Site icon Bollywood Baithak

Aadar jain एक्स गर्लफ्रेंड Tara Sutaria की मां से खरी-खोटी सुनने के बाद हनीमून पर पहुंचे मालदीव

Alekha Advani And Aadar Jain On Honeymoon:  आदर जैन (Aadar Jain) और अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) शादी के बाद अब हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। इस कपल ने 21 फरवरी को मुंबई के ताज महल पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस शादी में कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थी। अब इस कपल ने अपनी हनीमून की कुछ झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है।

आदर और अलेखा का हनीमून

आदर जैन अपनी बीवी को लेकर मालदीव जा पहुंचे और वहां की खूबसूरत झलकियां उन्होंने फैन्स के साथ भी शेयर की। इस कपल ने कई खूबसूरत मोमेंट की झलक दिखाई है। फोटो में देख सकते है समंदर से लेकर लजीज खाने की भी झलक है, जिसका लुत्फ कपल ने खूब उठाया है।

अलेखा ने दिए पोज 

इस फोटो में आदर जैन बीवी की फोटो क्लीक कर रहे हैं। तो वहीं अलेखा बेहद स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही है। लेमट कलर की इस ड्रेस में अलेखा खूबसूरत लग रही है। फोटो के बीच समंदर का भी खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है।

 

तारा सुतारिया पर कसा था तंज

अलेखा से शादी करने से पहले आदर की लव स्टोरी एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria)  संग काफी मशहूर हुई थी, लेकिन महज कुछ सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शादी के एक फंक्शन में आदर ने सबके सामने कहा था कि वह चार साल तक टाइमपास कर रहे थे। वहीं इसपर तारा की मां टीना सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया था और बीना आदर का नाम लिए खरी-खोटी सुनाई थी। बता दें, तारा सुतारिया, अलेखा और आदर जैन तीनों दोस्त थे। कहा जाता है कि तारा और आदर दोनों का रिश्ता शादी तक भी पहुंच गया था, लेकिन बीते साल खबर सामने आई की दोनों का ब्रेकअप हो गया और आदर की लाइफ में तारा की दोस्त अलेखा ने एंट्री मारी।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version