gosain) तो आपको याद होंगी,  जिन्हें हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में “कसौटी जिंदगी की,” “कहानी घर घर की,” और “शशशश… कोई है” जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने अपनी दो असफल शादियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपने अनुभवों को एक बुरे सपने की तरह बताया, जिसने उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से गहरा प्रभावित किया।

शिवानी ने की थी दो शादियां

शिवानी गोसाईं (Shivani Gosain) ने हाल ही में एजेंसी IANS से बात करते हुए बताया कि उन्होंने दो शादियां की थीं और दोनों ही टूट गई। उन्होंने बताया कि ये अनुभव उनके लिए एक “बुरा सपना” थे, जिसने उन्हें भावनात्मक और पेशेवर रूप से एक खोल में धकेल दिया।  उन्होंने आगे कहा, “अभी भी एक क्रिमिनल केस चल रहा है, जिसके बारे में मैं ज्यादा बात नहीं करूंगी। मेरे लिए वो बुरा सपने जैसा है। पर्सनली और प्रोफेशनली भी। इससे निकलने में मुझे बहुत समय लग गया।” इन अनुभवों से उबरने में उन्हें काफी समय लगा, लेकिन अब वह व्यक्तिगत रूप से बेहतर महसूस कर रही हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।

17 साल की उम्र में की थी शादी

शिवानी (shivani gosain) ने बताया कि उनकी पहली शादी महज 17 साल की उम्र में हो गई थी। हालांकि, बाद में उनका तलाक हो गया। एक्ट्रेस (kasautii zindagi kay fame shivani gosain) ने फिर से 2011 में राजीव गांधी संग शादी कर ली जिनसे वो फेसबुक के जरिए मिली थीं। शिवानी ने राजीव संग महज 2 महीने के अंदर ही शादी कर ली थी और कुछ ही हफ्तों बाद तलाक भी ले लिया।

अपनी बातों और व्यवहार से राजीव ने मुझे इंप्रेस किया, लेकिन शादी के बाद सबकुछ एकदम अलग था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके दूसरे पति ने पहले जो कुछ भी कहा था वो महज झूठ था। उसे अपनी पहली शादी तक के बारे में मैंने बता दिया था, लेकिन वो मुझसे सबकुछ छिपाता रहा, जिसकी वजह से मैं बीमार पड़ गई।

 

कैरेक्टर को लेकर गंदी बातें करता था

शिवानी ने आगे बताया कि उनका पति उन्हें अकेले किसी से मिलने नहीं देता था, वो कैरेक्टर को लेकर गंदी बातें करता था, जिसके चलते शादी के एक महीने बाद घर छोड़ दिया। खुशकिस्मती ये रही की उन्हें टीवी शोज मिलने लगे और वो उसी में व्यस्त हो गईं। उन्होंने ये भी कहा कि शादी के बाद उन्हें पता चला था कि उनके पति के पास पैसे नहीं थे।

पेशेवर और निजी जिंदगी में संतुलन

शिवानी ने बताया कि वह अब अपनी निजी जिंदगी में “ग्रो” कर रही हैं और टेलीविजन पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। वह वर्तमान में “रिश्तों से बंधी गौरी” जैसे शोज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने पुराने शोज जैसे “कसौटी जिंदगी की” और “कहानी घर घर की” के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय सोशल मीडिया और कैमरा फोन नहीं थे, फिर भी लोग उन्हें सड़कों पर पहचानते थे और तस्वीरें खींचते थे। वह उस समय की लोकप्रियता और टीआरपी को “जादुई” बताती हैं। 

Share This